विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज ना सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में अपनी एक खास जगह रखते हैं। बता दें कि विराट और अनुष्का एक्टिंग और क्रिकेट के साथ-साथ और भी कई माध्यमों से कमाई करते हैं।
यही कारण है कि उनकी हर एक चीज बहुत लग्जरी होती है। फिर चाहे कपड़े हों या उनका घर। चलिए देखते हैं विराट और अनुष्का का घर और जानते हैं उसके बारे में।
View this post on Instagram
विराट और अनुष्का शर्मा का घर मुंबई के वर्ली में है। कपल जिस सोसाइटी में रहता है उसका नाम ओंकार है। दोनों का घर 35वें फ्लोर पर है जहां से बेहद शानदार व्यू दिखता है। वहीं घर की कीमत की बात करें को वो 34 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है।
इसे भी पढ़ेंःश्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने खरीदा मुंबई में करोड़ों का घर, तस्वीरों में देखिए कैसा दिखता है पुराना घर
View this post on Instagram
कपल ने अपने घर की दीवारों को पेंटिंग के साथ-साथ फोटो फ्रेम से भी सजाया हुआ है। वहीं दीवारों को बनाने के लिए लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है जो देखने में काफी खूबसूरत लगती है। इसके साथ-साथ आपको घर के अलग-अलग हिस्सों में कई क्रिएटिव चीजें भी रखी दिख जाएगी।
तस्वीरों में विराट और अनुष्का के घर का लिविंग रूम काफी बड़ा और शानदार नजर आता है। वहीं फर्नीचर की बात करें तो वो भी देखने में काफी यूनिक और स्टाइलिश लगता है।
View this post on Instagram
विराट और अनुष्का का घर 35वें फ्लोर पर इसलिए उनके घर की बाल्कनी से बेहद शानदार व्यू नजर आता है। अक्सर अनुष्का तस्वीरों में घर के इसी हिस्से में बैठी नजर आती हैं।
View this post on Instagram
अनुष्का शर्मा प्लाटंस से घर सजाना बहुत पसंद करती हैं और खुद उनकी देखभाल भी करती हैं। छोटे पौधों के साथ-साथ उनके घर में कुछ बड़े पेड़ भी लगे हैं।
कपल ने अपने घर को सजाने के लिए तरह-तरह के कलर कॉन्बिनेशन वाले फर्नीचर का इस्तेमाल किया है। इसी हिस्से को सजाने के लिए बहुत लाइट कलर तो किसी हिस्से क लिए डार्क रंग के फर्नीचर को यूज किया गया है।
इसे भी पढ़ेंःशाहरुख का घर नहीं है किसी जन्नत से कम, देखिए मन्नत की इनसाइड फोटोज
View this post on Instagram
यह फोटो करवाचौथ के अवसर की है जिसमें कपल छत पर खड़ा नजर आ रहा है।
आपको विराट और अनुष्का का महल जैसे दिखने वाला घर कैसा दिखा? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सक्शन में जरूर बताइएगा। साथ ही अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।