Samsung के सिंगल डोर Refrigerator छोटे घरों के लिए के लिए होंगे परफेक्ट

अगर आप खुद के लिए बढ़िया Single Door Fridge लेने के बारे में सोच रहे हैं तो Samsung ब्रांड के ये विकल्प शानदार हो सकते हैं। इनमें आपको अलग-अलग क्षमता के साथ दमदार कूलिंग की सुविधा मिलती है जिसे आप आसानी से उपयोग में ले सकते हैं।

Samsung के सिंगल डोर Refrigerator छोटे घरों के लिए के लिए होंगे परफेक्ट
सिंगल डोर सैमसंग रेफ्रिजरेटर

क्या आप अपने छोटे परिवार या शहरी घर के लिए एक विश्वसनीय और कुशल रेफ्रिजरेटर की तलाश में हैं? सैमसंग के सिंगल डोर फ्रिज अपनी कॉम्पैक्ट डिज़ाइन, ऊर्जा दक्षता और नवीन सुविधाओं के साथ इस ज़रूरत को पूरा करने में मददगार साबित होते हैं। हम यहां सैमसंग ब्रांड के सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर लेकर आए हैं, जिनमें आपको विभिन्न क्षमताएं मिलती हैं, जिन्हें आप अपनी आवश्यकतानुसार चुन सकते हैं। इन Samsung Refrigerator में आपको फ्रेश रूम मिलता है, जो डेयरी उत्पादों को लंबे समय तक ठंडा रखने में सहायक है। ये सभी 3 से लेकर 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आते हैं, जो इनकी ऊर्जा दक्षता को दर्शाते हैं। इन सबसे के अलावा इन फ्रिज इन्वर्टर कंप्रेसर का इस्तेमाल किया गया है जो लगभग 50% तक बिजली की खपत करने के साथ इनसे निकलने वाली आवाज़ को भी कम करने में मदद कर सकता है। ऐसे में देरी क्यों? नीचे 5 बढ़िया मॉडल के बारे में जानकारी दी गई है जिन पर आप एक नजर डाल सकते हैं।

सैमसंग के सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में मिलने वाली खूबियां

  • फ्रेश रूम: इस ब्रांड के सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में फ्रेश रूम तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे अगर आप बार-बार भी फ्रिज को खोलते हैं, तो भी इसमें रखे डेयरी प्रॉडक्ट लंबे समय तक तरोताज़ा रह सकते हैं।
  • डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर: इनमें डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे खासतौर पर फ्रिज को कम शोर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। साथ ही, इसकी वजह से यह लगभग 50% तक बिजली की खपत कम करने में मदद करता है।
  • स्मार्ट कनेक्ट इन्वर्टर: सैमसंग के सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में मिलने वाला यह फीचर खासकर इसलिए बनाया गया है जो बिजली जाने पर खुद से आसानी से इन्वर्टर से जुड़कर चल सके। इससे फ्रिज बंद नहीं होता है और इसमें रखे खाने पीने वाले सामान भी खराब नहीं होते हैं।
  • 15 डे फ्रेश फूड: इस फीचर की वजह से फ्रिज में रखी सब्जियां और फल लगभग 15 दिन तक गार्डन जैसे फ्रेश रहते हैं, जिन्हें आप आसानी से खा सकते हैं। 
  • स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन: इनमें आपको इसकी भी सुविधा मिलती है जिसकी मदद से यह फ्रिज 100v-300v वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के बीच भी आसानी से चलता है।

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करके इस तरह के लेख पढ़ सकते हैं। 

 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Samsung 189 L, 5 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator

    189 लीटर की क्षमता के साथ आने वाला यह फ्रिज 2 से 3 सदस्यों वाले परिवार के लिए बढ़िया हो सकता है। यह 5-स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जो इसकी ऊर्जा कुशल दक्षता को दर्शाता है। इस सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में डायरेक्ट कूल की सुविधा दी गई है जो फ्रिज को ठंडा करने में मदद करता है। इसमें डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जो इसे कम आवाज़ के साथ लगभग 50% तक बिजली की बचत करने में मदद करता है। इसमें व्हाइट LED लैंप दिया गया है जिससे आप कम रोशनी में भी खाने-पीने की चीज़ों को आसानी से देख सकते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल गैस्केट की सुविधा दी गई है जो धूल और बैक्टीरिया को फ्रिज के अंदर जाने से रोकता है। इसके साथ बेस स्टैंड ड्रॉअर दिया गया है, जिसमें आप आसानी से सूखी सब्ज़ियाँ रख सकते हैं। इसमें ताज़ा भोजन रखने की क्षमता 171 लीटर है, और इसमें फ्रीज़र की क्षमता 18 लीटर है, जिसे आप अपनी ज़रूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Samsung
    • क्षमता - 189 लीटर
    • कॉन्फ़िगरेशन - फ़्रीज़र-ऑन-टॉप
    • रंग - नीला
    • मॉडल - ‎RR21D2H259U
    • डीफ़्रॉस्ट सिस्टम ‎- मैनुअल

    खूबियां

    • इसमें मिलने वाले शेल्फ को मज़बूत ग्लास मटेरियल से बनाया गया है, जिस पर आप आसानी से खाने-पीने की चीज़ों को रख सकते हैं। 
    • इसमें फ्रीज़र की सुविधा दी गई है, जिसमें आप आसानी से बर्फ जमा सकते हैं। 

    इसमें स्मार्ट कनेक्ट इन्वर्टर की सुविधा दी गई है, जिसकी मदद से आप अपने फ्रिज को बिजली जाने पर इन्वर्टर पर चला सकते हैं।

    कमी

    कुछ अमेज़न यूज़र का कहना है कि यह सही से कूलिंग नहीं कर रहा है।


    01
  • Samsung 183 L, 4 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator

    यह फ्रिज डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है जो कम आवाज़ करने के साथ लगभग 50% तक बिजली की बचत करने में मदद कर सकता है। यह 183 लीटर की क्षमता के साथ आता है, जिसमें ताज़ा भोजन रखने की क्षमता 165 लीटर दी गई है। साथ ही इसमें फ्रीजर की क्षमता 18 लीटर मिलती है। इस सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में डायरेक्ट कूलिंग की सुविधा मिलती है जो फ्रिज को बढ़िया तरीके से ठंडा करने में मदद कर सकती है। यह 100v - 300v के बीच बिना किसी स्टेबलाइजर के चल सकता है। इसमें फ्रेश रूम मिलता है, जिसमें आप अपने डेयरी के सामान को लंबे समय तक ताज़ा रख सकते हैं। इसके अलावा इसमें ऑटोमेटिक स्मार्ट कनेक्ट इन्वर्टर मिलता है जो बिजली जाने पर खुद-ब-खुद इन्वर्टर से जुड़कर आसानी से चलता है। साथ ही इसमें 2 शेल्फ दिए गए हैं जिन्हें मजबूत ग्लास मटेरियल से बनाया गया है। इसके अलावा इसमें एक वेजीटेबल बॉक्स भी मिलता है जिसमें सब्जियों को बढ़िया तरीके से रख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Samsung
    • क्षमता - 183 लीटर
    • कॉन्फ़िगरेशन - फ़्रीज़र-ऑन-टॉप
    • रंग - नीला
    • मॉडल - ‎‎RR20C1724CU/HL
    • डीफ़्रॉस्ट सिस्टम ‎- मैनुअल

    खूबियां

    • इसमें LED लैंप दिया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से फ्रिज में रखी चीज़ों को देख सकते हैं।
    • इसमें आपको वेजिटेबल ड्रॉअर दिया गया है जिसमें 15 दिन की फ्रेशनेस मिलती है, जो सब्जियों को लंबे समय तक तरो-ताज़ा रखने में मदद करती है।
    • इसमें 2 एग ट्रे मिलते हैं जिसमें आप अंडे को बढ़िया तरीके से रख सकते हैं।

    कमी

    • कुछ अमेज़न यूज़र का कहना है कि इसका साइज़ छोटा है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Samsung 223 L, 3 Star Inverter Direct-Cool Single Door Refrigerator

