किस कंपनी का फ्रिज हो सकता है सबसे अच्छी पसंद? जानिए विकल्पों के साथ

अपने लिए करना चाहते हैं सबसे अच्छी कंपनी के Refrigerator का चयन, लेकिन मार्कट में मिलने वाले विकल्पों को लेकर हो रही है उलझन? चिंता की नहीं है बात क्योंकि हम लेकर आए हैं बेहतरीन मॉडल्स जो हो सकते हैं सही पसंद। देखिए Haier, Samsung, LG, Godrej और IFB जैसे ब्रांड्स के विकल्पों को।

किस कंपनी का फ्रिज हो सकता है सबसे अच्छी पसंद? जानिए विकल्पों के साथ
Fridge के लिए सबसे अच्छी कंपनी कौन सी है?

मार्केट में मिलने वाले तरह-तरह के फ्रिज ब्रांड में से किसी एक का चुनाव करना मुश्किल काम हो सकता है और किसी एक को सबसे अच्छा कह देना सही भी नहीं होगा। अगर हम बात करें भारत में मिलने वाले शानदार विकल्पों में से एलजी, हायर, सैमसंग, गोदरेज और आईएफबी भरोसेमंद नाम हो सकते हैं। अपने लिए एक बेस्ट Refrigerator Brand का चुनाव करना पूरी तरह से आपकी जरूरत, बजट और पसंद पर निर्भर करता है। एलजी का सर्विस नेटवर्क देशभर में काफी अच्छा माना जाता है और शानदार स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर इसे एक ऊर्जा कुशल विकल्प बनाता है। टेक्नोलॉजी के प्रति जागरुक लोगों के लिए सैमसंग के फ्रिज काफी अच्छी पसंद हो सकते हैं। अगर बात की जाए Haier के रेफ्रिजरेटर की तो ये अपनी बॉटम माउंट डिजाइन और प्रीमियम साइड-बाय-साइड मॉडल्स के लिए काफी लोकप्रिय हैं। इसी तरह से, गोदरेज फ्रिज किफायती दाम और आधुनिक सुविधाओं का सही संतुलन बनाते हैं। आईएफबी के रेफ्रिजरेटर में आपको टिकाऊपन और शानदार कूलिंग देखने मिलेगी। ये सभी ब्रांड अपनी आधुनिक टेक्नोलॉजी और ऊर्जा कुशलता के लिए जाने जाते हैं। इन सभी के पास आपको हर बजट में फिट होने वाले फ्रिज के विकल्प देखने मिल सकते हैं। तो आइए नजर डालते हैं इन्हीं ब्रांड्स के फ्रिज के कुछ विकल्पों पर।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 602L 3Star 2 Door Premium Glass Side by Side Frost Free Refrigerator

    दो दरवाजों के साथ आने वाला यह साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर हायर ब्रांड का है, जिसकी क्षमता 602 लीटर और एनर्जी स्टार रेटिंग 2 है। स्मार्ट सेंस AI टेक्नोलॉजी से लैस यह रेफ्रिजरेटर -24°Cसे लेकर 9°C तक के तापमान पर सेट किया जा सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 398 लीटर और फ्रीजर क्षमता 204 लीटर की है। इसमें आपको इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से लैस है जो ऊर्जा कुशलता के साथ काम करे हुए ऊर्जा की 50% तक कम खपत कर सकता है। इसमें स्टोरेज के लिए आपको कुल 4 कंपार्टमेंट, 4 ड्रॉर और 3 शेल्फ मिल जाएंगे। इस Haier Fridge के सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हुए हैं, जिनपर भारी सामान भी आसानी से रखा जा सकता है। वाईफाई कनेक्टिविटी वाले इस फ्रिज को आसानी से अपने स्मार्टफोन से भी कंट्रोल किया जा सकता है। डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी वाले इस रेफ्रिजरेटर में खाना लंबे समय तक ताजा बना रह सकता है। आप जरूरत पड़ने परे इसके फ्रीजर को फ्रिज में बदल सकते हैं। यह फ्रिज 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 69.7D x 90.5W x 177.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 602 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- साइड-बाय-साइड
    • कलर- ब्लैक ग्लास
    • मॉडल- HRS-682KGU1
    • ऊर्जा खपत- 528 Kilowatt Hours Per Year
    • फॉर्म फैक्टर- कन्वर्टेबल
    • वोल्टेज-‎230.0 Volts
    • डीफ्रॉस्ट- फ्रॉस्ट फ्री

    खूबियां

    • इसे एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
    • रीसेज हैंडल की वजह से इसे एक आकर्षक लुक मिल रहा है।
    • ईजी क्लीन बैक की वजह से फ्रिज के पिछले हिस्से को साफ करना आसान रहेगा।
    • इसमें जमी हुई चीजों को ज्याद मात्रा में रखने के लिए फ्रीजर बॉक्स के 2 सेट मिलेंगे।

