बचपन उम्र का वह पड़ाव है, जहां मन में कई सवाल होते हैं और उन सवालों के जवाब हमारे दादा-दादी, नाना-नानी कहानियों की मदद से देते हैं। ये वे कहानियां होती हैं जो बच्चों को अलग-अलग प्रकार से सोचने में सक्षम बनाती हैं। साथ ही, ये कहानियां इतनी असाधारण होती हैं कि बच्चे अलग दुनिया में चले जाते हैं और इन कहानियों को हकीकत में किस तरह से असल जिन्दगी में उतारा जाए, ये सोचने लगते हैं। आजकल की भागदौड़ की जिंदगी में, जहां टेक्नोलॉजी काफी आगे बढ़ चुकी है, वहां ये Story Books आपके बच्चों को भाषा को सीखने में मदद तो करती ही हैं, साथ ही उन्हें जीवन के नैतिक मूल्य और सपनों की उड़ान भरने की ताकत भी देती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चों के लिए कुछ ऐसी ही सोच रखते हैं, तो आप उन्हें इस तरह की कहानियों की किताबें दे सकते हैं, जिससे उनका मानसिक विकास तो होगा ही, साथ ही वे नई-नई चीजें भी सीखेंगे। ऐसी अलग-अलग किताबें पढ़ने के लिए आप हाउस ऑफ बुक्स की मदद ले सकते हैं।
बच्चों के लिए किताबें क्यों महत्वपूर्ण हैं?
- भाषा का विकास- बच्चें जल्दी किताबों की ओर आकर्षित नहीं होते हैं, लेकिन जब उन्हें मनोरंजन की पुस्तकें दी जाएं तो वे खुद ही खिंचे चले आते हैं। कहानियों वाली पुस्तकों की मदद से वे भाषा और सही शब्द का चयन करना तो सीखते ही हैं, साथ ही उनका उच्चारण भी सही होता है।
- कल्पना और रचनात्मकता- कहानियों की पुस्तकें बच्चों की कल्पना और रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं, जिससे बच्चे सपने देखना तो सीखते ही हैं, साथ ही उन सपनों को हकीकत में किस तरह से उतारा जाए, इसके बारे में भी सीखते हैं। वहीं, उनके मन में नए विचार भी आते हैं, जिससे उनका मानसिक विकास होता है।
- ज्ञान और समझ- पुस्तकें बच्चों को विभिन्न विषयों के बारे में ज्ञान देती हैं, साथ ही समझ भी प्रदान करती हैं, जिससे बच्चों को पता चलता है कि उनके लिए सही और गलत क्या है।
- भावनात्मक विकास- बच्चों में अगर आप भावनात्मक विकास कराना चाहते हैं, तो आप उन्हें अलग-अलग तरह की कहानियां पढ़ने को दे सकते हैं, जिससे बच्चे पुस्तकों की मदद से दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करते हैं।
Top Five Products
Gita for kids in Hindi | Teachings, Sanskrit lessons and Activities
अगर आप अपने छोटे बच्चों के लिए एक ऐसी कहानियों की किताब की तलाश कर रहे हैं जिससे उन्हें मजेदार कहानियां के साथ ही कुछ अच्छी शिक्षा भी मिले तो आप ये किताब उन्हें दे सकते हैं। इस किताब में Lord Krishna की काफी अच्छी-अच्छी कहानी बताई गई हैं, जिसे बच्चे हंसते-खेलते सीख सकते हैं। इस Book में पहेलियां, कविताएं, जादुई चित्र और भी बहुत कुछ शामिल है, जो बच्चों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह बच्चों को आत्मविश्वास जगाने का काम करने के साथ ही अच्छी-अच्छी बातों को सिखाने में भी मदद कर सकती है, जिन्हें आप अपने बच्चों को रोजाना थोड़ा-थोड़ा करके पढ़ा सकते हैं। इस किताब की मदद से वे धर्म, सत्य, न्याय के बारे में जान सकते हैं, जिससे उनके दिमाग में नए विचार का विकास होगा।
01
Dada-Dadi Ki Kahaniyon Ka Pitara "- "
बचपन में हमारे दादा-दादी अनगिनत कहानियां सुनाते थे, जो आज भी हमारे दिमाग में कहीं ना कहीं बसी हुई हैं। वे कहानियां हमारे जीवन को प्रेरित करती हैं। राजा-रानी की कहानी, देवी-देवताओं, सांप, जादुई परियों की कहानियां हमें अलग दुनिया में लेकर जाती है, जहां हम खुद को असाधारण महसूस करते हैं। साथ ही कुछ अलग करने का जज्बा भी आता है। अगर आप भी कुछ इस तरह की कहानियां अपने बच्चों को सुनाना चाहते हैं तो Sudha Murthy द्वारा लिखी गई यह Book 'दादा दादी की कहानियों का पिटारा' आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह किताब खासकर छोटे बच्चों के लिए लिखी गई है, जिसमें काफी रोचक कहानियों के साथ बेहतरीन चित्र भी बनाए गए हैं, जिससे आपके बच्चे आसानी से किताबों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। इससे उनकी पढ़ने की गति बढ़ने के साथ ही शब्द भी स्पष्ट होते हैं और उन्हें पढ़ने में भी मजा आता है।
