Chaitra Navratri 2026 पर Ashtami पूजन में कंजकों को देने के लिए खास उपहार!

Chaitra Navratri 2026 पर Maha Ashtami के दिन कंजकों की पूजा करने का है खास महत्व। कन्या पूजन पर बच्चियों को देने के लिए अगर आपको तलाश है कुछ खास उपहारों की तो यहां बताए गए विकल्प आ सकते हैं काम। टिफिन बॉक्स से लेकर स्टेशनरी किट जैसी चीजों को कन्याएं कर सकेंगी इस्तेमाल और होंगी खुश भी।

Chaitra Navratri 2026 पर Ashtami पूजन में कंजकों को देने के लिए खास उपहार!
Chaitra Navratri 2026 पर Ashtami पर कंजकों को देने के लिए तोहफे

Chaitra Navratri का पावन पर्व जारी है, और 26 मार्च को दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन कई लोग अपने व्रत को कन्या पूजन के साथ पूरा करते हैं। कंजकों को पूजने के लिए पूजा की समाग्री, भोग और अन्य चीजों के साथ तोहफों का भी खास महत्व होता है। ये चीजें Kanya Pujan के बाद बच्चियों को दी जाती हैं, और फिर उनसे आशीर्वाद लिया जाता है। इसी कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे ही कुछ खास विकल्प जिन्हें इस बार आप कन्याओं को दे सकते हैं। टिफिन बॉक्स, कलर सेट, स्टेशनरी किट, बैग और बालों में लगाने वाली ऐक्सेसरीज जैसी ये चीजें बच्चियों के काम भी आएंगी और इन्हें देखकर वे काफी खुश भी हो सकती हैं। वहीं, जो लोग अष्टमी की जगन नवमी पर कन्या पूजन करते हैं ये तोहफे उनके भी काम आ सकते हैं। तो आइए अब नजर डलाते हैं ऐसे ही कुछ तोहफों के विकल्पों पर। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • JAYPEE Missteel Hello Kitty Lunch Box Plastic

    टिकाऊ क्वालिटी के मटेरियल से बना यह लंच बॉक्स कन्या पूजन पर कंजकों को देने के लिए काफी अच्छा तोहफा हो सकता है। इसे पॉलीप्रॉप्लीन मटेरियल से बनाया गया है जो आसानी से खराब नहीं होगा। इसका अंदर का हिस्सा स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना है, जिसमें आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी। इस लंच बॉक्स को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि खाना थोड़ी देर तक गर्म भी रह सकता है। कई बार ऐसा होता है कि नवरात्रि में कन्या पूजन पर बच्चियां प्रसाद नहीं खा पाती, इस वजह से इस टिफिन में आप हलवा, पूरी और चने रखकर भी उन्हें दिया जा सकता है। इसके साथ एक चम्मच भी दिया गया है और इसे बच्चियां रोजाना स्कूल भी लेकर जा सकती हैं। पिंक कलर के इस टिफिन की क्षमता 700 मिलीमीटर है।


    01
  • ADISA Toddler Bag Princess Cute Crossbody Handbag

    महाअष्टमी की पूजा पर कंजकों को देने लिए प्यारी डिजाइन वाला गुलाबी रंग का यह बैग भी काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। पिंक और पर्पल रंगों के विकल्पों में आने वाला यह बैग नकली फर मटेरियल से बनाया गया है, जिसपर आपको यूनीकॉर्न की डिजाइन देखने मिलेगी। इसमें दो हैंडल लगे हैं और साथ ही इसमें एक डीटैचेबल स्ट्रैप भी लगा है जिसकी मदद से इसे कंधे पर या स्लिंग शैली में भी टांगा जा सकता है। Chaitra Navratri 2026 पर आप इस बैग में चॉक्लेट, पेसिंल, दक्षिणा और अन्य छोटी-मोटी चीजें रखकर कन्याओं को दे सकते हैं। इसमें एक जिप भी लगी है जिसकी मदद से बैग को आसानी से बंद किया जा सकता है।

    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Doms Smart Kit | Comes With Transparent Zipper Bag

