बिना स्टेबलाइजर के चलने वाले ये Single Door Fridge सुरक्षित तरह से करेंगे काम, रहेंगे ऊर्जा कुशल भी!
बिना Stabilizer के चलने वाले बढ़िया क्वालिटी के सिंगल डोर फ्रिज आपके घर के लिए हो सकते हैं एक ऊर्जा कुशल पसंद। वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को हो सकते हैं सक्षम और साथ ही कूलिंग भी होगी शानदार। देखिए Haier, LG, Whirlpool, Samsung और IFB जैसे ब्रांड्स के विकल्प; और जानिए उनकी खासियत।
अगर आपको एक टिकाऊ व बजट में फिट होने वाले फ्रिज की तलाश है तो बिना स्टेबलाइजर के चलने वाले सिंगल डोर मॉडल्स सही विकल्प हो सकते हैं। इनकी खासियत यह होती है कि इनमें एक इन-बिल्ट सिक्योरिटी सिस्टम दिया होता है जिस वजह से वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को ये आसानी से संभाल सकते हैं। इसी के साथ बिना Stabilizer के चलने वाले सिंगल डोर फ्रिज कम बजट में आसानी से मिल सकते हैं और साथ ही इनमें अलग से स्टेबलाइजर लगाने का खर्चा नहीं पड़ता। इसी के साथ इनमें आपको 5 स्टार और 4 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले सिंगल डोर Fridge भी देखने मिल सकते हैं, जो बिजली की बचत करने में भी मददगार हो सकते हैं। छोटे परिवारों, बैचलर्स या कपल्स के लिए ये फ्रिज सही पसंद हो सकते हैं। अग बात की जाए बड़े ब्रांड्स की तो इस सुविधा के साथ आपको सैमसंग, आईएफबी, व्हर्लपूल, एलजी और हायर जैसे ब्रांड्स के विकल्प देखने मिल सकते हैं। तो आइए अब इनकी खासियतों को विस्तार से जानते हैं।
क्यों बिना स्टेबलाइजर के चलने वाले सिंगल डोर फ्रिज हो सकते हैं सही पसंद?
वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से रहेंगे सुरक्षित- भारत में आज भी कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां वोल्टेज का उतार-चढ़ाव बना रहता है और इन सिंगल डोर फ्रिज में दिया गया दमदार क्वालिटी का कंप्रेसर एक सीमित वोल्टेज रेंज में इस उतार-चढ़ाव को संभाल लेता है। अगर वोल्टेज सीमीत रेंज से ऊपर जाता है, तो पावर सपलाई अपने आप कट जाती है, जिससे कंप्रेसर पर असर नहीं पड़ता।
रहेंगे ऊर्जा कुशल- बिना स्टेबलाइजर के चलने वाले Single Door फ्रिज ऊर्जा कुशल तरह से काम करते हैं। इनमें आपको 3, 4 और5 स्टार एनर्जी स्टार रेटिंग वाले मॉडल्स मिल जाएंगे इनकी इन्वर्टर टेक्नोलॉजी ऊर्जा की कम खपत करते हुए शोर स्तर को भी कम रखती है।
ग्रामीण क्षेत्रों या टाउन के लिए सही पसंद- अगर आप ग्रमीण या टाउन एरिया में रहते हैं जहां बिजली की कटौती होना आम हात है तो बिना स्टेबलाइजर के चलने वाले सिंगल डोर Fridge सही पसंद हो सकते हैं। इनका लंबा कूलिंग रिटेंशन चीजों को लंबे समय तक ताजा व ठंडा रह सकता है। वहीं, जरूरत पड़ने पर इन्हें घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट करके इस्तेमाल किया जा सकता है।
टिकाऊ क्वालिटी व लंबी लाइफ- चूंकि ये फ्रिज हाई क्वालिटी के कंप्रेसर से लैस होते हैं जिस कारण इनकी क्वालिटी लंबे समय तक टिकाऊ बनी रह सकती है। इनका कंप्रेसर आसानी से हीट नहीं होगा और लंबे समय तक बढ़िया कूलिंग सुनिश्चित कर सकता है। बड़े ब्रांड्स अपने कंप्रेसर पर 10 साल तक की वॉरंटी भी देते हैं।
किफायती होते हैं- ये फ्रिज उन लोगों के लिए सही पसंद हो सकते हैं जो एक सीमित बजट में हाई क्वालिटी मॉडल तलाश रहे हैं। ये आपको ₹20,000 तक के बजट में आसानी से मिल सकते हैं और साथ ही अलग से स्टेबलाइजर लगाने का खर्चा भी बच जाता है।
तो आइए अब देखते हैं बिना स्टेबलाइजर के चलने वाले सिंगल डोर फ्रिज के कुछ मॉडल्स को।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 190L 5 Star Direct Cool Single Door Refrigerator
यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर हायर ब्रांड का है जिसे 230v तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है। 190 लीटर की क्षमता वाला यह फ्रिज 5 स्टार एनर्जी रेटिंग से लैस है, जो 2-3 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। डाइरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी वाला यह रेफ्रिजरेटर अपने इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ 50% तक ऊर्जा की बचत कर सकता है और साथ ही शोर स्तर को भी कम रखेगा। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 176 लीटर और फ्रीजर क्षमता 14 लीटर की है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 1 कंपार्टमेंट, 1 वेजिटेबल ड्रॉर और 3 शेल्फ मिल जाएंगे। इस Haier फ्रिज के सभी शेल्फ मजबूत कांच से बने हैं, जिनपर भारी बर्तनों को भी रखा जा सकता है। इसकी ऐंटी-बैक्टेरियल गास्केट की वजह से रेफ्रिजरेटर में किटाणु नहीं पनपेंगे। इसके बड़े वेजिटेबल ड्रॉर में ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां रखी जा सकती हैं। वहीं, बच्चों की सुरक्षा और सामान को सुरक्षित रखने के लिए इसमें लॉक ऐंड की सुविधा भी दी गई है। इसमें दिए गए बेस ड्रॉर में आप उन चीजों को रख सकते हैं जिन्हें ठंडा रखने की जरूरत नहीं होती।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 62.8D x 53W x 131.3H सेंटीमीटर
ब्रांड- Haier
क्षमता- 190 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
कलर- मैरीन डहेलिया
मॉडल- HED-205MDB-P
वोल्टेज- 230.0 Volts
डोर ओरिएंटेशन- राइट
खूबियां
बिजली जाने पर इसे घर के इन्वर्टर से कनेक्ट किया जा सकता है।
इसके बड़े बॉटल गार् में बड़ी साइज की बोतलों को भी रखा जा सकता है।
इसमें आप करीब 60 मिनट तक के समय में बर्फ जमा सकते हैं।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स इसकी बिल्ड क्वालिटी से खुश नहीं हैं।
01
LG 185 L, 5 Star, Smart Inverter Compressor, Direct-Cool Single Door Refrigerator
स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर आपको लंबी ताजगी, कूलिंग और ऊर्जा कुशलता का अनुभव करा सकता है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह फ्रिज 90V-310V तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है। 185 लीटर की क्षमता वाला यह रेफ्रिजरेटर LG ब्रांड का है, जिसकी मॉइस्ट ऐंड फ्रेश टेक्नोलॉजी नमी के स्तर को बनाए रखती है, जिससे फल-सब्जियां लंबे समय तक ताजा बनी रह सकती हैं। इसमें आपको फास्ट आइस मेकिंग की सुविधा मिल जाएगी, जिसकी मदद से कम समय में बर्फ जमाई जा सकती है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 169 लीटर और फ्रीजर क्षमता 16 लीटर है। इसका एडवांस क्वालिटी का कंप्रेसर कूलिंग को लोड के हिसाब से सेट करने का काम करता है। इसके बेस स्टैंड में दिए गए ड्रॉर में आलू, प्याज और लहसून समेत उन चीजों को रखा जा सकता है जिन्हें ठंडा रखने की जरूरत नहीं होती। वहीं, जर्म-रेजिजटेंट गास्केट बैक्टेरिया व किटाणुओं को पनपने से रोकती है जिस वजह से ताजगी लंबी समय तक बनी रह सकती है। इसकी बड़ी बॉटल स्टोरेज स्पेस में 2 लीटर क्षमता वाली बोतलों को भी रखा जा सकता है। इसमें आपको 2 कंपार्टमेंट, 2 शेल्फ और 1 वेजिटेबल बास्केट के साथ 2+3 डोर बास्केट मिल जाएंगी।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 65D x 53.4W x 127.7H सेंटीमीटर
ब्रांड- LG
क्षमता- 185 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
कलर- शाइनी स्टील
मॉडल- GL-D201APZU.BPZZEBN
वोल्टेज- 220 Volts
डोर शेल्फ- 5
डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट
खूबियां
यह 2-3 लोगों के परिवार के लिए एक सही पसंद हो सकता है।
इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ करीब 175 किलोग्राम तक का वजन झेल सकते हैं।
इसकी ऐंटी रैट बाइट स्लीव कंप्रेसर व अन्य पुर्जों को चूहों से बचाकर रख सकती है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा है।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
