Eid ul Adha 2025: ईद आने वाली है और इस त्योहार के लिए हर कोई खूब तैयारी भी कर रहा है। ऐसे में अगर आपकी भी तैयारी हो चुकी है और बस अपने लिए एक सुंदर सी ड्रेस का चुनाव करना बाकी रह गया है, तो इस बार अनारकली गाउन ट्राई कर सकती हैं। अनारकली सूट तो लगभग हर लड़की के पास होता है, लेकिन अनारकली गाउन सभी के पास हो ये थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आप इस बार ईद के खास मौके पर जब अनारकली गाउन को पहन कर निकलेंगी तो सबसे अलग और खूबसूरत लुक मिलेगा। आज की स्टाइल स्ट्रीट में हम आपके लिए कुछ अनारकली गाउन की लिस्ट लेकर आए हैं। ये सभी अनारकली गाउन आपको अलग-अलग कलर और पैटर्न में मिल रही हैं। इनमें से कुछ प्लेन पैटर्न वाली तो कुछ पर हैवी वर्क भी किया गया है। आपको एक प्यारा सा एथनिक लुक देने के लिए इनमें से कुछ अनारकली गाउन आपको दुपट्टे के साथ भी मिल रही हैं।
ईद के लिए कैसे चुनें सही अनारकली गाउन
- इन दिनों गर्मी काफी तेज पड़ रही है। ऐसे में अगर आप स्टाइल के साथ अपने कंफर्ट का भी ध्यान रखना चाहती हैं, तो आराम दायक फैब्रिक से बने गाउन चुन सकती है।
- कॉटन या फिर किसी सॉफ्ट फैब्रिक से बने अनारकली गाउन आरामदायक विकल्प हो सकते हैं।
- इसके अलावा अगर आप ईद पर एक खास और स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो सिल्क कपड़ों से बने बेहतरीन डिजाइन वाले गाउन आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं।
- वहीं शाही लुक पाना चाहती हैं, तो बनारसी फैब्रिक से बने गाउन अच्छी पसंद हो सकते हैं।
- वहीं रंग की बात करें तो ईद के मौके पर पेस्टल शेड्स के अलावा गुलाबी, पीला, हरा, या नीले रंग का Anarkali Gown आपको ग्रेसफुल लुक दे सकते हैं।
- कलर और फैब्रिक के अलावा अपनी फिटिंग का भी ध्यान रखें, क्योंकि फिटिंग अगर सही नहीं होगी तो आपका पूरा लुक खराब दिख सकता है।
- बजट का भी ध्यान रखें और ज्यादा महंगा अनारकली गाउन लेने के बजाय ऐसे गाउन का चुनाव करें तो कम कीमत में आकर्षक कलर और पैटर्न के साथ मिल रहे हों।
- सेक्विन, मिरर वर्क या बीडवर्क वाली अनारकली गाउन भी इस बार ईद के लिए अच्छी पसंद हो सकती है।
Top Five Products
Xomantic Fashion Womens Silk Blend Anarkali Gown With Dupatta
फिट एंड फ्लेयर स्टाइल वाला यह अनारकली गाउन है। सिल्क फैब्रिक से बनी होने की वजह से इस गाउन में बढ़िया शाइनिंग मिलती है, जिस वजह से इसे आप ईद के अलावा किसी और भी मौके पर पहन सकती हैं। इस गाउन में कॉटन मैटेयलर से बना इनर भी लगा हुआ है। मैक्सी लेंथ वाला यह गाउन आपको दुपट्टे के साथ मिल रहा है। वहीं इसमें U नेक डिजाइन के साथ लॉन्ग स्लीव भी दी गई है। यह सिला हुआ गाउन है और इसमें आपको अलग-अलग साइज के ऑप्शन भी दिए जा रहे हैं। इसमें आपको लैवेंडर, मेहंदी और लाल रंग का विकल्प मिल रहा है।
01
Miss Ethnik Women's Pink Chinon Stitched Gown with Dupatta
दुपट्टा के साथ आने वाला यह पिंक कलर का गाउन है, जिसपर हैवी सा वर्क भी किया गया है। A लाइन स्टाइल वाली ड्रेस चिनॉन फैब्रिक से बनी हुई है। पिंक कलर के इस गाउन में ऑरेंज और पिंक कलर का फ्लेयर बना हुा है। इसके साथ पिंक कलर का दुपट्टा दिया जा रहा है, जिस पर बॉर्डर वर्क के साथ पूरे दुपट्टे पर वर्क किया गया है। फुल लेंथ वाले इस गाउन में L, XL, XXL तक साइज के ऑप्शन दिए जा रहे हैं। इस गाउन को आप सिर्फ ईद ही नहीं, बल्कि किसी भी शादी या पार्टी में पहन सकती हैं।
