किस तरह के अप्पे स्टैंड हो सकते हैं अच्छे, जिनसे घर पर मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद? जानें

किस मटेरियल से बने अप्पे स्टैंड रहेंगे आपके लिए सही? अप्पे स्टैंड में और किस तरह की डिशेज को बनाया जा सकता है? इन सभी सवालों के जवाब के साथ कुछ विकल्पों पर भी डालिए एक नजर।

किस तरह के अप्पे स्टैंड हो सकते हैं अच्छे, जिनसे घर पर मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद? जानें
कौन-सा अप्पे स्टैंड हो सकता है अच्छा?

रोज सबुह नाश्ते के लिए क्या नया बनाएं? या शाम की भूख के लिए कौन-सा स्नैक खाया जाए? ये सवाल तो लगभग हर महिला को परेशान करते हैं। ऐसे में क्या आपने कभी घर पर अप्पे बनाने का सोचा है? जी हां! अप्पे, को पड्डू, पनियारम या कुझी पनियारम के नाम से भी जाना जाता है। यह चावल और दाल, अक्सर उड़द दाल के घोल से बना एक लोकप्रिय दक्षिण भारतीय नाश्ता है। ये छोटे, गोल पकौड़े आमतौर पर कई सांचों वाले एक खास पैन में पकाए जाते हैं, जिससे ये बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम, फूले हुए होते हैं। हां, अप्पे बनाने के लिए एक खास पैन की आवश्यकता होती है जिसे अप्पे स्टैंड भी कहा जाता है। इसी कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह के अप्पे स्टैंड आपके घर के लिए सही हो सकते हैं और साथ ही यहां आप कुछ विकल्पों को भी देख सकेंगी। वहीं अप्पे स्टैंड के अलावा रोजमर्रा के काम को आसान बनाने वाले किसी भी उपकरण की जानकारी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर मिल जाएगी।

किस मटेरियल से बने अप्पे स्टैंड होते हैं अच्छे?

अप्पे मेकर, जिन्हें अप्पम मेकर या पनियारम पैन के नाम से भी जाना जाता है, आमतौर पर कास्ट आयरन, एल्युमिनियम या नॉन-स्टिक कोटिंग से बनाए जाते हैं। कास्ट आयरन अपने टिकाऊपन और समान गर्मी वितरण के लिए जाना जाता है, जबकि एल्युमिनियम हल्के वजन और अच्छी गर्मी चालकता के लिए पसंद किया जाता है। नॉन-स्टिक कोटिंग वाले अप्पम मेकर अक्सर PTFE या सिरेमिक से बने होते हैं, जिनमें आपके अप्पे आसानी से चिपकते नहीं और इन्हें साफ करना भी काफी आसान होता है। कास्ट आयर से बने अप्पे स्टैंड काफी टिकाऊ माने जाते हैं और इनमें खाना समान रूप से पकता भी है। अगर इनका रख-रखाव सही तरह से किया जाए तो ये लंबे समय तक चलते भी हैं। ऐसा भी मान जाता है कि ये भोजन में थोड़ी मात्रा में आयरन भी छोड़ते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। ऐसे में आप अपनी पसंद, सुविधा और बजट को देखते हुए किसी भी मटेरियल से अप्प मेकर का चयन कर सकती हैं। आजकल कई अप्पे स्टैंड के साथ कांच या स्टील से बना ढक्कन भी मिलता है और कई में अप्पे को पलटने के लिए चम्मच भी दिया जाता है। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Hawkins Nonstick Appe Pan

    यह अप्पे स्टैंड बर्तनों की मशहूर ब्रांड Hawkins का है जिसमें आप एकबार में 12 अप्पे बना सकेंगी। इसकी डाई-कास्ट टेक्नोलॉजी धातु की मोटाई को ठीक उसी स्थान पर रखने की अनुमति देती है जहां इसकी आवश्यकता होती है, इसलिए यह पैन मजबूत रहेगा और समान रूप से गर्म होगा। इसका वजन काफी काम है जिस वजह से इसे आप आसानी से संभाल सकेंगी। 3 कोट वाली नॉन-स्टिक कोटिंग वाले इस पैन में खाना आसानी से चिपकेगा नहीं और यह लंबे समय तक चलेगा भी। सिरैमिक कोटिंग वाले इस अप्पे मेकर में आसानी से दाग नगीं लगेंगे और इसमें आपको प्लास्टिक से बना एक हैंडल भी मिलेगा। ग्लास लिड के साथ आने वाले इस पैन में आप आसानी से अप्प पर नजर रख सकेंगी। 

    01
  • SOLARA Pre Seasoned Cast Iron Paniyaram Pan

    8 इंच साइज वाला यह अप्पे मेकर कास्ट आयरन मटेरियल से बना है, जिसमें एकबार में 12 अप्पे बनाए जा सकते हैं। इस सोलारा कास्ट आयरन पनियारम पैन की खासियत है कि यह एकसमान तरह से गर्म होगा और इसमें खाना अच्छी तरह से पकेगा। यह तुरंत इस्तेमाल के लिए पहले से तैयार किया हुआ आता है। इसकी नॉन-स्टिक सतह स्वाद को बढ़ाती है और आपके खाना पकाने के अनुभव को सरल बनाती है। कॉम्पैक्ट इसे आप गैस, इलेक्ट्रिक, इंडक्शन और हैलोजन कुकटॉप पर आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगी। इस पैन का वजन 2.6 किलोग्राम है और इसे आसानी से हाथ से साफ किया जा सकता है।

