हाई बजट में मिलने वाले Side-By-Side शैली के Refrigerator: घर के लिए लग्जरी व सुविधा का सही मेल!

₹90,000 से लेकर ₹1,00,000+ की कीमत में मिलने वाले शानदार हाई एंड साइड-बाय-साइड Fridge आपके घर के लिए हो सकते हैं एक प्रीमियम पसंद। कन्वर्टेबल मोड्स, ऊर्जा कुशल संचालन, ज्यादा स्टोरेज स्पेस और प्रीमियम डिजाइन के साथ आपकी रसोई को दे सकते हैं एक लग्जरी टच। देखिए Samsung, Haier, LG और Electrolux जैसे ब्रांड्स के विकल्पों को।

हाई बजट में मिलने वाले Side-By-Side शैली के Refrigerator: घर के लिए लग्जरी व सुविधा का सही मेल!
हाई एंड Side By Side Refrigerators

अगर आपको तलाश है एक बड़े साइज वाले रेफ्रिजरेटर की और बजट की भी नहीं है समस्या तो हाई एंड साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर आपके लिए सही पसंद हो सकते हैं। इनमें आपको ज्यादा स्टोरेज क्षमता तो मिलेगी ही साथ ही अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी की वजह से ये आपके स्मार्ट होम के लिए एक सही पसंद साबित हो सकते हैं। जब भी हम बात करते हैं हाई एंड Side By Side रेफ्रिजरेटर की तो ये आपको ₹90,000 या उससे ऊपर के बजट में मिल जाएंगे। AI टेक्नोलॉजी और स्मार्ट कनेक्टिविटी से लैस ये फ्रिज आपकी जरूरत के हिसाब से सेट किए जा सकते हैं। इसी के साथ इन साइड-बाय-साइड Refrigerator में बड़े व मजबूत शेल्फ व डोर बिन भी होते हैं, जिनमें भारी सामान को भी आसानी से स्टोर किया जा सकता है। तो आइए अब समझते हैं इन फ्रिज में मिलने वाली खासियतों को विस्तार से। 

हाई एंड साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर में मिलेंगी ये खूबियां

  • एडवांस कूलिंग सिस्टम- इस बजट रेंज में आने वाले साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर शानदार कूलिंग का अनुभव आपको करा सकते हैं। इनमें मिलने वाली आधुनिक टेक्नोलॉजी फ्रिज के अंदर के हिस्से को सही तरह से ठंडा करती है। इसी के साथ मौसम, अंदर रखे सामान या किसी इस्तेमाल के हिसाब से आप इनके तापमान को भी आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
  • ज्यादा स्टोरेज क्षमता- इनमें आपको 600 लीटर से ऊपर की क्षमता मिल जाएगी, जिस वजह से ज्यादा-से-ज्यादा सामान इनमें आसानी से रखा जा सकता है। ये बड़े परिवारों के लिए सही पसंद हो सकते हैं क्योंकि इनकी ताजा खाना रखने और फ्रीजर क्षमता दोनों ही काफी ज्यादा होती है। 
  • ऊर्जा कुशल संचालन- इन साइड-बाय-साइड Fridge में अक्सर इन्वर्टर कंप्रेसर होता है जो ऊर्जा कुशलता के साथ काम करते हुए बिजली की खपत को कम करता है और शोर स्तर को भी नियंत्रित करता है। 
  • कन्वर्टेबल मोड्स- हाई एंड साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में आपको कन्वर्टेबल मोड्स की सुविधा मिल जाएगी, जिनकी मदद से फ्रिज को जरूरत के हिसाब से अलग-अलग मोड्स पर सेट किया जा सकता है। इनकी खासियत होती है कि आवश्यकता होने पर इनके फ्रिजर को भी फ्रिज में बदला जा सकता है, ताकि ताजा खाना रखने की चीजों के लिए जगह कम न हो। 
  • स्मार्ट कनेक्टिविटी- ये फ्रिज वाईफाई कनेक्टिविटी से भी लैस होते हैं जिस वजह से इनको आसानी से आप अपने स्मार्टफोन की मदद से भी कंट्रोल कर सकेंगे। 
  • प्रीमियम डिजाइन- इनकी लग्जरी डिजाइन की वजह से ये आपके किचन की शोभा को भी बढ़ा सकते हैं। ये स्लीक डिजाइन वाले होते हैं जिस वजह से किचन में ज्यादा जगह का घेराव भी नहीं होगा। 
  • अन्य- इन सबके अलावा हाई एंड साइड-बाय-साइड फ्रिज में आपको वॉटर डिस्पेंसर, आइस मेकर, मजबूत कांच से बने शेल्फ और बड़ी बॉटल स्पेस जैसी सुविधाएं मिल जाएंगी। 

