LG Fridge के पास है सिंगल डोर मॉडल्स के कई विकल्प जो आपके खाने को लंबे समय तक रख सकते हैं ताजा!

LG ब्रांड के पास आपको देखने मिल सकते हैं Single Door फ्रिज के काफी हाई क्वालिटी मॉडल्स। हाई एनर्जी स्टार रेटिंग, पर्याप्त स्टोरेज क्षमता और एडवांस क्वालिटी के कंप्रेसर के साथ छोटे परिवार, बैचलर्स या कपल्स के लिए हो सकते हैं सही पसंद। देखिए अलग-अलग विकल्प और जानिए उनकी खासियतें।

LG Fridge के पास है सिंगल डोर मॉडल्स के कई विकल्प जो आपके खाने को लंबे समय तक रख सकते हैं ताजा!
LG Fridge Single Door

भारत में तरह-तरह के उपकरणों के लिए एलजी एक पुराना व भरोसेमंद ब्रांड है, जिसके सिंगल डोर फ्रिज को काफी ऊर्जा कुशल व बढ़िया क्वालिटी का माना जाता है। करीब 180 लीटर से लेकर 215 लीटर तक की क्षमता वाले ये फ्रिज 2-3 लोगों के परिवार, कपल्स या बैचलर्स के लिए एक सही पसंद हो सकते हैं। LG के सिंगल डोर Fridge में आपको 3 से लेकर 4 स्टार और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले मॉडल्स देखने मिल सकते हैं; जो इनकी ऊर्जा कुशलता को दर्शाती है। इसी के साथ इन्हें एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है। एलजी के सिंगल डोर फ्रिज किफायती कीमत वाले तो होते ही हैं, साथ-साथ इनके कंप्रेसर पर 10 साल तक की वॉरंटी भी मिल सकती है। तो आइए अब जानते हैं इन फ्रिज में मिलने वाली सुविधाओं को विस्तार से। 

एलजी सिंगल डोर फ्रिज में मिल सकती हैं ये सुविधाएं

  • स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर- LG के सिंगल डोर फ्रिज में मिलने वाली स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी कूलिंग को स्टोरेज लोड के हिसाब से सेट करती है; जिससे प्रदर्शन ऊर्जा कुशल बना रहता है और फ्रिज लंबे समय तक बिना किसी शोर के काम करेगा। 
  • मॉइस्ट ऐंड फ्रेश- एलजी के सिंगल डोर फ्रिज फ्रिज में दी गई खास मॉइस ऐंड फ्रेश सुविधा फल-सब्जियों की नमी को सही स्तर पर बनाए रख सकती है जिससे वे लंबे समय ताजा बने रह सकते हैं। 
  • फास्ट आइस मेकर- इन Single Door Fridge की खासियत यह भी है कि इनमें कम समय में बर्फ जमाई जा सकती है। तो अगर घर में किसी दिन पार्टी है मेहमान अचानक आ जाएं तो इनमें आप करीब 1 घंटे के अंदर बर्फ जमा सकेंगे।  
  • मजबूत कांच से बने शेल्फ- सामान रखने के लिए इन फ्रिज में आपको 2-3 शेल्फ मिल जाएंगे जिन्हें मजबूत कांच से बनाया जाता है। इनकी खासियत यह होती है कि इनपर करीब 175 किलोग्राम तक का वजन रखा जा सकता है और ये हर तरह के बर्तनों को आसानी से संभाल सकते हैं। 
  • बेस स्टैंड ड्रॉर- अतिरिक्त स्टोरेज के लिए एलजी के सिंगल डोर फ्रिज के कुछ मॉडल्स में एक बेस स्टैंड ड्रॉर की सुविधा भी देखने मिल सकती है जिनमें उन चीजों को रखा जा सकता है जिन्हें ज्यादा ठंडा रखने की जरूरत नहीं होती है। 
  • किफायती- इसी के साथ ये फ्रिज काफी किफायती भी माने जाते हैं। करीब ₹20,000 तक की रेंज में आने वाले ये सिंगल डोर फ्रिज उन लोगों के लिए एक सही पसंद हो सकते हैं जो बजट में रहते हुए ऊर्जा कुशल व शानदार प्रदर्शन का सही संतुलन तलाश रहे हैं। 

घर में इस्तेमाल होने वाले ऐसे ही कई अन्य जरूरी उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • LG 185 L, 5 Star, Smart Inverter Compressor, Direct Cool Single Door Refrigerator

