5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले सिंगल डोर Fridge ऊर्जा कुशलता के साथ करेंगे असरदार कूलिंग!
अगर आपको तलाश है एक ऊर्जा कुशल रेफ्रिजरेटर की तो 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले Single Door मॉडल हो सकते हैं सही पसंद। Haier, Samsung, Voltas, IFB और Whirlpool जैसे ब्रांड्स के मॉडल कर सकते हैं शानदार कूलिंग और सामान रखने के लिए मिलेगी भरपूर जगह भी। देखिए विकल्प और जानिए उनकी खासियत।
जब भी बात आती है छोटे परिवारों के लिए एक सही क्वालिटी व ऊर्जा कुशलता के साथ काम करने वाले फ्रिज का चुनाव करने की तो 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले सिंगल-डोर रेफ्रिजरेटर बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। ये एडवांस टेक्नोलॉजी और किफायती कीमत का सही संतुलन बनाते हैं। सामान्य मॉडल की तुलना में, 5 Star एनर्जी रेटिंग वाले सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर इन्वर्टर कंप्रेसर का इस्तेमाल करके लोड के हिसाब से कूलिंग को सेट करते हैं। ऊर्जा कुशलता क्वालिटी वाले ये Single Door Fridge थोडे़ महंगे हो सकते हैं, लेकिन बिजली की कम खरत के कारण इन्हें एक स्मार्ट इन्वेस्टमेंट कहा जा सकता है। बड़े ब्रांड्स के 5 स्टार सिंगल डोर फ्रिज पर 10-20 साल तक की कंप्रेसर वारंटी मिल सकती है। ये आधुनिक घरों के लिए एक टिकाऊ पसंद साबित हो सकते हैं। तो आइए समझते हैं इन फ्रिज की खासियत को विस्तार से।
कैसे सामन्य मॉडल्स की तुलना में 5 स्टार सिंगल डोर फ्रिज हो सकते हैं बेहतर?
आइए अब एक तालिका के साथ समझते हैं कि कैसे सामन्य मॉडल्स की तुलना में 5 स्टार सिंगल डोर फ्रिज सही पसंद हो सकते हैं।
विशेषता
5 स्टार फ्रिज
सामान्य फ्रिज
बिजली की खपत
इनमें हाई क्वालिटी का कंडेंसर और कॉइल्स का उपयोग होता है, जिससे यह ऊर्जा कुशल होते हैं।
इसमें पुराने और कम कुशल कंपोनेंट्स का उपयोग होता है जिससे कूलिंग के लिए इसे अधिक मेहनत करनी पड़ती है, और ऊर्जा की खपत ज्यादा होती है।
कंप्रेसर
इनमें डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर होता है जो लोड के हिसाब से अपनी स्पीड को सेट करता है।
इनमें फिक्स स्पीड कंप्रेसर होता है जो यह या तो पूरी ताकत से चलता है या पूरी तरह बंद हो जाता है।
कूलिंग रिटेंशन
बिजली जाने के बाद 12-18 घंटे तक इनकी कूलिंग बनी रह सकती है।
बिजली जाते ही अंदर की ठंडक तेजी से बाहर निकल सकती है और 2-4 घंटों में ही सामान खराब हो सकता है।
शोर स्तर
चूंकि इन्वर्टर कंप्रेसर धीरे-धीरे अपनी स्पीड बदलता है, इसलिए इसमें कोई अचानक होने वाला शोर नहीं होता। यह 35-40 dB के बीच बहुत शांति से काम करता है।
जब भी इनका कंप्रेसर दोबारा शुरू होता है, क्लिक या हमिंग की तेज आवाज आ सकती है, जो कभी-कभी ज्यादा लग सकती है।
स्टेबलाइजर
ये मॉडल आमतौर पर 90V से 300V तक की भारी फ्लक्चुएशन झेलने के लिए डिजाइन किए जाते हैं। इनमें इनबिल्ट सर्किट ब्रेकर होते हैं जो फ्रिज को सुरक्षित रखते हैं।
इनका सर्किट कमजोर होता है और ये केवल 210V-240V के बीच ही स्थिर रहते हैं। वोल्टेज कम होने पर कंप्रेसर खराब होने का डर रहता है, इसलिए अलग से स्टेबलाइजर जरूरी होता है।
कीमत
शुरुआती कीमत ₹3,000-₹5,000 ज्यादा हो सकती है, लेकिन यह 2-3 साल के अंदर बिजली के बिलों में हुई बचत से अपनी पूरी कीमत वसूल कर सकते हैं।
₹12,000-₹14,000 तक की रेंज में मिल सकते हैं, लेकिन हर महीने आने वाला भारी बिजली बिल ज्यादा हो सकता है।
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 190L 5 Star Direct Cool Single Door Refrigerator
