अवसर चाहे जो हो उसमें शामिल होने से पहले, सभी के दिमाग में सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि तोहफे में क्या दिया जाए। जन्मदिन, फेयरवेल या सालिगराह जैसे अवसरों पर देने के लिए फिर भी चीजें समझ आ जाती हैं, लेकिन जब बात आती है सालगिराह जैसे खास अवसरों कि तो उसके लिए बहुत उलझन होती है। इसी कड़ी में हम आपको यहां पर कुछ ऐसे ही Gift Ideas के बारे में बताने जा रहे हैं तो Engagement पर आप अपनी किसी सहेली, बहन या महिला सहकर्मी को दे सकते हैं। इसी के साथ आप अपनी मंगेतर को भी सगाई पर ये तोहफे दे सकते हैं। यहां बताए गए तोहफे खास तो होंगे ही, साथ-साथ उनके काफी काम भी आएंगे। सिर्फ सगाई ही नहीं, ये तोहफे अन्य खास अवसरों पर भी देने के लिए अच्छी पसंद हो सकते हैं। तो अलगी बार आपके दिमाग में वॉट टू गिफ्ट का सवाल आए, तो इन विकल्पों के बारे में जरूर सोचें।
इंगेजमेंट पर ये तोहफे होने वाली दुल्हन के लिए हो सकते हैं खास
महिलाओं को तोहफे में देने के लिए कई तरह की चीजें आसानी से मिल जाएंगी। सबसे पहले तो आप उन्हें उपयोग में आने वाली कई चीजें दे सकते हैं, जिसमें तरह-तरह के हैंडबैग्स, ज्वेलरी, घड़ियों, परफ्यूम, मेकअप का सामान, स्पा के गिफ्ट वाउचर्स या गिफ्ट कार्ड्स भी दिए जा सकते हैं। इन चीजों की खासियत ये होती है कि इन्हें जरूरत पड़ने पर कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी के साथ ये शादी के बाद या उस दौरान भी उनके काफी काम आ सकते हैं। इसके अलावा आप इंगेजमेंट के दौरान Gifting Ideas के लिए पर्सनाइलिज तोहफों को भी काफी पसंद किया जाता है। इस लिस्ट में कॉफी मग, फोटो फ्रेम, लैंप्स, कुशन और अन्य कई चीजों को शामिल किया जा सकता है। आप चाहें तो कई सारी चीजों का एक हैंपर बनाकर भी तोहफे में दे सकते हैं, जिसमें पर्सनाइज्ड और काम की चीजों दोनों को ही शामिल किया जा सकता है।