    एलजी का यह सिंगल डोर फ्रिज 185 लीटर की क्षमता वाला है, जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है जो 2-3 लोगों के परिवार के लिए एक सही विकल्प हो सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 169 लीटर और फ्रीजर क्षमता 16 लीटर है। यह फ्रिज अपनी कूलिंग व फ्रेशनेस टेक्नोलॉजी खाने को लंबे समय तक ताजा रख सकता है। इसकी मॉइस्ट ऐंड फ्रेश टेक्नोलॉजी फल-सब्जियों के नमी के स्तर को बनाए रखती है, ताकि उनकी ताजगी बनी रह सके। इसकी फास्ट आइस मेकिंग सुविधा कम समय में बर्फ जमाने की सहूलियत आपको देती है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 2 कंपार्टमेंट और 2 शेल्फ के साथ 2 डोर रैक्स मिल जाएंगे। इस 5 स्टार सिंगल डोर फ्रिज की खासियत है कि इसके बॉटल रैक में 1 लीटर क्षमता वाली 4 बोतलों को आसानी से रखा जा सकता है। इसमें दी गई वेजिटेबल बास्केट की क्षमता करीब 12.6 लीटर है जिसमें पर्याप्त मात्रा में सब्जियां रखी जा सकती हैं। बिजली जाने पर इसे घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट किया जा सकता है और ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट किटाणुओं को पनपने से रोकती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 65D x 53.4W x 127.7H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 185 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
    • कलर- Blue ILAN
    • मॉडल- GL-D201ABIU.BBIZEBN
    • डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • सालाना ऊर्जा खपत- 131 Kilowatt Hours Per Year
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • डोर ओरिएंटेशन लेफ्ट

    खूबियां

    • स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर इसे ऊर्जा कुशलता के साथ काम करने में मदद करेगा।
    • इसे 90V-310V तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है।
    • इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ पर 175 कलोग्राम तक का वजन रखा जा सकता है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा है। 
    01
  • LG 185 L, 4 Star, Direct-Cool, Smart Inverter Compressor, Single Door Refrigerator

    आकर्षक फ्लोरल पैटर्न वाला यह एलजी सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर आपके किचन को भी प्यारा लुक दे सकता है। इस 4 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले फ्रिज की क्षमता 185 लीटर है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 2 कंपार्टमेंट, 2 शेल्फ, एक वेजिटेबल बास्केट, एक चिलर ट्रे और 2 बॉटल रैक्स मिल जाएंगे। इसकी ताजा खाना रखनी की क्षमता 169 लीटर और फ्रीजर क्षमता 16 लीटर है। इसका स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर इसे ऊर्जा कुशल बनाता है और साथ-साथ शोर स्तर को भी कम रखेगा। यह LG Fridge 90V-310V तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है। बिजली कटौती के दौरान इसे आप घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट कर सकते हैं। इसके फ्रीजर में आप कम समय में बर्फ को जमा सकते हैं और साथ ही ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट की वजह से इसके अंदर किटाणु नहीं पनपेंगे। ऐंटी रैट बाइट कवर की वजह से पुर्जों व कंप्रेसर को चूहों से सुरक्षित रखा जा सकता है। इस एलजी फ्रिज के शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं जिनपर 175 किलोग्राम तक का वजन आसानी से रखा जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 63.8D x 53.7W x 124.2H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 185 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
    • कलर- Scarlet Euphoria_New
    • मॉडल- GL-D199OSEY.ESEZPST
    • फिनिश- ग्लॉसी
    • सालाना ऊर्जा खपत- 150 Kilowatt Hours 
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • रैक्स- 5

    खूबियां

    • यह 2-3 लोगों के परिवार के लिए एक सही पसंद हो सकता है।
    • इसकी चिलर ट्रे डेयरी प्रोडक्ट्स को लंबे समय तक ताजा रख सकती है।
    • इस फ्रिज के बेस स्टैंड ड्रॉर में उन चीजों को रखा जा सकता है जिन्हें ठंडा रखने की जरूरत नहीं होती। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका साइज छोटा लगा है। 


    फैशन, ब्यूटी, एप्लाइंसेस और गैजेट्स संबंधित अन्य जानकारी मिल सकती है योर पिक्स पर 

    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • LG 190L 4 Star Inverter Direct-Cool Single Door Refrigerator

    डाइरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी से लैस यह सिंगल डोर एलजी फ्रिज 190 लीटर की क्षमता वाला है। 4 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस मॉडल में दी गई मॉइस्ट ऐंड फ्रेश टेक्नोलॉजी फल सब्जियों की नमी को बनाए रखते हुए उन्हें लंबे समय तक ताजा बनाए रख सकती है। इसके फ्रीजर में आप करीब 108 मिनट में बर्फ जमा सकते हैं और साथ ही डोर गास्केट की वजह से इसमें बैक्टेरिया नहीं पनपेंगे। इसे 90V-310V तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर बात की जाए स्टोरेज की तो इस एलजी फ्रिज में आपको 2 शेल्फ, 2 डोर रैक और 1 वेजिटेबल बास्केट मिल जाएगी। इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी बर्तनों को आसानी से रखा जा सकता है। बिजली कटौती के दौरान इसे घर के इन्वर्टर से कनेक्ट करके आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बेस स्टैंड में एक ड्रॉर दिया गया है जिसमें आलू, प्याज या लहसून समेत उन चीजों को रखा जा सकता है जिन्हें ठंडा रखने की जरूरत नहीं होती। इसके वेजिटेबल बास्केट की क्षमता 12.6 लीटर है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 190 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- सिंगल डोर
    • कलर- ब्लू
    • मॉडल- GL-D201ABCY
    • फिनिश- ग्लॉसी
    • पैटर्न- फ्लोरल
    • सालाना ऊर्जा खपत- 131 Kilowatt Hours 
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • शेल्फ- 2

    खूबियां

    • इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 167.5 लीटर और फ्रीजर क्षमता 22.5 लीटर है।
    • इसमें आपक एग व आइस ट्रे की सुविधा भी मिल जाएगी।
    • ऐंटी रैट बाइट कंप्रेसर को चूहों से बचाकर रखेगा। 

    कमी

    • अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई बड़ी कमी नहीं बताई है। 
    03
  • LG 215L 3 Star Direct-Cool Single Door Refrigerator Appliance

    2-3 लोगों के परिवार के लिए डिजाइन किया गया यह 215 लीटर क्षमता वाला सिंगल डोर फ्रिज है। इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है और अपनी डाइरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी के साथ यह बेहतरीन प्रदर्शन का अनुभव करा सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 2 कंपार्टमेंट, 2 शेल्फ, एक चिलर ट्रे, 3 छोटे और 3 बड़े साइज के डोर रैक्स मिल जाएंगे। इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच से बने हैं, जो भारी वजन को भी आसानी से संभाल सकते हैं। इस LG Refrigerator की मॉइस्ट ऐंड फ्रेश टेक्नोलॉजी फल-सब्जियों को लंबे समय ताजा बनाए रखने में मदद करेगी। 135V-290V की वोल्टेज रेंज में आप इसे बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अतिरिक्त स्टोरेज के लिए इसमें आपको एक बेस स्टैंड ड्रॉर मिलेगा जिनमें उन चीजों को रखा जा सकता है जिन्हें ठंडा रखने की आवश्यकता नहीं होती। इसमें दी गई चिलर ट्रे में काफी जल्दी खराब होने वाली चीजों को आसानी से स्टोर किया जा सकता है। वहीं, इसकी टेंप्रेचर रेंज को आसानी से -6⁰C से लेकर 3⁰C तक सेट किया जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LG
    • कलर- ब्लू चार्म
    • फिनिश- ग्लास
    • मॉडल- GL-D221ABCD
    • क्षमता- 215 लीटर
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 3
    • शेल्फ टाइप- मजबूत कांच
    • शेल्फ- 2

    खूबियां

    • इसकी वेजिटेबल बास्केट की क्षमता 21 लीटर है।
    • इसके फ्रीजर में करीब 108 मिनट में बर्फ जमाई जा सकती है।
    • बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से इसके दरवाजे को लॉक की मदद से बंद किया जा सकता है। 

    कमी

    • अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर अभी तक कोई खामी नहीं बताई है। 
    04
  • LG 204 L 4 Star Direct-Cool Inverter Single Door Refrigerator