02
Fashion Basket Georgette Embroidered Anarkali Gown for Women Pink
एंकल लेंथ वाला यह अनारकली गाउन जॉर्जेट फैब्रिक से बना हुआ है। यह आपको पर्पल कलर में मिल रहा है। हालांकि पर्पल के अलावा इसमें एक पिंक कलर का भी ऑप्शन मिल रहा है। राउंड नेक डिजाइन वाले इस अनारकली गाउन में हॉफ स्लीव भी लगी हुई हैं। इस Anarkali Gown के ऊपरी हिस्से पर काफी हैवी वर्क किया गया है। इस गाउन में आपको S से लेकर 2XL तक साइज के ऑप्शन मिल जाएंगे। यह सिला हुआ गाउन है। ऐसे में नया अनारकली गाउन तैयार करवाने के लिए अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो आप इसे मंगा सकती हैं।
03
Elegant Zari Jacquard Weaving Gown with Lace Border Dupatta
दुपट्टा के साथ आने वाला यह अनारकली गाउन भी काफी खूबसूरत है। ईद पर पहनने के लिए यह अच्छी पसंद हो सकता है। यह गाउन शानदार विचित्रा सिल्क से बना है, जो अपनी खूबसूरत बनावट और चमक के लिए जाना जाता है। इसके साथ एक दुपट्टा भी दिया जा रहा है, जिसे चंदेरी कपड़े से तैयार किया गया है। इस अनारकली गाउन में जरी बॉर्डर के साथ उत्तम जैक्वार्ड बुनाई की गई है। यह गाउन S, M, L, XL, XXL और XXXL साइज में उपलब्ध है। साथ ही इस गाउन की लंबाई 48 इंच है। मॉडर्न स्टाइल वाली इस गाउन में 3/4 साइज की स्लीव लगी हुई है।
04
BHARVITA Women's Tiered Georgette Sequins Embroidered Work Anarkali Gown
जॉर्जेट फैब्रिक से बना यह अनारकली गाउन रेगुलर स्टाइल में मिल रहा है। इसमें राउंड नेक के साथ लॉन्ग स्लीव लगी हुई है। इस गाउन के साथ जॉर्जेट फैब्रिक से बना एम्ब्रॉयडरी वर्क वाला दुपट्टा मिल रहा है। इस गाउन में टॉप से लेकर बॉटम तक कॉटन मैटेरियल से बना इनर लगा हुआ है, जिससे यह गाउन हर मौसम में पहनने के लिए आरामदायक हो सकता है। इस Anarkali Dress के फ्लेयर की लंबाई 12 मीटर है। पिंक कलर के अलावा इसमें आपको मरून, ब्लैक, ह्वाइट और पर्पल कलर के विकल्प मिल रहे हैं। साथ ही M से लेकर 2XL तक साइज के भी ऑप्शन आपको इस ड्रेस में मिल जाएंगे।
05
ईद पर अनारकली गाउन को कैसे करें स्टाइल
ईद-उल-अजहा 2025 (Eid-Ul-Adha) पर आकर्षक लुक पाने के लिए आप अनारकली गाउन को अलग-अलग तरह से स्टाइल कर सकती हैं। जैसे अगर आपका गाउन सिंपल है तो इसके साथ आप हैवी ज्वेलरी पहन सकती हैं। इससे आपका और गाउन का लुक उभर कर आएगा। इन दिनों गर्मी काफी ज्यादा पड़ रही है, ऐसे में अगर आप ज्यादा हैवी लुक नहीं क्रिएट करना चाहती हैं, तो सिर्फ कानों झूमका और हाथ में चूड़ियां पहन सकती हैं। इससे भी आपको सुंदर सा लुक मिलेगा। वहीं मेकअप की बात करें तो गर्मी को देखते हुए बहुत ज्यादा मेकअप करने के बजाय हल्का मेकअप करें। हेयर स्टाइल की बात करें तो गर्मी के कारण इन दिनों बाल खुले रखना शायद ही किसी लड़की को अच्छा लगे। ऐसे में आप अपनी ड्रेस के साथ बन, चोटी, या लूज हेयर स्टाइल बना सकती हैं। वहीं फुटवेयर की बात करें तो अनारकली गाउन के साथ पैरों जूती काफी प्यारी लगेगी।
इन्हें भी देखें:-
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।