₹25,000 के अंदर मिलने वाले ये 5 स्टार Refrigerators, बिजली बचाने के साथ किचन को बनाएंगे स्मार्ट!

अगर आप कम बजट में ऐसा Fridge लेना चाहते हैं जो बिजली की बचत भी करे और बेहतरीन कूलिंग भी दे, तो ₹25,000 के अंदर आने वाले 5 स्टार रेफ्रिजरेटर आपके लिए एक सही चॉइस बन सकता हैं। डालें एक नजर 5 बढ़िया विकल्पों पर यहां।

₹25,000 के अंदर मिलने वाले ये 5 स्टार Refrigerators, बिजली बचाने के साथ किचन को बनाएंगे स्मार्ट!
₹25,000 से कम में मिलने वाले 5 स्टार Refrigerators

जब भी हम एक बढ़िया रेफ्रिजरेटर लेने के बारे में विचार करते हैं तो ध्यान में कीमत तो आता ही हैं इसके अलावा यह भी सोचते हैं कि फ्रिज ऐसा हो जो बिचली की बचत कर सके। ऐसे में 5-स्टार रेटिंग वाले रेफ्रिजरेटर एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं, क्योंकि ये कम बिजली की खपत तो करते ही हैं, साथ ही लंबे समय तक चलने के लिए बनाए जाते हैं। अगर आपका बजट लगभग ₹25,000 तक है, तो बाजार में कई ऐसे 5 Star वाले Refrigerator उपलब्ध हैं जो अच्छी कूलिंग, आधुनिक फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के साथ आते हैं। ये फ्रिज खासतौर पर छोटे और मध्यम परिवारों के लिए काफी उपयुक्त माने जाते हैं। इनमें अच्छा-खासा स्टोरेज स्पेस, मजबूत शेल्फ और सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए अलग बॉक्स भी मिलता है। इसके अलावा, यह सामान्य फ्रिज की तुलना में कम बिजली खर्च कर सकता है। इसका मतलब है कि आप हर महीने बिजली के बिल में अच्छी बचत कर सकते हैं। यहां आपको Haier, LG, Samsung, IFB और Whirlpool फ्रिज के विकल्प दिए गए हैं जिनमें आपको इन्वर्टर कंप्रेसर, फास्ट कूलिंग और कम शोर जैसी सुविधाएं देखने को मिल सकती हैं जिसे आप अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं। 

देखें 5 बढ़िया 5 स्टार रेटिंग वाले फ्रिज के विकल्प यहां जिसे अमेजन से आसानी से लिया जा सकता है -

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 205L 5Star Direct Cool Single Door Refrigerator

    205 लीटर की क्षमता के साथ आने वाला यह रेफ्रिजरेटर 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आता है जो बिजली बचाने के साथ-साथ बढ़िया कूलिंग देने में भी मदद कर सकता है। Haier का यह फ्रिज 2 से 3 सदस्य वाले परिवार के लिए सही चॉइस हो सकता है और साथ ही इसका मरीन रोज पैटर्न आपके किचन की शोभा बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। यह स्टाइलिश सिंगल डोर फ्रिज इनवर्टर कंप्रेसर के साथ आता है जो बिजली को बचाने में मदद कर सकता है और इसके अलावा शोर भी नहीं करता जिससे शांत संचालन मिल सकता है। ब्रांड के अनुसार, यह 50% तक बिजली की खपत को कम करते हुए लंबे समय तक सही प्रदर्शन दे सकता है। आपको बता दें, इसमें 18 लीटर की फ्रीजर कैपसिटी और 1 बड़ा कम्पार्टमेंट दिया गया है। साथ ही, 2 शेल्वस दिए गए हैं जो मजबूत कांच से बना हुआ है और इसपर आप भारी बर्तन को आराम से रख सकते हैं। इसमें एक सब्जियों को रखने के लिए ड्रॉर भी बने हुए हैं जिसमें आपकी सब्जियां लंबे समय तक तरोताजा बनी हुई रह सकती हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier
    • मॉडल - ‎HED-215MRB-N
    • प्रोडक्ट डाईमेंशन - 62D x 56W x 138H सेमी 
    • क्षमता - 205 लीटर 
    • रंग - मरीन रोज 
    • कॉन्फ़िगरेशन - कॉम्पैक्ट फ्रीजर-ऑन-टॉप
    • फ्रीजर क्षमता - 18 लीटर 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट  

    खासियत 

    • यह स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन के साथ आता है जिससे वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के समय भी आपको समान रुप से ठंडक मिल सकता है। 
    • इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट बैक्टीरिया को पनपने से रोकने में मददगार साबित हो सकते हैं। 
    • इसके अंदर में LED लैंप लगे हुए हैं जिससे फ्रिज के अंदर रखे गए चीजों को आप आराम से देख सकते हैं। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई खास कमी नहीं बताई है। 

