मिक्सर ग्राइंडर का काम क्या है और ये किस तरह से किचन से जुड़े कामों को आसान बनाते हैं, इस बात की जानकारी तो आजकल लगभग हर किसी को है। मगर, अक्सर लोगों को लगता है कि मिक्सर ग्राइंडर अधिक बिजली खर्च करते हैं। आपको बता दें कि, अगर आप सही क्षमता वाला मिक्सर ग्राइंडर लेंगे तो ना सिर्फ कम बिजली खर्च होगी बल्कि पीसने का काम भी कुशलता से होगा। इसी कड़ी में 750 वॉट क्षमता के मिक्सर ग्राइंडर आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। आप इसके लिए कुछ प्रमुख ब्रांड जैसे कि, Bajaj, Maharaja, Butterfly, Prestige, Philips, Pigeon, Longway अन्य के मिक्सर ग्राइंडर देख सकते हैं, जो 750 वॉट क्षमता के साथ आते हैं। किसी भी मिक्सर ग्राइंडर के मोटर की वॉट क्षमता उसे ऊर्जा कुशल, कम शोर के साथ संचालिन होने और साथ ही चीजों को बारीकी से पीसने में सक्षम बनाती है। ऐसे में आप भी 750 वॉट क्षमता वाला ब्रांडेड मिक्सर ग्राइंडर लेकर अपने हाउस ऑफ अप्लाइंसेस को बेहतर बनाने के साथ ही किचन के काम को कुशल बना सकते हैं। 750 वॉट क्षमता के मिक्सर ग्राइंडर में अलग-अलग जार के साथ आने वाले विकल्प भी उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार चुन सकते हैं।
750 वॉट क्षमता वाले सर्वश्रेष्ठ Mixer Grinder ब्रांड विकल्पों पर डालें नजर
750 वॉट क्षमता के साथ आने वाले सर्वश्रेष्ठ ब्रांड के मिक्सर ग्राइंडर की सूची पर यहां डालें नजर, इनके साथ मसालों को बारीक पीसने से लेकर चटनी बनाने तक का काम हो सकता है आसान।

Loading...
Top Three Products
Loading...
Maharaja Whiteline Joy Elite 750W Mixer Grinder with 4 Jars, Black
Loading...
750 वॉट क्षमता का यह मिक्सर ग्राइंडर Maharaja ब्रांड का है, जो कि सख्त चीजों को भी बारीकी से पीस सकता है। इस मिक्सर ग्राइंडर के साथ आपको 4 अलग-अलग साइज के जार मिलते हैं, जिन्हें गीली चीजों को पीसने, चटनी पीसने, कद्दूकस करने, चीजों को बारीक करने, सूखी चीजें पीसने और मिक्स करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके जार में तेज धार वाले ब्लेड्स लगे हुए हैं, जो कि स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने हैं। मिक्सर ग्राइंडर के जार भी स्टेनलेस स्टील से बने हैं, जिस वजह से इनमें ज़ंग लगने की समस्या नहीं होती है। यह मिक्सर ग्राइंडर आसान नॉब कंट्रोल सिस्टम के साथ आता है, जिसकी मदद से आप इसकी स्पीड को कम-ज्यादा करने के साथ ही इसके पावर को ऑन-ऑफ कर सकते हैं। इसके जार में अच्छी तरह से कसा रहने वाला ढक्कन मिलता है, जिससे पीसते वक्त किसी भी चीज के जार से बाहर निकलने का खतरा कम हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- रंग- काला
- कंट्रोल टाइप- नॉब
- मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- वजन- 4500 ग्राम
- मॉडल नं- 5200100799
खूबियां
- एयर वेंटिलेशन सिस्टम
- फूड ग्रेड सुरक्षित बॉडी
- 30 मिनट तक लगातार पीसने में सक्षम
- अनोखे जार फ्लो ब्रेकर
कमी
- कुछ ग्राहकों को नॉइज लेवल अधिक लगा।
01Loading...
Loading...
Bajaj Military Series Rex 750W 4 Jar Mixer Grinder
Loading...
शक्तिशाली 750 वॉट क्षमता के मोटर के साथ आने वाले इस Bajaj मिक्सर ग्राइंडर को आप रोजमर्रा के रसोई से जुड़े काम को आसानी से करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बजाज मिक्सर ग्राइंडर 4 अलग-अलग क्षमता वाले जार के साथ आता है, जिसमें एक 1.5 लीटर का जूसर जार भी शामिल है। इस 750 वॉट मिक्सर ग्राइंडर ड्यूराकट ब्लेड्स लगे हुए हैं, जो कि लंबे समय तक चलते हैं और चीजों को बारीकी से पीसने में सक्षम हैं। इसके हर एक जार में सामान को बाहर आने से रोकने के लिए PC ढक्कन दिया गया है। इसके सभी जार आरामदायक हैंडल के साथ आते हैं, जिसकी वजह से इन्हें हाथ में आसानी से पकड़ा जा सकता है। स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने इसके जार खाने-पीने की चीजों में इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षित हैं और साथ ही इनमें ज़ंग लगने की समस्या भी नहीं होती है।
स्पेसिफिकेशन
- रंग- लाल/काला
- ब्लेड- स्टेनलेस स्टील
- कंट्रोल टाइप- नॉब
- मॉडल नाम- मिलिट्री
- वजन- 5000 ग्राम
खूबियां
- 3 एडजस्टेबल स्पीड
- लीकप्रूफ जार
- ABS मटेरियल से बनी बॉडी
- शक्तिशाली टाइटन मोटर
कमी
- Amazon से कुछ ग्राहकों को डैमेज प्रोडक्ट प्राप्त हुआ।
02Loading...
