क्या आप एक सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन लेने के बारे में सोच रहें लेकिन उसे इस्तेमाल करने को लेकर मन में कुछ सवाल हैं? चिंता की बात नहीं है, क्योंकि यहां आपको इसी बारे में जानकारी मिल जाएगी। सबसे पहले तो ये समझ लीजिए की एक सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन क्या होती है? सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन आपके कपड़ों को अच्छी तरह से धो और सुखा सकती है, जिसके लिए इसमें आपको अलग-अलग वॉश साइकिल मिल जाएंगी। इस वॉशिंग मशीन में कपड़ों को धोने और सुखाने के लिए अलग-अलग टब दिए जाते हैं और इनमें आपको टॉप लोडिंग स्टाइल वाले ही विकल्प देखने को मिलेंगे। बड़े टब क्षमता की वजह से सेमी-ऑटोमैटिक Washing Machine में कपड़ों के साथ-साथ कंबल, पर्दों, पाव दान, जूतों और बैग्स को भी धोया जा सकता है।
कैसे करें Semi Automatic Washing Machine को इस्तेमाल? विकल्पों के साथ समझें
संचालन में आसान और कीमत में किफायती मानी जाने वाली सेमी-ऑटोमैटिक Washing Machines में मिलेंगे अलग-अलग क्षमता वाले मॉडल, ब्रांडेड विकल्पों के साथ-साथ उन्हें इस्तेमाल करने की जानकारी पर डालिए एक नज़र।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 8 kg 5 Star Vortex pulsator Semi Automatic Top Load Washing Machine
हायर ब्रांड की यह 8 किलोग्राम क्षमता वाली सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है जिसे आप नॉब कंट्रोल की मदद से आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें कपड़े धोने के लिए 2 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जिन्हें कपड़ों के हिसाब से आप सेट कर सकेंगे। सामान्य कपड़ों के लिए नॉर्मल और भारी या बहुत गंदे कपड़ों के लिए स्ट्रॉन्ग प्रोग्राम का चयन किया जा सकता है। आप कपड़ों को वॉश टब में डाल सकते हैं और 5-45 मिनट का टाइमर लगा सकते हैं। कपड़े साफ होने के बाद आपको पानी ड्रेन करना होगा और फिर उन्हें स्पिन टब में डालना होगा। इसमें लगी 1300RPM की मोटर कपड़ों को जल्दी व अच्छी तरह सुखाने में मदद करेगी। कपड़ों को सुखाने के लिए 1-5 मिनट का टाइमर सेट किया जा सकता है। इसका ऐंटी-बैक्टेरियल क्रॉस प्लसेटर कपड़ों की हाईजीनिक तरह से धोने में मदद करेगा। इसकी 5 स्टार एनर्जी रेटिंग बताती है कि यह ऊर्जा कुशलता के साथ काम करेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रो़क्ट डायमेंशन- 58D x 55W x 85H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- विशेषता- ऊर्जा कुशलता
- ऐक्सेस लोकेशन- टॉप लोड
- मॉडल- HTW80-186
खूबियां
- इसके रस्टफ्री कैबिनेट में आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी
- स्प्रे सुविधा कपड़ों पर पानी का सही तरह से छिड़काव करेगी जिससे डिटर्जेंट सही तरह से काम करेगा
- मीडियम साइज के परिवार के लिए यह सही पसंद हो सकती है
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसका साइज छोटा लगा
01LG 7 Kg 5 Star Wind Jet Dry Semi-Automatic Top Loading Washing Machine
यह 7 किलोग्राम क्षमता वाली एलजी ब्रांड की सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है, जिसे नॉब की मदद से आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें कपड़े धोने के लिए 3 साइकिल दी गई हैं जिनकी मदद से आप अलग-अलग कपड़ों को धो सकते हैं। कपड़ों को छांटने के बाद इसमें डालें और उनके प्रकार के आधार पर जेंटल (नाजुक कपड़ों), नॉर्मल (रोजाना के कपड़ों) और स्ट्रॉन्ग (भारी कपड़ों) में से सही वॉश साइकिल सेट करें। आप कपड़ों को 3-15 मिनट तक के समय के लिए धो सकते हैं। कपड़े साफ होने के बाद उन्हें स्पिन टब में शिफ्ट कर दें और टाइमर को सेट कर दें। स्पिन टब में कपड़े आसानी से सूख जाएंगे, जिसके बाद उन्हें धूप में या छाया में सुखाया जा सकता है। इस LG Washing Machine के स्पिन टब की क्षमता 5.5 किलोग्राम है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- एलजी