    अगर आप कंजकों को एक ऐसी चीज देना चाहते हैं जिसे बच्चियां रोज इस्तेमाल कर सकें तो यह कलर किट काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। इस किट में आपको ट्रैंगुलर पेंसिल, ड्रॉइंग बुक, मिनी वॉटर कलर पेन, ऑइल पेस्टल कलर, प्लास्टिक क्रेयॉन, इरेजर, चॉक होल्डर और कलर्ड चॉक जैसे 12 आइटम मिल जाएंगे। ये सारी चीजें एक ट्रांस्पेरेंट बैग में पैक की गई हैं, जिस वजह से आपको पैकिंग की अलग से जरूरत नहीं पड़ेगी। इस किट की हर चीज को Kanjak स्कूल में या पढ़ाई के दौरान आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं। नॉन-टॉक्सिक क्वालिटी वाली ये चीजें इस्तेमाल करने में सुरक्षित हैं और इन्हें बच्चियां आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।

    03
  • Toy Imagine Unicorn-Themed Stationery Set for Kids

    6-12 साल तक की कन्याओं के लिए यह स्टेशनरी किट काफी काम का उपहार हो सकती है। 12 पीस के सेट में आने वाली यह किट स्कूल जाने वाली बच्चियों के काफी काम आ सकती हैं। इसमें आपको पेंसिल बॉक्स, पेंसिल सेट, इरेजर, शार्पनर, स्केल और क्रेयॉन जैसी चीजें मिल जाएंगी। Maha Ashtami 2026 पर बच्चियों को देने के लिए यह किट यूनीकॉर्न, स्पेस और क्यूट समेत कई थीम वाले विकल्पों में मिल जाएगी, जिसे कन्याओं को उकी पसंद के हिसाब से दिया जा सकता है। इसमें ऐसी चीजें है जिन्हें वे रोज इस्तेमाल कर सकती हैं। इन सभी चीजों को काफी अच्छी तरह से पैक किया गया है, जिस वजह से यह ऐसी ही दी जा सकती हैं।

    04
  • Radhu & Kabby Assorted Colourful Hair Accessories Set for Kids

    छोटी बच्चियों को तैयार होना काफी पसंद है, जिसके लिए रंग-बिरंगी हेयर ऐक्सेसरीज वाली यह किट भी उन्हें नवरात्रि में कन्या पूजन पर दी जा सकती है। इस किट में क्लिप, रबर बैंड और कल्चर जैसी चीजें हैं जिन्हें बच्चियां आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं। मल्टीकलर थीम वाली यह किट Kanya Pujan में देने के लिए एक काफी उपयोगी तोहफा हो सकती है। मजबूत क्वालिटी के मटेरियल से बनी ये ऐक्सेसरीज आसानी से खराब नहीं होंगी और इन्हें तरह-तरह की ड्रेसेज के साथ मैच करके लगाया जा सकता है। इसमें आपको 2 अन्य रंगों वाले विकल्प भी मिल जाएंगे।



    05

तरह-तरह के तोहफों के साथ हर दिन बन सकता है अपनों के लिए खास

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • चैत्र नवरात्रि 2026 में अष्टमी की पूजा किस दिन है?
    वैदिक पंचांग के अनुसार चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 25 मार्च को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए दुर्गा अष्टमी का पर्व 26 मार्च 2026, दिन गुरुवार को मनाया जाएगा।
  • कन्या पूजन के बाद बच्चियों को तोहफे क्यों दिए जाते हैं?
    नवरात्रि में कन्या पूजन के बाद बच्चियों (कंजकों)को तोहफे देना मां दुर्गा को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने का एक तरीका माना जाता है। कन्याओं को नौ देवियों का स्वरूप मानकर, उन्हें सम्मान देने के लिए भोजन के बाद उपहार, श्रृंगार की वस्तुएं, और दक्षिणा दी जाती है, जिससे घर में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि होती है।
  • महा अष्टमी की पूजा में कंजकों को किस तरह के तोहफे दिए जा सकते हैं?
    महा अष्टमी की पूजा में कंजकों को ऐसे तोहफे देने चाहिए जो उनेक काम आए। जैसे टिफिन बॉक्स, कलर सेट, स्टेशनरी किट, बैग और बालों में लगाने वाली ऐक्सेसरीज। ये तोहफे न केवल उनके काम आते हैं, बल्कि उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित भी करते हैं। हेयर एक्सेसरीज उनकी खुशी बढ़ाती हैं। ऐसे तोहफे कंजकों को खा महसूस करा सकते हैं।