कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के पास वैसे तो समय की काफी कमी होती है और उपर से कोर्स व असाइनमेंट के बोझ के बाद अलग से कुछ पढ़ने का समय नहीं मिल पाता, लेकिन किताबें पढ़ना एक काफी अच्छी आदत हो खासकर छात्रों के लिए। कॉलेज के छात्रों के लिए किताबें पढ़ना बेहद ज़रूरी है क्योंकि इससे उनकी पढ़ाई, कॉग्नेटिव ऐबिलिटीज और समग्र व्यक्तिगत विकास में काफी सुधार हो सकता है। इससे ज्ञान और शब्दावली का विस्तार होता है, आलोचनात्मक सोच और अपने लक्षय को हासिल करने की प्रेरणा भी मिल सकती है।इसके अलावा, पढ़ने से सहानुभूतिव रचनात्मकता बढ़ती है और आजीवन सीखने की आदत को बढ़ावा मिलता है। ऐसे में यहां हम आपको ऐसी ही कुछ तीन किताबों के बारे में बताएंगे जो मात्र ₹500 के अंदर मिलेंगी और कॉलेज के स्टूडेंट्स के लिए काफी मददगार हो सकती हैं। छात्र अपने हाउस ऑफ बुक्स में इन्हें शामिल कर अपने ज्ञान का विस्तार कर सकते हैं।
₹500 के अंदर मिलने वाली ये 3 किताबें कॉलेज स्टूडेंट्स के पढ़ने के लिए होंगी सही!
तीन ऐसी किताबें जो मिलेंगी सिर्फ ₹500 के अंदर और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के लिए साबित हो सकती हैं काफी उपयोगी। कोर्स से अलग मिल सकती है जीवन की सीख और ज्ञान, यहां देखें उनके विकल्प।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
You Can Win: A Step by Step Tool for Top Achievers
इस किताब का नाम ‘You Can Win’ है जिसे मोटिवेशनल स्पीकर Shiv Khera ने लिखा है। यह पढ़ने में काफी आसानी किताब है जो आपको प्राचीन ज्ञान से आधुनिक सोच की ओर लेकर जा सकती है। इस किताब के माध्यम से कॉलेज के विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित करने, उद्देश्य की एक नई भावना विकसित करने और अपने और अपने भविष्य के बारे में नई तरह से सोचने में मदद मिल सकती है। जैसा की इसके नाम से ही साफ होता है यह किताब हर किसी को सफल होने के लिए प्रेरित करती है। यह किताब सकारात्मक सोच को दृष्टिकोण, महत्वाकांक्षा और कार्य में बदलने में सक्षम बनाती है ताकि जीत का मौका मिल सके। इस किताब को पढ़कर छात्रों को अपनी कमजोरियों को ताकत में बदलने की प्रेरणा मिलेगी और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ सकता है।
01Wings Of Fire An Autobiography
यह भारते के पूर्व राष्टट्रपति और शिक्षाविद स्वर्गीय डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी है, जिसका नाम ‘Wings Of Fire’ है। यह किताब डॉ. कलाम की अंतर्दृष्टि और जीवन के अनुभवों से भरी है, जिसे कलेज में पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ना चाहिए। यहउनकी सफलता की यात्रा के बारे में बताती है। डॉ. कलाम अपनी जीवन यात्रा से पढ़ने वालों को प्रेरित करते हैं, क्योंकि उनका विश्वास था कि हममें से प्रत्येक व्यक्ति दुनिया में ठोस बदलाव लाने की शक्ति और क्षमता के साथ पैदा हुआ है। उन्होंने अपने सपनों को साकार करने के लिए खुद को कैसे प्रेरित किया और कैसे उन्होंने इतना कुछ हासिल किया, इस किताब में सब बताया गया है। यह उनके बचपन, स्कूल और कॉलेज के दिनों के कई किस्से और कहानिया बताती है। लैंगली रिसर्च सेंटर, NASA और वॉलॉप्स फ्लाइट फैसिलिटी में बिताए समय पर काफी ध्यान दिया गया है। इसमें उनके जीवन के बुरे वक्त का भी जिक्र किया गया है, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। इसमें उवके जीवन के अलग-अलग चरणों की 24 फोटो भी हैं। तमिलनाडु के रामेश्वरम में साधारण जड़ों से आने वाले डॉ. कलाम ने इस प्रेरणादायक किताब को वैज्ञानिक श्री अरुण तिवारी के सहयोग से लिखा है।
0212 Rules for Life
इस किताब का नाम ‘12 Rules For Life’ है जिसे मशहूर मनोवैज्ञानिक Jordan Peterson ने लिखा है। इस पुस्तक में, वह एक सार्थक जीवन जीने के बारह गहन और व्यावहारिक सिद्धांत बता रहे हैंं; जैसे दूसरों की आलोचना करने से पहले अपने घर को व्यवस्थित करना, और अपनी तुलना कल के अपने से करना, न कि आज के किसी और से। वह बताते हैं कि खुशी एक व्यर्थ लक्ष्य है। इसके बजाय, हमें अर्थ की खोज करनी चाहिए, अपने लिए नहीं, बल्कि उस दुख से बचाव के लिए जो हमारे अस्तित्व में बसा है। यह कॉसेज में पढ़ने वाले बच्चों के लिए काफी मददगार किताब साबित हो सकती है। लेखक ने इस किताब में अपने व्यक्तिगत जीवन के कई उधारणों के बारे में भी बताया है। यह किताब लोगों के जीवन में बसी अराजकता के लिए काफी मददगार हो सकती है, जो आधुनिक समस्याओं पर काफी हद तक लागू भी होता है। इस किताब को पढ़कर कॉलेज के बच्चों को जीवन की परेशानियों को झेलन व उन्हें हल करने के लिए प्रेरणा मिल सकती है।
03
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
- कॉलेज के बच्चों को कोर्स के अलावा अन्य किताबें क्यों पढ़नी चाहिए?कॉलेज के छात्रों को पाठ्यक्रम के अलावा अन्य किताबें भी पढ़नी चाहिए क्योंकि इससे उनका ज्ञान बढ़ता है, रचनात्मकता और आलोचनात्मक सोच का विकास होता है, और भाषा कौशल में सुधार होता है। इसके अतिरिक्त, यह छात्रों को कई दृष्टिकोणों और संस्कृतियों को समझने में मदद करती हैं।
- क्या कॉलेज के छात्रों के लिए ₹500 से कम कीमत में किताबें मिल सकती हैं?हां आपको आसानी से ₹500 के अंदर कई ऐसी किताबें मिल जाएंगी जिसे कॉलेज के स्टूडेंट्स पढ़ सकते हैं और बहुत कुछ सीख सकते हैं।
- कॉलेज के छात्रों के लिए ₹500 से कम कीमत की टॉप 3 किताबें कौन-सी हो सकती हैं?₹500 के अंदर कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए टॉप 3 किताबों की सूची में Shiv Khera की You Can Win, Dr. APJ Abdul Kalam की Wings Of Fire और Jordan Peterson 12 Rules For Life को शामिल किया जा सकता है।
You May Also Like