Ethnic कपड़ों के साथ कौन-से Footwear लगेंगे अच्छे? विकल्प के साथ समझें

एथनिक वियर के लिए चाहिए बेहतर फुटवियर , जो क्लासी लुक देने के साथ आरामदायक भी हो, तो ये विकल्प हो सकते हैं सही। जानिए किस तरह के फुटवियर आपके एथिनिक लुक को करेंगे पूरा।

Ethnic कपड़ों के साथ Footwear के विकल्प
Ethnic कपड़ों के साथ Footwear के विकल्प

शादी हो, त्यौहार हो या फिर किसी भी प्रकार का अवसर, महिलाएं ज्यादातर सूट, साड़ी और लहंगा पहनना पसंद करती हैं। ये  ऐसे आउटफिट है जो लगभग हर महिला को पसंद होते हैं  और वे उन्हें अलग-अलग प्रकार की एक्सेसरीज के साथ कैरी करती हैं। लेकिन जब भी बात आती है इनके साथ आरामदायक चप्पल पहनने की, तो कई महिलाएं परेशान हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप भी परेशान हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। यहां पर 5 Footwear की जानकारी दी गई है, जिन्हें आप अलग-अलग एथनिक वियर के साथ आसानी से पहन सकती हैं। ये आरामदायक तो रहेंगे ही, साथ ही इनमें आपको अलग-अलग प्रकार के रंग और डिजाइन के विकल्प मिल जाएंगे, जो आपके स्टाइल स्ट्रीट का अहम हिस्सा भी बन सकते हैं। इन फुटवियर के साथ आप अपना लुक पूरा कर सकती हैं।

एथनिक कपड़ों के साथ पहनने के लिए अलग-अलग फुटवियर

  • सूट- आप इसके साथ अलग-अलग प्रकार के फुटवियर पहन सकती हैं, जैसे कि मोजड़ी, यह एक पारंपरिक जूती है, जो सूट के साथ काफी जंचती है। इसके अलावा आप फ्लैट स्लीपर भी पहन सकती हैं, इसमें आपको कई प्रकार के रंग मिल सकते हैं, जिन्हें आप अपने कपड़ों के साथ मैच करके पहन सकती हैं।
  • साड़ी- इसके साथ आप हील वाली सैंडल पहन सकती हैं, जो देखने में काफी सुंदर लगने के साथ आपको उचित लंबाई भी देती है। इसके अलावा, आप साड़ी के साथ कोल्हापुरी चप्पल भी कैरी सकती हैं, इस प्रकार की चप्पल साड़ी के साथ काफी जंचती है, साथ ही आप जरी के काम वाली जूती भी पहन सकती हैं, यह देखने में जितनी सुंदर लगता है, उतना ही आरामदायक भी होती है।
  • लहंगा- इसके साथ राजस्थानी मोजड़ी काफी सुंदर लगती है, इसमें अलग-अलग प्रकार की कढ़ाई देखने को मिलती है, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं। आकर्षक राजस्थानी मोजड़ी लहंगे के साथ अच्छी तरह से जंचती है। इसके अलावा, आप वेज हील वाली  सैंडल भी लहंगे के साथ कैरी कर सकती हैं, जो काफी सुंदर दिखती हैं।

Top Five Products

  • Inc 5 Women Embellished One Toe Flats

    सिंथेटिक मटेरियल से बनी इस सैंडल को आप अपने एथनिक कपड़ों के साथ आसानी से पहन सकती हैं। रेगुलर एंकल हाइट के साथ आने वाली इस सैंडल पर छोटी-छोटी नकाशी की गई है, जो इसके लुक को और भी एनहांस करती हैं। Inc 5 ब्रांड की इस सैडेंल को आप आसानी से किसी सूखे कपड़े से साफ कर सकती हैं। यह वन टो फ्लैट हील है, जिसमें आपको अलग-अलग साइज के विकल्प मिल जाएंगे जिन्हें आप अपनी साइज के अनुसार से चुन सकती हैं। इस सैंडल को को आप साड़ी और सूट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

    01
  • Mochi Women Pink Solid T-Strap Flats

    मोची ब्रांड की इस सैंडल में अलग-अलग साइज मौजूद हैं, जिन्हें आप अपनी साइज के अनुसार चुन सकती हैं। यह सैंडल पिंक रंग में उपलब्ध है, जिसमें टी आकार के स्ट्रैप बनाए गए हैं, जो काफी क्लासी लुक देंगे। इस सैंडल को आप सूट, साड़ी के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं, साथ ही इसे आप शादी और फंक्शन के साथ रोजाना इस्तेमाल में ले सकती हैं। यह Mochi Flats काफी आरामदायक है, साथ ही इस सैंडल को सिंथेटिक मटेरियल से बनाया गया है, जिस वजह से यह काफी मजबूत है, साथ लंबे समय तक चल सकती है।

