रोटी और परांठा दोनों में मुख्य सामग्री आटा होती है। वहीं रोटी को फुल्का कहा जाता है जो कि बेहद नरम होता है और हल्का भी होता है। जबकि पराठे को घी या तेल में सेंकते हैं। ऐसे में ये थोड़ा-सा हैवी और क्रिस्पी होता है। कुछ लोग पराठे में स्टफिंग भी भरते हैं, जिससे इसे हेल्दी भी बनाया जा सकता है। ज्यादातर महिलाएं पराठे और रोटी के आटे को एक जैसा गूंथती हैं। उन्हें नहीं पता कि दोनों को गूंथने का तरीका अलग होता है। बता दें कि रोटी का आटा अलग तरीके गूंथा जाता है और पराठे का आटा थोड़ा अलग, दोनों में कुछ अंतर होता है। ऐसे में इस अंतर के बारे में पता होना जरूरी है। इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रोटी और पराठे के आटे को किस तरीके से गूंथते हैं।
सबसे पहले रोटी के आटे की बात करते हैं। बता दें कि ये आटा बेहद ही नरम और मुलायम गूंथा जाता है। वहीं इसमें कोई दूसरी सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जाता, जिससे रोटी अच्छे से फूले और हल्की रहे। जानते हैं कैसे गूंथे रोटी का आटा-
पराठे के आटे की बात करें तो बता दें कि कुछ लोग इसमें घी या दही मिलाते हैं। वहीं थोड़ा सा तेल मिलाकर भी नरम बनाया जा सकता है। इसे थोड़ा सा लोचदार गूंथते हैं, जिससे कि बेलते वक्त इसकी परत अच्छी बनें। वहीं यदि आपको पराठा थोड़ा सा क्रिस्पी करना है तो आप इसमें थोड़ी सी सूजी या बेसन भी मिला सकते हैं। जानते हैं कैसे गूंथे पराठे का आटा-
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।