Whirlpool 184 L 5 Star Direct-Cool Single Door Refrigerator
इंटेलिसेंस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह डाइरेक्ट कूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर 2-3 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। 184 लीटर की क्षमता वाले इस फ्रिज की एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। हनी कॉम्ब लॉक इन टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह Whirlpool फ्रिज नमी के सही स्तर को बनाए रखते हुए फल-सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रख सकता है। इसकी इंटेलिसेंस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी ऊर्जा की खपत को कम कर सकती है और वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को आसानी से संभाल सकती है। इसमें लगी ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट किटाणुओं को बढ़ने से रोकेगी और साथ ही ताजगी को भी बनाए रखने का काम कर सकती है। यह सिंगल डोर फ्रिज 95V-300V तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, बिजली कटौती के दौरान इसे घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट किया जा सकता है। इसकी इंसुलेटेड कैपिलेरी टेक्नोलॉजी कूलिंग को 9 घंटे तक बनाए रख सकती है। इसके 2 बॉटल रैक्स में 2 लीटर की तीन और 1 लीटर की पांच बोतलों को स्टोर किया जा सकता है। 2-3 लोगों के परिवार के लिए यह एक सही फ्रिज हो सकता है। इसमें आपको कुल 1 ड्रॉर और 2 शेल्फ मिल जाएंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 66.5D x 59.5W x 137H सेंटीमीटर
ब्रांड- Whirlpool
क्षमता- 184 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- इंटरनल फ्रीजर
कलर- ब्लू
मॉडल- 205 WDE ROY 5S Inv SAPPHIRE SPRING-Y
वोल्टेज- 220 Volts
शेल्फ- 2
डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट
खूबियां
इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 169.2 लीटर और फ्रीजर क्षमता 14.3 लीटर है।
ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट की वजह से इसमें किटाणु नहीं पनपेंगे।
एक बटन की मदद से इसे आसानी से डीफ्रॉस्ट किया जा सकता है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी क्वालिटी ज्यादा टिकाऊ नहीं लगी है।
03
Samsung 183 L, 5 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator
5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर 1 कंपार्टमेंट, 2 शेल्फ 1 और 1 वेजिटेबल ड्रॉर वाला है। इसे 100v-300v तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें लगे सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं जिनपर आसानी से 175 किलोग्राम तक का वजन रखा जा सकता है। 183 लीटर क्षमता वाले इस सिंगल डोर फ्रिज के टेंप्रेचर को आसानी से कम-ज्यादा किया जा सकता है। यह 165 लीटर तक की ताजा खाना रखने और 18 लीटर तक की फ्रीजर क्षमता वाला है। इस Samsung फ्रिज की खासियत है कि इसमें रखा खाना करीब 15 दिनों तक ताजा बना रह सकता है। यह सिंगल डोर फ्रिज पावर कूल सुविधा के साथ आता है, जो इसे तेजी से ठंडा करने में मदद कर सकती है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें डोरलॉक की सुविधा भी दी गई है, जिसकी मदद से बच्चों को फ्रिज का दरवाजा खोलने से रोका जा सकता है। वहीं, इसका क्लीयर व्यू लैंप फ्रिज के अंदर भरपूर रोशनी देने का काम कर सकता है, ताकि आपको सामान ढूंढने में परेशानी न हो।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 66.5D x 53.6W x 133H सेंटीमीटर
ब्रांड- Samsung
क्षमता- 183 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर-ऑन टॉप
कलर- ब्लू
मॉडल- RR20D2825HV/NL