- क्षमता- 7 किलोग्राम
- एनर्जी स्टार रेटिंग- 5
- वोल्टेज- 230 Volts
- मोटर की अधिकतम स्पीड- 1300RPM
- वॉटेज- 360 Watts
खूबियां
- यह वॉशिंग मशीन ऊर्जा की कम खपत करेगी।
- कॉलर स्क्रबर के साथ जिद्दी दागों को आसानी से निकाला जा सकता है।
- इसके प्लास्टिक बेस में आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी।
कमी
- कुछ यूजर्स ने मशीन से ज्यादा आवाज आने की शिकायत की।
02Whirlpool 7.5 Kg 5 Star Magic Clean Semi-Automatic Top Loading Washing Machine
7.5 किलोग्राम क्षमता और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आने वाली यह सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन व्हर्लपूल ब्रांड की है। इसमें कपड़े धोने के लिए आपको 3 वॉश साइकिल मिलेंगी। आप कपड़ों के हिसाब से मशीन को डेलिकेट (नाजुक कपड़ों), हेवी (भारी कपड़ों) और नॉर्मल (रोजाना वाले कपड़े) साइकिल पर इस्तेमाल कर सकते हैं। कपड़ों को 4-15 मिनट के टाइमर पर सेट करके धोया जा सकता है। जब कपड़े धुल जाए तो पानी को ड्रेन करके उन्हें स्पिन टब में डाल दें और उनकी संख्या के हिसाब से 1-5 मिनट का टाइमर लगा दें। इस whirlpool Washing Machine की खासियत है कि इसके उपर की तरफ लगे स्टेशन पर कपड़ों को आसानी से छांटा जा सकता है और धुलने के बाद उन्हें समेटा जा सकता है, वहीं बाद में आसानी से तह भी लगाई जा सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- व्हर्लपूल
- क्षमता- 7.5 किलोग्राम
- मोटर की गती- 1400RPM
- नॉब कंट्रोल
- मटेरियल- प्लास्टिक
- लिंट फिल्टर
खूबियां
- साइकिल पूरी होने पर बज़र आपको अलर्ट करेगा।
- स्पिन शावर कपड़ों पर डिटर्जेंट को जमा नहीं होने देगा।
- मेमोरी फंक्शन पावरकट के बाद इसे पुरानी सेटिंग पर चालू करेगा।
कमी
- कुछ यूजर्स इसके ड्रायर के प्रदर्शन से नाखुश हैं।
और पढें: हनीकॉम्ब कूलिंग पैड वाले Room Cooler क्यों होते हैं बेहतर? विकल्पों के साथ यहां मिलेगी जानकारी
03Samsung 6.5 kg, 5 star, Semi-Automatic Top Load Washing Machine
यह सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन सैमसंग ब्रांड की है जिसके टब की क्षमता 6.5 किलोग्राम की और एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इस मशीन में कपड़ों को धोने और सुखाने के लिए पहले उन्हें वॉश टब में डालना होगा। उसके बाद आप उन्हें सोक साइकिल के साथ थोड़ी देर डिटर्जेंट व पानी में भिगोकर रख सकते हैं। उसके बाद आप कपड़ों के हिसाब से नॉर्मल (सामान्य कपड़ों के लिए) या हेवी (भारी कपड़ों के लिए) में से किसी भी साइकिल का चुनाव कर सकते हैं। इसमें कपड़ों को 5-15 मिनट तक धोया जा सकता है। जब कपड़े धुल जाएं तो उन्हें इस Samsung Washing Machine के स्पिन टब में डाल दें और 1-5 मिनट के बीच का टाइमर सेट कर दें। जब कपड़े सूख जाएं तो फिर उन्हें धूप दिखा दें।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- सैमसंग
- क्षमता- 6.5 किलोग्राम
- मोटर की स्पीड- 1300RPM
- वोल्टेज- 220 Volts
- ड्रम मटेरियल- प्लास्टिक
- साइकिल- 3
खूबियां
- रैट प्रोटेक्शन मेश मोटर को चूहों से बचाकर रखेगा।
- एयर टर्बो ड्रायिंग फीचर कपड़ों को बेहतर तरह से निचोड़ेगा।
- 3-4 लोगों के परिवार के लिए यह मशीन सही विकल्प हो सकती है।
कमी
- कुछ यूजर्स को इस मशीन का शोर स्तर ज्यादा लगा।