उपकरणों, फैशन, ब्यूटी और कई अन्य तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर

अब देखिए हाई एंड साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर के कुछ विकल्पों को। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 630L Lumiere French Door 4 Door Side by Side Frost Free Refrigerator|

    4 डोर वाला यह साइड-बाय-साइड फ्रिज हायर ब्रांड का है, जिसकी क्षमता 630 लीटर की है। यह एक फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी वाला रेफ्रिजरेटर है, जिसके फ्रीजर में आसानी से बर्फ की परत नहीं जमेगी; जिस वजह से कूलिंग पर कोई असर नहीं होगा। यह Haier रेफ्रिजरेटर स्मार्ट सेंस AI टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिसकी मदद से आप इसे आसानी से अपने स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकेंगे। इस फ्रेंच डोर Refrigerator की खासियत है कि इसके तापमान को आसानी से -20°C से लेकर 5°C तक सेट किया जा सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 425 लीटर और फ्रीजर क्षमता 103 लीटर की है। इसका ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर ऊर्जा की बचत करने में मददगार हो सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 6 कंपार्टमेंट, 6 ड्रॉर और 3 शेल्फ मिल जाएंगे। इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ पर आसानी से भारी सामान को भी रखा जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि फ्रीजर नीचे की तरफ होने की वजह से सामान निकालते समय झुकने की समस्या 90% तक कम हो सकती है। इसे आप 230v तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल कर सकते हैं। ज्यादा मात्रा में जमी हुई चीजों को रखने के लिए इसमें फ्रीजर बॉक्स के 4 सेट दिए गए हैं।

     स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 74D x 90.5W x 190H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 630 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फुल साइज साइड-बाय-साइड
    • कलर- ब्लैक ग्लास
    • मॉडल- ‎HRB-700KGU1
    • सालाना ऊर्जा खपत- ‎600 Kilowatt Hours
    • वोल्टेज- 230 volts
    • ड्रॉर- 6
    • डोर ओरिएंटेशन- राइट

    खूबियां

    • इसकी ABT टेक्नोलॉजी बैक्टेरिया को पनपने से रोकेगी।
    • डिजिटल कंट्रोल पैनल की मदद से तापमान को आसानी से सेट किया जा सकता है।
    • ईजी क्लीन बैक की वजह से फ्रिज के पिछले हिस्से को आसानी से साफ किया जा सकता है।
    • रीसेज हैंडल की वजह से इसे एक आकर्षक लुक मिल रहा है। 

    कमी

    • अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई बड़ी कमी नहीं बताई है।
    01
  • Samsung 633 L, 3 Star, Frost Free, Double Door, Convertible 5-in-1 Digital Inverter, Side By Side Refrigerator

