किसी खास अवसर पर आपको एक हटके दिखना है और सूट, साड़ी या लहंगा पहनना के मन नहीं है? चिंता क्यों करनी, जब आप नए डिजाइन वाले कपड़ों को आजमा सकती हैं? जी हां! हम बात कर रहे हैं फ्यूजन वियर सेट्स की, जो आपकी सुंदरता में चार-चांद लगाने का काम कर सकते हैं। फ्यूजन वियर सेट एक तरह के कपड़े ही होते हैं जो पारंपरिक भारतीय और आधुनिक पश्चिमी कपड़ों की डिजाइन को मिलाकर बनाए जाते हैं। इनमें अक्सर जैकेट के साथ साड़ी, गाउन के साथ दुपट्टा, साड़ी के साथ केप, धोती गाउन और पहले से सिली हुई साड़ियां शामिल होती हैं। Fusion Wear sets की खासियत यही होती है कि इनमें आपको सूट, साड़ी, लहंगा और स्कर्ट से प्रेरित कई तरह के कपड़े मिल जाएंगे। इसी कड़ी में आपको इस तरह के कपड़ों को स्टाइल करने के तरीकों के साथ उनके विकल्पों के बारे में भी बताएंगे। इन्हें अपनी स्टाइल वॉल्ट का हिस्सा बनाकर आप शादी, रिसेप्शन पार्टी, फेयरवेल या कॉक्टेल पार्टी जैसे अवसरों पर आसानी से पहन सकती हैं।
फ्यूजन वियर को स्टाइल करने के टिप्स
- ज्वेलरी- फ्यूजन कपड़ों के साथ अलग-अलग तरह की डिजाइन वाली ज्वेलरी काफी सूट कर सकती है। लेकिन इसका चुनाव करने से पहले कपड़े की शैली, रंग और अवसर जैसी चीजों को ध्यान में रखना काफी जरूरी होगा। आप अपने ड्रेस से मिलती-जुलती डिजाइन, वर्क या रंग वाले गहने पहन सकती हैं। इसके लिए ईयररिंग्स, पेंडेंट, चेन, चोकर, या लेयर्ड हार का चुनाव किया जा सकता है। अगर आपकी ड्रेस का गला गोल है तो लंबा हार और वी-गले के साथ चोकर काफी अच्छा लगेगा। वहीं, आप इसके लिए गोल्ड, सिल्वर या डायमंड ज्वेलरी का चुनाव भी कर सकती हैं।
- फुटवियर- अपनी indo Western Dress के हिसाब से आप एक क्लासी फुटवियर का चयन कर सकती हैं। इसके लिए आप हाई हील्स, लो हील्स या फ्लैट्स का चयन कर सकती हैं। आप अपनी ड्रेस के साथ किस तरह का फुटवियर पहन रही हैं, यह पूरी तरह से आपके आराम और कपड़े की शैली पर निर्भर करता है। अलग-अलग तरह की सैंडल, जूती या कोल्हापुरी चप्पल भी इनके साथ पहनी जा सकती हैं।
- बैग- आपको फ्यूजन सेट पहनकर कहां जाना है उस हिसाब से बैग का चयन करना चाहिए। वैसे तो इस तरह की ड्रेसेज ज्यादातर शादी, पार्टी या किसी खास अवसर पर ही पहनी जाती हैं, जिस वजह से इनके साथ क्लच या स्लिंग बैग काफी अच्छा लगेगा।
- हेयरस्टाइल- आप अपने बालों को पुरी तरह से खोलकर या जूड़ा बनाकर फ्यूजन ड्रेस को पहन सकती हैं। आप चाहें तो बालों को स्ट्रेट कर सकती हैं, कर्ल कर सकती हैं, जूड़ा बना सकती हैं या ब्रेड भी कर सकती हैं
- मेकअप- आपकी फ्यूजन ड्रेस के साथ किस तरह का मेकअप अच्छा लगेगा यह काफी हद तक आपकी पसंद व अवसर पर निर्भर करता है। दिन के कार्यक्रम के लिए हल्का और रात के अवसरके लिए थोड़ा भारी मेकअप सही माना जाता है।
