किस तरह के साइड-बाय-साइड Refrigerators को माना जाता है ऊर्जा कुशल? विकल्पों के साथ जानिए यहां

इन्वर्टर कंप्रेसर और 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले Side By Side रेफ्रिजरेटर को एक ऊर्जा कशल पसंद कहा जा सकता है। इसी के साथ इनकी ज्यादा स्टोरेज क्षमता और कन्वर्टेबल मोड्स की मदद से काफी सारी चीजें भी आप इनमें रख सकते हैं। फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी फ्रीजर में बर्फ की परत को जमने से रोकेगी जिस वजह से भी ऊर्जा की बचत हो सकती है। आइए जानते हैं विस्तार से कि किस तरह के मॉडल्स को ऊर्जा कुशल कहा जा सकता है और इनके कुछ विकल्पों को भी देखते हैं।

किस तरह के साइड-बाय-साइड Refrigerators को माना जाता है ऊर्जा कुशल? विकल्पों के साथ जानिए यहां
किस तरह के साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर को कहा जा सकता है ऊर्जा कुशल?

अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा कि किस तरह के साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर आपके लिए एक ऊर्जा कुशल पसंद हो सकते हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। आपको बता दें कि 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले मॉडल्स को ऊर्जा कुशलता के मामले में एक सही पसंद माना जाता है। यह रेटिंग ऊर्जा की खपत को कम करते हुए लंबी बचत सुनिश्चित कर सकती है। वहीं, Side By Side रेफ्रिजरेटर में मिलने वाला इन्वर्टर कंप्रेसर भी इन्हें काफी ऊर्जा कुशल बना सकता है। इन कंप्रेसर की खासियत है कि ये अपनी स्पीड को कूलिंग व हीट लोड के हिसाब से सेट करने का काम करते हैं, जिससे ऊर्जा की बचत तो होती ही है साथ-साथ शोर स्तर भी कम रहता है। वहीं साइड बाय साइड Refrigerator में मिलने वाले कन्वर्टेबल मोड्स जरूरत पड़ने पर फ्रीजर स्पेस को फ्रिज में बदलने की सुविधा देते हैं और साथ ही इनकी कूलिंग को अंदर रखे सामान के हिसाब से सेट किया जा सकता है। वहीं, जिन साइड बाय साइड फ्रिज में वाईफाई कनेक्टिविटी मिलती हैं उन्हें आसानी से अपने स्मार्टफोन से कंट्रोल करके और जरूरत पड़ने पर सेट किया जा सकता है; जिससे ऊर्जा की बचत हो सकती है। इसी के साथ ऑटो डीफ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी भी ऊर्जा की बचत करने में मदद कर सकती है। तो आइए अब नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ मॉडल्स पर जिन्हें ऊर्जा कुशल कहा जा सकता है।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier SmartChoice 598L 3 Star 3-Door Side by Side Frost Free Refrigerator

    598 लीटर की भरपूर क्षमता के साथ आने वाला यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है। ऊर्जा कुशलता, शांत संचालन और बेहतर कूलिंग के लिए इसमें एक्सपर्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी दी गई है। 3 डोर डिजाइन वाला यह फ्रिज मैजिक कन्वर्टेबल जोन के साथ आता है, जिसकी मदद से इसके तापमान को आसानी से-18°C to 5°C तक सेट किया जा सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 399 लीटर और फ्रीजर क्षमता 199 लीटर है। वहीं, यह 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए एक सही पसंद हो सकता है। स्टोरेज के लिए इस Haier रेफ्रिजरेटर में आपको 5 कंपार्टमेंट, 5 ड्रॉर और 3 शेल्फ मिल जाएंगे। इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी सामान को भी आसानी से रखा जा सकता है। इस फ्रिज की डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी खाने को करीब 21 दिनों तक ताजा बनाकर रख सकती है और जरूरत पड़ने पर इसके फ्रीजर को फ्रिज में बदला जा सकता है। ऐंटी-बैक्टेरियल गास्केट की वजह से फ्रिज में किटाणु नहीं पनपेंगे और जंबो आइस मेकर में ज्यादा मात्रा में बर्फ जमाई जा सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 69.7D x 90.5W x 177.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 598 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- साइड-बाय-साइड
    • कलर- ग्रेफाइट ब्लैक
    • वोल्टेज- 230.0 Volts
    • शेल्फ- 3
    • डोर ओरिएंटेशन- राइट
    • डोर शेल्फ- 5
    • मॉडल- HRT-683GK