    02
  • Bata comfit Textured Wedge Heels

    बाटा ब्रांड की यह सैंडल भूरे रंग में आती है जिसमें आपको अलग-अलग साइज के विकल्प मिल जाएंगे।, इस सैंडल में वेज हील दी गई है जो चलते वक्त पैरों को आराम दे सकती है, साथ ही इस Bata Sandal को आप सूट, साड़ी, पटियाला के साथ कैरी कर सकती हैं। इसमें आपको 2 इंच की हील मिलेगी, जो आपको एक सटीक लंबाई देगी, इसका सोल पीयू मटेरियल से बना हुआ है जो काफी मुलायम और आरामदायक रहेगा। सबसे अच्छी बात है कि इस चप्पल को आप आराम से सूखे कपड़े से साफ कर सकती हैं।

    03
  • Rocia Women Taupe Textured Kolhapuri Flats

    इस कोल्हापुरी चप्पल को सिंथेटिक मटेरियल से बनाया गया है, जो मजबूत होने के साथ लंबे समय तक चल सकती है। रेगुलर एंकल हाइट के साथ आने वाली ये चप्पल वन टो फ्लैट है, जिस वजह से इसे आराम से पहना जा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस चप्पल को आप सुखे कपड़े से साफ कर सकती हैं। इस प्रकार की Chappal को महिलाएं ज्यादा सूट और साड़ी के साथ पहनना पसंद करती है इसमें अलग-अलग साइज मौजूद हैं।

    04
  • House of Pataudi Women Indie Floral Embroidered Leather Mojaris

    हल्के ग्रे रंग में आने वाली यह मोजड़ी काफी सुंदर दिखती है। इसमें अलग-अलग साइज मौजूद हैं, जिन्हें आप अपने पैर के अनुसार चुन सकती हैं। इस मोजड़ी को सिंथेटिक मटेरियल से बनाया गया है, जो आरामदायक होने के साथ ही काफी मजबूत होता है जिस वजह से लंबे समय तक चल सकता है। इसका सोल लेदर से बना हुआ है जो चलते वक्त पैरों को आराम देता है। बता दें कि इस Mojari पर गोल्डन रंग की ज़री से कढ़ाई की गई है, जो इसे काफी आकर्षक बना रही है। इसे आप खासकर सूट और साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

    05

एथनिक वियर के साथ फुटवियर का सही चयन कैसे करें?

अगर आपको किसी के शादी या फंक्शन में जाना है, और उसके लिए आपने अपना प्यारा सा एथनिक वियर निकाल लिया है, लेकिन ये समझ में नहीं आ रहा है, कि उसके लिए सही चप्पल का चयन कैसे करें तो आपको बता दें कि आप अपने कपड़ों के रंग को ध्यान में रखकर फुटवियर का चयन कर सकती हैं।अगर आप गहरे रंग की साड़ी पहन रही हैं तो आप गोल्डन रंग की जूती या फिर हील वाली सैंडल पहन सकती हैं, जो काफी सुंदर लग सकती हैं। इसके अलावा अगर आप सूट पहन रही हैं तो कोल्हापुरी चप्पल या फिर राजस्थानी मोजड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं, जो काफी आकर्षक लग सकता है। हालांकि इन सबके साथ यह भी देखें कि फुटवियर आरामदायक होना चाहिए, ताकि आप पूरे दिन आराम से पहन सकें। इन सब बातों को ध्यान में रखकर आप अपने एथनिक वियर के लिए सही फुटवियर का चयन कर सकती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • साड़ी के साथ कौन से फुटवियर सबसे अच्छा लुक देंगे?
    +
    अगर आप साड़ी पहन रही हैं तो आप उसके साथ जूती, मोजड़ी या फिर वेज हील पहन सकती हैं जो काफी आकर्षक लुक देंगे साथ ही यह काफी आरामदायक भी होते हैं।
  • लहंगे के साथ किस प्रकार के फुटवियर का चुनाव करें?
    +
    लहंगे के साथ आप हील वाली सैंडल, राजस्थानी जूती और मोजड़ी को पहन सकती हैं। इन्हें आप अपने लहंगे के कलर के अनुसार चुन सकती हैं जो आपको काफी क्लासी लुक देंगे।
  • शादी के लिए परफेक्ट एथनिक फुटवियर कैसे चुनें?
    +
    अगर आप शादी के लिए एक ऐसे फुटवियर की तलाश कर रही हैं जिन्हें आप हर प्रकार के एथनिक कपड़ों के साथ पहन सके तो आप मोजड़ी, जूती और हील सैंडल का चयन कर सकती हैं। इन्हें आप अलग-अलग प्रकार के कपड़ों के साथ आसानी से स्टाइल कर सकती हैं।
  • क्या एथनिक वियर के साथ हील्स पहनना जरूरी है?
    +
    ऐसा नहीं है कि आपको एथनिक वियर के साथ हील्स पहनना जरुरी हैं, अगर आप हील में आरामदायक महसूस करती हैं, तो आप पहन सकती है। वहीं, अगर आपको हील पहनना पसंद नहीं हैं तो आप जूत याकोल्हापुरी चप्पल भी पहन सकती हैं।