Top Five Products
Stylum Women's Solid & Embroidered Rayon A-Line Kurti Dhoti Pant Set
रेयॉन मटेरियल से बना यह सेट कुर्ती और पैंट के साथ आता है, जिसे शादी या त्योहार जैसे खास अवसरों पर पहना जा सकता है। पिंक कलर में आने वाले इस सेट में आपको धोती स्टाइल वाली पैंट और ए-लाइन कुर्ता मिलेगा। यह Kurti Pant Set रेगुलर फिटिंग वाला है, जिसपर सिल्वर रंग से काम किया गया है। इस सेट का स्लीवलेस कुर्ता घुटने तक की लंबाई का है और गला स्वीटहार्ट आकार में आता है। अलग-अलग साइज के विकल्पों में आने वाली इस ड्रेस को आप संगीत या हल्दी जैसे अवसरों पर पहन सकती हैं। अगर बात की जाए इसकी स्टाइलिंग की तो इसे आप चोकर सेट, बड़े झुमके और जुत्ती के साथ पहन सकती हैं। इसे आप घर पर ही आसानी से वॉशिंग मशीन में धो सकेंगी और यह त्योहार पर पहनने के लिए भी काफी अच्छी पसंद हो सकता है।
01
Janasya Women's Teal Blue Velvet Floral Printed Crop Top with Palazzo & Cape Set
टील ब्लू रंग में आने वाले इस फ्यूजन वेयर में आपको प्रिंटेंड क्रॉप टॉप, प्लाजो और केप का सेट मिलेगा। वेल्वेट मटेरियल से बने इस सेट का क्रॉप टॉप और केप दोनों ही फ्लोरल प्रिंट के साथ आते हैं, जो आपको काफी आकर्षक बना सकते हैं। वहीं, इसका प्लाजो जॉर्जेट मटेरियल से बना है जिसकी फिटिंग काफी आरामदायक रहेगी। इस Plazo With Crop Top को किसी पार्टी या संगीत नाइट पर पहना जा सकता है। यह आपको अलग-अलग साइज के विक्लपों में मिल जाएगा। इसे स्टाइल करने के लिए आप ड्रॉप ईयररिंग्स, ब्रेस्लेट और हाई हील्स पहन सकती हैं।
02
Indya Printed Georgette Round Neck Women's Kurta
इंडो वेस्टर्न स्टाइल वाला यह कुर्ता जॉर्जेट मटेरियल से बना है जो दिखने में काफी आधुनिक और स्टाइलिश है। रानी रंग में आने वाले इस कुर्ते में आपको केप स्टाइल वाली स्लीव्स मिल जाएगी, जो दिखने में काफी रॉयल लगेंगी। अगर हम बात करें Kurta Design की तो इसपर सिल्वर रंग की जरी से काम किया गया है और इसका गला गोल है। फ्लोरल लेंथ वाला यह कुर्ता ऐंकल लेंथ का है और इसे किसी त्योहार पर आप आसानी से पहन सकेंगी। इस स्टाइल करने के लिए पैरों में लेगिंग्स, हाई हील्स और साथ में जंक ज्वेलरी पहनी जा सकती है।
03
LYMI LABEL Fusion Set For Women
हाई क्वालिटी के जॉर्जेट फैब्रिक से बना यह सेट आपकी स्टाइल को बॉलीवुड हिरोइन जैसा आकर्षक बना सकता है। इसमें आपको भारी कढ़ाई वाला एक जैकेट, सॉलिड प्रिंट वाला टॉप और धोती पैंट मिलेगी। कुछ-कुछ साड़ी जैसे दिखने वाला काले रंग का यह ड्रेस आपको पारंपरिक अवसरों पर आपको आधुनिक महसूस करा सकता है। फ्यूजन वियर के लिए बिल्कुल उपयुक्त, यह Dhoti Style Dress शादियों, त्यौहारों या शाम के कार्यक्रमों के लिए सही पसंद हो सकता है। इसमें आपको अलग-अलग साइज वाले विकल्प मिल जाएंगे। इसे आप गोल्डन रंग की जंक ज्वेलरी क साथ पहन सकती हैं। इसके साथ हाई हील्स, घड़ी और हाई पोनी हेयरस्टाइल को भी पहना जा सकता है।