    खूबियां

    • इसके बड़े साइज के वेजिटेबल व फ्रूट बास्केट में ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां रखी जा सकती हैं।
    • इसे एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
    • बाहर की तरफ दिए गए डिजिटल कंट्रोल के साथ तापमान को आसानी से कम-ज्यादा किया जा सकता है।

    कमी

    • अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई कमी नहीं बताई है। 


    फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर

    01
  • Samsung 653 L, 3 Star, Frost Free, Double Door, Convertible 5-in-1 Digital Inverter, Side By Side AI Enabled Smart Refrigerator

    फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी वाले इस साइड बाय साइड फ्रिज के फ्रीजर में आसानी से बर्फ की परत नहीं जमेगी, जिस वजह से शानदार कूलिंग व ऊर्जा कुशल संचालन सुनिश्चित हो सकता है। 100V-300V तक की वोल्टेज रेंज में इसे बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है। 5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स वाला यह साइड बाय साइड फ्रिज स्टोरेज के हिसाब से नॉर्मल, ऐक्स्ट्रा फ्रिज, सीजनल, वैकेशन और होम अलोन मोड पर सेट किया जा सकता है। यह Samsung रेफ्रिजरेटर 653 लीटर क्षमता और 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला है। इसका डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर इसे काफी ऊर्जा कुशल बना सकता है और प्रदर्शन को भी दमदार बनाकर रख सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 2 कंपार्टमेंट, 2 ड्रॉर, 4 शेल्फ और 2 वेजिटेबल ड्रॉर मिल जाएंगे। WiFi कनेक्टिविटी के साथ आने वाला यह एक स्मार्ट Refrigerator है, जिसे आसानी से अपने स्मार्टफोन की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है। इसकी ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी यह सुनिश्चित कर सकती है कि खाना लंबे समय तक ताजा बने रहे। इसकी पावर कूल/फ्रीज सुविधा दोनों ही कंपार्टमेंट को कम समय में ठंडा करने में मदद कर सकती है। इसी के साथ एडवांस इंसुलेशन तापमान को सही स्तर पर बनाकर रख सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 71.6D x 91.2W x 178H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 653 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फुल साइज साइड बाय साइड
    • कलर- सिल्वर
    • डोर- 2
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • शेल्फ टाइप- मजबूत कांच
    • डोर ओरिएंटेशन- रिवर्सेबल
    • मॉडल- RS76CG8003S9HL

    खूबियां

    • इसमें रखा खाना करीब 15 दिनों तक ताजा रह सकता है।
    • इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 409 लीटर और फ्रीजर क्षमता 244 लीटर है।
    • डीप डोर गार्ड में बड़े साइज की बोतलों को आसानी से रखा जा सकता है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को यह फ्रिज ज्यादा मजबूत नहीं लगा है। 
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • LG 630 L, Frost-Free, Inverter, Wi-Fi Convertible, InstaView Door-In-Door, Side-By-Side Refrigerator

    इन्वर्टर कंप्रेसर वाला यह साइड-बाय-साइड फ्रिज आइस व वॉटर डिस्पेंसर के साथ आता है, जिससे ठंडा पानी व बर्फ मिल सकता है। इस साइड-बाय-साइड फ्रिज की UV नैनो सुविधा नोजल को हर एक घंटे पर 10 मिनट तक के लिए साफ करने का काम करेगी, जिससे साफ व सुरक्षित पानी मिल सकता है। वाईफाई कनेक्टिविटी वाला यह रेफ्रिजरेटर 630 लीटर की क्षमता वाला है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 416 लीटर और फ्रीजर क्षमता 214 लीटर है। इस LG साइड बाय साइड Refrigerator में इंस्टाव्यू डोर-इन-डोर मिरर ग्लास पैनल आपको मिलेगा। यह इसे एक प्रीमियम लुक दे रहा है और साथ-साथ अंदर रखी चीजों को बिना दरवाजा खोले ही देखने की सुविधा आपको देगा। ThinQ सुविधा के साथ इसे आप अपने स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं और इससे फ्रिज में आई समस्याओं का पता लगाने में भी सुविधा मिल सकती है। डोर कूलिंग+ की सुविधा के साथ फ्रिज का हर कोना अच्छी तरह से ठंडा हो सकता है। हाईजीन फ्रेश एयर++ सुविधा दुर्गंध को बढ़ने से रोकेगी और साथ ही बैक्टीरिया को भी नहीं पनपने देगी। वहीं, स्टोरेज के लिए इसमें आपको 6 रैक्स और 4 ड्रॉर भी मिल जाएंगे। बड़े परिवारों के लिए यह रेफ्रिजरेटर सही पसंद हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 73.5D x 91.3W x 179H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 630 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- कॉम्पैक्ट साइड-बाय-साइड
    • कलर- इंस्टाव्यू मैट ब्लैक
    • मॉडल- ‎GL-X257AMC3
    • सालाना ऊर्जा खपत- ‎524 Kilowatt Hours
    • वोल्टेज- 240 Volts
    • वॉटेज- ‎130 Watts
    • डोर- रिवर्सेबल

