वर्तमान हिन्दी साहित्य में गीतांजलि श्री का नाम काफी लोकप्रिय है। उनकी लेखनी में संवेदना, स्मृति, स्त्री-अनुभव, समाज और समय की जटिल परतें बेहद सधी हुई भाषा में खुलती हैं। वे सिर्फ कहानी नहीं कहतीं, बल्कि पाठक को सोचने, ठहरने और अपने भीतर झांकने के लिए भी प्रेरित कर सकती हैं। अगर आप भी एक साहित्य प्रेमी है तो इनके किताबों के बिना आपकी दुनिया अधूरी रह सकती है। आपको बता दें, Geetanjali Shree की कई सारी रचनाएं ऐसी है जो आपको अंदर तक झकझोर सकती हैं। जहां एक ओर, उनकी रचना रेत समाधि ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी साहित्य को नई पहचान दिलाई, वहीं माई में मां-बेटी के रिश्ते और स्त्री जीवन की गहरी पड़ताल पाठकों को भीतर तक छू सकती है। इनकी किताबों को पढ़ना सिर्फ एक साहित्यिक अनुभव नहीं, बल्कि जीवन को नए नजरिए से देखने की प्रक्रिया भी बन सकती है। उनकी भाषा काव्यात्मक होते हुए भी सहज लग सकते हैं और आप काल्पनिक दुनिया को असली जैसा महसूस कर सकते हैं।
गीतांजलि श्री की 5 बढ़िया किताबों के विकल्प देखें यहां -
