सुधा मूर्ति की 5 बेहतरीन किताबें, आप भी पढ़ें!

सुधा मूर्ति की लोकप्रिय पुस्तकें आपके जीवन में ला सकती हैं सकारात्मक बदलाव, शुरूआती लोगों से लेकर किताब प्रेमियों तक के लिए यहां दिए गए हैं पढ़ने के लिए 5 अच्छे विकल्प।

सुधा मूर्ति की 5 बेहतरीन किताबें, आप भी पढ़ें!
सुधा मुर्ति द्वारा लिखी गई 5 बेहतरीन किताबें

जानी-मानी लेखिका सुधा मूर्ति अपनी पारिवारिक बंधन, दोस्ती, दयालुता, दृढ़ता, जिज्ञासा और शिक्षा से भरी किताबों को लेकर काफी मशहूर हैं। इनकी किताबें रोजमर्रा की चुनौतियों और जीत, सांस्कृतिक परंपराओं और नैतिक दुविधाओं के भरी होती हैं, जिन्हें पढ़कर ना सिर्फ आपको आनंद मिलता है बल्कि इनसे आप अपने दैनिक जीवन के लिए भी बहुत कुछ सीख सकते हैं। सुधा मुर्ति द्वारा लिखी गईं किताबों को शुरूआती से लेकर किताबों के प्रेमियों तक आराम से पढ़ सकते हैं। सुधा मुर्ति अपनी किताबों को अंग्रेजी, कन्नड और मराठी भाषाओं में लिखती हैं। हालांकी, आपको इनकी किताबों के हिन्दी वर्जन भी मिल जाएंगें, जिन्हें हिन्दी पाठकों के लिए खास अनुवाद किया गया है। अगर आपको भी अपने भंडार में कुछ नई किताबों को शामिल करना है, तो आप यहां पर सुधा मुर्ति द्वारा लिखी गई कुछ बेहतरीन किताबों के विकल्प देख सकते हैं।

अगर आपको किताबें पढ़ना पसंद है तो हाउस ऑफ बुक्स में आपको कई बेहतरीन किताबों की जानकारी मिल सकती है।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • The Circle of Life: From the Bestselling Author of Common Yet Uncommon Sudha Murty

    सुधा मुर्ति द्वारा लिखी गई इस किताब का नाम है, द सर्कल ऑफ लाइफ। इस किताब में आपको पांच ऐसे दोस्तों की कहानी पढ़ने को मिलेगी, जो कि अलग-अलग जगहों से आकर एक ही कॉलेज में मिलते हैं। वे अपनी पढ़ाई को पूरा करने के साथ ही रिश्तों, करियर और जीवन में आगे बढ़ते हुए पच्चीस साल बाद कैंपस में वापस आने की कसम खाते हैं। कई मुश्किलों, सफलता और निराशा की कहानी को बयां करने वाली यह किताब पांच ऐसे सच्चे दोस्तों के बारे में बात करती है, जो अपने जीवन में मुड़कर देखने पर पाते हैं कि उनका सबकुछ कितनी जल्दी बदल गया। उन्हें एहसास होता है कि, सचमुच उनके लिए जीवन एक पूर्ण चक्र बन गया है। इसी वजह से इस किताब का नाम The Circle of Life रखा गया है। यह कुल 300 पेज की किताब है।

    01
  • Common Yet Uncommon: 14 Memorable Stories from Daily Life

    सुधा मुर्ति की इस अगली किताब में आपको रोजमर्रा की जिंदगी और आम लोगों की कमजोरियों व विचित्रताओं के बारे में पढ़ने को मिलेगा। सुधा मुर्ति ने अपनी इस किताब में चौदह कहानियों के जरिए बचपन की यादों, अपने गृहनगर के जीवन और उन लोगों के बारे में बताया है, जिनसे उनकी मुलाकात हुई। इस किताब में शामिल की गई कहानियां, सच्चे दिल और ईमानदार लोगों के बारे में बात करती हैं। यह किताब आप अपने जीवन में सकारात्मल बदलाव लाने के पढ़ सकते हैं। एक छोटे से शहर की अनूठी बोलचाल की भाषा का प्रमाण, Common Yet Uncommon नामक यह किताब आपके लिए ज्ञानवर्धक और मजेदार दोनों हो सकती है। इस किताब के जरिए आप सुधा मुर्ति को भी नजदीक से जान सकते हैं। यह किताब कुल 200 पेज में लिखी गई है, जिसमें 14 कहानियां शामिल हैं।

    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Something Happened on the Way to Heaven: 20 Inspiring Real-Life Stories