    खूबियां

    • इसके यूटिलिटी बॉक्स में डेयरी, मीट या अन्य चीजों को सही तापमान पर रखा जा सकता है।
    • इसका स्पेसप्लस आइस सिस्टम फ्रीजर में जगह की बचत करने में मदद करेगा।
    • फ्रेश बैलेंसर की मदद से फल-सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसे इंस्टॉल करने में परेशानी हुई है। 


    ऐसे ही कई अन्य तरह के घरेलु उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

    03
  • Godrej 600L 3Star | 1+2 Year Additional Warranty | Smart Convertible Zones | Toughened Glass Door | Frost Free Inverter Side By Side Refrigerator

    एडवांस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के कंप्रेसर के साथ आने वाला यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर एक ऊर्जा कुशल पसंद हो सकता है। इसका कंप्रेसर अपनी वैरिएबल स्पीड के साथ संचलान को काफी सही तरह से एडजस्ट करने का काम करता है, जिससे ऊर्जा कुशलता सुनिश्चित हो सकती है। 600 लीटर की क्षमता वाले इस फ्रिज की एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है और यह 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। इसमें दिए गए मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है। इसकी AI पावर्ड फ्रेशनेस टेक्नोलॉजी फूड लोड, इस्तेमाल और दरवाजे के खुलने की प्रक्रिया को सेट करते हुए कूलिंग को एडजस्ट करती है। Godrej के इस फ्रिज में स्मार्ट कन्वर्टेबल जोन्स की सुविधा मिल जाएगी, जिससे अलग-अलग तापमान पर सेट किया जा सकता है। इसमें थोड़ी देर के लिए खाने को जमाने के लिए -3°C से लेकर -1°C, पेय पदार्थों व डेयरी प्रोडक्ट्स के लिए 0°C से लेकर 2°C और फल-सब्जियों के लिए 3°C से लेकर 5°C तक की तापमान रेंज मिल जाएगी। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 387 लीटर और फ्रीजर क्षमता 213 लीटर है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 73D x 91W x 177H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Godrej
    • क्षमता- 600 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- साइड बाय साइड
    • कलर- स्टॉर्म ब्लू
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • डोर ओरिएंटेशन- राइट
    • मॉडल- RS EONVELVET 646C RIT SM BL
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
    • फिनिश- ग्लॉसी

    खूबियां

    • इसमें आपको ईको, हॉलिडे और सुपर फ्रीजिंग मोड की सुविधा मिल जाएगी।
    • इसके वेजिटेबल बास्केट की क्षमता 34 लीटर है।
    • इसमें स्टोरेज के लिए 3 शेल्फ और 2 डोर शेल्फ मिल जाएंगे। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसे इंस्टॉल करने में परेशानी हुई है। 
    04
  • Haier 520L 3 Star Lumiere French Door 4-Door Side by Side Frost Free Refrigerator

    3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह फ्रिज वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिस वजह से इसे आसानी से स्मार्टफोन से भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसकी ऐंटी-बैक्टेरियल टेक्नोलॉजी किटाणुओं और दुर्गंध को 99.99% तक कम करने में मदद कर सकती है। यह 520 लीटर की क्षमता वाला रेफ्रिजरेटर है, जिसकी डिजाइन 4 डोर वाली है। इसकी खासियत है कि मैजिक कन्वर्टेबल जोन के साथ इसके टेंप्रेचर को आसानी से -18°C से लेकर 5°C की रेंज में सेट किया जा सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 440 लीटर और फ्रीजर क्षमता 80 लीटर है। Haier का यह Refrigerator ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जिस वजह से यह ऊर्जा की खपत को कम कर सकता है। स्टोरेज के लिए इस फ्रेंच डोर फ्रिज में आपको कुल 3 शेल्फ और 6 डोर शेल्फ काउंट मिल जाएंगे; जिनपर काफी सारा सामान रखा जा सकता है। इसी के साथ इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी सामान भी आसानी से रखा जा सकता है। अलग-अलग स्टोरेज जोन के साथ आने वाले इस फ्रिज में सारे सामान को व्यवस्थित करके रखा जा सकता है। इसकी स्मार्ट सेंस AI टेक्नोलॉजी आपको स्टोर की हुई सभी चीजों पर नजर रखने में मदद कर सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 83D x 190W x 63.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 520 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- साइड बाय साइड
    • कलर-ग्रे
    • मॉडल- HRB-600IS
    • डोर- 4
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • डोर ओरिएंटेशन- राइट
    • डोर शेल्फ- 6

