How To get Rid Of Cockroaches: गर्मी का मौसम आते ही छोटे-छोटे जीव-जंतु और कॉकरोच ठंडी जगहों की खोज करना शुरू कर देते हैं। घर के रसोई में सिलेंडर के नीचे से लेकर खाने की प्लेट पर रात के समय कॉकरोच की फौज धमा-चौकड़ी मचाती हुई देखी जा सकती है। कई बार जब सिलेंडर को उठाया जाता है, तो उसके नीचे कॉकरोच के छोटे-छोटे बच्चों का जमावड़ा देखने को मिल जाता है। रसोई में दौड़ते हुए कॉकरोच न केवल स्लेप को गंदा करते हैं बल्कि आटा-चावल में भी घूमते हुए नजर आ जाते हैं। खासकर, अगर घर में छोटे बच्चे या पालतू जानवर हैं, तो इसका उपयोग करना सुरक्षित नहीं होता। कई बार तो यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि इन्हें भगाने के लिए बाजार से केमिकल स्प्रे मंगवाना पड़ जाता है। लेकिन आज हम आपको इस लेख में एक ऐसी गोली के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकती है।
रसोई में मिलने आसानी से मिलने वाले बेकिंग सोडा का इस्तेमाल आप कॉकरोच को भगाने के लिए कर सकती हैं। बता दें कि कॉकरोच के लिए बेकिंग सोडा जहर की तरह काम करता है। बेकिंग सोडा और चीनी को बराबर मात्रा में मिलाकर उन जगहों पर रखें, जहां कॉकरोच ज्यादा आते हैं। इस हैक्स से आप कॉकरोच को दूर कर सकती है।
इसे भी पढ़ें- गर्मियां आते ही किचन ड्रॉवर में भर गए हैं कॉकरोच? इस 1 वायरल हैक से दुम दबाकर भागेंगे तिलचट्टे
कॉकरोच को दूर भगाने के लिए आप का लहसुन, नीम और कपूर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन तीनों चीजों की तेज गंध कॉकरोच को दूर रखने में मदद करता है। इन्हें दूर रखने के लिए सबसे पहले लहसुन की कलियां,नीम की पत्ती और कपूर को अलग-अलग पीसकर पाउडर बनाएं। अब इन पाउडर को बराबर मात्रा में मिलाकर इसमें धीरे-धीरे पानी डालकर पेस्ट बनाएं। पेस्ट बनाने के बाद छोटी-छोटी गोलियां बनाकर किचन के कोनों, सिंक के नीचे और अलमारियों के किनारे पर रखें। बता दें कि कपूर और नीम में मौजूद प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल और कीटनाशक गुण कॉकरोचों को मारने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- खीरे के छिलके से होगा कॉकरोच का सफाया, अपनाएं ये अनोखा उपाय
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।