herzindagi
image

Cockroach और कीड़े होंगे किचन से रफूचक्कर, इस जादुई नुस्खे का देखें कमाल

 घर की किचन में कॉकरोच देखकर हमें भी अजीब लगता है। कई बार तो किचन में खाना बनाने का भी मन नहीं करता है। ऐसे में कई बार हमें प्रेस कंट्रोल करवाना पड़ता है। लेकिन इसके लिए आप एक आसान हैक्स को भी ट्राई कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-08-07, 19:01 IST

अगर आपकी किचन में इधर-उधर घुमने वाले कॉकरोच और कीड़े से परेशान है, तो ऐसे में जरूरी है कि आप जल्दी से जल्दी इन्हें वहां से भगाएं। इसके लिए आपको पैसे देकर प्रेस कंट्रोल करवाने की जरूरत नहीं है। आप कुछ घर की चीजों का इस्तेमाल करके इन कॉकरोच और कीडों को दूर भगा सकती हैं। इसे बस आपको कुछ ही चीजों को मिक्स करके इस्तेमाल करें, ताकि आपकी किचन साफ हो सके। आर्टिकल में बताते हैं आपको इसे आप कैसे बना सकती हैं।

किचन के कॉकरोच और कीड़े कैसे भगाएं

  • इसके लिए आपको चाय पत्ती चाहिए।
  • बेकिंग सोड़ा भी आपको इसमें डालना है।
  • इसी के साथ आपको एक्सपाइयरी दवाई भी इसमें डालें।

2 - 2025-08-07T173737.198

किस तरह बनाएं कॉकरोच और कीड़े को भगाने वाला लिक्विड

  • इसके लिए आपको एक पैन में चाय पत्ती को उबालना है।
  • अब इसमें एक्सपाइयरी वाली दवाई को पीसकर डालना है।
  • फिर इसमें बेकिंग सोडा को मिक्स करना है।
  • अब इस पानी को छानकर एक बोतल में भरना है।

इसे भी पढ़ें: कॉकरोच, चींटी और मक्खी सब के लिए काल है घर पर बना यह 1 घोल...सस्ते में हो जाएगा कीड़ों का खात्मा

किस तरह इस्तेमाल करें कॉकरोच और कीड़े भगाने वाला लिक्विड

  • आपको पहले आपको एक स्प्रे बोतल में डालना है।
  • इसके बाद इसे आपको पूरी किचन में रात के समय स्प्रे करना है।
  • फिर अगली सुबह आपको किचन को साफ करना है।
  • इस पानी के इस्तेमाल से आपकी किचन में कॉकरोच और कीड़े नजर नहीं आएंगे।
  • आप इस पानी को अलग जगह रखें या उतना ही बनाएं जितना इस्तेमाल में आ सके। इससे आपकी किचन साफ हो जाएगी।

1 - 2025-08-07T173735.295

इसे भी पढ़ें: कॉकरोचों ने घर में मचा रखा है आतंक? मात्र 10 रुपये के खर्च में बनने वाली इस पावरफुल सॉल्यूशन से दिखाएं बाहर का रास्ता

आप इस लिक्विड को स्टोर करके नहीं रख सकते हैं। इसलिए जब भी आपको लगे की किचन में कॉकरोच और कीड़े नजर आ रहे हैं, तो इसे बनाकर पूरी किचन में स्प्रे करें। इससे आपकी किचन साफ रहेगी। साथ ही, आपको किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। बस आपको इसे सही मात्रा में बनाकर इसे इस्तेमाल करना है। आप चाहें तो ऐसे ही अन्य तरीकों को भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे आपकी किचन के कॉकरोच और कीड़े भाग जाएंगे। आप इस तरीके को चाहें तो किसी और को भी शेयर कर सकते हैं। यह आसान और सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला नुस्खा है। इसे जरूर ट्राई करें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।