200 से 215 लीटर क्षमता वाले बढ़िया Single Door Fridge, छोटे परिवारों के लिए रहेंगे उपयुक्त

200 से 215 लीटर के फ्रिज खासतौर पर उन लोगों के लिए सही रहते हैं जो अपने घर के लिए कम्पैक्ट लेकिन पर्याप्त स्टोरेज वाला रेफ्रिजरेटर चाहते हैं। अगर आप भी इतनी क्षमता वाला फ्रिज लेने की सोच रहे हें तो यहां से Samsung, Whirlpool और Haier जैसे मशहूर ब्रांड के विकल्प देख सकते हैं।

200 से 215 लीटर क्षमता वाले बढ़िया Single Door Fridge, छोटे परिवारों के लिए रहेंगे उपयुक्त
200-215 लीटर क्षमता वाले Single Door Fridge

अगर आपके परिवार में 2 से 4 सदस्य हैं, तो 200 से 215 लीटर कैपेसिटी वाला सिंगल डोर फ्रिज एक अच्छा और किफायती विकल्प माना जाता है। यह साइज स्टोरेज के मामले में भी पर्याप्त होता है और छोटे या मीडियम साइज के किचन में आसानी से फिट हो जाता है। इतनी क्षमता वाले फ्रिज खासतौर पर उन लोगों के लिए सही रहते हैं, जो अपने घर के लिए कम्पैक्ट लेकिन पर्याप्त स्टोरेज वाला रेफ्रिजरेटर चाहते हैं। इनमें फ्रीजर सेक्शन, एडजस्टेबल शेल्फ और बोतल स्टोरेज जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जिससे खाने-पीने की चीजों को व्यवस्थित तरीके से रखा जा सकता है। साथ ही कई नए मॉडल में एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट, स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन और फास्ट आइस मेकिंग जैसे स्मार्ट फीचर्स भी दिए जा रहे हैं। यहां पर Bosch, Samsung, Whirlpool, Godrej और Haier जैसे मशहूर ब्रांड के फ्रिज के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो 200 से 215 लीटर क्षमता के साथ मिल रहे हैं। आपकी छोटी रसोई के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 205L 5Star Direct Cool Single Door Refrigerator

    205 लीटर क्षमता वाला यह Haier ब्रांड का सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर है। यह फ्रिज खासतौर पर 2 से 3 सदस्यों वाले छोटे परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसका मॉडर्न मरीन रोज पैटर्न किचन को आकर्षक लुक देता है। वहीं डायरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी खाने-पीने की चीजों को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने में मदद करती है। इसमें 5-स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है और कंपनी के अनुसार इसका वार्षिक ऊर्जा खपत लगभग 135 kWh है, जिससे बिजली की खपत कम होती है। इसमें लगा इन्वर्टर कंप्रेसर बेहतर कूलिंग देने के साथ कम शोर करता है और लंबे समय तक टिकाऊ रहता है। यह तकनीक लगभग 50% तक बिजली की बचत करने में मदद करती है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 187 लीटर फ्रेश फूड कैपेसिटी और 18 लीटर फ्रीजर सेक्शन मिलता है। फ्रिज के अंदर टफेंड ग्लास शेल्फ दिए गए हैं, जो भारी बर्तनों को भी आसानी से संभाल सकते हैं। साथ ही इसमें एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट लगाया गया है, जो बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने में मदद करता है और अंदर का माहौल साफ बनाए रखता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- हायर
    • मॉडल- HED-215MRB-N
    • क्षमता- 205 लीटर
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- 135 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • आकार- कॉम्पैक्ट
    • रंग- मरीन रोज
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट
    • ड्रॉअर की संख्या- 1
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- मैनुअल
    • शेल्फ का प्रकार- टेम्पर्ड ग्लास

    खूबियां

    • इसमें ईज़ी क्लीन बैक डिजाइन मिलता है, जिससे फ्रिज की सफाई करना आसान हो जाता है।
    • आलू-प्याज जैसी सूखी सब्जियां रखने के लिए इसमें बेस ड्रॉअर भी दिया गया है। 
    • इसमें लगा LED लैंप फ्रिज के अंदर पर्याप्त रोशनी देता है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
    01
  • Samsung 215 L, 5 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator

    Samsung ब्रांड का यह 215 लीटर क्षमता वाला फ्रिज है। यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर 2 से 3 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें डीजी टच कूल 5-इन-1 फीचर दिया गया है, जिसमें डिजिटल टेम्परेचर कंट्रोल, ऑटो एक्सप्रेस कूलिंग, पावर कूल, ईको मोड और ई-डीफ्रॉस्ट जैसे विकल्प मिलते हैं। इनकी मदद से आप जरूरत के अनुसार फ्रिज का तापमान और कूलिंग आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें 5-स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है, जिससे बिजली की खपत कम होती है। वहीं इसमें लगा डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर कम शोर के साथ बेहतर कूलिंग प्रदान करता है और लगभग 50% तक कम बिजली खपत करता है। फ्रिज के अंदर 197 लीटर फ्रेश फूड कैपेसिटी और 18 लीटर फ्रीजर सेक्शन मिलता है। इसमें टफेंड ग्लास शेल्फ दिए गए हैं, जो भारी बर्तनों और खाने के कंटेनर को आसानी से संभाल सकते हैं। साथ ही एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट फ्रिज के अंदर बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने में मदद करता है, जिससे खाने की चीजें ज्यादा समय तक ताजा रहती हैं। इसमें बेस स्टैंड विद ड्रॉअर भी दिया गया है, जिसमें आप सूखी सब्जियों जैसे आलू-प्याज और लहसून को स्टोर कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- सैमसंग
    • मॉडल- RR23D2H359U/HL
    • क्षमता- 215 लीटर
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- 133 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • बोतलों की संख्या- 4
    • रंग- नीला
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम- मैनुअल

    खूबियां

    • 100V से 300 वोल्टेज रेंज के भीतर यह फ्रिज स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन देता है। 
    • कंपनी के अनुसार यह फ्रिज खाने को 15 दिनों तक फ्रेश रखने में सक्षम है।
    • इसमें बड़ा वेजिटेबल बॉक्स दिया गया है, जिसमें काफी सारी सब्जियां रखी जा सकती हैं।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इसमें लीकेज की समस्या है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • IFB 206L 5 Star Direct Cool Single Door Refrigerator

    206 लीटर क्षमता वाला यह सिंगल डोर डायरेक्ट कूल रेफ्रिजरेटर स्टाइलिश डिजाइन और दमदार कूलिंग के साथ आता है। इसका एलिगेंट ब्रश ग्रे पैटर्न किचन को मॉडर्न और आकर्षक लुक देता है, वहीं डायरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी खाने-पीने की चीजों को जल्दी ठंडा करने में मदद करती है। यह फ्रिज खासतौर पर 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें 5-स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है। ब्रांड के अनुसार इसका वार्षिक ऊर्जा खपत लगभग 128 यूनिट है, जिससे बिजली का बिल कम रखने में मदद मिलती है। खास बात यह है कि IFB ब्रांड का यह फ्रिज 10 घंटे तक कूलिंग रिटेंशन के साथ मिलता है, जो बिजली जाने की स्थिति में भी खाने-पीने की चीजों को लंबे समय तक ताजा रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें फास्ट आइस फीचर दिया गया है, जिसमें लगभग 60 मिनट से भी कम समय में बर्फ तैयार हो सकती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- IFB
    • मॉडल- IFBDC-2325DBSE
    • क्षमता- 206 लीटर
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- 128 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • रंग- ब्रश ग्रे
    • वोल्टेज- 220 वोल्ट (एसी)
    • रैक की संख्या- 3
    • डीफ़्रॉस्ट सिस्टम- मैनुअल
    • दरवाजे का मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • शेल्फ का प्रकार- टेम्पर्ड ग्लास
    • शेल्फ की संख्या- 3

    खूबियां

    • फ्रिज के अंदर एडजस्टेबल शेल्फ दिए गए हैं, जिन्हें बर्तनों की ऊंचाई के हिसाब से समायोजित किया जा सकता है।
    • इसके अलावा XL बॉटल बिन में लगभग तीन 2.25 लीटर की बोतलें आराम से रखी जा सकती हैं।
    • इसमें ह्यूमिडिटी कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिससे फल और सब्जियां लंबे समय तक ताजा रहती हैं। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कार्यक्षमता से नाखुश हैं।
    03
  • Whirlpool 207 L 5 Star Icemagic Pro Inverter Glass Door Direct-Cool Single Door Refrigerator

    यह सिंगल डोर फ्रिज Whirlpool ब्रांड का है। यह 207 लीटर कैपेसिटी में मिल रहा है, जो कि 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। यह फ्रिज प्रीमियम डिजाइन और एडवांस कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह फ्रिज 95V से 300V तक के वोल्टेज फ्लक्चुएशन में भी स्टेबलाइजर के बिना काम कर सकता है, जिससे अलग से स्टेबलाइजर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। फास्ट आइस मेकिंग तकनीक की मदद से यह फ्रिज कम समय में बर्फ जमा देता है। वहीं इसका यूनिफार्म कूलिंग सिस्टम पूरे फ्रिज में एक समान ठंडक बनाए रखता है। इसमें टफेंड ग्लास शेल्फ, एक वेजिटेबल ड्रॉअर और एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट दिया गया है, जिससे खाने-पीने की चीजों को साफ और व्यवस्थित तरीके से रखा जा सकता है। इसके मजबूत शेल्फ भारी बर्तनों को भी आसानी से संभाल सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- व्हर्लपूल
    • मॉडल- 230 IMPRO GD ROY 5S Inv CRYSTAL BLACK
    • क्षमता- 207 लीटर
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- 135 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • ताजा भोजन क्षमता- 192.7 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता- 14.3 लीटर
    • इंस्टॉलेशन प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
    • रंग- क्रिस्टल ब्लैक
    • वोल्टेज- 220 वोल्ट
    • ड्रॉअर की संख्या- 5
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- मैनुअल
    • शेल्फ का प्रकार- टेम्पर्ड कांच