    स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह सिंगल डोर एलजी फ्रिज 204 लीटर की क्षमता वाला है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 4 है। इसके फ्रीजर में आप करीब 108 मिनट तक के समय में बर्फ जमा सकते हैं। 90V-310V तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के काम करने वाला यह फ्रिज बिजली जाने पर घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट हो सकता है। इसमें लगा स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर ऊर्जा की बचत करने में मदद कर सकता है और शोर स्तर को भी कंट्रोल करके रख सकता है। इसमें आपको स्टोरेज के लिए 2 कंपार्टमेंट, 2 शेल्फ, एक वेजिटेबल बास्केट और कुल 2 बॉटल रैक्स मिल जाएंगे। इसकी बड़ी वेजिटेबल बास्केट में ज्यादा मात्रा में फल-सब्जिां रखी जा सकती हैं। आप बर्तनों की साइज के हिसाब से इसके शेल्फ को आसानी से एडजस्ट कर सकते हैं। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 176.5 लीटर और फ्रीजर क्षमता 27.5 लीटर है। यह 2-3 लोगों के परिवार के लिए एक सही फ्रिज हो सकता है। इसमें लगी ऐंटी-रैट बाइट स्लीव की वजह से कंप्रेसर व पुर्जे चूहों से बचे रह सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 204 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
    • कलर- Ruby Regal
    • विशेषता- एडजेस्टेबल शेल्फ
    • मॉडल- GL-B211CRRY
    • फिनिश- ग्लॉसी
    • सालाना ऊर्जा खपत- 129 Kilowatt Hours
    • डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट
    • शेल्फ -2

    खूबियां

    • इसकी बड़ी चिलर ट्रे में उन चीजों को रखा जा सकता है जिन्हें ठंडा रखने की जरूरत नहीं होती है। 
    • इसकी चिलर ट्रे में उन चीजों को स्टोर किया जा सकता है जो आसानी से खराब हो जाती हैं।
    • इसकी चिलर ट्रे का तापमान -6⁰C से लेकर 3⁰C तक सेट हो सकता है। 

    कमी

    • अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई खामी नहीं बताई है। 
    05

अब समझिए इन सभी मॉडल्स के बीच का अंतर

आपने LG Refrigerator के सिंगल डोर मॉडल्स के 5 विकल्पों को तो देख लिया, अब एक तालिका के साथ इनके बीच के अंतर को आसानी से समझ लीजिए।

मॉडल

क्षमता

एनर्जी स्टार रेटिंग

खासियत

GL-D201ABIU.BBIZEBN

185 लीटर

5 स्टार

फास्ट आइस मेकिंग

GL-D199OSEY.ESEZPST

185 लीटर

4 स्टार

बेस स्टैंड ड्रॉर

GL-D201ABCY

190 लीटर

4 स्टार

बड़ी चिलर ट्रे

GL-D221ABCD

215 लीटर

3 स्टार

ऐंटी रैट बाइट

GL-B211CRRY

204 लीटर

4 स्टार

डोर लॉक

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • क्या एलजी के सिंगल डोर फ्रिज ऊर्जा कुशल होते हैं?
    हां एलजी के सिंगल डोर फ्रिज आपके लिए एक ऊर्जा कुशल विकल्प हो सकते हैं। इनमें आपको 3,4 और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले मॉडल्स देखने मिल सकते हैं जो शोर स्तर को कम रखते हुए ऊर्जा की बचत करने में मददगार हो सकते हैं। ये फ्रिज छोटे परिवारों के लिए एक सही निवेश साबित हो सकते हैं।
  • एलजी के सिंगल डोर फ्रिज की सबसे बड़ी खासियत क्या होती है?
    एलजी फ्रिज सिंगल डोर अपनी ऊर्जा कुशलता और शानदार कूलिंग टेक्नोलॉजी के लिए जाने जाते हैं। इनमें मिलने वाली मॉइस्ट ऐंड फ्रेश टेक्नोलॉजी फल-सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रख सकती है और साथ ही इनमें आपको पर्याप्त स्टोरेज क्षमता भी देखने मिल जाएगी। इनके बेस स्टैंड में अतिरिक्त स्टोरेज के लिए ड्रॉर भी होता है जो उन चीजों को रखने के काम आ सकता है जिनको ठंडा नहीं करना होता।
  • एलजी के सिंगल डोर फ्रिज किस बजट रेंज में मिल सकते हैं?
    एलजी ब्रांड के सिंगल डोर फ्रिज आपको आसानी से ₹20,000 से लेकर ₹22,000 तक की रेंज में मिल सकेत हैं। ये फ्रिज उन लोगों के लिए सही पसंद हो सकते हैं जो बजट में रहते हुए एक शानदार विकल्प तलाश रहे हैं।