    योरपिक्स की कैटेगरी पर आप अन्य प्रोडक्ट के बारे में जान सकते हैं।

    01
  • LG 210 L, 5 Star, Direct Cool, Smart Inverter Compressor, Single Door Refrigerator

    स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह रेफ्रिजरेटर बिजली की खपत कम कर सकता है और शांत व स्थिर कूलिंग प्रदान करने में मदद कर सकता है। LG का यह फ्रिज कुल 210 लीटर क्षमता के साथ आता है जिसमें 24 लीटर फ्रीजर और 186 लीटर फ्रेश फूड स्टोरेज शामिल है, जिससे आप रोज दिन के खाने की चीजों को आसानी से व्यवस्थित रख सकते हैं। साथ ही, 5-स्टार ऊर्जा रेटिंग के कारण यह बिजली की बचत करने में भी मदद कर सकता है और-तो-और यह 90V से 310V तक के वोल्टेज पर बिना स्टेबलाइजर के भी आसानी से काम कर सकता है। आपको बता दें, यह Single Door Fridge छोटे परिवारों, कपल्स और बैचलर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। वहीं, इसका आकर्षक डिजाइन आपके किचन को आधुनिक और स्टाइलिश दिखा सकता है। इसमें दिया गया Moist ‘N’ फ्रेश तकनीक और ह्यूमिडिटी कंट्रोलर सब्जियों और फलों के लिए सही नमी बनाए रख सकता है जिससे यह लंबे समय तक ताजा बने हुए रह सकते हैं। स्टोरेज के मामले में भी यह रेफ्रिजरेटर काफी सुविधाजनक है क्योंकि इसमें मजबूत टफेंड ग्लास शेल्फ, बड़ा 21 लीटर वेजिटेबल बॉक्स, एग ट्रे, आइस ट्रे और बोतलों के लिए पर्याप्त जगह दी गई है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - LG
    • मॉडल - ‎GL-D231ASAU
    • प्रोडक्ट डाईमेंशन - 62D x 59.1W x 125H सेमी 
    • क्षमता - 210 लीटर 
    • रंग - स्कारलेट अरोरा 
    • कॉन्फ़िगरेशन - फ्रीजर-ऑन-टॉप
    • फ्रीजर क्षमता - 24 लीटर 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट  

    खासियत 

    • इसमें नीचे की तरफ बेस स्टैंड दिया गया है जिसमें दराज मौजूद है और इसमें आप सूखी चीज़ें आसानी से स्टोर कर्क सकते हैं। 
    • इसमें मौजूद फास्ट आइस मेकिंग फीचर की मदद से जल्दी बर्फ तैयार हो जाती है।
    • इसमें एंटी-रैट बाइट स्लीव दिया गया है जो चूहों को फ्रिज की बिजली की तारों और प्लास्टिक पाइपों को कुतरने से रोक सकता है। 

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इसका दरवाजा सही से लॉक नहीं होता है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • IFB 197L 5 Star Direct Cool Single Door Refrigerator

    क्या आप भी अपने किचन के लिए एक ऐसे फ्रिज की तलाश कर रहे हैं जो लंबे समय तक टिकाऊ बने रहने के साथ-साथ बिजली की बचत भी कर सके और कम कीमत में मिल जाए? तो सिंगल डोर डिजाइन में बना हुआ यह IFB रेफ्रिजरेटर आपके लिए सही चॉइस हो सकता है। इसका आकर्षक ब्रश ग्रे पैटर्न आपके रसोईघर को स्टाइलिश लुक दे सकता है और इसकी उन्नत तकनीक इसे रोजाना के उपयोग के लिए बेहद सुविधाजनक बना सकती है। इस फ्रिज की 197 लीटर की क्षमता 2 से 3 सदस्यों वाले परिवार के लिए इसे सही चॉइस बना सकती है। इसमें खाने-पीने की चीज़ों को व्यवस्थित तरीके से रखने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है। साथ ही इसमें दिया गया बिग क्वाड्रा क्रिस्पर सब्ज़ियों और फलों को लंबे समय तक ताज़ा बनाए रखने में मदद करता है। वहीं, इसमें मौजूद ह्यूमिडिटी कंट्रोल की सुविधा नमी को संतुलित रख सकती है, जिससे सब्जियां जल्दी खराब नहीं होतीं। साथ ही, इसका 5 स्टार एनर्जी रेटिंग कम बिजली की खपत कर सकता है जिससे बिजली का बिल कम आ सकता है। इसके साथ ही इसमें एडवांस्ड इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो कम आवाज में काम करता है और बढ़िया कूलिंग भी दे सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - IFB
    • मॉडल - ‎‎IFBDC-2235DBSE
    • प्रोडक्ट डाईमेंशन - 66.5D x 53.9W x 127.8H सेमी 
    • क्षमता - 197 लीटर 
    • रंग - ब्रश ग्रे
    • कॉन्फ़िगरेशन - सिंगल 
    • फ्रीजर क्षमता - 13 लीटर 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट (AC) 