    खूबियां

    • यह रेफ्रिजरेटर 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है।
    • इसके गार्डन फ्रेश बॉक्स में फल-सब्जियां लंबे समय तक ताजा रह सकती हैं।
    • फ्रीजर नीचे की तरफ होने की वजह से झुकने की समस्या 90% तक कम हो सकती है।

    कमी

    • अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई बड़ी खामी नहीं बताई है।
    05

अब समझिए इन सभी मॉडल्स के बीच का अंतर

आपने ऊर्जा कुशल क्वालिटी वाले साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर के ब्रांडेड विकल्पों को तो देख लिया, अब इन सभी के बीच का अंतर इस तालिका के साथ समझ लेते हैं।

ब्रांड- व मॉडल

क्षमता

कंप्रेसर

खासियत

Haier

(HRT-683GK)

598 लीटर

एक्सपर्ट इन्वर्टर

मैजिक कन्वर्टेबल जोन

Samsung

(RS76CG8003S9HL)

653 लीटर

डिजिटल इन्वर्टर

पावर फ्रीज व कूल

LG

(GL-X257AMC3)

630 लीटर

स्मार्ट इन्वर्टर

AI ThiQ

Godrej

(RS EONVELVET 646C RIT SM BL)

600 लीटर

एडवांस इन्वर्टर

AI पावर्ड फ्रेशनेस

Haier

(HRB-600IS)

520 लीटर

एक्सपर्ट इन्वर्टर

डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी

क्या है निष्कर्ष?

अंत में यही कहा जा सकता है कि अगर आपको एक ऊर्जा कुशल क्वालिटी वाले साइड बाय साइड Fridge की तलाश है तो 3 स्टार एनर्जी रेटिंग और इन्वर्टर कंप्रेसर से लैस मॉडल को प्राथमिकता देनी चाहिए। वहीं, हमेशा बड़े व भरोसेमंद ब्रांड्स के साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर पर ही भरोसा करना चाहिए, क्योंकि इनके साथ कंपनी की विश्वसनियता और अच्छी सर्विस भी मिलती है। इनके कंप्रेसर पर 10 साल तक या उससे ज्यादा की वॉरंटी भी मिल सकती है। इसी के साथ अगर बात की जाए ऊर्जा कुशलता के लिहाज से तो साइड बाय साइड मॉडल के लिए Haier, Samsung, LG और Godrej जैसे ब्रांड्स को भरोसेमंद कहा जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • किस तरह के साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर वाकई में ऊर्जा कुशल होते हैं?
    3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले और इन्वर्टर कंप्रेसर से लैस साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर को ऊर्जा कुशल कहा जा सकता है। ये कूलिंग क्षमता को लोड व जरूरत के हिसाब से सेट करते हुए खाने को लंबे समय तक ताजा बना रह सकते हैं और ऊर्जा की भी कम खपत होती है। साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर की फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी भी इन्हें ऊर्जा कुशल बनाती है।
  • किस ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी के ऊर्जा कुशल साइड बाय साइड फ्रिज मिल सकते हैं?
    आपको Haier, Samsung, LG और Godrej जैसे ब्रांड्स के पास बढ़िया क्वालिटी के ऊर्जा कुशल साइड बाय साइड फ्रिज मिल सकते हैं। ये सभी ब्रांड्स के हाई एनर्जी स्टार रेटिंग के साथ इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से लैस होते हैं। साथ ही इनके कंप्रेसर पर आपको लंबी वॉरंटी भी देखने मिल सकती हैं।
  • ऊर्जा कुशल क्वालिटी वाले साइड बाय साइड फ्रिज किस कीमत रेंज में आते हैं?
    ऊर्जा कुशल क्वालिटी वाले साइड बाय साइड फ्रिज की कीमत ब्रांड, स्टोरेज क्षमता और सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। कम रेंज वाले मॉडल ₹60,000 तक, मीडियम रेंज वाले मॉडल ₹80,000 तक और हाई एंड मॉडल आपको ₹1,00,000+ तक की रेंज में मिल सकते हैं।