    कमी

    • अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई बड़ी खामी नहीं बताई है।


    उपकरणों, फैशन, ब्यूटी और कई अन्य तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर

    01
  • LG 242 L 3 Star Smart Inverter Frost-Free Double Door Refrigerator

    एलजी ब्रांड का यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर स्मार्ट इनवर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो ऊर्जाकी बचत करेगी, शोर स्तर को कम रखेगी और कूलिंग को भी शानदार बनाए रखेगी। 242 लीटर वाले इस फ्रिज में आपको स्टोरेज के लिए 3 शेल्फ मिल जाएंगे; जिन्हें जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है। इस फ्रिज के शेल्फ ट्रमिलेस टेंपर्ड ग्लास मटेरियल से बने हुए हैं जिनपर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है। इस LG फ्रिज की डोर कूलिंग+ टेक्नोलॉजी ठंडक को 35% तक बढ़ा सकती है, जिससे प्रदर्शन भी बेहतर होता है। इसकी वेजिटेबल बास्केट की क्षमता 29.1 लीटर की है; जिसमें ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियों को रखा जा सकता है। इसे आप एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल कर सकेंगे। अगर बिजली की कटौती होती है तो स्मार्ट कनेक्ट सुविधा इसे घर के इन्वर्टर से कनेक्ट कर सकती है। इसका डिओड्राइजर फ्रिज में पनपने वाली दुर्गंध को खत्म करेगी। वहीं, अगर फ्रिज में कोई खराबी आती है तो स्मार्ट डायग्नॉसिस सुविधा उसे पता लगाने में मदद कर सकती है। इसकी मॉइस्ट एंड फ्रेश सुविधा मॉइश्चर को सही स्तर पर बनाए रख सकती है, ताकि सब्जियां लंबे समय तक ताजा बनी रह सके। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 180 लीटर और फ्रीजर क्षमता 62 लीटर है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 66.9D x 58.5W x 147.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 242 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फुल साइज फ्रीजर ऑन टॉप
    • कलर- शाइनी स्टील
    • मॉडल- ‎GL-I292RPZX
    • ऊर्जा खपत- ‎232 Kilowatt Hours Per Year
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • वॉटेज- ‎70 Watt Hours
    • मटेरियल- स्टील

    खूबियां

    • ऑटो डीफ्रॉस्ट सुविधा की वजह से फ्रीजर में बर्फ की परत नहीं जमेगी।
    • यह रेफ्रिजरेटर 2-3 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है।
    • मल्टी एयरफ्लो सुविधा के कारण नमी का सही स्तर बना रहेगा।
    • ऐंटी-बैक्टेरियल गास्केट की वजह से फ्रिज के अंदर किटाणु नहीं पनपेंगे।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कूलिंग से खुश नहीं हैं। 
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Samsung 236 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter with Display Frost Free Double Door Refrigerator (

    2-3 लोगों के परिवार के लिए यह सैमसंग डबल डोर रेफ्रिजरेटर एक सही पसंद हो सकता है। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग और 236 लीटर की क्षमता वाला यह रेफ्रिजरेटर डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है जो 50% तक ऊर्जा की बचत करने में मदद कर सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 2 कंपार्टमेंट, 3 शेल्फ और 1 वेजिटेबल ड्रॉर मिल जाएंगे। इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी सामान भी आसानी से रेखा जा सकता है। इसकी ऑटो डीफ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी कूलिंग और ताजगी को लंबे समय तक टिका कर रख सकती है। जरूरत पड़ने पर आप इसके फ्रीजर को फ्रिज में बदल सकते हैं। इस Samsung Fridge की पावर कूल सुविधा ठंडी हवा के साथ फ्रिज को कम समय में अच्छी तरह से ठंडा कर सकती है। वहीं, पावर फ्रीज के साथ आसानी से कम समय में बर्फ जमा सकती है। बिजली जाने पर इसे घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट किया जा सकता है और 100v-300v तक की वोल्टेज रेंज में इसे बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें रखा खाना करीब 15 दिनों तक ताजा रह सकता है और मल्टीफ्लो के साथ पूरे फ्रिज में कूलिंग एकसमान रूप से होगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 64D x 55.5W x 154.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 236 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
    • कलर- एलिगेंट आइनॉक्स
    • मॉडल- ‎RT28C3733S8/HL
    • सालाना ऊर्जा खपत- ‎229 Kilowatt Hours Per Year
    • शोर स्तर- ‎42 Decibels
    • बॉटल काउंट- 5
    • वोल्टेज- 230 Volts