04Godrej 7 Kg 5 Star, Active Soak Technology Semi-Automatic Top Load Washing Machine
गोदरेज ब्रांड की यह सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन 7 किलोग्राम क्षमता के साथ आती है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इस मशीन को आसानी से नॉब की मदद से चलाया जा सकता है और इसमें कपड़ों को धोना काफी आसान रहेगा। सबसे पहले तो आपको इस वॉशिंग मशीन के टब में कपड़े डाकलर उसे पानी से भरना है। Godrej की इस Washing Machine में आपको 2 साइकिल के विकल्प मिलेंगे, जिनमें रेगुलर (रोजाना के कपड़ों के लिए) और स्ट्रॉन्ग (भारी कपड़ों के लिए) शामिल हैं। साइकिल सेट करने के बाद आपको 5-35 मिनट तक का टाइमर लगाना होगा और आप कपड़ों को धोने से पहले सोक फीचर की मदद से पानी व डिटर्जेंट में भिगोकर भी रख सकेंगे। कपड़े जब धुल जाएंगे तो उन्हें स्पिन टब में डालकर 1-5 मिनट तक का टाइमर लगाया जा सकता है, ताकी वे अच्छी तरह सूख जाएं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- गोदरेज
- क्षमता- 7 किलोग्राम
- मोटर की गती- 1440RPM
- वॉटर लेवल इंडीकेटर
- मेमोरी बैकअप
- रस्टप्रूफ बॉडी
खूबियां
- ट्रांसपेरेंट लिड्स की मदद से वॉश साइकिल पर नजर रखी जा सकती है।
- जिद्दी दाग भी इस मशीन में आसानी से निकाले जा सकते हैं।
- लिंट फिल्टर कपड़ों से रोएं अलग करने में मददगार रहेगा।
कमी
- कुछ यूजर्स इसके संचालन से खुश नहीं हैं।
और पढ़ें: बेहतर कूलिंग और बिजली बचत के लिए AC का कौन-सा तापमान है बढ़िया? देखें विकल्प भी
05Voltas Beko, A Tata Product 7 Kg 5 Star Semi-automatic Top Load Washing Machine
यह सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन वोल्टास बेको ब्रांड की है जिसकी क्षमता 7 किलोग्राम की और एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इस मशीन को 5 नॉब की मदद से आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। Voltas Beko की यह वॉशिंग मशीन जेंटल, नॉर्मल और स्ट्रॉन्ग जैसे 3 वॉश प्रोग्राम के साथ आती है, जिन्हें कपड़ों के हिसाब से आप सेट कर सकेंगे। कपड़े डालने, पानी भरने और वॉश साइकिल सेट करने के बाद आप कपड़ों को धोने के लिए 5-15 मिनट का टाइमर लगा सकते हैं। जब कपड़े धुल जाएं तो उसके बाद उन्हें स्पिन टब में अच्छी तरह लोड कर दें और 2-10 मिनट तक का टाइमर लगा दें। कपड़े सूखने के बाद उन्हें धूप या छाव में फैलाकर पूरी तरह सुखाया जा सकता है। 2-3 लोगों के परिवार के लिए यह वॉशिंग मशीन सही विकल्प हो सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- वोल्टास बेको
- क्षमता- 7 किलोग्राम
- मोटर की गती- 1350RPM
- पानी की खपत- 21लीटर/साइकिल
- वोल्टेज- 230 Volts
- मटेरियल- प्लास्टिक
खूबियां
- इस वॉशिंग मशीन का प्योरस्टीम पल्सेटर जिद्दी दागों को भी आसानी से निकाल सकता है।
- एयर ड्राय फीचर की मदद से कपड़ो से नमी अच्छी तरह निकल जाएगी।
- इस वॉशिंग मशीन का कंट्रोल पैनल पानी के छीटों की वजह से आसानी से खराब नहीं होगा।
कमी
- कुछ यूजर्स ने इसके साथ पानी के लीकेज की शिकायत की है।
घरेलू उपकरणों की जानकारी के लिए हाउस ऑफ अप्लायंसेज पर डालिए एक नजर
06
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन को इस तरह से करें इस्तेमाल
- कपड़ों को छांट लें- सबसे पहले तो आप अपने कपड़ों को उनके प्रकार के हिसाब से छांट लें। मतलब कि रोजाना पहने जाने वाले कपड़ों को अलग कर लें, नाजुक कपड़ों का बैच अलग से तैयार करें और जिन कपड़ों पर गहरे दाग लगे हैं या जो ज्यादा गंदे हैं उन्हें भी अलग कर लें।
- कपड़ों को वॉशिंग टब में डालें- कपड़ों को वॉशिंग टब में डालने के बाद आप उनकी संख्या के हिसाब से टब में पानी भरें और फिर डिटर्जेंट डालें।