190 लीटर तक की क्षमता वाला यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर 2-3 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। डाइरेक्ट कूलिंग टेक्नोलॉजी से लैस यह फ्रिज ऊर्जा कुशलता के साथ काम करेगा और कम शोर स्तर के साथ प्रदर्शन को बेहतर बना सकता है। Haier के इस फ्रिज की ताजा खाना रखने की क्षमचा 176 लीटर और फ्रीजर क्षमता 14 लीटर तक की है। अगर हम बात करें स्टोरेज की तो इसमें आपको कुल 1 कंपार्टमेंट, 1 वेजिटेबल ड्रॉर और 3 शेल्फ मिल जाएंगी। इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं, जिनपर भारी सामान को भी आसानी से रखा जा सकता है। इसकी ऐंटी-बैक्टेरियल गास्केट की वजह से फ्रिज के अंदर किटाणु नहीं पनपेंगे। ईकी क्लीन बैक की वजह से फ्रिज के पिछले हिस्से को साफ करने में परेशानी नहीं होगी। इसमें अतिरिक्त स्टोरेज के लिए एक बेस ड्रॉर दिया गया है, जिनमें उन चीजों को रखा जा सकता है जिन्हें ठंडा रखने की जरूरत नहीं होती। यह सिंगल डोर फ्रिज बड़े बॉटल गार्ड के साथ आता है, जिसमें बड़े साइज की बोतलों को आसानी से स्टोर किया जा सकता है। इसमें दी गई लॉक सुविधा के साथ दरवाजे को सुरक्षा के लिहाज से बंद किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 62.8D x 53W x 131.3H सेंटीमीटर
ब्रांड- Haier
क्षमता- 190 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर-ऑन-टॉप
कलर- Marine Dahelia
मॉडल- HED-205MDB-P
सालाना ऊर्जा खपत- 136 Kilowatt Hours
विशेषता- एडजेस्टेबल शेल्फ
खूबियां
इसे एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया दा सकता है।
बिजली जाने पर इसे घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट किया जा सकता है।
LED लैंप की वजह से फ्रिज में भरपूर रोशनी रहेगी।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स इसकी बनावट क्वालिटी से खुश नहीं हैं।
01
Samsung 183 L, 5 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator
5 स्टार एनर्जी रेटिंग और 183 लीटर तक की स्टोरेज क्षमता से लैस यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर सैमसंग ब्रांड का है। डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह रेफ्रिजरेटर ऊर्जा कुशलता और लंबा प्रदर्शन सुनिश्चित कर सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 165 लीटर और फ्रीजर क्षमता 18 लीटर है। यह Samsung Fridge 2-3 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। इसमें आपको 5-इन-1 डिजि टच कूलिंग सुविधा मिल जाएगी, जिसकी मदद से टेंप्रेचर को सेट किया जा सकता है। इस फ्रिज को आसानी से 100v-300v तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी ऐंटी-बैक्टेरियल गास्केट की वजह से किटाणु आसानी से नहीं पनपेंगे और मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी सामान भी आसानी से रेखा जा सकता है। इसमें आपको कुल 1 कंपार्टमेंट, 2 शेल्फ और 1 वेजिटेबल ड्रॉर मिल जाएंगे। बिजली कटौती के बाद इस रेफ्रिजरेटर को आसानी से घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट किया जा सकता है। वहीं, पावर कूल सुविधा फ्रिज को जल्दी ठंडा करने में मदद कर सकती है। इसमें रखा खाना करीब 15 दिनों तक ताजा रह सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 66.5D x 53.6W x 133H सेंटीमीटर
ब्रांड- Samsung
क्षमता- 183 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर-ऑन-टॉप
कलर- ब्लू
मॉडल- RR20D2825HV/NL
सालाना ऊर्जा खपत- 131 Kilowatt Hours
शोर स्तर- 42 Decibels
खूबियां
इसके बेस स्टैंड ड्रॉर में उन चीजों को रखा जा सकता है जिन्हें ठंडा रखने की जरूरत नहीं होती है।
दरवाजा ठीक से बंद न होने पर डोर अलार्म आपको अलर्ट करेगा।
इसके बड़े बॉटल गार्ड में बड़े साइज की बोतलों को आसानी से रखा जा सकता है।
कमी
अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई विशेष कमी नहीं बताई है।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
IFB 197L 5 Star Direct Cool Single Door Refrigerator
यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर मेटल इन्फ्यूज्ड आइस ट्रे के साथ आता है, जिसमें आप 60 मिनट तक के समय में बर्फ जमा सकते हैं। इसका बड़ा क्रिसपर वाला वेजिटेबल ड्रॉर 20 लीटर तक की क्षमता वाला है, जिसमें ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां रखी जा सकती हैं। आईएफबी ब्रांड का यह फ्रिज आपको तेज व शानदार कूलिंग का अनुभव करा सकता है। 197 लीटर क्षमता वाला यह रेफ्रिजरेटर 10 घंटों तक के कूलिंग रिटेंशन के साथ खाने को बिजली जाने के बाद भी लंबे समय तक ताजा बनाए रख सकती है। अगर हम बात करें स्टोरेज की तो इस IFB Refrigerator में आपको 3 रैक्स व 3 शेल्फ मिल जाएंगे। यह फ्रिज बिजली जाने के बाद एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, बिजली जाने पर इसे घर के इन्वर्टर से भी आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। वहीं, XL बॉटल बिन में 2.25 लीटर तक की क्षमता वाली तीन बोतलें आसानी से रखी जा सकती हैं।
इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 184 लीटर और फ्रीजर क्षमता 13 लीटर है।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 66.5D x 53.9W x 127.8H सेंटीमीटर
ब्रांड- IFB
क्षमता- 197 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- सिंगल
कलर- ब्रश ग्रे
मॉडल- IFBDC-2235DBSE
ऊर्जा खपत- 132 Kilowatt Hours Per Year
वोल्टेज- 220 Volts
खूबियां
इसके ट्रांसपेरेंट फ्रीजर डोर के साथ अंदर रखी चीजों को आसानी से देखा जा सकता है।
ह्यूमिडिटी कंट्रोलर फल-सब्जियों को लंबे समय तक ताजा बनाए रख सकता है।
यह 2-3 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स को यह रेफ्रिजरेटर कम मजबूत लगा है।
उपकरणों, फैशन, ब्यूटी और कई अन्य तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
03
Voltas Beko, A Tata Product 183 L 5 Star Single Door Direct Cool Refrigerator
यह रेफ्रिजरेटर वोल्टास बेको ब्रांड का है जिसकी क्षमता 183 लीटर है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह सिंगल डोर फ्रिज 2-3 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 1 कंपार्टमेंट, 1 ड्रॉर और 3 शेल्फ मिल जाएंगे। इस Voltas Beko फ्रिज की ऐंटी-बैक्टेरियल गास्केट किटाणुओं को पनपने से रोक सकती है और सफाई के लिए इसे आसानी से निकाला भी जा सकता है। ह्यूमिडिटी कंट्रोलर के साथ आने वाला इसका क्रिस्पर नमी को सही स्तर पर बनाए रख सकता है, जिससे फल-सब्जियां आसानी से खराब नहीं होंगी। इसकी ताजा खाना रखन की क्षमता 167 लीटर और फ्रीजर क्षमता 16 लीटर है। डाइरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह रेफ्रिजरेटर चिलर जोन से लैस है जो पेय पदार्थों को जल्दी ठंडा करने में मदद कर सकता है और इसमें 1 लीटर क्षमता वाली 5 बोतलों को आसानी से स्टोर किया जा सकता है। एकी सीमित वोल्टेज रेंज में इसे बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है। मजबूत कांच से बने होने की वजह से इसके शेल्फ पर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 67.8D x 60W x 129H सेंटीमीटर
ब्रांड- Voltas Beko
क्षमता- 183 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर-ऑन-टॉप
कलर- Bonita Blue
मॉडल- RDC215A / W0BBRTM0000GO
ऊर्जा खपत- 125 Kilowatt Hours
डोर ओरिएंटेशन- राइट
खूबियां
इसके शेल्फ स्पिलप्रूफ क्वालिटी वाले हैं जिनपर दाग आसानी से नहीं पडेंगे।
फ्लेक्सी लिफ्ट डोर शेल्फ को जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है।
इसके बड़े बॉटल बिन में 2 लीटर क्षमता वाली बोतल भी आसानी से रखी जा सकती है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स ने शिकायत की है कि इसका दरवाजा बहुत जल्दी खराब हो गया।
04
Whirlpool 184 L 5 Star Direct-Cool Single Door Refrigerator
इंटेलिसेंस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह व्हर्लपूल सिंगल डोर फ्रिज एक ऊर्जा कुशल विकल्प हो सकता है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ इसमें आपको 184 लीटर की क्षमता मिल जाएगी, और यह 2-3 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। हनी कॉम्ब लॉक इन टेक्नोलॉजी वाला यह फ्रिज फल-सब्जियों को लंबी समय तक ताजा बनाए रख सकता है। इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं। इस Whirlpool Refrigerator की खासियत है कि बिजली जाने के 12 घंटे बाद तक भी इसकी कूलिंग बनी रह सकती है। इसे 95V-300V तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है और बिजली जाने के बाद इसे घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट किया जा सकता है। इसकी इंसुलेटेड कैपिलेरी टेक्नोलॉजी फ्रिज को जल्दी ठंडा करने में मदद कर सकती है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको कुल 4 ड्रॉर, 2 शेल्फ और एक वेजिटेबल बास्केट मिल जाएगी। इसी के साथ बेस स्टैंड वाले ड्रॉर में उन चीजों को रखा जा सकता है जिन्हें फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती। मजबूत कांच से बने इसके शेल्फ पर भारी सामान भी आसानी से रखा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 66.5D x 59.5W x 137H सेंटीमीटर
ब्रांड- Whirlpool
क्षमता- 184 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- सिंगल डोर
कलर- SAPPHIRE SPRING-Z
मॉडल- 205 WDE ROY 5S
ऊर्जा खपत- 131 Kilowatt Hours
डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट
खूबियां
इसके बड़े फ्रीजर में जमी हुई चीजों को आसानी से रखा जा सकता है।
इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 169.2 लीटर और फ्रीजर क्षमता 14.3 लीटर है।
ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट की वजह से इसमें किटाणु नहीं पनपेंगे।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स इसकी फंक्शनिंग से नाखुश हैं।
05
अब समझिए इन सभी सिंगल डोर फ्रिज के बीच का अंतर
आपने अलग-अलग ब्रांड के 5 Star रेटिंग वाले सिंगल डोर फ्रिज के विकल्पों को तो देख लिया, अब इनके बीच का अंतर इस तालिका के साथ समझा जा सकता है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
किन ब्रांड्स के पास बढ़िया क्वालिटी के 5 स्टार सिंगल डोर फ्रिज मिल सकते हैं?
आपको Haier, Samsung, Whirlpool, IFB और Voltas Beko ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी के 5 स्टार सिंगल डोर फ्रिज मिल सकते हैं। सैमसंग और हायर अपने डिजिटल इनवर्टर कंप्रेसर और दमदार कूलिंग के लिए जाने जाते हैं। व्हर्लपूल में आपको बेहतरीन कूलिंग रिटेंशन मिल सकता है, जबकि IFB और वोल्टास बेको अपने टिकाऊ बिल्ड और लंबी वारंटी के लिए जाने जाते हैं। ये सभी ब्रांड कम बिजली खपत के साथ स्टेबलाइजर-फ्री संचालन सुनिश्चित करते हैं, जो इन्हें एक भरोसेमंद विकल्प बनाता है।
5 स्टार सिंगल डोर फ्रिज किस क्षमता में मिल सकते हैं?
5-स्टार सिंगल डोर फ्रिज आमतौर पर 180 लीटर से 230 लीटर तक की क्षमता में मिलते हैं। छोटे परिवारों (2-3 सदस्य) के लिए 185-190 लीटर के मॉडल सही हो सकते हैं, जबकि थोड़े बड़े परिवारों के लिए 215-225 लीटर वाले विकल्प बेहतर रहते हैं। कुछ प्रीमियम मॉडल्स 230 लीटर से अधिक क्षमता में भी उपलब्ध हो सकती है, जो शानदार स्टोरेज और अधिकतम बिजली बचत का संतुलन प्रदान करते हैं।
किन परिवारों के लिए 5 स्टार सिंगल डोर फ्रिज सही पसंद हो सकते हैं?
5-स्टार सिंगल डोर फ्रिज 2 से 4 सदस्यों वाले छोटे परिवारों, बैचलर्स या कपल्स के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। यह उन लोगों के लिए आदर्श है जिनका बजट सीमित है लेकिन वे बिजली बिल में भारी बचत और कम रख-रखाव चाहते हैं। जब किचन में जगह कम हो तो यह अपनी कॉम्पैक्ट डिजाइन के कारण एकदम सटीक हो सकते हैं।