    खूबियां

    • इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 183 लीटर और फ्रीजर क्षमता 53 लीटर की है।
    • जरूरत पड़ने पर इसके शेल्फ को आसानी से स्लाइड किया जा सकता है।
    • दरवाजा ठीक से बंद न होने पर डोर अलार्म आपको अलर्ट करेगा।
    • इसके डीप डोर गार्ड में बड़ी बोतलों को भी आसानी से रखा जा सकता है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी स्टोरेज क्षमता कम लगी। 
    03
  • Godrej 600L 3Star | 1+2 Year Additional Warranty | Smart Convertible Zones | Toughened Glass Door | Frost Free Inverter Side By Side Refrigerator

    गोदरेज का यह साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर 600 लीटर की क्षमता वाला है। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस रेफ्रिजरेटर में दी गई ऑटो डीफ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी की वजह से फ्रीजर में बर्फ की परत आसानी से नहीं जमेगी। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 387 लीटर और फ्रीजर क्षमता 213 लीटर है। इस Godrej रेफ्रिजरेटर की एडवांस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वैरिएबल स्पीड कंप्रेसर का इस्तेमाल करती है जो इसके संचालन को सही तरह से सेट करता है, जिससे अधिक दक्षता, स्थायित्व और शांत संचालन होता है। इसके स्मार्ट कन्वर्टेबल जोन में -3°C से 5°C तक के तापमान रेंज वाले कन्वर्टेबल जोन हैं। यह एक AI पावर्ड Fridge है जो आपके इस्तेमाल व दरवाजा खुलने के समय के आधार पर कूलिंग को सेट करता है। इसकी फूड लोड ट्रैकिंग अंदर रखे खाने की मात्रा के हिसाब से कूलिंग को सेट करती है। इसमें लगे एडवांस कंट्रोल पैनल की मदद से फ्रीजर की सेटिंग को आसानी से बदला जा सकता है। इसमें ईको, हॉलिडे और सूपर फ्रीजिंग जैसे इंटेलिजेंट मोड मिलेंगे जिन्हें जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 73D x 91W x 177H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Godrej
    • क्षमता- 600 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- साइड-बाय-साइड
    • कलर- स्टॉर्म ब्लू
    • मॉडल- ‎RS EONVELVET 646C RIT SM BL
    • सालाना ऊर्जा खपत- ‎449 Kilowatt Hours Per Year
    • कलर- स्टॉर्म ब्लू
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • डोर ओरिएंटेशन- राइट

    खूबियां

    • इसमें मूवेबल आइस मेकर की सुविधा दी गई है।
    • इसमें बड़े साइज की बोतलों को भी आसानी से स्टोर किया जा सकता है।
    • इसमें रखी फल-सब्जियां लंबे समय तक ताजा रह सकते हैं।
    • 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए यह सही पसंद हो सकता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसे इंस्टॉल करने में परेशानी हुई है।


    ऐसे ही कई अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेज पर

    04
  • IFB Smart Choice 331L, 3 Star, Tru Convertible 12-in-1, Advanced Inverter Compressor, Frost Free Double Door Refrigerator,

    यह आईएफबी का 331 लीटर वाला डबल डोर रेफ्रिजरेटर है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। 360 डिग्री कूलिंग और एडवांस्ड इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ, यह बेहतरीन प्रदर्शन का अनुभव करा सकता है। Wifi केनेक्टिविटी वाले इस IFB रेफ्रिजरेटर की खासियत है कि आप MyIFB की मदद से कन्वर्टेबल मोड के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं, फ्रिज/फ्रीजर के तापमान को दूर से सेट या एडजस्ट कर सकते हैं, और दरवाजा खुला रहने या कोई परेशानी आपको स्मार्ट अलर्ट भी मिलेगा। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 257 लीटर और फ्रीजर क्षमता 74 लीटर है। 12 कन्वर्टेबल मोड्स वाला यह रेफ्रिजरेटर आसानी से नॉर्मल, टर्बो फ्रीज, टर्बो कूल, आइस क्रीम, पावर सेवर, माइल्ड फ्रीज, बेवरेज+, फ्रिज+, मैरिनेड+, डेयरी+, मिनि रेफ और सोलो फ्रीजर पर सेट किया जा सकता है। यह सुविधा आपको जरूरत के हिसाब से इसे इस्तेमाल करने की सुविधा देती है। इसके मजबूत कांच से बने 4 शेल्फ पर आसानी से 250 किलोग्राम तक का वजन रखा जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि ज्यादा स्टोरेज के लिए इसके शेल्फ को काफी चौड़ा बनाया गया है, जिस वजह से बड़े बर्तन भी इसपर आसानी से रखे जा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 75D x 59.4W x 178H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- IFB
    • क्षमता- 331 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर-ऑन-टॉप
    • कलर- ब्लैक
    • मॉडल- ‎IFBFF-3833DKSETU
    • ऊर्जा खपत- ‎232 Kilowatt Hours Per Year
    • वोल्टेज- ‎220 Volts
    • विशेषता- वाईफाई
    • डोर ओरिएंटेशन- राइट

