herzindagi
deepika padukone got trolled for beshram song

जानिए पठान फिल्म के बेशर्म गाने से पहले कब-कब ट्रोल हुई हैं दीपिका पादुकोण

इन दिनों दीपिका पादुकोण जमकर ट्रोल हो रही हैं लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताएंगे।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-12-20, 15:21 IST

शाहरुख खान की पठान फिल्म इन दिनों में चर्चा में है। एक के बाद एक फिल्म कई विवादों के घिरती जा रही है जिसमें से एक कारण बेशर्म गाने में दीपिका पादुकोण की बिकनी का कलर भी है। सोचने वाली बात है कि किसी एक्ट्रेस की बिकनी का रंग लोगों को कैसे प्रभावित कर सकता है?

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है। इससे पहले भी दीपिका पादुकोण कई बार अजब-गजब वजह से ट्रोल हो चुकी हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इसी विषय के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

बेशर्म गाने पर क्यों हो रहा है विवाद

deepika gets trolled for wearing safrron outfit

अक्सर फिल्मों पर विवाद देखने को मिलते हैं। ऐसे में हाल ही फिल्म पठान का बेशर्म गाना सामने आया जिसमें दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकनी पहनी हुई है। फिर क्या था देखते ही देखते "भगवा" रंग को लेकर विवाद शुरू हो गया और दीपिका पादुकोण ट्रोलर्स के निशाने पर आ गयीं।

दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम को सक्रोल करने पर मालूम पड़ता है कि ऐसा पहली बार नहीं है कि उन्होंने इस रंग की बिकनी पहनी हो। वो पहले भी इस कलर की बिकनी में फोटोज शेयर कर चुकी हैं।

इसे भी पढ़ेंःदीपिका पादुकोण के बारे में ये Facts शायद नहीं जानते होंगे आप

रणवीर-दीपिका के कपड़ों के बारे में अक्सर होती हैं बातें

deepika and raveer got troll for outfit

इससे पहले भी दीपिका पादुकोण और रणवीर कई बार लोगों के निशाने पर आ चुके हैं। शादी के तुरंत बाद भी दोनों को एक जैसे कपड़ों में देखा गया था जो आजकल बहुत सारे कपल करते हैं। पर दीपिका और रणवीर को लेकर मीम्स बनने लग गए थे कि रणवीर ने बचे हुए कपड़े से अपना कुर्ता सिलवा लिया है।

आलिया-रणबीर की शादी के बाद भी ट्रोल हुई थी दीपिका पादुकोण

More For You

हम सभी जानते हैं कि दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन एक समय के बाद दोनों ने अलग-अलग आगे बढ़ने का फैसला लिया। दीपिका पादुकोण को लोगों ने इस बात पर भी ट्रोल कर दिया था कि वो कपल की शादी के दौरान मुंबई से बाहर थीं और बाद में वापिस लौटी थीं।

अक्सर एक्ट्रेसेस को किया जाता है आउटफिट्स के लिए ट्रोल

why actress get trolled for outfit

ना सिर्फ दीपिका पादुकोण बल्कि इससे पहले भी कई बार एक्ट्रेसेस को अपनी खुद की पसंद के कपड़े पहनने के लिए ट्रोल किया जा चुका है। इसे आप आए दिन उर्फी जावेद के बारे में की जाने वाली तरह-तरह की बातों के उदाहरण से भी समझ सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंःHZ Exclusive: Shilpa Shetty ने कम समर्थन और ज्यादा जिम्मेदारियों को बताया महिलाओं के लिए बाधा

यह उदाहरण साफ करते हैं कि दीपिका पादुकोण को अक्सर किसी ना किसी बात पर ट्रोल कर दिया जाता है। आपका इस बारे में क्या कहना है, यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।