- सही वॉश साइकिल और समय का चुनाव- आप कपड़ों के प्रकार और मात्रा के हिसाब से एक सही वॉश साइकिल का चुनाव कर टाइमर (धुलाई का समय) सेट कर दीजिए।
- स्पिन टब में कपड़ों को सुखाएं- जब कपड़े धुल जाएं तो पानी को ड्रेन करके उन्हें स्पिन टब में डाल दें। इसके बाद स्पिन टाइमर सेट कर दें और कपड़ों को सूखने दें।
- धूप में सुखाएं- जब स्पिन टब की साइकिल पूरी हो जाए तो सबसे पहले मशीन का मेन स्विच बंद कर दें। इसके बाद कपड़ों को निकाकलर धूप में सूखने डाल दें। इससे कपड़ों से सारी नमी और गीलापन निकल जाएगा।
सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
- टब में ज्यादा कपड़ें न भरें- कभी भी टब में ज्यादा कपड़े नहीं भरने चाहिए क्योंकि इससे वे अच्छी तरह से साफ नहीं होंगे और यह ड्रम को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा सफेद कपड़ों और रंग छोड़ने वाले कपड़ों को अलग-अलग धोना चाहिए।
- सही डिटर्जेंट का चुनाव- हमेशा ऐसा डिटर्जेंट (कपड़े धोने का साबुन) इस्तेमाल करें जो कपड़ों और मशीन दोनों पर नाजुक रहे और गुणवत्ता पर कोई असर न डाले। डिटर्जेंट का सही मात्रा में डाले जाना भी काफी जरूरी होता है।
- सही धुलाई चक्र और टाइमर- कपड़ों के हिसाब से सही वॉश साइकिल (धुलाई चक्र) और उन्हें धोने वाले समय (टाइमर) का चुनाव करना काफी जरूरी होता है। गलत धुलाई चक्र कपड़ों को अच्छी तरह से नहीं साफ करेंगे और उन्हें नुकसान भी पहुंचा सकता है। उसी तरह से, कपड़े अगर कम समय के लिए धुलेंगे तो दाग व गंदगी नहीं निकलेगी, और ज्यादा समय तक धुलेंगे तो उनके खराब होने की संभावना बढ़ सकती है।
- स्पिन टब में कपड़ों को सही तरह से डालना- कपड़ों को स्पिन टब में सही तरह से डालना काफी जरूरी होता है। कपड़ों को कभी भी स्पिन टब में ठूसना नहीं चाहिए उन्हें एक-एक करके डालना चाहिए। स्पिन साइकिल शुरू करने से पहले साथ मिलने वाला प्रोटेक्टिव कवर भी लगा दें। स्पिन साइकिल खत्म होने के बाद मशीन पूरी तरह से रुकने पर ही टब में हाथ डालें, वरना चोट लग सकती है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
- क्या सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में पानी खुद से डालना होता है?हां, Semi-Automatic Washing Machines आपको खुद से पानी डालने की सुविधा देती है, जिससे आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आप पानी की बर्बादी न हो और जितनी जरूरत है उतना ही पानी मशीन में डाला जाए।
- सेमी-ऑटौमीटक वॉशिंग मशीन में कपड़ों को धोने और सुखाने में कितना समय लगता है?आमतौर पर सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में साधारण धुलाई के लिए 0-15 मिनट का टाइमर मिलेगा। वहीं, कपड़ों को पानी में भिगोकर रखने के लिए 15-40 मिनट का टाइमर होता है।
- सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में किस तरह के डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना चाहिए?सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में Liquid Detergent का इस्तेमाल करने की कोशिश करनी चाहिए। यह कपड़ों को अच्छी तरह साफ करते हैं और पाउडर की तुलना में ठंडे पानी में आसानी से घुल जाते हैं। लिक्विड डिटर्जेंट कम या कोई अवशेष भी नहीं छोड़ते।
- सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन का लिंट फिल्टर क्या करता है?किसी भी Washing Machine Semi-Automatic में मिलने वाला लिंट फिल्टर रोएं, बालों और अन्य गंदगी को पकड़ने के लिए डिज़ाइन जाता है है जो धुलाई के दौरान कपड़ों से निकलता है। यह उन्हें नाली में जाने या कपड़ों पर वापस जाने से रोकता है।
You May Also Like