अगर आप भी उन लोगों में से है जो यह समझ नहीं पाते कि किसी भी अपने को जन्मदिन, शादी की सालगिराह, शादी या किसी भी खास अवसर पर क्या तोहफा दिया जाए, तो कस्टमाइज गिफ्ट एक सही पसंद हो सकते हैं। वे तोहफे जिन्हें अपनी पसंद व हिसाब से डिजाइन कराया जाता है उन्हें कस्टमाइज गिफ्ट कहा जाता है। इनपर आप तस्वीर, नाम, तारीख या कोई मेसेज छपवा सकते हैं। Customized Gifts को खास इसलिए माना जाता है क्योंकि ये आपके विचार और प्यार को दर्शा सकते हैं। वहीं, सामान्य उपहारों की तुलना में हमेशा के लिए एक याद के रूप में साथ रह सकते हैं। कस्टमाइज गिफ्ट आप अपने दोस्तों, पार्टनर, माता-पिता, सहकर्मी या परिवार के किसी अन्य सदस्य को दे सकते हैं। इनमें आपको फोटो फ्रेम, लाइट, लैंप, कीचेन, कॉफी मग और अन्य कई तरह के विकल्प मिल सकते हैं। इसी कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे ही कुछ विकल्प जो ₹499 से कम के बजट में आसानी से मिल सकते हैं।
₹499 से कम में मिलने वाले शानदार Customized Gifts अपनों के चेहरे पर लाएंगे मुस्कान!
किसी भी खास को तोहफा देने के लिए बहुत बड़े बजट की नहीं होगी जरूरत क्योंकि ₹499 से कम में भी मिल सकते हैं बहुत सुंदर Customized Gifts. फोटो फ्रेम से लेकर लैंप जैसी चीजों को अपने हिसाब से सेट कराते हुए हर दिन को बना सकते हैं यादगार।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Giftanna Marriage Wedding Anniversary Gift Idea Personalized Engraved Photo Frame For Parents
लकड़ी से बने इस फ्रेम का साइज 15.3L x 10W सेंटीमीटर है जिसपर आप पसंद की तस्वीर आसानी से प्रिंट करा सकता हैं। इस फ्रेम पर तस्वीर को लेजर तकनीक के साथ छापा जाएगा, जो आसानी से फीकी नहीं पड़ेगी और इसकी सुंदरता को लंबे समय तक बनाकर रख सकती है। असली बीच वुड मटेरियल से बना यह फ्रेम लंबे समय तक टिकाऊ बना रह सकता है और इसकी क्वालिटी आसानी से खराब भी नहीं होगी। आयताकार आकार वाले इस फ्रेम को टेबल पर रखा जा सकता और इसमें आपको अलग-अलग साइज के विकल्प मिल जाएंगे। कस्टमाइज कराने के लिए इस फ्रेम पर आप तस्वीर के साथ कोई मेसेज या डेट भी प्रिंट करा सकते हैं।
किसे दिया जा सकता है?
इस कस्टमाइज फ्रेम को आप अपने माता-पिता को उनके शादी की सालगिराह या अपने पार्टनर को किसी खास दिन पर दे सकते हैं।
01THE GRANDEUR Customised LED Photo Lamp
यह एक कस्टमाइज फोटो लैंप है जो एक बहुत सुंदर तोहफा हो सकता है। इसमें आपको एक सुंदर ऐनिमल थीम डिजाइन के साथ स्कार्फ देखने मिलेगा, जो कमरे की सजावट को भी बदल सकता है। इसपर आप नाम, डेट या कोई मेसेज प्रिंट कराकर आसानी से कस्टमाइज कर सकते हैं। इसकी LED लाइट पर्याप्त रोशनी देने का काम कर सकती है और इसे नाइट लैंप की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। गोल आकार वाला यह फोटो लैंप हाई क्वालिटी मटेरियल से बना है और लंबे समय तक टिकाऊ बना रह सकता है। पॉलिश्ड फनिश और आधुनिक डिजाइन वाला यह तोहफा 20D x 15W x 20H सेंटीमीटर साइज वाला है और इसमें आपको 7 अलग-अलग डिजाइन वाले विकल्प देखने मिल सकते हैं।
किसे दिया जा सकता है?
अगर आप अपने पार्टनर को एक रोमांटिक Customize Gift देना चाहते हैं तो यह काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं, शादी या सगाई पर कपल को भी इसे गिफ्ट किया जा सकता है।
02THE BAE GIFT Men's Vegan Leather Personalized Customised Print Wallet
वीगन लेदर मटेरियल से बना यह वॉलेट आप अपने पसंद के हिसाब से कस्टमाइज करा सकते हैं। स्लीक नेवी ब्लू रंग वाले इस वॉलेट में कार्ड व कैश रखवने के लिए अलग-अलग कंपार्टमेंट दिए गए हैं। इसपर आप तस्वीर और नाम प्रिंट करा सकते हैं और इसकी बढ़िया क्वालिटी की सिलाई इसे लंबे समय तक टिकाऊ बनाकर रख सकती है। इसकी कंटेम्प्रेरी डिजाइन इसे रोजाना इस्तेमाल के लिहाज से सही बनाती है। यह एक अच्छा तोहफा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि इसे आपका पार्टनर या दोस्त हमेशा अपने साथ रख सकता है और इसे देखकर आपकी याद आएगी।
किसे दिया जा सकता है?
