herzindagi
why kitchen tongs are curved

किचन का चिमटा आखिर क्यों पीछे से होता है टेढ़ा? जानें इसके पीछे की खास वजहें

Why kitchen tong bent on behind: क्या आपने कभी किचन में रोटी बनाते हुए सोचा है, आखिर चिमटा पीछे की ओर से टेढ़ा कई होता है? अगर नहीं तो आज हम आपको किचन के चिमटे के पीछे से मुड़े होने की वजहें बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में आप आज तक शायद नहीं जानती होंगी।
Editorial
Updated:- 2025-08-06, 17:16 IST

हर घर में किचन के अंदर रोटी हर दिन जरूर बनती है। ऐसे में रोटी को गैस पर सेकने के लिए हमें चिमटे की जरूरत पड़ती है। जिसके चलते चिमटा हमारी रसोई का एक यूजफुल उपकरण है। जिसका इस्तेमाल हर दिन सुबह-शाम किया जाता है। चिमटे की मदद से रोटी के अलावा पापड़ भी सेका जाता है। चिमटे के बिना रोटी को गैस पर सेकना काफी मुश्किल काम होता है। जिसके चलते चिमटा आपको हर किचन में देखने को मिल जाएगा। लेकिन कभी आपने रोटी बनाते वक्त चिमटे के आकार पर गौर किया है? अगर नहीं तो आगे से जरूर करिएगा। आपने देखा होगा रोटी सेकने वाले चिमटे का शेप पीछे की ओर से टेढ़ा होता है। आखिर चिमटे को एकदम सीधा क्यों नहीं बनाया जाता है? आपको बता दें चिमटे के इस शेप को बनाने के पीछे कोई वजह नहीं है बल्कि यह सहूलियत को ध्यान में रखकर बनाया गया है। आज हम आपको इस आर्टिकल में चिमटे के इस आकार के पीछे क्या कारण छिपे हैं इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

आखिर क्यों चिमटे का आकार पीछे से होता है टेढ़ा?

आइए जान लेते हैं चिमटे के पीछे का शेप टेढ़ा होने के पीछे आखिर क्या वजह हैं।

किसी चीज को पकड़ने में आसानी

चिमटे का शेप टेढ़ा होने से चीज को पकड़ने की ग्रिप अच्छी रहती है। साथ ही आप आप हर चीज को आसानी से पकड़ सकती हैं। इस शेप से रोटी और पापड़ जैसी अन्य वस्तुओं के छूटने का डर नहीं रहता है और हर चीज को हम सहूलियत से पकड़ लेते हैं। जिसके चलते चिमटे का शेप टेढ़ा रखा जाता है।

reason behind kitchen tong bent shape

हाथ जलने से बचेगा

चिमटे का शेप इसलिए टेढ़ा रखा जाता है ताकि पापड़ या फूली रोटी को गैस पर सेकते वक्त हाथ जलने का खतरा न रहे। चिमटे का पीछे की ओर से टेढ़ापन सेफ डिस्टेंस बनाए रखने में मदद करता है। दरअसल, जब हम रोटी को गैस पर सेकते हैं तो चिमटे के पीछे का आकार पीछे से उठा हुआ होता है जिससे उंगलियां जलने का खतरा नहीं रहता है।

ये भी पढ़ें: Cleaning Tips: गंदे चिपचिपे चिमटा और झारा भी हो जाएंगे साफ, जानें कैसे

roti making tips

पुराने समय से चला रहा शेप

पहले के समय में कांसे के पीतल के बर्तनों का ज्यादा इस्तेमाल होता था। ऐसे में चिमटे भी इन्हीं धातु के बने होते थे। साथ ही, प्राचीन काल से चिमटे का यही आकार रहा है। इसी वजह से आज के समय में भी स्टील के चिमटे इसी आकार के बनाए जाते हैं। यानि प्राचीन समय से आजतक इस आकर को फॉलो किया जा रहा है और यह काफी सुविधाजनक भी है।

ये भी पढ़ें: काला हो गया है रोटी पलटने वाला चिमटा, तो ऐसे करें उसे क्लीन

अब आपको पता चल गया ही होगा कि आखिर क्यों चिमटे का शेप पीछे की ओर से टेढ़ा रखा जाता है। यह किचन में आपको सेफ्टी के लिहाज से और सुविधा को देखते हुए बनाया गया है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: amazon/shutterstock/india mart

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।