शाहरुख खान की पठान फिल्म इन दिनों में चर्चा में है। एक के बाद एक फिल्म कई विवादों के घिरती जा रही है जिसमें से एक कारण बेशर्म गाने में दीपिका पादुकोण की बिकनी का कलर भी है। सोचने वाली बात है कि किसी एक्ट्रेस की बिकनी का रंग लोगों को कैसे प्रभावित कर सकता है?
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है। इससे पहले भी दीपिका पादुकोण कई बार अजब-गजब वजह से ट्रोल हो चुकी हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इसी विषय के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।
अक्सर फिल्मों पर विवाद देखने को मिलते हैं। ऐसे में हाल ही फिल्म पठान का बेशर्म गाना सामने आया जिसमें दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकनी पहनी हुई है। फिर क्या था देखते ही देखते "भगवा" रंग को लेकर विवाद शुरू हो गया और दीपिका पादुकोण ट्रोलर्स के निशाने पर आ गयीं।
दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम को सक्रोल करने पर मालूम पड़ता है कि ऐसा पहली बार नहीं है कि उन्होंने इस रंग की बिकनी पहनी हो। वो पहले भी इस कलर की बिकनी में फोटोज शेयर कर चुकी हैं।
इसे भी पढ़ेंःदीपिका पादुकोण के बारे में ये Facts शायद नहीं जानते होंगे आप
इससे पहले भी दीपिका पादुकोण और रणवीर कई बार लोगों के निशाने पर आ चुके हैं। शादी के तुरंत बाद भी दोनों को एक जैसे कपड़ों में देखा गया था जो आजकल बहुत सारे कपल करते हैं। पर दीपिका और रणवीर को लेकर मीम्स बनने लग गए थे कि रणवीर ने बचे हुए कपड़े से अपना कुर्ता सिलवा लिया है।
हम सभी जानते हैं कि दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन एक समय के बाद दोनों ने अलग-अलग आगे बढ़ने का फैसला लिया। दीपिका पादुकोण को लोगों ने इस बात पर भी ट्रोल कर दिया था कि वो कपल की शादी के दौरान मुंबई से बाहर थीं और बाद में वापिस लौटी थीं।
ना सिर्फ दीपिका पादुकोण बल्कि इससे पहले भी कई बार एक्ट्रेसेस को अपनी खुद की पसंद के कपड़े पहनने के लिए ट्रोल किया जा चुका है। इसे आप आए दिन उर्फी जावेद के बारे में की जाने वाली तरह-तरह की बातों के उदाहरण से भी समझ सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंःHZ Exclusive: Shilpa Shetty ने कम समर्थन और ज्यादा जिम्मेदारियों को बताया महिलाओं के लिए बाधा
यह उदाहरण साफ करते हैं कि दीपिका पादुकोण को अक्सर किसी ना किसी बात पर ट्रोल कर दिया जाता है। आपका इस बारे में क्या कहना है, यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।