₹20,000 से कम कीमत वाले Single Door Refrigerator: कूलिंग का किफायती समाधान!
अगर आपका बजट है ₹20,000 तक का और तलाश है एक दमदार क्वालिटी के सिंगल डोर Fridge की तो हम लेकर आए हैं बढ़िया क्वालिटी के विकल्प। शानदार कूलिंग, मजबूत कांच से बने बड़े शेल्फ, इन्वर्टर कनेक्टिविटी और हाई एनर्जी स्टार रेटिंग के साथ मिलेंगे Haier, IFB, Samsung, Whirlpool और Godrej जैसे ब्रांड्स के मॉडल।
Single Door Refrigerator जो मिलेंगे ₹20,000 से कम में
₹20,000 से कम कीमत की रेंज में आने वाले सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर किफायती होने के साथ-साथ कूलिंग में भी दमदार हो सकते हैं। इनमें आपको 150 लीटर+ से लेकर 250 लीटर तक की क्षमता वाले विकल्प मिल सकते हैं। इस क्षमता वाले Single Door Fridge 2-4 लोगों तक के परिवार के लिए सही पसंद हो सकते हैं। हाई क्वालिटी कंप्रेसर से लैस इन फ्रिज की खासियत होती है कि ये ऊर्जा कुशलता के साथ काम कर सकते हैं बेहतरीन कूलिंग का अनुभव भी करा सकते हैं। इनकी एडवांस टेक्नोलॉजी फ्रिज के हर हिस्से को सही तरह से ठंडा कर सकती हैं और अंदर रखी फल-सब्जियां लंबे समय तक ताजा भी रह सकती हैं। इस बजट रेंज में मिलने वाले सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर के विकल्पों के लिए Haier, Samsung, Whirlpool, IFB और Godrej जैसे ब्रांड्स भरोसेमंद हो सकते हैं। तो आइए अब जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।
₹20,000 से कम कीमत वाले सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में मिलेंगी क्या खासियतें?
डाइरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी- ₹20,000 तक के मिलने वाले सभी सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में डाइरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी होती है जो बिजली की बचत करते हुए शानदार कूलिंग का अनुभव आपको करा सकती है। यह सुविधा फल-सब्जियों को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने में मदद कर सकती है और फ्रिज के हर कोने को एक समान रूप से ठंडा कर सकती है।
डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर-इस बजट रेंज में आने वाले Single Door रेफ्रिजरेटर डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आते हैं। यह कंप्रेसर शानदार कूलिंग, ऊर्जा कुशल संचालन और कम शोर के साथ फ्रिज को काम करने में मदद करते हैं।
स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन-एक सीमित वोल्टेज रेंज में इन सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर को बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है। ये फ्रिज वोल्टेज के कम-ज्यादा होने पर भी आसानी से खराब नहीं होंगे और इनके कंप्रेसर भी असर नहीं पड़ेगा।
मजबूत कांच से बने शेल्फ और बेस स्टैंड-इन सिंगल डोर Refrigerator के शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने होते हैं जिनपर भारी बर्तनों को आसानी से रखा जा सकता है। इसी के साथ कई मॉडल्स में आपको बेस स्टैंड ड्रॉर भी मिलेगा जिनमें आलू, प्याज और लहसून समेत उन चीजों को रखा जा सकता है जिन्हें ठंडा रखने की जरूरत नहीं होती।
ज्यादा एनर्जी स्टार रेटिंग-₹20,000 से कम बजट में मिलने वाले सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर 2, 3, 4 और 5 एनर्जी स्टार रेटिंग वाले होते हैं जो इनकी ऊर्जा कुशलता को दर्शाती है।
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 205L 5Star Direct Cool Single Door Refrigerator
डाइरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी से लैस यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर 2-3 लोगों के परिवार के लिए सही पसंग हो सकता है। हायर ब्रांड के इस सिंगल डोर फ्रिज की क्षमता 205 लीटर और एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इसमें दिया गया इन्वर्टर कंप्रेसर 50% तक कम ऊर्जा की खपत कर सकता है और शोर स्तर को कम करते हुए शानदार प्रदर्शन सुनिश्चित करेगा। यह Haier फ्रिज बिजली जाने पर आसानी से घर के इन्वर्टर से कनेक्ट करके भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फ्रिज की ताजा खाना रखने की क्षमता 187 लीटर और फ्रीजर क्षमता 18 लीटर की है। अगर बात करें स्टोरेज की तो इसमें आपको कुल 1 कंपार्टमें, 1 वेजिटेबल और 2 शेल्फ मिल जाएंगे। इसके बड़े बॉटल गार्ड में 2 लीटर क्षमता वाली बोतलों को भी आसानी से रखा जा सकता है। यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर मजबूत कांच से बने शेल्फ के साथ आता है, जिनपर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है। ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट की वजह से इसमें किटाणु आसानी से नहीं पनपेंगे। ईजी क्लीन बैक सुविधा की वजह से फ्रिज के पिछले हिस्से को साफ करने में आपको परेशानी नहीं होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 62D x 56W x 138H सेंटीमीटर
ब्रांड- Haier
क्षमता- 205 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- कॉम्पैक्ट फ्रीजर ऑन टॉप
कलर- मैरीन रोज
मॉडल- HED-215MRB-N
ऊर्जा खपत- 135 Kilowatt Hours Per Year
वोल्टेज- 230 Volts
डोर ओरिएंटेशन- राइट
डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
इसे एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
डायमंड एज फ्रीजिंग टेक्नोलॉजी खाने को अच्छी तरह से जमाने में मदद कर सकती है।
लॉक ऐंड की सुविधा के साथ दरवाजे को अच्छी तरह से बंद किया जा सकता है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा है।
01
Samsung 183 L, 5 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator
5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर सैमसंग ब्रांड का है, जिसकी क्षमता 183 लीटर की है। यह एक स्टाइलिश डिजाइन वाला सिंगल डोर फ्रिज है जिसके टेंप्रेचर को आसानी से कम-ज्यादा किया जा सकता है। यह सैसमंग सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर 165 लीटर तक की ताजा खाना रखने और 18 लीटर तक की फ्रीजर क्षमता वाला है। इसमें आपको कुल 1 कंपार्टमेंट, 2 शेल्फ 1 और 1 वेजिटेबल ड्रॉर मिल जाएंगे। इस Samsung Fridge को आसानी से 100v-300v तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें लगे सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं जिनपर आसानी से 175 किलोग्राम तक का वजन रखा जा सकता है। इसकी खासियत है कि इसमें रखा खाना करीब 15 दिनों तक ताजा बना रह सकता है। यह सिंगल डोर फ्रिज पावर कूल सुविधा के साथ आता है, जो इसे तेजी से ठंडा करने में मदद कर सकती है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें डोरलॉक की सुविधा भी दी गई है, जिसकी मदद से बच्चों को फ्रिज का दरवाजा खोलने से रोका जा सकता है। वहीं, इसका क्लीयर व्यू लैंप फ्रिज के अंदर भरपूर रोशनी देने का काम कर सकता है, ताकि आपको सामान ढूंढने में परेशानी न हो।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 66.5D x 53.6W x 133H सेंटीमीटर
ब्रांड- Samsung
क्षमता- 183 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर-ऑन टॉप
कलर- ब्लू
मॉडल- RR20D2825HV/NL
ऊर्जा खपत- 128 Kilowatt Hours Per Year
वोल्टेज- 220 Volts
डोर ओरिएंटेशन- राइट
मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
यह रेफ्रिजरेटर 2-3 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है।
बिजली जाने पर इसे घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट किया जा सकता है।
इसके बेस स्टैंड में उन चीजों को रखा जा सकता है जिन्हें ठंडा रखने की आवश्यकता नहीं होती।
डीप डोर गार्ड में बड़े साइज की बोतलों को स्टोर करना आसान रहेगा।
कमी
अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई बड़ी खामी नहीं बताई है।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
Whirlpool 192 L 4 Star Icemagic Powercool Direct-Cool Single Door Refrigerator
डाइरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी से लैस यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर व्हर्लपूल ब्रांड का है, जो 130V-330V की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी इंसुलेटेड कैपिलेरी टेक्नोलॉजी कंप्रेसर को अच्छी तरह से काम करने में मदद करती है, जिससे कूलिंग व ऊर्जा कुशलता का सही प्रदर्शन होता है। 192 लीटर की क्षमता वाला यह Whirlpool रेफ्रिजरेटर 4 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला है। बिजली जाने पर इसे घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट करके इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बड़े वेजिटेबल क्रिस्पर में रखी फल-सब्जियां लंबे समय तक ताजा बनी रह सकती हैं। अगर हम बात करें स्टोरेज की तो इसमें आपको 4 ड्रॉर और 2 शेल्फ मिल जाएंगे; जिनमें काफी सारा सामान आसानी से स्टोर हो सकता है। इस फ्रिज के सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं, जिस वजह से उन पर भारी बर्तन भी आसानी से रखे जा सकते हैं। वहीं, ऐंटी-बैक्टेरियल गास्केट की वजह से इसमें आसानी से किटाणु नहीं पनपेंगे। यह फ्रिज 2-3 लोगों के परिवार के लिए सही विकल्प हो सकता है और इसमें 2 लीटर क्षमता वाली 3 बोतलों को आसानी से रखा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 66.5D x 59.5W x 132H सेंटीमीटर
ब्रांड- Whirlpool
क्षमता- 192 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- इंटर्नल फ्रीजर
कलर- ब्लू
मॉडल- 215 IMPC PRM 4S SAPPHIRE PEONY-Y
ऊर्जा खपत- 132 Kilowatt Hours Per Year
वोल्टेज- 220 Volts
शेल्फ- 2
मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
बिजली कटौती के 12 घंटों तक इसके अंदर की कूलिंग बनी रह सकती है।
इसकी हनी कॉम्ब लॉकइन टेक्नोलॉजी खाने को लंबे समय तक ताजा रख सकती है।
इसकी क्विक चिल जोन में डेयरी प्रोडक्ट्स को स्टोर किया जा सकता है।
इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 177.7 लीटर और फ्रीजर क्षमता 14.3 लीटर है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी साइज छोटी लगी है।
03
IFB 197L 5 Star Direct Cool Single Door Refrigerator
यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर आईएफबी ब्रांड का है, जो आपको तेज व शानदार कूलिंग का अनुभव करा सकता है। 197 लीटर क्षमता वाला यह रेफ्रिजरेटर 2-3 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। इसकी खासियत है कि यह 10 घंटों तक के कूलिंग रिटेंशन के साथ खाने को बिजली जाने के बाद भी लंबे समय तक ताजा बनाए रख सकती है। यह IFB Refrigerator मेटल इन्फ्यूज्ड आइस ट्रे के साथ आता है, जिसमें आप 60 मिनट तक के समय में बर्फ जमा सकते हैं। इसका बड़ा क्रिसपर वाला वेजिटेबल ड्रॉर 20 लीटर तककी क्षमता वाला है, जिसमें ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां रखी जा सकती हैं। अगर हम बात करें स्टोरेज की तो इसमें आपको 3 रैक्स व 3 शेल्फ मिल जाएंगे। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 184 लीटर और फ्रीजर क्षमता 13 लीटर है। यह फ्रिज बिजली जाने के बाद एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, बिजली जाने पर इसे घर के इन्वर्टर से भी आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। वहीं, XL बॉटल बिन में 2.25 लीटर तक की क्षमता वाली तीन बोतलें आसानी से रखी जा सकती हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 66.5D x 53.9W x 127.8H सेंटीमीटर
ब्रांड- IFB
क्षमता- 197 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- सिंगल
कलर- ब्रश ग्रे
मॉडल- IFBDC-2235DBSE
ऊर्जा खपत- 132 Kilowatt Hours Per Year
वोल्टेज- 220 Volts
शेल्फ- 2
मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
जरूरत पड़ने पर इसके शेल्फ को आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है।
इसके ट्रांसपेरेंट फ्रीजर डोर के साथ अंदर रखी चीजों को आसानी से देखा जा सकता है।
ऐंटी बैक्टेरियल गास्टेक किटाणुओं को पनपने से रोकेगी।
ह्यूमिडिटी कंट्रोलर फल-सब्जियों को लंबे समय तक ताजा बनाए रख सकता है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स को यह रेफ्रिजरेटर कम मजबूत लगा है।
उपकरणों, फैशन, ब्यूटी और कई अन्य तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
04
Godrej 183 L 2 Star| Farm Fresh Crisper Technology| Turbo Cooling Technology | Toughened Glass Shelved | Jumbo Vegetable Tray | Direct Cool Single Door Refrigerator