    खासियत

    • इसमें ऑटो कनेक्ट टू होम इन्वर्टर फीचर भी है, जिससे बिजली जाते ही यह अपने आप इन्वर्टर से चलने लग सकता है।
    • इसकी मेटल इन्फ्यूज़्ड आइस ट्रे 60 मिनट से भी कम समय में बर्फ तैयार कर सकती है, जिससे आपको ठंडे पेय का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। 
    • यह फ्रिज स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन के साथ आता है, यानी आपको अलग से स्टेबलाइजर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती और यह बिजली के वोल्टेज में उतार-चढ़ाव को आसानी से संभाल सकता है।

    कमी 

    • यूजर ने बताया यह फ्रिज टिकाऊ नहीं है और 2 महीने में ही इसका दरवाजा खराब हो गया।
    03
  • Samsung 215 L, 5 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator

    ब्लूम ब्लू रंग में आने वाला यह फ्रिज काफी आकर्षक डिजाइन में बना हुआ है जो आपके रसोईघर की शोभा को बढ़ाने में मदद कर सकता है और साथ ही, कॉम्पैक्ट साइज़ के चलते यह आसानी से कम जगह में भी फिट हो सकता है। Samsung का यह फ्रिज 215 लीटर लकी क्षमता के साथ आता है जो खास तौर पर 2 से 3 सदस्यों वाले परिवार के लिए सही चॉइस हो सकता है। इसके अलावा, इसमें दिया गया 5 स्टार रेटिंग बिजली की खपत को कम करने में मदद कर सकते हैं। इस रेफ्रिजरेटर की सबसे खास बात इस Samsung Fridge का डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर है जिसकी मदद से यह कम बिजली खपत में बढ़िया प्रदर्शन दे सकता है। कंपनी के अनुसार यह कंप्रेसर सामान्य फ्रिज की तुलना में लगभग 50% तक कम बिजली खर्च करता है और इसमें कम शोर होता है। आपको बता दें, इसमें LED लाइट दी गई है जिससे अंदर का सामान साफ दिखाई दे सकता है और एंटी-बैक्टीरियल गैसकेट भी है जो बैक्टीरिया को पनपने से रोकने में मदद कर सकता है। इसके अंदर की बनावट बहुत ही व्यवस्थित है, जिसमें तीन मजबूत टफेंड ग्लास शेल्फ, एक बड़ा सब्ज़ी बॉक्स और बोतलों के लिए डीप डोर गार्ड दिया गया है। इससे फलों, सब्जियों और अन्य खाने की चीजों को आसानी से अलग-अलग रखा जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Samsung
    • मॉडल - ‎‎RR23D2H359U/HL
    • प्रोडक्ट डाईमेंशन - 71.6D x 57.8W x 144.5H सेमी 
    • क्षमता - 215 लीटर 
    • रंग - ब्लू 
    • कॉन्फ़िगरेशन - फ्रीजर-ऑन-टॉप
    • फ्रीजर क्षमता - 18 लीटर 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट  

    खासियत

    • इसमें डिजी टच कूल 5-इन-1 फीचर दिया गया है, जिसमें डिजिटल तापमान नियंत्रण, ऑटो एक्सप्रेस कूलिंग, पावर कूल, इको मोड और ई-डिफ्रॉस्ट जैसे स्मार्ट विकल्प शामिल हैं। 
    • यह रेफ्रिजरेटर 100V से 300V तक स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन के साथ आता है, इसलिए अलग से स्टेबलाइजर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। 
    • इसमें मौजूद स्मार्ट कनेक्ट इन्वर्टर फीचर की मदद से इसे बिजली जाने पर होम इन्वर्टर से आसानी से चलाया जा सकता है।

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने वॉटर लीकेज की समस्या बताई है।
    04
  • Whirlpool 184 L 5 Star Direct-Cool Single Door Refrigerator