    खूबियां

    • बिजली जाने पर यह आसानी से घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट हो सकता है।
    • ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट बैक्टेरिया को पनपने से रोकेगा।
    • इसे आसानी से 100v-300v की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल कर सकेंगे। 
    • इसकी वेजिटेबल बास्केट की क्षमता 30 लीटर है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर कम लगा है। 
    05

अब समझिए इन सभी फ्रिज के बीच का अंतर

आपने अलग-अलग कंपनी के फ्रिज के विकल्पों को तो देख लिया, अब इनके बीच का अंतर समझने के लिए इस तालिका की मदद ली जा सकती है:

ब्रांड व मॉडल नंबर

प्रकार

क्षमता

खासियत

Haier

(HRS-682KGU1)

साइड-बाय-साइड

602 लीटर

वाईफाई कनेक्टिविटी

LG

(GL-I292RPZX)

डबल डोर

242 लीटर

डोर कूलिंग+

Samsung

(‎RT28C3733S8/HL)

डबल डोर

236 लीटर

कूल पैक

Godrej

(RS EONVELVET 646C RIT SM BL)

साइड-बाय-साइड

600 लीटर

कन्वर्टेबल जोन

IFB

(‎IFBFF-3833DKSETU)

डबल डोर

241 लीटर

360 डिग्री कूलिंग

क्या है निष्कर्ष?

किसी एक कंपनी को फ्रिज के लिए सबसे अच्छा कहना सही नहीं हो सकता क्योंकि यह पूरी तरह से आपकी पसंद जरूरत और बजट पर निर्भर करता है। बेहतरीन आफ्टर सेल्स सर्विस और लगातार बेहतर कूलिंग परफॉर्मेंस के कारण LG एक भरोसेमंद ऑल-राउंडर पसंद हो सकता है। स्मार्ट फीचर्स व आकर्षक, आधुनिक डिजाइन पसंद करने वाले वाले लोगों के लिए Samsung सही पसंद होगा। वहीं Haier अपने हाई क्वालिटी बॉटम-माउंटेड फ्रीजर डिजाइन के साथ और बजट फ्रेंडली साइड-बाय साइड फ्रिज के लिए सही विकल्प हो सकता है। Godrej पर्यावरण के रेफ्रिजरेट बजट के अनुकूल होते हैं, और IFB हाई लेवल परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए स्मार्ट पसंद हो सकता है। 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • भारत में किस कंपनी के फ्रिज को अच्छा माना जाता है?
    भारत में आपको सैमसंग, एलजी, हायर, आईएफबी और गोदरेज जैसे ब्रांड्स के पास बढ़िया क्वालिटी के फ्रिज मिल सकते हैं। ये सभी ब्रांड्स अपनी विश्वसनीयता और आधुनिक टेक्नोलॉजी के लिए जाने जाते हैं। LG और Samsung अपने स्मार्ट फीचर्स और साइलेंट इन्वर्टर कंप्रेसर के लिए मशहूर हैं, जबकि Haier अपने बेहतरीन बॉटम-माउंटेड डिजाइन और तेज कूलिंग के लिए लोकप्रिय है। Godrej और IFB मजबूत बनावट और किफायती ऊर्जा दक्षता प्रदान करते हैं, जिससे वे भारतीय परिवारों के लिए एक टिकाऊ और भरोसेमंद विकल्प बन जाते हैं।
  • एक अच्छी कंपनी का फ्रिज लेने के लिए बजट क्या होना चाहिए?
    एक बेहतरीन कंपनी का फ्रिज खरीदने के लिए बजट आपकी लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है। सिंगल डोर मॉडल ₹15,000–₹20,000 में मिल सकते हैं। मीडियम साइज के परिवारों के लिए डबल डोर फ्रिज ₹25,000–₹45,000 के बीच मिल सकते हैं। वहीं, अगर आप साइड-बाय-साइड या स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं, तो बजट ₹60,000 से ₹1,50,000+ तक होना चाहिए।
  • एक सही कंपनी के फ्रिज का चुनाव किस हिसाब से करना चाहिए?
    सही फ्रिज चुनने के लिए क्षमता, स्पेस और स्टार रेटिंग का ध्यान रखकर करना चाहिए। छोटे परिवारों के लिए सिंगल डोर और मीडियम साइज के परिवारों के लिए डबल डोर बेहतर होते हैं। लंबे समय की बचत के लिए इन्वर्टर कंप्रेसर और कम से कम 3-स्टार रेटिंग वाले मॉडल्स चुनना चाहिए। साथ ही, अपने शहर में ब्रांड के सर्विस सेंटर और वारंटी की जांच जरूर करें ताकि मेंटेनेंस आसानी से हो सके।