Loading...
Butterfly Smart Plus 750W Mixer Grinder with 5 Jars
Loading...
यह Butterfly मिक्सर ग्राइंडर 750 वॉट क्षमता के शक्तिशाली मोटर के साथ आता है। इसमें 3 हाई-ग्रेड स्टेनलेस स्टील जार के साथ ही ग्राइंडर और स्टोर जार भी मिलता है, जिसमें आप चीजों की पीसने के बाद स्टोर कर सकते हैं। इस मिक्सर ग्राइंडर के साथ आपको एक PC जूसर जार भी मिलता है, जो कि एक्सट्रैक्टर के साथ आता है। यह बटरफ्लाई मिक्सर ग्राइंडर पारदर्शी पॉलीकार्बोनेट ढक्कन वाले जार के साथ आता है, जो पीसते वक्त सामान को लीक होने से बचाते हैं और साथ ही बाहर से ही पिसी हुई चीज को जार में देख सकते हैं। इसके जार स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने हैं, जो सुरक्षित और मजबूत रहते हैं। कुशल ग्राइंडिंग के लिए इस मिक्सर ग्राइंडर में स्टेनलेस स्टील से बने और तेज धार के साथ आने वाले ब्लेड्स दिए गए हैं, जिनके जरिए सख्त चीजों को भी बारीक पीसा जा सकता है। यह मिक्सर ग्राइंडर कम जगह घेरने वाले डिजाइन और 360 डिग्री वेंटिलेशन के साथ आता है, जिससे मोटर गर्म होने की परेशानी भी कम हो जाती है।
स्पेसिफिकेशन
- रंग- इंक ब्लू
- कंट्रोल टाइप- नॉब
- मॉडल नाम- स्मार्ट प्लस
- वजन- 5700 ग्राम
- स्पीड की संख्या- 3
खूबियां
- डिशवॉशर सुरक्षित जार
- ओवरलोड प्रोटक्शन
- करंट प्रतिरोधी
- ना फिसलने वाले पैर
कमी
- कुछ ग्राहक बिल्ड क्वालिटी से नाखुश।
03Loading...
घर के लिए 750 वॉट मिक्सर ग्राइंडर क्यों चुनें?
भारतीयर घरों के लिए 750 वॉट मिक्सर ग्राइंडर एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि यह ऊर्जा कुशल होने के साथ ही बजट में भी आ जाता है। इसे इस्तेमाल करके मसाले पीसना, चटनी बनाना, और बैटर बनाना जैसे काम कुशलतापूर्वक किए जा सकते हैं। आपके रोजमर्रा के किचन से जुड़े काम को करने के लिए 750 वॉट मिक्सर ग्राइंडर कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है-
- 750 वाट का मिक्सर ग्राइंडर 1000 वाट या उससे अधिक क्षमता वाले मिक्सर ग्राइंडर की तुलना में कम बिजली की खपत करता है, जिससे आप ऊर्जा कुशल प्रदर्शन पा सकते हैं।
- 750 वाट के मिक्सर ग्राइंडर आमतौर पर 1000 वाट या उससे अधिक क्षमता वाले मिक्सर ग्राइंडर की तुलना में कम महंगे होते हैं, जो उन्हें सीमित बजट वाले लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प बनाता है।
- 750 वाट का मिक्सर ग्राइंडर आमतौर पर किचन से जुड़े सभी रोजमर्रा के काम जैसे कि मसाले पीसना, चटनी बनाना और बैटर बनाने के लिए शक्तिशाली प्रदर्शन देता है।
- 750 वाट का मिक्सर ग्राइंडर छोटे और मीडियम परिवारों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो अक्सर अलग-अलग तरह के व्यंजन बनाना पसंद करते हैं।
- इनमें अधिकतर अलग-अलग जार के साथ आने वाले मिक्सर ग्राइंडर उपलब्ध होते हैं, जिनमें आप मिक्सिंग, ग्राइंडिंग और जूस निकालने का काम आसानी से कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
- 750 वाट का मिक्सर ग्राइंडर खरीदने के क्या फायदे हैं?+750 वाट का मिक्सर ग्राइंडर बेहतर प्रदर्शन और तेज गति से ग्राइंडिंग करता है। इसके जरिए ऊर्जा कुशल प्रदर्शन भी पाया जा सकता है।
- कौन सा ब्रांड 750 वाट में सबसे अच्छा मिक्सर ग्राइंडर प्रदान करता है?+कई प्रतिष्ठित ब्रांड हैं, जिनमें, Maharaja, Bajaj, Butterfly, Prestige, Philips, और Pigeon शामिल हैं। इनका चुनाव अपनी आवश्यकताओं और बजट के अनुसार कर सकते हैं।
- क्या 750 वाट का मिक्सर ग्राइंडर घरेलू उपयोग के लिए उपयुक्त है?+हां, 750 वॉट का मिक्सर ग्राइंडर नियमित घरेलू उपयोग के लिए उपयुक्त है। आप इसमें चटनी पीसने, मसाले पीसने, बैटर तैयार करने जैसे कई काम कुशलता से कर सकते हैं।