    5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आने वाला यह फ्रिज ना सिर्फ आपके बिजली बिल की बचत करने में आपकी मदद कर सकता है बल्कि आपके खाने और सब्जियों को लंबे समय तक ताजा भी बनाये रख सकता है। Whirlpool ब्रांड का यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर 184 लीटर क्षमता के साथ आता है जो 2 से 3 लोगों वाले परिवार के लिए सही विकल्प बन सकता है। आपको बता दें, इसमें 169.2 लीटर का फ्रेश फूड कैपसिटी दिया गया है और 14.3 लीटर का फ्रीजर क्षमता मौजूद है। वहीं, इसमें कुल 4 ड्रायर मौजूद है और 2 शेलेव्स भी दिए गए हैं। साथ ही, इसके शेलेव्स मजबूत कांच से बने हुए हैं जिसपर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है। वहीं, एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट कीटाणुओं, बैक्टीरिया और फंगस को पनपने से रोकने में मददगार साबित हो सकती हैं। इसके अलावा, इसमें बेस स्टैंड भी मौजूद है जिसमें दराज बना हुआ है और इसमें आप आलू-प्याज जैसी सब्जियों को रखकर अपने किचन में जगह भी बचा सकते हैं। कॉम्पैक्ट डिजाइन के चलते यह छोटे आकार वाले रसोईघर के लिए भी सही चॉइस बन सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Whirlpool
    • मॉडल - ‎205 WDE ROY 5S
    • प्रोडक्ट डाईमेंशन - 66.5D x 59.5W x 137H सेमी 
    • क्षमता - 184 लीटर 
    • रंग - सैफायर स्प्रिंग-Z
    • कॉन्फ़िगरेशन - सिंगल डोर 
    • फ्रीजर क्षमता - ‎14.3 लीटर 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट  

    खासियत 

    • इसमें दिए गए हनीकॉम्ब लॉक-इन तकनीक नमी को बनाए रखकर, सब्जियों को सीधे ठंडी हवा से बचाकर लंबे समय तक ताजा रख सकती है। 
    • इसमें इंटेलिसेंस इन्वर्टर तकनीक मौजूद है जो शोर कम करके लंबे समय तक बढ़िया प्रदर्शन देने में मददगार साबित हो सकता है। 
    • यह बिजली जाने पर खुद ही आपके इनवर्टर से कनेक्ट हो सकता है जिससे इसके अंदर रखे गए खाने और सब्जियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 

    कमी 

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका फंक्शन सही नहीं लगा। 

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

    05

जानें आपके लिए कौन-सा 5 स्टार रेफ्रिजरेटर है बढ़िया 

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अमेजन से एक बढ़िया 5 स्टार रेफ्रिजरेटर ले सकते हैं वह भी 25,000 रुपये के अंदर में - 

ब्रांड/मॉडल 

डिफ्रॉस्ट सिस्टम 

क्षमता 

फॉर्म फैक्टर 

Haier 205L 5Star Direct Cool Single Door Refrigerator - HED-215MRB-N

मैनुअल 

205 लीटर 

कॉम्पैक्ट 

LG 5 Star, Direct Cool, Smart Inverter Compressor, Single Door Refrigerator - ‎GL-D231ASAU

मैनुअल 

210 लीटर 

फ्रीजर टॉप 

IFB 5 Star Direct Cool Single Door Refrigerator- IFBDC-2235DBSE

मैनुअल 

197 लीटर 

स्टैंडर्ड सिंगल डोर 

Samsung 5 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator - RR23D2H359U/HL

मैनुअल 

215 लीटर 

स्टैंडर्ड डेप्थ, डायरेक्ट कूल, कॉम्पैक्ट, स्टैंडर्ड सिंगल डोर

Whirlpool 5 Star Direct-Cool Single Door Refrigerator - ‎205 WDE ROY 5S

मैनुअल 

184 लीटर 

स्टैंडर्ड डेप्थ

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • क्या 5-स्टार रेफ्रिजरेटर सच में बिजली की बचत करते हैं?
    आमतौर पर, 5 स्टार रेटिंग वाले रेफ्रिजरेटर सामान्य फ्रिज की तुलना में कम बिजली की खपत करते हैं। इसलिए लंबे समय में यह बिजली बिल को कम करने में मदद कर सकते हैं।
  • ₹25,000 के अंदर 5-स्टार फ्रिज में कितनी क्षमता मिलती है?
    इस बजट में आमतौर पर 180 लीटर से 250 लीटर तक की क्षमता वाले रेफ्रिजरेटर मिल सकते हैं, जो छोटे और मध्यम परिवारों के लिए काफी उपयुक्त होते हैं। बाकि आप लेते समय क्षमता की जांच कर सकते हैं।
  • 5 स्टार रेफ्रिजरेटर लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    ये फ्रिज लेते समय उसकी स्टोरेज क्षमता, एनर्जी रेटिंग, कंप्रेसर टेक्नोलॉजी, ब्रांड की विश्वसनीयता और वारंटी जैसी बातों पर जरूर ध्यान देना चाहिए ताकि आप अपने किचन के लिए एक सही फ्रिज चुन सके।