HZ Exclusive:किसी भी समाज और देश की तरक्की के लिए महिलाओं की भागीदारी बहुत मायने रखती है। एक समय था जब महिलाओं को घर से बाहर तक निकलने की अनुमति नहीं थी लेकिन आज हम ऐसी तमाम बेड़ियों को तोड़कर काफी आगे आ गए हैं। इसी विषय पर हरजिंदगी हिंदी ने बात की शिल्पा शेट्टी से।
एक पत्नी, मां, अदाकारा, बिज़नेस वुमन, ब्रांड एम्बेसडर होने के साथ-साथ हाल ही में वह इंवेस्टर भी बन गई हैं। उन्होंने बताया कि क्यों एक महिला के लिए शिक्षित और आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है।
महिलाओं के जीवन में शिक्षा और आर्थिक रूप से निर्भर होने के सवाल पर शिल्पा शेट्टी बताती हैं, "शिक्षा जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है और मेरा मानना है कि हर किसी को इस तक पहुंचने का अधिकार होना चाहिए।"
शिल्पा आगे कहती हैं कि ज्यादातर भारतीय महिलाएं आर्थिक रूप से अपने माता-पिता या पति पर निर्भर रहती हैं जो मुख्यता शिक्षा की कमी की वजह से ही होता है। उनका मानना है कि किसी पर निर्भर होने की समस्या को मिटाने के लिए महिलाओं को कौशल हासिल करने चाहिए ताकि वो आर्थिक रूप से खुद को मजबूत बना सकें।
इसे भी पढ़ेंःसालों बाद ऐसे बनी भारतीय सेना में महिलाओं की जगह, फीमेल कैडेट बैच की फोटो ने जीता लोगों को दिल
शिल्पा शेट्टी का मानना है कि सफलता के लिए हर व्यक्ति का अपना अलग मार्ग होता है। "महिलाओं के सफलता के मार्ग में आत्मविश्वास की कमी, घर की जिम्मेदारियां, परिवार और प्रियजनों से पर्याप्त समर्थन ना मिलने जैसी कई बाधाएं हैं। मगर इन तमाम बाधाओं के बाद भी अगर हमें खुद पर और अपनी दृष्टि पर विश्वास है तो हम किसी भी मुकाम को बिना झिझक के हासिल कर सकते हैं।"
हम सभी के कुछ चैलेंज होते हैं। शिल्पा शेट्टी ने बताया कि उनके लिए पुरुष प्रधान इंडस्ट्री में काम करना ही सबसे बड़ा चैलेंज था। उन्हें कई बार खुद को साबित करना पड़ा और अपने दर्शकों को समझाना पड़ा की महिलाएं भी नेतृत्व कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि हम महिलाएं भी ऐसे काम कर सकती हैं जो दूसरों को प्रेरित करें और लोगों को सपने देखने की शक्ति दे।
हम अक्सर अपनी आसपास की महिलाओं को सपनों का त्याग करते देखते हैं। इस विषय पर शिल्पा का मानना है, "जब एक महिला की महत्वाकांक्षाओं और सपनों की बात आती है तो वो हमेशा पीछे हट जाती है। वह अपने परिवार और जीवनसाथी के प्रति कर्तव्यों को प्राथमिकता देती है। महिलाओं को अक्सर किसी एक को चुनने के लिए कहा जाता है।लेकिन परिवार का सहयोग ही महिलाओं को आगे बढ़ने की ताकत और लाइफ को बैलेंस करने में मदद कर सकता है।"
इसे भी पढ़ेंः शिल्पा शेट्टी के घर का इंटीरियर है बेहद खूबसूरत, आप भी देखिए तस्वीरें
शिल्पा शेट्टी के तमाम सवालों के जवाब बताते हैं कि अभी भी महिलाओं के लिए एक लंबी राह बाकी है जिसे हासिल करने के लिए हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए।
आपका इस बारे में क्या कहना है? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइए।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Instagram/ShilpaShetty
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।