Interesting Facts: क्या आपको पता है लैपटॉप का चार्जर दो हिस्सों में आखिर क्यों बंटा होता है? यहां जानिए असली वजह

लैपटॉप का इस्तेमाल तो लगभग सभी करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी इसके चार्जर पर गौर किया है कि आखिर ये दो हिस्सों में क्यों बंटा होता है? अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं। 

why do laptop charger have a box

Laptop का इस्तेमाल आजकल लगभग सभी घरों में होता है। काम के अनुसार अब लैपटॉप का उपयोग काफी हद तक बढ़ गया है। इसे इस्तेमाल करने के दौरान बैटरी खत्म होने पर इसे चार्ज भी करना होता है। इन सभी चीजों को हम रोजाना यूज तो करते हैं। पर, इसके बनाए जाने के पीछे का लॉजिक नहीं जानते हैं।

अक्सर आपने देखा होगा कि लैपटॉप का चार्जर दो हिस्सों में बटा होता है। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है और एक भाग में काला बॉक्स क्यों लगा होता है? अगर आपके मन में भी लैपटॉप चार्जर को लेकर कुछ ऐसे सवाल आते हैं, तो चलिए आज हम आपको इसके पीछे की असली वजह बताते हैं।

लैपटॉप का चार्जर दो हिस्सों में क्यों बंटा होता है?

laptop charger related facts

आपने देखा होगा कि लैपटॉप के चार्जर के एक हिस्से में एक काला बॉक्स लगा होता है, जिसे फेराइट बीड, फेराइट चोक या फेराइट सिलेंडर के नाम से जाना जाता है। दरअसल, यह एक तरह का इलेक्ट्रॉनिक सर्किट है, जो लैपटॉप तक पहुंचने वाले हाई फ्रीक्वेंसी को कम करने का काम करता है। इससे डिवाइस के खराब होने की संभावना कम हो जाती है। यही कारण है कि चार्जर को दो भागों में बनाया जाता है। ताकि, लैपटॉप को कोई नुकसान न हो।

इसे भी पढ़ें-जानें लैपटॉप स्क्रीन और कीबोर्ड को साफ करने का सही तरीका

लैपटॉप का सुरक्षा कवच होता है चार्जर में लगा बॉक्स

why do laptops have two charging ports

चार्जर में लगा बॉक्स जहां से वह दो अलग हिस्से में बट जाता है, वह लैपटॉप के लिए किसी सुरक्षा कवच से कम नहीं है। ये सिलेंडर रेडियो फ्रीक्वेंसी से डिवाइस को बचाता है। अगर ये बॉक्स नहीं रहता तो हाई रेडियो फ्रीक्वेंसी के कारण लैपटॉप की स्क्रीन में झिलमिलाहट जैसी दिक्कतें आ सकती थी। आपने भी देखा होगा कि अधिकांश कंपनियों के लैपटॉप चॉर्जर में एक गोलाकार या चौकोर आकार में एक बॉक्स लगा होता है, जो इसे दो अलग-अलग भागों में बांटने का काम करता है। इसे आप लैपटॉप का सुरक्षा कवच भी कह सकते हैं। हालांकि, एप्पल के लैपटॉप चार्जर में ऐसा नहीं होता है। इस कंपनी के लैपटॉप चार्जर का प्लग ही एक बड़े बॉक्स की तरह होता है, जो यही काम करता है।

इसे भी पढ़ें-लैपटॉप के चार्जर का वायर हो गया है गंदा? इन तरीकों से घर में करें साफ, दिखेगा एकदम नया जैसा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi, Amazon

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP