Single Door Refrigerators की खासियतें क्या हैं? जानिए विकल्पों के साथ
Single Door फ्रिज के दमदार मॉडल उन घरों के लिए सही पसंद हो सकते हैं जहां कम लोग रहते हैं और जिन्हें स्टोरेज के लिए बहुत बड़े फ्रिज की जरूरत नहीं है। भले ही इनका साइज छोटा होता है, लेकिन इनमें आपको भरपूर कूलिंग और ऊर्जा कुशल प्रदर्शन देखने मिल सकता है। तो आइए अब सिंगल डोर Fridge के कुछ फीचर्स के बारे में विस्तार से समझते हैं और उनके कुछ विकल्पों पर भी नजर डालते हैं।
Single Door Refrigerator की बड़ी खासियतें क्या हैं?
अगर आपका परिवार छोटा है या आप अकेले रहते हैं तो सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर एक सही पसंद हो सकता है। लेकिन सवाल उठता है कि इनमें ऐसी क्या खासियतें होती हैं, जिस वजह से ये सही पसंद हो सकते हैं? साइज में छोटे रहने वाले ये फ्रिज प्रदर्शन के मामले में दमदार साबित हो सकते हैं। इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाले सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर ऊर्जा कुशलता के साथ काम करते हैं और इनका शोर स्तर भी कम रहता है। कॉम्पैक्ट डिजाइन में आने वाले Single Door Refrigerator कम बजट में फिट हो जाते हैं और इनके साथ आपको कई बड़े ब्रांड्स का भरोसा भी मिलता है। इनकी डाइरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी अंदर स्टोर की गई चीजों को लंबे समय तक ताजा रख सकती है, साथ ही इनके फ्रीजर में आपको कम समय में बर्फ जमाने की भी सुविधा मिल सकती है। अगर आपका किचन छोटा है या आपको बहुत ज्यादा सामान स्टोर करने की जरूरत नहीं होती तो सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर एक स्मार्ट पसंद हो सकते हैं। तो आइए अब सिंगल डोर फ्रिज की खासियतों को विस्तार से समझ लेते हैं।
सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में मिल सकती हैं ये खासियतें
सामान्य स्टोरेज क्षमता- माना कि सिंगल डोर फ्रिज में सामान रखने के लिए बहुत ज्यादा स्टोरेज नहीं मिलता लेकिन छोटे परिवार, बैचलर्स, कपल्स या अकेले रह रहे लोगों के लिए सही पसंद हो सकते हैं। इनकी स्टोरेज क्षमता करीब 180 लीटर से लेकर 210 लीटर तक की हो सकती है। सामान्य तौर पर 180-192 लीटर क्षमता वाले सिंगल डोर फ्रिज काफी लोकप्रिय हैं और इनमें आपको सही स्तर पर स्टोरेज मिल सकती है।
मजबूत कांच से बने शेल्फ- इनमें स्टोरेज के लिए 2-3 शेल्फ दिए होते हैं जो मजबूत कांच मटेरियल से बने होते हैं और इनपर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है। इसी के साथ वेजिटेबल बास्केट, डोर रैक्स और बड़े बॉटल गार्ड की सुविधा भी देखने मिल सकती है।
तेज कूलिंग- इनमें आपको Direct Cool टेक्नोलॉजी देखने मिल सकती है जो अंदर रखी चीजों को कम समय में ठंडा कर सकती है और इनके फ्रीजर में बर्फ को भी जल्दी जमाया जा सकता है। ये फ्रिज फल-सब्जियों को लंबे समय तक ताजा बनाकर रख सकते हैं और ऐंटी-बैक्टेरियल गास्केट की वजह से इनमें किटाणु भी आसानी से नहीं पनपेंगे।
स्टेबलाइजर फ्री संचालन और इन्वर्टर कनेक्टिविटी- इन्हें एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी के साथ बिजली जाने पर इन्हें आसानी से इन्वर्टर से भी कनेक्ट किया जा सकता है, ताकि अंदर रखा सामान आसानी से खराब न हो।
हाई एनर्जी स्टार रेटिंग- सिंगल डोर फ्रिज की सबसे बड़ी खासियत यही होती है कि ये अन्य मॉडल्स की तुलना में सबसे ज्यादा ऊर्जा कुशल माने जाते हैं। इनमें आपको 4 स्टार और5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले मॉडल्स देखने मिल सकते हैं। इनका इन्वर्टर कंप्रेसर इन्हें ऊर्जा कुशल तो बनाता ही है, साथ-साथ शोर स्तर को भी कम रख सकता है।
बड़े ब्रांड्स का भरोसा व वॉरंटी- बड़े ब्रांड्स के सिंगल डोर फ्रिज के साथ आपको अच्छी कंपनी सर्विस मिलती है, जिस वजह से खराबी आने पर रिपेयर कराने में आपको परेशानी नहीं होगी। वहीं, बड़ी कंपनियां सिंगल डोर के फ्रिज के कंप्रेसर पर 10 साल तक की वॉरंटी भी देती हैं।
घर में इस्तेमाल होने वाले ऐसे ही अन्य उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
तो आइए अब नजर डालते हैं कुछ हाई क्वालिटी सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर के मॉडल पर।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 190L 5 Star Direct Cool Single Door Refrigerator
5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आने वाला यह सिंगल डोर फ्रिज हायर ब्रांड का है, जिसकी स्टोरेज क्षमता 190 लीटर है। डाइरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह रेफ्रिजरेटर आपके खाने को लंबे समय तक ताजा बनाकर रखने में मदद कर सकता है और इसका बढ़िया क्वालिटी का कंप्रेसर ऊर्जा की बचत करने में मददगार हो सकता है। अगर आपके परिवार में 2-3 लोग हैं तो यह एक सही पसंद हो सकता है। स्टोरेज के लिए इस Haier फ्रिज में 1 वेजिटेबल ड्रॉर और 3 शेल्फ मिल जाएंगे। जो लोग अपने फ्रिज में भारी स्टोरेज बॉक्स रखते हैं तो इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ उन्हें भी संभाल सकते हैं। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 176 लीटर और फ्रीजर क्षमता 14 लीटर है। 230v तक की वोल्टेज रेंज में इसे बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, ऐंटी-बैक्टेरियल गास्केट की वजह से किटाणु नहीं पनपेंगे। बिजली जाने पर इसे घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट करके इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 62.8D x 53W x 121.8H सेंटीमीटर
ब्रांड- Haier
क्षमता- 190 लीटर
कॉन्फिग्रेशन फ्रीजर ऑन टॉप
कलर- Marine Peony
वोल्टेज- 220 Volts
डोर ओरिएंटेशन- राइट
फॉर्म फैक्टर- फ्रीजर ऑन टॉप
सालाना ऊर्जा खपत- 136 Kilowatt Hours
डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
इसके फ्रीजर में 1 घंटे में बर्फ जमाई जा सकती है।
बेस ड्रॉर में उन चीजों को रखा जा सकता है जिन्हें ठंडा नहीं करना पड़ता है।
ईजी क्लीन बैक कंप्रेसर व पुर्जों को बचाकर रखेगी और फ्रिज के पिछले हिस्से की सफाई भी आसानी से हो जाएगी।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स ने शिकायत की है कि इसका दरवाजा ठीक से बंद नहीं हो रहा, जिस वजह से आपको कूलिंग को लेकर दिक्कत आ सकती है।
कुछ अमेजन यूजर्स ने इसकी कूलिंग क्षमता को लेकर शिकायत की है जिसके चलते चीजों को ठंडा करने में परेशानी हो सकती है।
01
LG 185 L, 5 Star, Smart Inverter Compressor, Direct Cool Single Door Refrigerator
एलजी का यह सिंगल डोर फ्रिज 185 लीटर की क्षमता वाला है, जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। यह अपनी कूलिंग व फ्रेशनेस टेक्नोलॉजी से खाने को लंबे समय तक ताजा रख सकता है और मॉइस्ट ऐंड फ्रेश टेक्नोलॉजी फल-सब्जियों के नमी के स्तर को बनाए रखती है, ताकि उनकी ताजगी बनी रह सके। अगर आप थोड़ी ज्यादा मात्रा में चीजों को स्टोर करते हैं तो यह सुविधा मददगार हो सकती है। इस LG Fridge में दिया गया बॉटल रैक 1 लीटर की 4 बोतलों को रख सकता है, जिस वजह से ठंडा पानी आपको ज्यादा मात्रा में मिल जाएगा। इसमें दी गई वेजिटेबल बास्केट की क्षमता करीब 12.6 लीटर है जिसमें पर्याप्त मात्रा में सब्जियां रखी जा सकती हैं। बिजली जाने पर इसे घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट किया जा सकता है और ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट किटाणुओं को पनपने से रोकती है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 169 लीटर और फ्रीजर क्षमता 16 लीटर है। वहीं, अगर घर पर अचानक पार्टी का प्लान बनता है तो इसकी फास्ट आइस मेकिंग सुविधा कम समय में बर्फ जमाने में मदद कर सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 65D x 53.4W x 127.7H सेंटीमीटर
ब्रांड- LG
क्षमता- 185 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
कलर- Blue ILAN
मॉडल- GL-D201ABIU.BBIZEBN
डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
सालाना ऊर्जा खपत- 131 Kilowatt Hours
वोल्टेज- 220 Volts
डोर ओरिएंटेशन लेफ्ट
खूबियां
स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर इसे ऊर्जा कुशलता के साथ काम करने में मदद करेगा।
इसे 90V-310V तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ पर 175 कलोग्राम तक का वजन रखा जा सकता है।
इसमें आपको एग व चिलर ट्रे भी मिल जाएगी।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा है जिस वजह से इसकी आवाज से आपको परेशानी हो सकती है।
इसका फ्रीजर कंपार्टमेंट छोटा होने की कुछ अमेजन यूजर्स ने शिकायत की है जिस वजह से फ्रोजन सामान शायद ज्यादा मात्रा में रखने में दिक्कत आ सकती है।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
Samsung 183 L, 4 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator
यह सैमसंग सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर 183 लीटर की क्षमता वाला है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 4 है। ऊर्जा कुशलता के लिए इसमें डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है जो बिजली की 50% तक बचत करते हुए शोर स्तर को भी कम रखेगा। यह एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ फल-सब्जियों की ताजगी को करीब 15 दिनों तक बनाए रख सकता है और ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट रेफ्रिजरेटर में बैक्टेरिया को पनपने से रोकेगी, जिस वजह से ताजगी और स्वच्छता दोनों बनी रह सकती है। इस Samsung सिंगल डोर Fridge के दरवाजे को अच्छी तरह से बंद करने के लिए लॉक ऐंड की भी दिए गए हैं। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 165 लीटर और फ्रीजर क्षमता 18 लीटर की है। वहीं, स्टोरेज के लिए इसमें आपको 1 कंपार्टमेंट, 2 शेल्फ और 1 वेजिटेबल बास्केट मिलेगी; जिसकी वजह से इसमें आप काफी सारा सामान स्टोर कर सकेंगे। इसके शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं, जो करीब 175 किलोग्राम तक का वजन झेल सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 64D x 53.2W x 118H सेंटीमीटर
ब्रांड- Samsung
क्षमता- 183 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर-ऑन-टॉप
कलर- ब्लू
मॉडल- RR20C1824CR/HL
ऊर्जा खपत- 148 Kilowatt Hours Per Year
बॉटल काउंट- 4
वोल्टेज- 230 Volts
मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
इसे 100v-300v की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
बिजली जाने पर इसे आप घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट कर सकते हैं।
अगर आपके परिवार में 2-3 लोग हैं तो यह सही पसंद हो सकता है।
व्हाइट LED लाइट की वजह से रेफ्रिजरेटर के अंदर पर्याप्त रोशनी मिलेगी।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स को इसका साइज छोटा लगा है जिस वजह से स्टोरेज से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
दरवाजे पर डेंट पड़ने और गास्केट खराब होने की समस्या कुछ अमेजन यूजर्स ने बताई है, जिसके चलते मेंटेनेंस में आपको दिक्कत आ सकती है।
फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
03
IFB Smart Choice 187L 4 Star Direct Cool Advanced Inverter Single Door Refrigerator
यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर 10 घंटे तक के कूलिंग रिटेंशन के साथ आता है, तो अगर बिजली लंबे समय तक के लिए भी जाती है तो चीजें आसानी से खराब नहीं होगी। यह IFB रेफ्रिजरेटर 187 लीटर की क्षमता वाला है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 4 है। यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेरट XL बॉटल बिन्स के साथ आता है, जिसमें आप बड़ी बोतलों को आसानी से स्टोर कर सकते हैं। इसका बड़ा वेजिटेबल क्रिस्पर फल-सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रख सकता है और स्टोरेज के लिए इसमें आपको 2 ड्रॉर्स और 2 शेल्फ मिल जाएंगे। वहीं, अगर आप ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां स्टोर करना चाहते हैं लेकिन उनके खराब होने की चिंता है तो ह्यूमिडिटी कंट्रोल सुविधा उन्हें करीब 24 दिनों तक फ्रेश रख सकती है। घर पर अचानक मेहमान आने पर या कभी जरूरत होने पर फ्रीजर में मेटल इन्फ्यूज्ड आइस ट्रे में करीब 60 मिनट तक में बर्फ जमाई जा सकती है। वहीं इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ करीब 250 किलोग्राम तक का वजन झेल सकते हैं और ड्राय स्टोरेज के लिए इसमें नीचे की तरफ एक ड्रॉर भी दिया गया है।
स्पसेफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 66.5D x 53.9W x 134.5H सेंटीमीटर
ब्रांड- IFB
क्षमता- 187 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- कॉम्पैक्ट इन्टर्नल फ्रीजर
कलर- ब्लू
मॉडल- IFBDC-2134DBNED
ऊर्जा खपत- 147 Kilowatt Hours Per Year
वोल्टेज- 220 Volts
डीफ्रॉस्ट- मैनुअल
डोर ओरिएंटेशन- राइट
खूबियां
डेयरी प्रोडक्ट रखने के लिए इसमें अलग से जगह दी गई है।
ट्रांस्पेरेंट फ्रीजर डोर की वजह से अंदर रखे सामान को आसानी से देखा जा सकता है।
बिजली जाने पर यह घर के इन्वर्टर से ऑटोमैटिकली कनेक्ट हो सकता है।
ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट किटाणुओं को पनपने से रोक सकती है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स ने शोर स्तर ज्यादा होने की शिकायत की है जिस वजह से आपको आवाज से दिक्कत आ सकती है।
कुछ अमेजन यूजर्स का कहना है कि यह बहुत जल्दी खराब हो गया जिस कारण इसे बार-बार रिपेयर करना पड़ सकता है।
04
Godrej 185 L 5 Star |Turbo Cooling Technology| Toughened Glass Shelves| Large Shelve Space| Jumbo Vegetable Tray | Direct Cool Single Door Refrigerator
अगर आप 2-3 लोग एक शेयर्ड फ्लैट में रहते हैं तो यह सिंगल डोर फ्रिज सही पसंद हो सकता है। इसकी एडवांस कैपिलेरि टेक्नोलॉजी शानदार कूलिंग का अनुभव आपको कराएगी। वहीं, फिक्स स्पीड वाला कंप्रेसर टर्बो कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो पानी की बोतलों को 24% तक तेजी से ठंडा कर सकती है और साथ-साथ बर्फ को भी 10% तक तेजी से जमा सकती है। Godrej का यह सिंगल डोर Refrigerator 185 लीटर क्षमता और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला है। इसमें आपको 1 वेजिटेबल ड्रॉर और 2 शेल्फ मिल जाएंगे। इसके दरवाजे में 2 बॉटल गार्ड और 1 रैक के साथ एग ट्रे भी दी गई है। इसके बॉटल गार्ड में आप 2.25 लीटर तक की क्षमता वाली बोतलों को भी आसानी से रख पाएंगे। वहीं, 22 लीटर की वेजिटेबल बास्केट में ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां स्टोर हो सकती हैं। इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं, जो भारी बर्तनों का वजन भी आसानी से झेल सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 66.7D x 57.7W x 125H सेंटीमीटर
ब्रांड- Godrej
क्षमता- 185 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर-ऑन-टॉप
कलर- Mystic Wine
मॉडल- RD 195EN TAI MY WN
ऊर्जा खपत- 131 Kilowatt Hours Per Year
वोल्टेज- 230 Volts
डोर ओरिएंटेशन- राइट
शेल्फ टाइप- मजबूत कांच
खूबियां
इसके बेस ड्रॉर में उन चीजों को रखा जा सकता है जिन्हें ठंडा रखने की जरूरत नहीं होती।
इसकी फ्रीजर क्षमता 16 लीटर है जिस वजह से जमी हुई चीजों को आसानी से स्टोर किया जा सकता है।
इसके तापमान को जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है।
इसे एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा है जो आपको डिस्टर्ब कर सकता है।
कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी क्वालिटी पसंद नहीं आई है जिसके चलते आपको इसके प्रदर्शन में दिक्कत आ सकती है।
05
समझिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर
आपने अलग-अलग ब्रांड्स के सिंगल डोर फ्रिज के विकल्पों को तो देख लिया अब इन सभी के बीच का अंतर इस तालिका के साथ समझा जा सकता है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर की बड़ी खासियतें क्या होती हैं?
सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर छोटे परिवारों या कम जगह के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत किफायती कीमत और कम बिजली की खपत है। इनमें डायरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी का उपयोग होता है, जो इन्हें ऊर्जा-कुशल बनाती है। इनकी कॉम्पैक्ट डिजाइन और इन-बिल्ट फ्रीजर सेक्शन रोज की जरूरतों के लिए सही है, जिससे ये बैचलर और कपल्स के लिए आदर्श बन जाते हैं।
किस ब्रांड के पास अच्छी क्वालिटी के सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर मिल सकते हैं?
आपको Haier, Samsung, LG, IFB और Godrej जैसे ब्रांड्स के पास अच्छी क्वालिटी के सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर मिल सकते हैं। सैमसंग और एलजी में डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी मिलती है, जो बिजली बचाती है। हायर अपने आकर्षक डिजाइन और तेजी से बर्फ जमाने की क्षमता के लिए लोकप्रिय है, जबकि गोदरेज और आइएफबी अपनी मजबूती और बड़ी स्टोरेज क्षमता के लिए पसंद किए जाते हैं। ये सभी ब्रांड लंबी वारंटी और बेहतरीन सर्विस प्रदान करते हैं।
सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर किस बजट रेंज में मिल सकता है?
सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर आमतौर पर ₹15,000 से ₹20,000 की बजट रेंज में आसानी से मिल सकते हैं। सामान्य मॉडल ₹15,000 के आसपास शुरू होते हैं, जबकि डिजिटल इन्वर्टर, स्टाइलिश डिजाइन और ज्यादा स्टार रेटिंग वाले प्रीमियम मॉडल ₹16,000 से ₹20,000 तक जा सकते हैं।