राखी का त्योहार आने में अब बस कुछ ही दिन बचे हुए हैं। ऐसे में अगर आपने अभी तक यह डिसाइड नहीं किया है कि इस बार बहन को क्या गिफ्ट करना है, तो यहां हम आपके लिए कुछ गिफ्ट आइडिया लेकर आए हैं। घड़ी, परफ्यूम, पर्स, कपड़े या चॉकलेट गिफ्ट करने का तरीका काफी पुराना हो चुका है। इस बार राखी पर आप अपनी बहन को चांदी का कोई सामान गिफ्ट कर सकते हैं। हालांकि अब आप सोच में पड़ गए होंगे कि चांदी का समान बजट के बाहर होगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। चांदी के कुछ सामान आपको घड़ी, कपड़े या फिर परफ्यूम की कीमत में भी आराम से मिल जाएंगे। वैसे भी जब अपनों के लिए खास तोहफों की बारी आती है, तो अक्सर लोग बजट चिंता नहीं करते हैं। यहां पर हम कुछ चांदी के सामान की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें राखी पर आप बड़ी बहन या छोटी बहन को गिफ्ट कर सकते हैं।
Raksha Bandhan 2025: इस बार राखी पर बहन को दें चांदी का गिफ्ट
इस बार रक्षाबंधन पर बहन को घड़ी, परफ्यूम, पर्स, कपड़े या चॉकलेट की जगह चांदी का कोई सामान गिफ्ट करें, जिसे पाकर आपकी बहन खुश हो जाएगी। यहां पर चांदी के गिफ्ट आइटम के बारे में बताया जा रहा है, जो आपके काम आ सकते हैं।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
GIVA 925 Silver Zircon Drizzle Drop Earrings
इस बार राखी पर अपनी बहन को चांदी के ये इयररिंग्स गिफ्ट करके देखें। GIVA ब्रांड के ये इयररिंग काफी प्यारे हैं, जिन्हें पाकर आपकी बहन खुश हो जाएगी। ये इयररिंग्स स्टर्लिंग सिल्वर से बने हैं और इनपर छोटे-छोटे क्यूबिक जिरकोनिया स्टोन लगे हुए हैं, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। ये इयररिंग्स फ्री लाइफटाइम प्लेटिंग के साथ मिलते हैं। इन इयररिंग्स की लंबाई 2.6 सेमी और चौड़ाई 1 सेमी है। इसमें गोल आकार के झुमके बने हुए हैं, जो कि हाफ फुप्स में लटक रहे हैं। इन इयररिंग्स को रोजाना या फिर किसी खास मौके पर पहना जा सकता है।
012024 Meri Pyaari Behaana Ananth Jewels BIS Hallmarked Silver Coin Gift for Sister
इस बार राखी पर आप अपनी बहन को चांदी का सिक्का गिफ्ट में दे सकते हैं। गोल आकार वाले इस सिक्के पर 'मेरी प्यारी बहना' लिखा हुआ है। 10 ग्राम वजन वाला यह चांदी का सिक्का है और यह BIS हॉलमार्क के साथ मिल रहा है। इस सिक्के का डायमीटर लगभग 32 मिलीमीटर है। राखी पर बहन को गिफ्ट करने के लिए यह सिल्वर कॉइन परफेक्ट गिफ्ट आइटम हो सकता है। राखी के अलावा इसे आप अपनी बहन को किसी भी मौके पर गिफ्ट कर सकते हैं।
02OVANA 925 Sterling Silver | Blue Eye Anklet
अक्सर लड़कियों को एंक्लेट पहनना काफी पसंद होता है। ऐसे में आप अपनी बहन को राखी पर यह ब्लू आई वाला एंक्लेट गिफ्ट कर सकते हैं। इविल आई वाला यह एंक्लेट बुरी नजर से बचाने वाला माना जाता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाता है।। यह एंकलेट स्टर्लिंग सिल्वर से बना है और इसमें एडजस्टेबल चेन भी लगी हुई है, जिसे अपनी जरूरत के अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है। क्लैप्स टाइप की बात करें तो इसमें लैब्सटर क्लॉ लगा हुआ है, जिसकी मदद से इसे आराम से पहना और निकाला जा सकता है। इसपर 925 हॉलमार्क भी बना हुआ है।
03GIVA 925 Silver Zircon Ferns Bracelet, Adjustable
राखी पर आप अपनी बहन को जीवा ब्रांड की यह सुंदर सी ब्रेसलेट गिफ्ट कर सकते हैं। यह ब्रेसलेट स्टर्लिंग सिल्वर से बनी है। इसमें लाइफटाइम के लिए प्लेटिंग की गई, जिसकी चमक हमेशा बरकरार रहती है। इस ब्रेसलेट में जिक्रोन से जड़ी पत्ती की शाखा का डिजाइन बना हुआ है, जो काफी सुंदर लगता है।इस ब्रेसलेट में स्प्रिंग रिंग क्लैस्प टाइप मिल रहा है, जिसकी मदद से इसको आसानी से पहना और निकाला जा सकता है। पतली सी चेन डिजाइन वाली यह ब्रेसलेट किसी खास मौके से लेकर रेगुलर पहनने के लिए उपयुक्त रहेगी।
04GIVA 925 Silver Anushka Sharma Silver Falling Dew Pendant with Box Chain
GIVA ब्रांड की यह चांदी की चेन है, जो कि खूबसूरत से पेंडेंट के साथ मिल रही है। यह पेंडेंट पत्ती के डिजाइन में बना हुआ है और इसमें जिरकॉन स्टोन लगा हुआ है, जो इसे काफी सुंदर बनाता है। इस पेंडेंट की लंबाई 2.05 सेमी और चौड़ाई 0.74 सेमी है। वहीं इसके साथ मिलने वाले चेन की लंबाई 43 सेमी है और इसमें 4 सेमी एडजस्टेबल चेन भी लगी है। इसे पहनने और निकालने के लिए चेन में लॉबस्टर क्लैप्स लगा हुआ है। लाइफटाइम प्लेटिंग के साथ आने वाले इस पेंडेंट और चेन की चमक हमेशा बरकरार रहती है। राखी पर बहन को गिफ्ट करने के लिए यह सिल्वर ज्वेलरी अच्छी पसंद रहेगी।
05
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
इन्हें भी देखें-
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
- इस साल रक्षाबंधन कब है?इस साल Raksha Bandhan 2025 9 अगस्त को है। यह दिन भाई-बहन के लिए खास महत्व रखता है।
- क्या रक्षाबंधन पर चांदी गिफ्ट करना शुभ माना जाता है?जी हां, रक्षाबंधन के अलावा किसी भी मौके पर चांदी गिफ्ट करना शुभ माना जाता है। ऐसे में आप अपनी बहन को चांदी का कोई भी सामान गिफ्ट कर सकते हैं।
- क्या राखी पर चांदी की भगवान की मूर्ति बहन को गिफ्ट में दी जा सकती है?जी बिल्कुल दे सकते हैं। चांदी से बनी भगवान की मूर्ति गिफ्ट करने के लिए अच्छी पसंद हो सकती है।
You May Also Like