टर्बो कूलिंग टेक्नोलॉजी से लैस यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर 183 लीटर की क्षमता वाला है, जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 2 है। इसकी फ्रेश क्रिस्पर टेक्नोलॉजी फल-सब्जियों को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने में मदद कर सकती है। यह गोदरेज फ्रिज टर्बो कूलिंग टेक्नोलॉजी से लैस है जो बोतलों को तेजी से ठंडा करने और बर्फ को जल्दी जमाने में मदद कर सकती है। इस Godrej रेफ्रिजरेटर की एडवांस कैपिलेरी टेक्नोलॉजी ट्विन लेयर वाले इंसुलेशन के साथ तेज और शानदार कूलिंग का अनुभव करा सकती है। इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ पर आप भारी बर्तनों को भी आसानी से रख सकेंगे। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 168 लीटर और फ्रीजर क्षमता 16 लीटर है। बड़े साइज की बोतलों को आसानी से रखने के लिए इसमें आपको बड़ा ऐक्वा स्पेस मिल जाएगा। इसमें आपको कुल 2 शेल्फ, एक वेजिटेबल बास्केट, 2 डोर शेल्फ और एक बॉटल स्पेस मिल जाएगी।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 62.6D x 57.5W x 126H सेंटीमीटर
ब्रांड- Godrej
क्षमता- 183 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर-ऑन टॉप
कलर- बेरी ब्लू
मॉडल- RD R190BN THF BR BL
ऊर्जा खपत- 166 Kilowatt Hours Per Year
वोल्टेज- 230 Volts
शेल्फ- 2
डोर मटेरियल- प्लास्टिक
खूबियां
लंबे रेफ्रिजरेटर बेस की वजह से जमीन साफ करने में आपको परेशानी नहीं होगी।
इसमें रखी फल-सब्जियां करीब 24 दिनों तक ताजा रह सकती हैं।
इसकी वेजिटेबल बास्केट की क्षमता 20 लीटर तक की है।
यह 2-3 लोगों के परिवार के लिए एक अच्छा फ्रिज हो सकता है।
कमी
अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई खामी नहीं बताई है।
05
अब समझिए इन सभी सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर के बीच का अंतर
आपने ₹20,000 से कम की कीमत में मिलने वाले अलग-अलग ब्रांड्स के सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर के विकल्पों को तो देख लिया; अब इन सभी के बीच के अंतर को इस तालिका के साथ समझ लेते हैं।
ब्रांड व मॉडल नंबर
क्षमता
एनर्जी स्टार रेटिंग
खासियत
Haier
(HED-215MRB-N)
205 लीटर
5
बड़ा फ्रीजर जोन
Samsung
(RR20D2825HV/NL)
183 लीटर
5
ऑटो ऐक्सप्रेस कूलिंग
Whirlpool
(215 IMPC PRM 4S SAPPHIRE PEONY-Y)
192 लीटर
4
कैपिलेरी टेक्नोलॉजी
IFB
(IFBDC-2235DBSE)
197 लीटर
5
तेज आइस मेकिंग
Godrej
183 लीटर
2
टर्बो कूलिंग
नोट: यहां बताए गए सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर की MRP ₹20,000 से ज्यादा है, लेकिन लेख लिखने के दौरान कीमत ₹20,000 से कम थी। किसी भी प्रोडक्ट की कीमत कम-ज्यादा होने पर हम उत्तरदायी नहीं हैं। हम अपने पाठकों से प्रोडक्ट का चुनाव करने से पहले सही दाम Amazon पर देखने का आग्रह करते हैं।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
किन ब्रांड्स के पास ₹20,000 से कम वाले सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर मिल सकते हैं?
आपको Haier, Whirlpool, Godrej, Samsung और IFB जैसे ब्रांड्स के पास ₹20,000 से कम वाले सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर मिल सकते हैं। ये ब्रांड्स इन्वर्टर और 4-5 Star रेटिंग वाले बेहतरीन सिंगल डोर फ्रिज पेश करते हैं। इनमें आपको 180 से 210 लीटर तक की क्षमता, मजबूत ग्लास से शेल्फ और बिना स्टेबलाइजर के चलने की सुविधा मिलती है। यह बजट टिकाऊ और बिजली बचाने वाले मॉडल्स के लिए सही हो सकता है।
क्या ₹20,000 से कम कीमत वाले सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर ऊर्जा कुशल होते हैं?
हां, ₹20,000 से कम में भी आपको 3 से 5-स्टार रेटिंग वाले ऊर्जा कुशल रेफ्रिजरेटर मिल सकते हैं। आधुनिक मॉडल्स में डिजिटील इन्वर्टर टेक्नोलॉजी होती है, जो बिजली की खपत को काफी कम कर सकती है। एक 5-स्टार सिंगल डोर फ्रिज साल भर में मात्र 130-150 यूनिट बिजली खर्च कर सकता है।
₹20,000 से कम कीमत वाले सिंगल डोर रेफ्रिजटरेट पर कितनी वॉरंटी मिल सकती है?
₹20,000 से कम के सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर पर आमतौर पर 1 साल की प्रोडक्ट वॉरंटी और कंप्रेसर पर 10 साल तक की वारंटी मिल सकती है। Haier और Samsung जैसे कुछ ब्रांड्स अब डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर पर 20 साल तक की वारंटी भी देने लगे हैं, जो लंबे समय तक सुरक्षा सुनिश्चित करती है।