Shilpa Shetty House:स्टार्स की तरह उनकी हर एक चीज बहुत बेमिसाल होती है। फिर चाहे उनकी गाड़ियां हो या महल जैसे दिखने वाले घर।
बॉलीवुड स्टार्स की घर की बात हो और शिल्पा शेट्टी को नजरअंदाज कर दिया जाए, ऐसा कैसे हो सकता है। उनके घर में मौजूद एक-एक चीज काफी खूबसूरत है। चलिए जानते हैं उनके घर में क्या खास है और देखते हैं शानदार तस्वीरें।
अन्य स्टार्स की तरह शिल्पा शेट्टी के घर का नाम किनारा है। मुंबई के जुहू में बने इस घर के कीमत लगभग 100 करोड़ के आसपास बताई जाती है। किनारा मुंबई के सबसे बड़े घरों में से एक है।
इसे भी पढ़ेंःश्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने खरीदा मुंबई में करोड़ों का घर, तस्वीरों में देखिए कैसा दिखता है पुराना घर
View this post on Instagram
शिल्पा शेट्टी के घर की दीवारों पर हुए काम, सजाए हुए शोपीस और यहां तक की फर्श पर बीछा मैट भी देखने में काफी खूबसूरत लगता है। उन्होंने अपने घर की दीवारों को अलग तरह के पत्थर से बनाया है जो उनके घर को बहुत यूनिक लुक देती हैं।
View this post on Instagram
शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा शेट्टी का कमरा देखने पर ऐसा लगता ह जैसे हम किसी ननही परी का कमरा देख रहे हैं। कमरे को व्हाइट और पिंक कलर की थीम से सजाया हुआ है। साथ ही कमरे को ढेर सारे खिलौनों से भी सजाया हुआ है।
View this post on Instagram
शिल्पा शेट्टी के घर में जिस और स्विमिंग पूल भी है जो बताता है कि उनका घर बहुत लग्जरी है।
View this post on Instagram
शिल्पा शेट्टी पूजा-पाठ में बहुत आस्था रखती हैं। उन्होंने अपने घर में एक बड़ा सा मंदिर बनाया हुआ है जिसकी दीवार पर गोल्डन कलर का आर्ट बनी हुई है।
इसे भी पढ़ेंःक्या आपने देखा है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का घर? देखिए खूबसूरत फोटोज
View this post on Instagram
हम सभी जानते हैं कि शिल्पा शेट्टी को योग आदि करना बहुत अच्छा लगता है इसलिए उनके घर में बहुत बड़ा गार्डन है। गार्डन को भी खूबसूरत लुक देने के लिए उन्होंने कई शोपीस लगा हुआ है।
आपको शिल्पा शेट्टी का घर कैसा लगा? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। साथ ही अगर आप इसके अलावा किसी और स्टाफ का घर देखना चाहते हैं तो उस बारे में बताएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Instgram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।