    इस किताब में सुधा मुर्ति ने कुछ ऐसी कहानियां लिखी हैं, जो समाज में लोगों के सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं को दर्शाती हैं। ये कहानियां आपको मानवता पर विश्वास दिला सकती हैं और प्रेरणादायक भी हो सकती हैं। सुधा मुर्ति की यह किताब 20 ऐसी कहानियों का संग्रह है, जिन्हें पढ़ने के बाद आप कभी भी नहीं भुला पाएंगें। सुधा मुर्ति द्वारा लिखी गई Something Happened on the Way to Heaven नाम की इस किताब में आपको बचपन, युवावस्था, सामाजिक मुद्दों, नैतिकता, विकल्पों, मध्य आयु, वृद्धावस्था और मृत्यु के सफर में जाने तक के बारे में पढ़ने को मिलता है। इस किताब में कुल 224 पेज हैं और साथ ही इसे आप किंडल पर भी पढ़ सकते हैं। इस किताब में शामिल 20 प्रेरणादायक असली जीवन की कहानियां आपको जीवन से जुड़ी बहुत-सी बातें सिखा सकती हैं।

    03
  • Mother I Never Knew, The: Two Novellas

    सुधा मूर्ति के खजाने से निकली एक और किताब, "द मदर आई नेवर न्यू: टू नॉवेल्स" दो पुरुषों, वेंकटेश और मुकेश, की कहानी है, जो अपनी उन माताओं को जानने की यात्रा पर निकलते हैं जिन्हें वे कभी जानते ही नहीं थे। इस किताब में आपको दो सौतेले भाई और उनकी मां से जुड़ी कहानी पढ़ने को मिलेगी, जो आपको भावुक कर सकती है। Mother I Never Knew, The: Two Novellas नाम की इस किताब को सुधा मुर्ति ने भावुक कहानी और रिश्तों की अहमियत को लेकर पिरोया है, जिसे शुरूआती तौर पर भी आप पढ़ सकते हैं। इस किताब की कहानी के दोनों व्यक्ति एक ही दुविधा और भावनाओं की जटिलता से बंधे हैं, जिसे पढ़कर आपको भी रिश्तों की अहमियत समझ आ सकती है। इसमें कुल 216 पेज हैं और साथ ही सुधा मुर्ति की इस किताब को आप किंडल पर भी पढ़ सकते हैं।

    04
  • Here,There and Everywhere : Best-Loved

    'हियर, देयर एंड एवरीव्हेयर' नाम की यह किताब सुधा मुर्ति की साहित्यिक यात्रा का उत्सव है और विभिन्न विधाओं और भाषाओं में यह उनकी 200वीं पुस्तक है। इस किताब में आपको सुधा मुर्ति द्वारा लिखी गई कई कहानियों के साथ-साथ विचारशील भूमिका भी पढ़ने को मिलेगी, जो कि आपके लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और मनोरंजक भी हो सकती हैं। यह किताब सुधा मुर्ति की बेस्ट किताबों में से एक है, जिसे पाठकों द्वारा भी काफी पसंद किया गया है। यह एक ऐसी किताब है जो सुधा मुर्ति की तरह ही बहुमुखी है। यानी कि इस किताब में आपको ढ़ेरों बातें, कहानी और किस्से पढ़ने को मिलेंगे, जो आपके जीवन पर प्रभाव डाल सकते हैं। Here,There and Everywhere, इस किताब में कुल 224 पेज हैं, जिसे पाठक मनोरंजन और प्रेरणा दोनों के लिए पढ़ सकते हैं।

    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • सुधा मूर्ति की पुस्तकों के मुख्य विषय क्या हैं?
    सुधा मुर्ति की पुस्तकें सामाजिक मुद्दे, नैतिकता और मानवीय मूल्यों पर केंद्रित हैं। इनमें आपको अलग-अलग तरह की कहानियां, किस्से और विचार पढ़ने को मिलते हैं।
  • क्या सुधा मूर्ति की पुस्तकें बच्चों के लिए उपयुक्त हैं?
    हां, सुधा मुर्ति की कई पुस्तकें बच्चों के लिए उपयुक्त हैं और उनमें नैतिक शिक्षा प्रदान की जाती है। इसके साथ ही आपको मनोरंजक कहानियों से भरी किताबें भी बच्चों के लिए मिल सकती हैं।
  • सुधा मूर्ति ने कितनी पुस्तकें लिखी हैं?
    सुधा मुर्ति ने कई उपन्यास, ट्रेवललॉग, तकनीकी पुस्तकें और कहानियों के संग्रह लिखे हैं। ये बच्चे, बूढ़े और वयस्कों तक के लिए अच्छी हो सकती हैं।