herzindagi
image

उम्र बढ़ने पर लोग जल्दी क्यों उठने लगते हैं? जानें इसके पीछे का साइंस

क्या आपने कभी गौर किया है कि हमारे घर के बूढ़े-बुजुर्ग सुबह जल्दी उठ जाते हैं। सूरज की किरणों से पहले भी उनकी आंख खुल जाती हैं। आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है।
Editorial
Updated:- 2025-07-30, 16:22 IST

अक्सर आपने देखा होगा कि आपके घर में दादा-दादी या नाना नानी जैसी उम्रदराज लोग सुबह सबसे पहले घर में जाग जाते हैं। यहां तक की सूरज की करने को भी पीछे छोड़ देते हैं। कई बार तो इसके लिए आपके ताना भी मिलता होगा कि देखो मैं तो बूढ़ा या बूढ़ी होकर भी इतनी सुबह उठ जाता हूं और तुम लोग अब तक सोए हो। कई बार हमें भी लगता है कि हां यार.. यह तो सही कह रहे हैं। लेकिन आपको मालूम होना चाहिए कि इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण है उम्र जैसे-जैसे बढ़ती है वैसे-वैसे लोग जल्दी उठने लगते हैं।  नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एजिंग और स्लीप फाउंडेशन की रिपोर्ट से इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

उम्रदराज लोग जल्दी क्यों जाग जाते हैं?

एक्सपर्ट बताते हैं कि हमारा जो शरीर है 24 घंटे की सर्कैडियन रिदम पर काम करता है, जो रोशनी और अंधेरे के मुताबिक नींद और जागने के चक्र को नियंत्रित करता है।

1 (18)

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है सर्कैडियन रिदम आगे की ओर शिफ्ट होने लगता है।इसे हम एडवांस स्लिप फेस कहते हैं। मतलब इसे ऐसे समझ सकते हैं कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है शरीर मेलाटोनिन हार्मोन जल्दी रिलीज करता है। नतीजन व्यक्ति को शाम में जल्दी नींद आती है और सुबह जल्दी आंख खुल जाती है।

इतना ही नहीं बुजुर्ग में कॉर्टिसोल हार्मोन होता ,है वह सुबह के समय पहले ही बढ़ने लगता है, जिससे व्यक्ति की नींद जल्दी खुल जाती है।

मेलाटोनिन जल्दी रिलीज होता है और कॉर्टिसोल के पहले बढ़ने जैसे हार्मोनल बदलाव मिलकर कुछ ऐसा पैटर्न बनाते हैं, जिसके कारण बुजुर्ग जल्दी सोते हैं और जल्दी उठ जाते हैं। यही वजह है कि आप अपने घर में किसी बूढ़े बुजुर्ग को जल्दी सोते और उठाते हुए देखे होंगे

elder people wake up early

यह भी पढ़ें-अचानक बेहोशी या ब्लैकआउट को न करें नजरअंदाज, हो सकता है ब्रेन हैमरेज का संकेत

आपको बता दें कि नींद कई चरणों में बंटी होती है। जैसे हल्की नींद, गहरी नींद और रैपिड आई मूवमेंट नींद। जैसे जैसे उम्र बढ़ती है गहरी नींद कम हो जाती है और हल्की नींद ज्यादा हो जाती है। इस वजह से बुजुर्ग थोड़ी भी आवाज सुनते हैं तो जल्दी उठ जाते हैं

यह भी पढ़ें-शरीर पर नीले निशान क्यों पड़ते हैं? एक्‍सपर्ट से समझें वजह और घरेलू उपाय

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।