    खूबियां

    • फ्रिज में हनी कॉम्ब लॉक-इन टेक्नोलॉजी और माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी दी गई है।
    • कंपनी के अनुसार यह फ्रिज दूध को लगभग 12 घंटे तक सुरक्षित रखने और फल-सब्जियों को लगभग 7 दिनों तक फ्रेश रखने में सक्षम है। 
    • इसका मैजिक चिलर फीचर पेय पदार्थों को जल्दी ठंडा करने में मदद करता है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है। 
    04
  • Bosch 207 L, 4 star, Smart Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator

    Bosch कंपनी का यह 207 लीटर का सिंगल डोर डायरेक्ट कूल रेफ्रिजरेटर स्टाइलिश डिजाइन और एडवांस कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसमें रैपिड कूलिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे फ्रिज के अंदर तेजी से और समान रूप से कूलिंग मिलती है। इसकी 207 लीटर कैपेसिटी छोटे परिवारों, कपल्स या बैचलर्स के लिए उपयुक्त मानी जाती है। ऊर्जा बचत के लिहाज से इसमें 4-स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 185 लीटर फ्रेश फूड कैपेसिटी और 20 लीटर फ्रीजर सेक्शन मिलता है। फ्रिज के अंदर एडजस्टेबल टफेंड ग्लास शेल्फ दिए गए हैं, जो लगभग 175 किलोग्राम तक वजन सहन कर सकते हैं। साथ ही इसमें क्रिस्पर बॉक्स दिया गया है, जिसमें फल और सब्जियां लंबे समय तक ताजा रखी जा सकती हैं। एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट फ्रिज के अंदर बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने में मदद करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- बॉश
    • मॉडल- CST20B34NI
    • क्षमता- 207 लीटर
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- 178 किलोवाट घंटे
    • नॉइज लेवल- 42 डेसिबल
    • रंग- फेदर ब्लू
    • वोल्टेज- 220 वोल्ट
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- डायरेक्ट कूल
    • शेल्फों की संख्या- 2

    खूबियां

    • इसमें 14 लीटर का बड़ा वॉटर स्टोरेज सेक्शन दिया गया है। 
    • इस फ्रिज में 60 मिनट से कम समय में बर्फ तैयार हो सकता है।
    • इसका 18 ऑवर कूलिंग रिटेंशन फीचर बिजली जाने पर भी 18 घंटे तक ठंडक बनाए रखता है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है। 
    05

200 से 215 लीटर क्षमता वाले फ्रिज के खास फीचर्स

ऊपर बताए गए फ्रिज के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

ब्रांड

क्षमता

उर्जा रेटिंग

खास फीचर्स

Haier 205L 5Star Direct Cool Single Door Refrigerator

205 लीटर

5 स्टार

इन्वर्टर कंप्रेसर, चौड़ा फ्रीजर स्पेस, बड़ी आइस ट्रे, लंबे समय तक ठंडा रखने की क्षमता, आसानी से साफ होने वाला पिछला हिस्सा।

Samsung 215 L, 5 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator

215 लीटर

5 स्टार

इन्वर्टर कंप्रेसर, बेस ड्रॉअर, समायोज्य शेल्फ, डोर लॉक

IFB 206L 5 Star Direct Cool Single Door Refrigerator

206 लीटर

5 स्टार

एडवांस्ड इन्वर्टर कंप्रेसर, ह्यूमिडिटी कंट्रोलर

Whirlpool 207 L 5 Star Single Door Refrigerator

207 लीटर

5 स्टार

इन्वर्टर कंप्रेसर

Bosch 207 L, 4 star, Direct-Cool Single Door Refrigerator

207 लीटर

4 स्टार

स्मार्ट इन्वर्टर, डायरेक्ट-कूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर, सुपर फ्रीज, बड़ा वेजिटेबल बॉक्स

इन्हें भी देखें-

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • 200 से 215 लीटर का सिंगल डोर फ्रिज किन लोगों के लिए सही है?
    200 से 215 लीटर कैपेसिटी वाला फ्रिज आमतौर पर 2–3 लोगों के छोटे परिवार, कपल्स या बैचलर्स के लिए आदर्श माना जाता है। इसमें रोजमर्रा के खाने-पीने का सामान, फल-सब्जियां और पानी की बोतलें आसानी से स्टोर हो जाती हैं।
  • 200 लीटर फ्रिज की कीमत कितनी होती है?
    भारत में 200 लीटर के सिंगल डोर फ्रिज की कीमत आमतौर पर ₹12,000 से ₹18,000 के बीच होती है। हालांकि कीमत ब्रांड, एनर्जी रेटिंग और फीचर्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
  • क्या 200 से 215 लीटर क्षमता वाले फ्रिज बिजली कम खर्च करते हैं?
    ज्यादातर सिंगल डोर फ्रिज 3-स्टार या 5-स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे बिजली की खपत कम होती है और लंबे समय में बिजली का बिल भी कम आता है।