    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • ivbox MAX-PRO Appam Pan

    ग्लास लिड के साथ आने वाला यह अप्पम पैन नॉन-स्टिक कोटिंग के साथ आता है और इसके साथ आपको अप्पे पलटने के लिए एक स्टिक भी मिलेगी। कास्ट ऐल्यूमिनियम मटेरियल से बने इस पैन में आपको 100% फूड ग्रेड कोटिंग मिलेगी, जिस वजह से इसमें खाना सुरक्षित तरह से पकेगा। इसको आसानी से पकड़ने के लिए इसमें एक मजबूत क्वालिटी वाला हैंडल दिया गया है और इसमें एकबार में 12 अप्पे बनाए जा सकते हैं। सही कुकिंग के लिए इसमें मोटी लेयरिंग की गई है और इसमें आपका खाना आसानी से चिपकेगा भी नहीं। यह अप्पे पैन आसानी से घर पर हाथ से धोया जा सकता है।

    03
  • GEMMA Cast Iron Paniyarakal Pan

    2.7 किलोग्राम वजन वाला यह अप्पम पैन कास्ट आयरन मटेरियल से बना है जिसे गैस के साथ-साथ इंडक्शन पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। मोटे बेस के साथ आने वाला यह पैन खाने को धीरे और एकसमान रूप से बनाएगा। इसे आसानी से पकड़ने व संभालने के लिए इसमें एक हैंडल्स दिए गए हैं। 8 इंच के 12 खांचों के साथ आने वाला यह हाथ से धोकर आसानी से साफ किया जा सकता है। प्राकृतिक रूप से प्री-सीजन किए गए इस पैन में खाना आसानी से चिपकेगा नहीं। इस पैन की एक खासियत यह भी है कि इसे बनाने के लिए किसी भी खतरनाक केमिक्ल या सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया है। 

    04
  • Lifelong Cast Iron Paniyaram Pan

    कांच की लिड के साथ आने वाला यह पनियारम पैन कास्ट आयरन मटेरियल से बना है जिसे गैस और इंडक्शन दोनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। 2.38 किलोग्राम वजन वाला यह पैन प्रीमियम ग्रेड के कास्ट आयरन से बना यह पैन पनियारम और अप्पम जैसे पारंपरिक डिशेज बनाने के लिए सही है। यह सुनिश्चित करता है कि वे एकसमान रूप से पके और कुर-कुरे भी रहें। 7 अलग-अलग खांचों के साथ डिज़ाइन किया गया यह अप्पे मेकर आपको एक साथ कई चीज़ें पकाने में मदद कर सकता है, जिससे यह विभिन्न प्रकार के पारंपरिक स्नैक्स और ट्रीट तैयार करने के लिए सही पसंद हो सकता है। इसका कुशल लेआउट आपको एक बार में पनियारम या अन्य स्वादिष्ट चीज़ों का एक बैच तैयार करने में मददे केरगा, जिससे आपका समय भी बचेगा। यह पैन प्राकृतिक वनस्पति तेल की कोटिंग के साथ पहले से तैयार किया गया है, जिससे एक नॉन-स्टिक सतह बनती है जो भोजन को आसानी से बाहर निकालने और इसे आसानी से साफ करने में मदद करती है। इस पैन में कम तेल में भी खाना आसानी से पक सकता है। इसके साथ आपको एक चम्मच भी मिलेगा जीसकी मदद से अप्पे को आसानी से पलटा व निकाला जा सकता है।

    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • अप्पे पैन क्या होते हैं?
    अप्पे पैन, जिसे पनियारम पैन या अप्पम पैन के नाम से भी जाना जाता है, एक विशेष कुकवेयर है जिसे अप्पे बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो एक दक्षिण भारतीय नाश्ता है। इसमें कई छोटे, गोल या अंडाकार गुहा या सांचे होते हैं जहां बैटर पकाया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप छोटे आकार के, नमकीन या मीठे पकौड़े बनते हैं।
  • किस मटेरियल से बने अप्पे पैन सही होते हैं?
    कास्ट आयरन, एल्युमिनियम या नॉन-स्टिक कोटिंग से बनाए गए अप्पे पैन सही होते हैं। इनमें खाना एकसमान रूप से पकता है और आसानी से चिपकता भी नहीं है।
  • अप्पे स्टैंड को कैसे साफ करना चाहिए?
    अप्पे स्टैंड को साफ करने के लिए, आप बेकिंग सोडा और नींबू के रस का उपयोग कर सकते हैं। एक गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए बेकिंग सोडा में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को स्टैंड पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर, एक स्क्रबर से रगड़कर साफ करें और पानी से धो लें।
  • क्या अप्पे स्टैंड में अन्य डिशेज बन सकती हैं?
    अप्पे मेकर की खासियत यह है कि इसमें कम घी-तेल का इस्तेमाल कर कई तरह की चीजें बनाई जा सकती हैं। इसमें मीठी व नमकीन दोनों तरह की डिशेज बन सकती हैं।