    Samsung के इस फ्रिज में अगर आप अपने डेयरी प्रोडक्ट को लंबे समय तक तरोताज़ा रखना चाहते हैं तो इसमें फ्रेश रूम की सुविधा दी गई है। साथ ही इसे गार्डन डोर डिज़ाइन में बनाया गया है जो देखने में काफ़ी सुंदर लगता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट फीचर मिलता है जो इसके अंदर धूल, गंदगी और बैक्टीरिया को आने से रोकता है जिसकी वजह से आपको खाने वाले सामान लंबे समय तक स्वच्छ रह सकते हैं। यह Single Door Fridge 223 लीटर की क्षमता के साथ आता है जिसमें ताज़ा भोजन रखने की क्षमता 205 लीटर दी गई है साथ ही इसमें फ्रीजर की क्षमता 18 लीटर है जिसे 2 से लेकर 3 लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें 3 शेल्फ़ मिलते हैं साथ ही एक वेजिटेबल ड्रॉअर मिलता है जिसमें खाने से लेकर फल और सब्ज़ियों को बढ़िया तरीके से रख सकते हैं। इसमें 15 दिनों तक भोजन को ताज़ा रखने की सुविधा है जो लगभग 15 दिनों तक खाने-पीने की चीज़ों को बढ़िया तरीके से तरोताज़ा रख सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Samsung
    • क्षमता - 223 लीटर
    • कॉन्फ़िगरेशन - फ़्रीज़र-ऑन-टॉप
    • रंग - सिल्वर
    • मॉडल - ‎‎‎RR24C2723S8/NL
    • डीफ़्रॉस्ट सिस्टम ‎- मैनुअल

    खूबियां

    • यह फ्रिज बिना किसी स्टेबलाइजर के 100V-300V के बीच आसानी से चल सकता है।
    • इसमें लॉक और चाबी की सुविधा दी गई है जिसकी मदद से इसे आप आसानी से बंद कर सकते हैं।
    • इसमें व्हाइट LED लाइट दी गई है।

    कमी

    • कुछ अमेज़न यूज़र का कहना यह है कि इसका साइज़ काफ़ी छोटा है।
    03
  • Samsung 183 L, 5 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator

    5 स्टार रेटिंग के साथ आने वाला यह सिंगल डोर फ्रिज इसकी ऊर्जा कुशन दक्षता को दर्शाता है साथ ही इसमें डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर का उपयोग किया गया है जो फ्रिज को कम शोर के साथ लगभग 50% तक बिजली की खपत कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही इसमें डिजी-टच कूल 5 इन1 मिलता है जिसकी मदद से आप इसके फीचर्स को बाहर से आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। इसे गार्डन डोर डिजाइन में बनाया गया है जो देखने में काफी बढ़िया लगता है। यह 183 लीटर की क्षमता में आता है जिसमें आपको ताजा भोजन रखने की क्षमता 165 लीटर है तो वहीं फ्रीजर की क्षमता 18 लीटर है, जिसकी वजह से इसे आप आसानी से उपयोग में ले सकते हैं। इस Samsung fridge में आपको 2 शेल्फ़ के साथ एक वेजिटेबल ड्रॉअर मिलता है जिसकी वजह से आप अपनी सब्जियों को बढ़िया तरीके से रख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Samsung
    • क्षमता - 183 लीटर
    • कॉन्फ़िगरेशन - फ़्रीज़र-ऑन-टॉप
    • रंग - लाल 
    • मॉडल - ‎RR20D2825RZ/NL
    • डीफ़्रॉस्ट सिस्टम ‎- मैनुअल

    खूबियां

    • इसमें एंटी बैक्टीरियल गैस्केट मिलता है जो धूल के साथ गंदगी और बैक्टीरिया को अंदर आने से रोकता है।
    • इसमें डिजिटल तापमान कंट्रोल मिलता है जिसे आप आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।
    • इसमें 5 स्टार रेटिंग मिलती है जो इसकी ऊर्जा कुशन दक्षता को दर्शाता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर का कहना यह है कि यह सही के ठंडा नहीं कर रहा है।  
    04
  • Samsung 246L 3 Star Inverter Direct-Cool Single Door Refrigerator

