दीपिका बहुत कम समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान बनाकर लाखों लोगों के दिलों में राज कर रही हैं।' पद्मावत' की रानी पद्मावती- दीपिका पादुकोण ने अपने दमदार अभिनय से हर उम्र के लोगों को अपना दिवाना बना दिया था। शाहरुख़ खान की मूवीज देखकर बड़ी हुई दीपिका ने शायद कभी सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन उनको शाहरूख के साथ मेन हिरोइन के रूप में काम करने का मौका मिलेगा। दीपिका ने हिंदी फिल्मों में ओम शांति ओम से अपने कैरियर की शुरुआत की और उसके बाद कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। आज भी लाखों लोग उनकी एक्टिंग और ख़ूबसूरती के फैन हैं। अगर आप भी डिम्पल चीक्स दीपिका के फैन हैं तो आपको उनके जीवन से जुड़े ये इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स जरूर पता होने चाहिए।
दीपिका पादुकोण का फर्स्ट ऑडिशन फराह खान ने लिया था और उनको अपनी मूवी 'हैप्पी न्यू ईयर' के लिए साइन किया था। इस मूवी के जरिए दीपिका अपने कैरियर की शुरुआत करने वाली थीं। लेकिन किन्हीं कारणों से यह मूवी कुछ वक़्त के लिए टल गयी और किस्मत से दीपिका को शाहरुख़ के साथ 'ओम शांति ओम' में काम करने को मिला। जो बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर हिट रही।
इसे जरूर पढ़ें- दीपिका ने खोला राज, रणवीर सिंह के साथ लिव इन रिलेशन में क्यों नहीं रही
अपने पिताजी, फेमस बैडमिंटन चैम्पियन प्रकाश पादुकोण की तरह दीपिका भी एक अच्छी टेलेंटिड स्पोर्ट प्लेयर हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने से पहले दीपिका नेशनल लेवल पर बैडमिंटन खेल चुकी हैं।
जी हां दीपिका एक सॉफ्ट हेर्टेड वुमन हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के एक गांव को गोद लेकर उस गांव की बिजली और पानी की जरूरतों का खर्च उठाया। दीपिका इंडियन एथलीट्स को हेल्प करने वाली Olympic Gold Quest organization से हुई हैं। यह उनके पिताजी द्वारा स्थापित संस्था है।
कुछ कारणों से दीपिका एक बार डिप्रेशन की शिकार हो गयी थी। जिसके चलते उनको काफी परेशानी भी उठानी पड़ी। अपबीती को समझते हुए दीपिका ने live laugh love foundation की स्थापना की। जहां डिप्रेशन के शिकार लोगों का इलाज़ होता है। दीपिका कभी भी दूसरों की मदद करने से पीछे नहीं हटतीं।
इसे जरूर पढ़ें- दीपिका पादुकोण ने खोले रणवीर सिंह के बेडरूम के राज
मल्टीपल टेलेंट से भरी दीपिका ने एक्टिंग की सीखने के लिए अनेक प्रसिद्द व्यक्तियों से ट्रेनिंग ली है। जी हां उन्होंने अनुपम खेर के एक्टिंग कॉलिज में एक्टिंग ट्रेनिंग ली है और शामक डावर से डांस सीखा है। दीपिका अपनी सफलता के लिए अपने गुरुओं को श्रेय देती हैं।
अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई तो इसे शेयर जरूर करें और ऐसी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।