02
Premchand (Illustrated) (Hindi) - Story book for Kids
भारत के सुप्रसिद्ध लेखक प्रेमचंद द्वारा लिखी गई यह किताब आपके छोटे बच्चों के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इस पुस्तक के माध्यम से छोटे बच्चे सोते वक्त कहानी पढ़ सकते हैं, साथ ही इससे काफी कुछ सीख सकते हैं। इस किताब को खासकर छोटे बच्चों के लिए लिखा गया है, इसमें प्रेरणा से भरी कुछ बेहतरीन कहानियां दी गई हैं, साथ ही आकर्षक चित्र भी बनाए गए हैं। इस Story Book के जरिए आपके बच्चे पुस्तक पढ़ना शुरू कर सकते हैं, साथ ही वे कुछ नई चीजों के बारे में सीखते हैं। बता दें कि Premchand की कहानियां ज्यादातर वास्तविक जीवन पर आधारित होती हैं। ऐसे में आपके बच्चे वास्तविक जीवन के बारे में भी समझ रखना शुरू कर सकते हैं, जिससे उनका मानसिक विकास काफी अच्छी तरह होता है।
03
Panchatantra Ki 101 Kahaniyan: Collection of Witty Moral Stories
पंचतंत्र एक ऐसी किताब है, जो लोक-कथाओं की परंपरा को बच्चों तक पहुंचाती है। इस किताब में 101 कहानियां हैं, जो बुद्धिमानीपूर्ण,आचरण, मानव स्वभाव और जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सही मार्ग के बारे में बताती है। यह पुस्तक बच्चों को सही निर्णय लेना, मानव स्वभाव को समझने और कठिन परिस्थितियों में दिमाग से काम लेना सिखाती है। इस Panchatantra Book की खासियत यह है कि इसमें बड़े और रंगीन चित्र दिए गए हैं, जो बच्चों को कहानी से जोड़कर रखते हैं और उन्हें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
04
Ramayana (Illustrated) (Hindi) - Story Book for Kids
मेपल प्रेस द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक Illustrated रामायण है, जो भगवान श्री राम के जीवन पर आधारित है, जो जीवन जीने की कला तो सिखाती ही है, साथ ही सच बोलना और मां- बाप की सेवा करने के बारे में भी सिखाती है। इस किताब में अयोध्या में राम जन्म, ऋषि विश्वामित्र का आगमन, राम सीता विवाह, राम का वन प्रस्थान से लेकर सीता हरण, राम सेतु निर्माण, राम- रावण युद्ध और राम की वापसी- राज्याभिषेक तक के बारे में बताई गई है। इसे बच्चे काफी सरल भाषा में पढ़ सकते हैं। यह पुस्तक बच्चों को न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ेगी साथ ही सत्य, धर्म, सहनशीलता, साहस जैसे गुणों से भी परिचित कराती है।
05
क्या मनोरंजन की किताबें बच्चों को प्रेरित कर सकती हैं?
अगर आप अपने बचपन के दिनों को याद करेंगे तो आपको एहसास होगा कि किस तरह से हम बचपन में रानी लक्ष्मीबाई, प्रेमचंद, अकबर-बीरबल की कहानियों की ओर खिंचे चले जाते थे। इन किताबों में हमें सच्चाई, अच्छाई, मानवता, सहनशीलता, साहस जैसी बातों के बारे में गहराई से बताया जाता था। इस प्रकार की कहानी काफी प्रेरित करती हैं। ये Story Books मजेदार पात्रों और रोचक घटनाओं पर आधारित होती हैं, जिससे बच्चों को पढ़ने में आनंद तो आता ही है, साथ ही पढ़ने की लालसा बढ़ने लगती है और यही लालसा आगे जाकर उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित कर सकती है। धीरे-धीरे कहानियों की किताबें पढ़ते हैं तो उन्हें ज्ञान तो मिलता ही है साथ ही सोचने और समझने की गहराई भी बढ़ने लगती है। किताबों की मदद से उनकी भाषा में बदलाव देखने को मिलता है। बच्चे इस भागदौड़ की दुनिया में इन कहानियों की मदद से किताबों की ओर खिंचते चले जाते हैं और यह आदत आगे चलकर उन्हें काफी मदद कर सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।