04
W for Woman Dark Red Polka Dot Glitter Stylised Dress with Metallic Embroidery
मरून, ब्लू और पर्पल जैसे रंगों के विकल्प में आने वाली यह साड़ी ड्रेस आपको काफी अकर्षक दिखा सकती है। पॉलिस्टर मटेरियल से बनी इस ड्रेस की ऐंकल तक की है और इसपर पोल्का डॉट्स की डिजाइन बनी हुई है। 3/4 लेंथ की स्लीव्स के साथ आने वाली इस साड़ी जैसी दिखने वाली Maxi Dress के साथ आपको कढ़ाई वाली एक बेल्ट मिलेगी, जो हबॉडी को काफी अच्छा आकार दे सकती है। अलग-अलग साइज के विकल्पों में आने वाली यह ड्रेस किसी औपचारिक पार्टी में पहन सकती हैं। हाई क्वालिटी सिंथेटिक मटेरियल से बनी यह ड्रेस आरामदायक होने के साथ-साथ आसानी से खराब भी नहीं होगी। इस ड्रेस को मेटैलिक हील्स और स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ पहना जा सकता है।
05
अलग-अलग प्रकार के फ्यूजन वियर
महिलाओं के लिए फ्यूजन वियर में आपको भारतीय और पश्चिमी दोनों तरह की शैलियों की झलक देखने को मिल जाएगी। ये कपड़े अक्सर पारंपरिक डिजाइन को समकालीन कपड़ों और कढ़ाइ के साथ मिलाते हैं, जिससे आराम और स्टाइल दोनों मिलते हैं। इस सूची में इंडो वेस्टर्न ड्रेस, रेडी-टू वियर साड़ी, फ्यूजन कुर्ती, गाउन, फ्यूजन स्कर्ट औल लहंगे को शामिल किया जा सकता है।
- इंडो वेस्टर्न ड्रेस- यह ड्रेस भारतीय प्रेरित प्रिंट वाली मैक्सी ड्रेस से गाउन जैसी शैली में मिल सकती है। इन्हें कैज़ुअल और फ़ॉर्मल दोनों अवसरों के लिए स्टाइल किया जा सकता है।
- फ्यूजन कुर्ती- भारतीय एथनिक कपड़ों में कुर्ती को काफी पसंद किया जाता है। इनमें आपको खास नेकलाइन वाले, धोती या पैंट के साथ आने वाले और जैकेट वाले विकल्प मिल जाएंगे।
- फ्यूजन साड़ी- इनमें आपको पहले से ड्रेप की हुई, जैकेट के साथ आने वाली, दुपट्टे के सात आने वाली और केप के साथ आने वाले विकल्प मिल जाएंगे।
- फ्यूजन लहंगा- आमतौर पर शादियों और विशेष आयोजनों के लिए पहने जाने वाले लहंगों को किसी भारी ब्लाउज डिजाइन, आधुनिक कपड़े या यहां तक कि क्रॉप टॉप और स्कर्ट के साथ नया अवतार दिया जा सकता है। इनमें आपको बेल्ट, केप और जैकेट के साथ आने वाले विकल्प मिल जाएंगे।
इसके अलावा इनमें आपको इसमें पारंपरिक प्रिंट वाले जंपसूट, क्रॉप टॉप के साथ पलाज़ो पैंट और स्कर्ट के विकल्प भी मिल जाएंगे।
इन्हें भी पढें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।