herzindagi
screen cleaning hacks

टीवी या लैपटॉप की स्क्रीन को चमकाने के लिए इस तरीके से झटपट बनाएं होममेड क्लीनर

अगर आपकी टीवी या लैपटॉप की स्क्रीन भी गंदी हो गई है, तो इस आर्टिकल की मदद से आप इसे चमकाने के लिए होममेड क्लीनर तैयार कर सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-05-21, 16:37 IST

घर की साफ-सफाई के दौरान कई बार लोग टीवी या लैपटॉप की स्क्रीन को क्लीन करना भूल जाते हैं। जबकि, खिड़की और दरवाजे से घर के अंदर आने वाले धूल इस पर भी अपना डेरा डाल देते हैं। ऐसे में स्क्रीन की भी नियमित सफाई करना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि एक गंदी स्क्रीन धुंधली दिखाई देती है, जिससे आपकी आंखों पर दबाव पड़ सकता है और इससे दिक्कत भी हो सकती है। इसलिए समय-समय पर टीवी या लैपटॉप की स्क्रीन को साफ करना भी महत्वपूर्ण होता है। इसी के साथ चलिए बिना वक्त बर्बाद किए हम आपको बताते हैं कि इसके लिए आप होममेड क्लीनर कैसे बना सकते हैं।  

टीवी या लैपटॉप की स्क्रीन के लिए घरेलू क्लीनर कैसे बनाएं?

homemade screen cleaner recipe

होममेड क्लीनर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 1 कप डिस्टिल्ड वाटर
  • 1/4 कप सफेद सिरका
  • 2 बूंदें तरल डिशवॉशिंग साबुन
  • 1 माइक्रोफाइबर कपड़ा

स्क्रीन की सफाई के लिए घरेलू क्लीनर बनाने की विधि

  • एक बर्तन में डिस्टिल्ड वाटर, सफेद सिरका और डिशवॉशिंग साबुन डालें।
  • चम्मच की मदद से इसे अच्छी तरह मिलाकर एक घोल तैयार कर लें।
  • अब, इस घोल को एक स्प्रे बोतल में भर लें। 
  • बस, यह केमिकल फ्री होममेड क्लीनर बनकर तैयार है। आप जब चाहें, इसे स्क्रीन की सफाई के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- टीवी की स्क्रीन पर लगे गंदे निशानों को 5 मिनट में साफ कर देंगे ये आसान हैक्स

होममेड क्लीनर से कैसे साफ करें लैपटॉप या टीवी स्क्रीन?

easy window screen cleaning

  • लैपटॉप या टीवी स्क्रीन को साफ करने के लिए सबसे पहले एक माइक्रोफाइबर कपड़ा लें। 
  • इस कपड़े को घोल में थोड़ा गीला करके स्क्रीन को धीरे से पोंछें।
  • ऊपर से नीचे तक अच्छे से पोछने के बाद स्क्रीन को सुखाने के लिए एक साफ और सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े का उपयोग करें।

इसे भी पढ़ें - Laptop की स्क्रीन साफ करते वक्त कहीं आप तो नहीं करती ये गलती? हो सकता है हजारों रुपये का नुकसान

स्क्रीन साफ करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

homemade screen cleaning solution

  • स्क्रीन को पहले सूखे कपड़े से पोछ लें। तभी क्लीनर का इस्तेमाल करें। 
  • इस घोल का उपयोग सीधे स्क्रीन पर न करें। इसे पहले माइक्रोफाइबर कपड़े पर लगाएं।
  • स्क्रीन को बहुत ज्यादा दबाव से न पोंछें। ऐसा करने से टीवी या लैपटॉप को नुकसान हो सकता है।
  • इस घोल का उपयोग एलसीडी या प्लाज्मा स्क्रीन पर न करें।
  • स्क्रीन को साफ करने के लिए कागज के तौलिये या कपड़े का उपयोग न करें। इससे खरोंच लग सकती है।
  • स्क्रीन को सीधे धूप से दूर रखें, क्योंकि इससे रंग फीका पड़ सकता है।
  • स्क्रीन को धूल से बचाने के लिए उस पर कवर लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- टीवी की स्क्रीन पर लग गए हैं जिद्दी दाग,हटाने के लिए अपनाएं ये तरीका

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।