    पावरफुल कूलिंग के साथ आने वाला यह फ्रिज सिंगल डोर के साथ आता है। इसमें 264 लीटर की क्षमता मिलती है जिसे 2 से 3 लोगों वाले परिवार के लिए बनाया गया है। इसमें 3 स्टार रेटिंग मिलती है जो ऊर्जा कुशल दक्षता को दर्शाता है। इसमें बड़े साइज़ का वेजिटेबल ट्रे मिलता है जिसकी मदद से आप आसानी से सब्जियों को रख सकते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीबैक्टीरियल गैस्केट मिलता है जो फ्रिज के अंदर धूल और गंदगी को आने से रोकने में मदद कर सकता है। इसे स्टाइलिश डिज़ाइन में बनाया गया है जो देखने में काफी सुंदर लगता है, साथ ही यह आपके किचन को और भी सुंदर दिखाने में मदद कर सकता है। यह बिना किसी स्टेबलाइजर के आसानी से चल सकता है। इसके अलावा इसमें डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर का इस्तेमाल किया गया है जो बिजली की खपत कम करने में भी मदद कर सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Samsung
    • क्षमता - 246 लीटर
    • कॉन्फ़िगरेशन - फ़्रीज़र-ऑन-टॉप
    • रंग - कैमेलिया पर्पल
    • मॉडल - ‎‎RR26C3893CR/HL
    • डीफ़्रॉस्ट सिस्टम ‎- मैनुअल

    खूबियां

    • यह बिजली जाने पर आसानी से इन्वर्टर से चल सकता है।
    • इसमें फ्रेश रूम की सुविधा मिलती है जो डेयरी प्रॉडक्ट को लंबे समय तक तरोताजा रखने में मदद कर सकता है।
    • इसमें फ्रेश मैक्स मिलता है जो आपको ज़्यादा जगह देता है जिसकी वजह से आप खाने-पीने का सामान आसानी से रख सकते हैं।

    कमी

    • कुछ अमेज़न यूज़र का कहना है कि यह सही कूलिंग नहीं कर रहा है।

    ऐसे ही जानकारी के लिए आप योर पिक्स पर क्लिक कर सकते हैं। 

    05

सिंगल डोर सैमसंग रेफ्रिजरेटर के मॉडल की तुलना

यहां पर सैमसंग के अलग-अलग मॉडल वाले सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर की तुलना क्षमता, स्टार रेटिंग के आधार पर की गई है, जिन्हें ध्यान में रखकर खुद के लिए बढ़िया विकल्प का चयन कर सकते हैं।

मॉ़डल

क्षमता

स्टार रेटिंग 

खासियत 

‎RR21D2H259U/HL

‎189 लीटर

फ्रेश रूम 

‎RR20C1724CU/HL

183 लीटर

4

डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर

‎RR24C2723S8/NL

223 लीटर

3

स्मार्ट कनेक्ट इन्वर्टर

‎RR20D2825RZ/NL

183 लीटर

डिजिटल डिस्प्ले

‎RR26C3893CR/HL

246 लीटर

3

फ्रेश रूम 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • सैमसंग सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर कितने में मिल सकता है?
    आमतौर पर, सैमसंग सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर की कीमत मॉडल, क्षमता और फीचर्स के आधार पर अलग-अलग होती है। हालांकि इसकी शुरुआती कीमत ₹10,000 से लेकर ₹25,000 तक हो सकती है।
  • क्या सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर छोटे परिवारों के लिए पर्याप्त हैं?
    जी हां, 1-3 सदस्यों वाले छोटे परिवारों या बैचलर्स के लिए सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर अक्सर पर्याप्त होते हैं।
  • सिंगल डोर फ्रिज में फ्रॉस्ट-फ्री विकल्प उपलब्ध हैं क्या?
    जी हां, अधिकांश सिंगल डोर फ्रिज डायरेक्ट कूल होते हैं, लेकिन कुछ प्रीमियम मॉडल में सेमी-फ्रॉस्ट-फ्री या डीफ्रॉस्ट बटन की सुविधा होती है।