    633 लीटर की क्षमता वाला यह फ्रॉस्ट फ्री साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर 3 एनर्जी स्टार रेटिंग के साथ आता है। यह एक कन्वर्टेबल 5-इन-1 रेफ्रिजरेटर है जिसे जरूरत के हिसाब से नॉर्मल, ऐक्स्ट्रा फ्रिज, सीजनल, वैकेशन और होम अलोन मोड पर सेट किया जा सकता है। इसमें आपको डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर मिलेगा, जो ऊर्जा कुशल व शांत संचालन सुनिश्चित करेगा। Samsung का यह साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। अगर हम बात करें स्टोरेज की तो इसमें आपको अलग-अलग चीजों को रखने के लिए 2 कंपार्टमेंट, 2 ड्रॉर्स, 4 शेल्फ और 2 वेजिटेबल ड्रॉर मिल जाएंगे। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 409 लीटर और फ्रीजर क्षमता 224 लीटर है। इसमें मिलने वाली SmartThings सुविधा आपके इस्तेमाल के पैटर्न को समझते हुए और उस हिसाब से पावर की खपत को सेट करती है। इसकी ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी खाने को लंबे समय तक ताजा रखने में मदद कर सकती है और हर कंपार्टमेंट को इंडीपेंडेंट तरह से ठंडा कर सकती है। इसकी पावर फ्रीज सुविधा फ्रीजर में रखे खाने को कम समय में जमाने में मदद कर सकती है। सैमसंग के इस साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर की खासियत है कि इसमें एक वॉटर व आइस डिस्पेंसर दिया गया है, जिस वजह से बोतल भरने की झंझट से छुटकारा मिल सकता है। वहीं, इंडोर आइस मेकर शेल्फ में आइस ट्रे रखने की जरूरत को खत्म कर सकता है। इसका डोर अलार्म फ्रिज का दरवाजा 2 मिनट से ज्यादा देर तक खुले रहने पर आपको अलर्ट करेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 71.6D x 91.2W x 178H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 633 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फुल साइज साइड-बाय-साइड
    • कलर- सिल्वर
    • मॉडल- ‎‎RS78CG8543S9HL
    • सालाना ऊर्जा खपत- ‎‎535 Kilowatt Hours
    • वोल्टेज- 230 volts
    • ड्रॉर- 2
    • डोर ओरिएंटेशन- रिवर्सेबल

    खूबियां

    • इसे 100v-300v की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है।
    • इसमें रखा खाना 15 दिनों तक ताजा रह सकता है।
    • पावर कूल सुविधा फ्रिज में कम समय में कूलिंग करने का काम करेगी।
    • इसके डोर पर आसानी से उंगलियों के निशान नहीं पड़ेंगे। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी फंक्शनिंग से खुश नहीं हैं। 
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • LG 694 L Frost-Free Smart Inverter Compressor Side-By-Side Refrigerator

    यह हाई एंड साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो इसे ऊर्जा कुशलता के साथ काम करने में मदद करेगा और शोर स्तर को भी कम-से-कम रखेगा। LG का यह साइड बाय-साइड रेफ्रिजरेटर 694 लीटर की क्षमता के साथ आता है, जिसमें काफी सारा सामान स्टोर हो सकता है। इसमें आपको हाईजीन फ्रेश+ की सुविधा मिलेगी, जो खाने की ताजगी को बनाए रखेगी और साथ ही 99.999% तक बैक्टीरिया की बढ़त को रोक सकती है। इसकी डोर कूलिंग+ सुविधा तेज सी कूलिंग करने का काम कर सकती है। इस टेक्नोलॉजी के साथ आपको हर समय ठंडा पानी व खाना आसानी से मिल सकता है। इसका मल्टी एयरफ्लो ठंडी हवा को पूरे फ्रिज में समान रूप से फैलाएगा, जिससे कूलिंग भी सही लेवल पर बनी रह सकती है। स्टोरेज के लिए इस साइड-बाय-साइड एलजी Fridge में 8 शेल्फ, 2 कंपार्टमेंट और एक वेजिटेबल बास्केट मिल जाएंगे। यह फ्रिज 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। अगर इसमें कोई परेशानी आती है तो स्मार्ट डायग्नॉसिस सुविधा उसे पता लगाने में मदद कर सकती है। इसमें लगे मल्टी डिजिटल सेंसर कूलिंग को सही स्तर पर बनाए रख सकते हैं। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 424 लीटर और फ्रीजर क्षमता 270 लीटर है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 73.5D x 91.3W x 179H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 694 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- साइड-बाय-साइड
    • कलर- प्लैटिनम सिल्वर
    • मॉडल- ‎‎‎GC-B257SLUV
    • सालाना ऊर्जा खपत- 274 Kilowatt Hours
    • वोल्टेज- 230 volts
    • ड्रॉर- 2
    • डोर ओरिएंटेशन- रिवर्सेबल

    खूबियां

    • इसके फ्रेश जोन में फल-सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है।
    • मजबूत कांच से बने इसके शेल्फ पर भारी सामान भी आसानी से आप रख सकते हैं।
    • LED लैंप की वजह से फ्रिज के अंदर पर्याप्त रोशनी मिल सकती है।
    • डिओड्राइजर के कारण रेफ्रिजरेटर में आसानी से दुर्गंध नहीं जमा होगी।