यह Personalised Gift आप अपने पति, बॉयफ्रेंड या किसी दोस्त को दे सकती है। इसे जन्मदिन, ऐनिवर्सी या फ्रेंडशिप डे पर दिया जा सकता है।
अपनों के लिए खास तोहफों के विकल्प मिलेंगे यहां
03Avataar Studio Personalized Gift
अगर आप एक यूनीक पर्सनलाइज गिफ्टी की तलाश में है तो यह मॉडल काफी अच्छी पसंद हो सकता है। 12.7L x 8W x 25.4H सेंटीमीटर साइज वाले इस मॉडल को लकड़ी के मटेरियल से बनाया गया है और इसमें आपको एक लड़की गिटार बजाने की मुद्रा में खड़ी दिखेगी। मल्टीकलर में आने वाले इस कस्टमाइज गिफ्ट पर आप अपनी किसी दोस्त, पत्नी, बहन या गर्लफ्रेंड की तस्वीर लगा सकते हैं। यह उनके चेहर पर मुस्कान ला सकता है और इसकी कार्टून वाली थीम इसे एक अलग रूप दे रही है। इसमें दिए गए ऐक्रेलिक बेस की वजह से इसे किसी टेबल या शोकेस में रखा जा सकता है।
किसे दिया जा सकता है?
यह अपकी किसी दोस्त, सहकर्मी, बहन या पार्टनर के लिए एक यादगार जन्मदिन का तोहफो हो सकता है।
04GIFTMEBAZAR Personalized Gaming Led Lamp Customized with Name
गेमर्स या स्पोर्ट्स के शौकीन लोगों के लिए यह गेमिंग LED लैंप काफी अच्छा पर्सनलाइज गिफ्ट हो सकता है। गोल आकार के इस लैंप का साइज 0.5D x 15.2W x 14.7H सेंटीमीटर वाला है और इसका वजन मात्र 200 ग्राम है। पाउडर कोटेड फिनिश वाला यह Customized Lamp बास्केटबॉल, बेसबॉल, बैडमिंटन, चेस, फुटबॉल और हॉकी समेत 14 अलग-अलग थीम वाली डिजाइन के हिसाब से बनवाया जा सकता है। इसपर आप नाम प्रिंट कराकर कस्टमाइज करा सकते हैं। यह लैंप अलग-अलग कलर मोड्स पर इस्तेमाल किया जा सकता है और इसे नाइट लैंप की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। गेमिंग सेटअप या बेडसाइड टेबल पर रखने के लिए यह लैंप काफी अच्छी पसंद हो सकता है। इसमें ऐक्रेलिक मटेरियल से बना बेस और टच के साथ इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
किसे दिया जा सकता है?
किसी भी दोस्त, सहकर्मी, भाई या पार्टनर को यह गिफ्ट दिया जा सकता है। यह एक यूनीसेक्स गिफ्ट हो सकता है जिसे महिलाएं व पुरुषों दोनों को दिया जा सकता है।
05
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
- कस्टमाइज गिफ्ट को खास क्यों माना जाता है?कस्टमाइज गिफ्ट इसलिए खास माने जाते हैं क्योंकि वे व्यक्तिगत टच, मेहनत और गहरे प्यार को दर्शाते हैं। ये रेडीमेड उपहारों की तरह साधारण नहीं होते, बल्कि इन्हें नाम, फोटो या मेसेज के साथ खास तरह से तैयार किया जाता है, जो यादों को हमेशा ताजा रखते हैं और रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं।
- किन लोगों को कस्टमाइज गिफ्ट दिए जा सकते हैं?कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स किसी को भी खास महसूस कराने के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं, जिन्हें दोस्तों, परिवार, पार्टनर, और सहकर्मियों को जन्मदिन, ऐनिवर्सी, फेयरवेल, या किसी भी खास दिन पर दिया जा सकता है।
- ₹499 से कम में किस तरह के कस्टमाइज गिफ्ट मिल सकते हैं?₹499 से कम में कई शानदार कस्टमाइज्ड गिफ्ट मिल सकते हैं, जैसे फोटो मग, नाम वाले कीचेन, लकड़ी के फ्रेम लैंप और कस्टमाइज्ड पेंडेंट या ब्रेसलेट हो सकते हैं। इसके अलावा, पर्सनल फोटो वाले कुशन, चॉकलेट हैंपर्स, या नाम वाले पेन भी अच्छे और किफायती विकल्प हो सकते हैं।