    कमी

    • अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई कमी नहीं बताई है। 
    03
  • Electrolux 609L Inverter French Door Side by Side Frost Free Refrigerator

    वॉटर व आइस डिस्पेंसर की सुविधा से लैस यह एक प्रीमियम साइड बाय साइड फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर है। 609 लीटर की क्षमता वाला यह रेफ्रिजरेटर Electrolux ब्रांड का है। इसका डिओड्राइजर फ्रिज में दुर्गंध को नहीं जमने देगा। इसका टेस्ट गार्ड लंबी फ्रेशनेस के लिए खाने की चीजों के स्वाद को बनाए रख सकता है। इसका ट्विन टेक कूलिंग प्लस सिस्टम फ्रिज में ह्यूमिडिटी को सही स्तर पर बनाए रख सकता है, जिससे खाने का स्वाद व बनावट बना रहे। यह मल्टीडोर रेफ्रिजरेटर कार्बन फिल्टर का इस्तेमाल करते हुए खाने को ताजा बनाए रख सकता है। इसमें आपको टेस्ट लॉक ऑटो टेक्नोलॉजी भी मिलेगी, जो मॉइश्चर को कम स्तर पर रखती है, जिससे खाना करीब एक हफ्ते तक ताजा रह सकता है। इस फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर के तापमान को आसानी से -23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 7 डिग्री सेल्सियस तक सेट किया जा सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 1 आइस मेकर, 6 शेल्फ, 7 बिन्स, 1 वाइन रैक, वेजिटेबल ड्रॉर मिल जाएंगे। मजबूत कांच से बने इसके शेल्फ पर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है। इसकी स्मार्ट स्प्लिट डिजाइन की वजह से कूलिंग लंबे समय तक बरकरार रहेगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 74.9D x 91.3W x 178.2H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Electrolux 
    • क्षमता- 609 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फ्रेंच डोर
    • कलर- ग्लॉसी डार्क ग्रे
    • मॉडल- ‎‎‎‎EQE6879A-B
    • सालाना ऊर्जा खपत- 417 Kilowatt Hours
    • वोल्टेज- 230 volts
    • ड्रॉर- 2
    • डोर ओरिएंटेशन- रिवर्सेबल

    खूबियां

    • इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 371 लीटर और फ्रीजर क्षमता 238 लीटर है।
    • फ्रिजर नीचे की तरफ होने की वजह से झुकने की समस्या कम होती है।
    • इसमें वॉटर डिस्पेंसर की सुविधा भी दी गई है।
    • इसका फ्लैट डोर फिनिश आपके किचन को भी काफी आलीशान लुक दे सकता है। 

    कमी

    • अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई बड़ी कमी नहीं बताई है। 


    ऐसे ही कई अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेज पर

    04
  • Samsung 633 L, 3 Star, Frost Free, Double Door, Convertible 5-in-1 Digital Inverter, Side By Side Refrigerator

    यह AI टेक्नोलॉजी वाला फ्रॉस्ट फ्री साइड-बाय साइड रेफ्रिजरेटर है। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस फ्रिज की क्षमता 633 लीटर की है। इसके मॉइस्ट फ्रेश जोन में आपको नमी के स्तर को सेट करनी की सुविधा मिलती है, ताकि खाने की ताजगी लंबे समय तक बनी रहे। यह Samsung का साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर से लैस है, जो इसे ऊर्जा कुशल क्वालिटी का बनाता है और साथ ही शोर स्तर को भी कम रखता है। वाईफाई कनेक्टिविटी वाले इस Fridge में आपको नॉर्मल, सीजनल, वेकेशन, ऐक्स्ट्रा फ्रिज और होम अलोन मोड मिल जाएंगे; जिन्हें जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है। यह रेफ्रिजरेटर 409 लीटर की ताजा खाना रखने की क्षमता और 224 लीटर की फ्रीजर क्षमता के साथ आता है। इसमें स्टोरेज के लिए आपको 2 ड्रॉर और 4 शेल्फ और 2 वेजिटेबल बास्केट मिल जाएगी। अगर आपको तेज कूलिंग का अनुभव करना है तो रैपीड कूल और रैपिड फ्रीज सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें एक बड़ा BPA-फ्री क्वालिटी का वॉटर टैंक दिया गया है जिसकी मदद से आसानी से आइस व पानी निकाला जा सकता है। ज्यादा जगह देने के लिए और फ्रीजर में जगह की बचत करने के लिए इसमें एक बड़े साइज का इंडोर आइस मेकर दिया गया है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 71.6D x 91.2W x 178H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Samsung 
    • क्षमता- 633 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
    • कलर- ब्लैक मैट
    • मॉडल- ‎‎‎‎‎RS78CG8543B1_BM
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- ऑटोमैटिक
    • वोल्टेज- 230 volts
    • ड्रॉर- 2
    • डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट

    खूबियां

    • संयुक्त परिवारों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
    • ट्विन कूलिंग प्लस सुविधा शानदार कूलिंग का अनुभव करा सकती है।
    • इसे आप आसानी से अपने स्मार्टफोन की मदद से भी कंट्रोल कर सकते हैं।
    • SmartThings होम केयर आपको रियल टाइम मॉनिटरिंग व अलर्ट की सुविधा देगा। 

    कमी

    • अभी तक अमेजन यूजर्स द्वारा कोई खामी नहीं बताई गई है। 
    05

अब समझिए इन सभी हाई एंड साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर के विकल्पों के बीच का अंतर

आपने अलग-अलग ब्रांड्स के हाई एंड Side-By-Side शैली वाले Fridge के विकल्पों को तो देख लिया है, तो आइए एक आसान तालिका की मदद से उनके बीच का अंतर समझाते हैं:

ब्रांड व मॉडल नंबर

क्षमता

कंप्रेसर

खासियत 

Haier

( ‎HRB-700KGU)

630 लीटर

ट्रिपल इन्वर्टर

स्मार्ट सेंस AI

Samsung

(RS78CG8543S9HL)

633 लीटर

डिजिटल इन्वर्टर

ट्विन कूलिंग प्लस

LG

(‎GC-B257SLUV)

694 लीटर

स्मार्ट इन्वर्टर

स्मार्ट डायग्नॉसिस

Electrolux 

(‎EQE6879A-B)

609 लीटर

NA

टेस्ट गार्ड

Samsung

(‎RS78CG8543B1_BM)

633 लीटर

डिजिटल इन्वर्टर

इंडोर आइस मेकर

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • हाई एंड साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर किस बजट रेंज में मिल सकते हैं?
    हाई एंड साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर आपको ₹90,000 से लेकर ₹1,00,000+ तक के बजट में मिल सकते हैं। इनमें आपको ज्यादा स्टोरेज के साथ स्मार्ट वाई-फाई कनेक्टिविटी, कन्वर्टेबल मोड्स और पानी/बर्फ के लिए डिस्पेंसर मिलते हैं। इनकी शानदार डिजाइन और एडवांस्ड कूलिंग टेक्नोलॉजी न केवल किचन की शोभा बढ़ाती है, बल्कि खाने को लंबे समय तक ताजा भी रखती है।
  • किस ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी के हाई एंड साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर मिल जाएंगे?
    आपको Haier, Samsung, LG और Electrolux ब्रांड के पास शानदार क्वालिटी के हाई एंड साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर मिल जाएंगे। ये अपनी आधुनिक टेक्नोलॉजी के लिए जाने जाते हैं। जहां Samsung और LG अपने स्मार्ट फीचर्स और शानदार डिस्प्ले के लिए मशहूर हैं, वहीं Haier और Electrolux अपने बेहतरीन टिकाऊपन और स्पेस मैनेजमेंट के लिए जाने जाते हैं। ये रेफ्रिजरेटर प्रीमियम फिनिश और शांत संचालन के साथ आपके किचन को मॉडर्न लुक दे सकते हैं।
  • हाई एंड साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर की सबसे बड़ी खासियत क्या होती है?
    हाई-एंड साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर की सबसे बड़ी खासियत उनका बड़ा स्टोरेज और स्मार्ट ऑर्गेनाइजेशन है। इनमें फ्रीजर और फ्रेश फूड सेक्शन अगल-बगल होते हैं, जिससे सामान तक पहुंच आसान हो जाती है। इसके अलावा, इनमें इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, कन्वर्टेबल कूलिंग जोन और पानी व बर्फ के बाहर निकालने के लिए डिस्पेंसर जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।