ऊर्जा खपत- 128 Kilowatt Hours Per Year
वोल्टेज- 220 Volts
डोर ओरिएंटेशन- राइट
मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
बिजली जाने पर इसे घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट किया जा सकता है।
इसके बेस स्टैंड में उन चीजों को रखा जा सकता है जिन्हें ठंडा रखने की आवश्यकता नहीं होती।
डीप डोर गार्ड में बड़े साइज की बोतलों को स्टोर करना आसान रहेगा।
कमी
अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई बड़ी खामी नहीं बताई है।
04
IFB Smart Choice 187L 4 Star Direct Cool Advanced Inverter Single Door Refrigerator
187 लीटर की क्षमता वाला यह सिंगल डोर फ्रिज 2-3 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। 4 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह रेफ्रिजरेटर 2 कंपार्टमेंट, 2 शेल्फ, 1 वेजिटेबल बास्केट और 5 डोर शेल्फ के साथ आता है। इसके ऐक्स्ट्रा हाइट वाले शेल्फ में आप आसानी से हर तरह की चीजों को स्टोर कर सकते हैं और मजबूत क्वालिटी के शेल्फ पर 250 किलोग्राम तक के भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है। इस IFB रेफ्रिजरेटर का कूलिंग रिटेंशन 10 घंटे तक का है, जिस वजह से बिजली जाने के लंबे समय बाद तक ठंडक बनी रह सकती है। इसके बेस स्टैंड वाले ड्रॉर में उन चीजों को स्टोर किया जा सकता है, जिनको फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती है। ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट के साथ आने वाला यह फ्रिज आसानी से बैक्टेरिया व किटाणुओं को पनपने से रोकेगा। इसके वेजिटेबल बास्केट में रखी फल-सब्जियां ह्यूमिडिटी कंट्रोल सुविधा के साथ लंबे समय तक ताजा रह सकती हैं। 100v-300v तक की वोल्टेज रेंज में इसे बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी XL बॉटल बिन में 2.25 लीटर क्षमता वाली तीन बोतलों को स्टोर किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 66.5D x 53.9W x 134.5H सेंटीमीटर
ब्रांड- IFB
क्षमता- 187 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- कॉम्पैक्ट इंटरनल फ्रीजर
कलर- ब्लू
मॉडल- IFBDC-2134DBNED
वोल्टेज- 220 Volts
शेल्फ- 2
डोर ओरिएंटेशन- राइट
खूबियां
बिजली जाने पर इसे घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट किया जा सकता है।
इसमें हिडेन डोर लॉक की सुविधा दी गई है।
ट्रांस्पेरेंट फ्रीजर डोर की वजह से अंदर रखी चीजों को आसानी से देखा जा सकता है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा है।
05
अब समझिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर
आपने अलग-अलग ब्रांड्स के बिना स्टेबलाइजर के चलने वाले सिंगल डोर फ्रिज के विकल्पों को तो देख लिया, अब इनके बीच का अंतर इस तालिका के साथ समझते हैं।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
क्या बिना स्टेबलाइजर के चलने वाले सिंगल डोर फ्रिज टिकाऊ होते हैं?
बिना स्टेबलाइजर चलने वाले सिंगल डोर फ्रिज स्थिर बिजली सप्लाई में काफी टिकाऊ होते हैं क्योंकि इनमें इन-बिल्ट सुरक्षा टेक्नोलॉजी होती है। ऊर्जा कुशल क्वालिटी वाले ये फ्रिज आपको 4 और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले विकल्प भी देखने मिल सकते हैं।
किस ब्रांड के पास बिना स्टेबलाइजर के चलने वाले सिंगल डोर फ्रिज मिल सकते हैं?
Samsung, Haier, LG, Whirlpool और IFB जैसे ब्रांड्स के पास आपको बढ़िया क्वालिटी के विकल्प मिल सकते सिंगल डोर फ्रिज मिल सकते हैं जो बिना स्टेबलाइजर के काम कर सकते हैं। ये ऊर्जा कुशल भी होते हैं जिस वजह से आपको बिजली बिल की बहुत ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं होगी।
बिना स्टेबलाइजर के चलने वाले सिंगल डोर फ्रिज किन लोगों के लिए सही पसंद हो सकते हैं?
उन क्षेत्रों में जहां बहुत ज्यादा वोल्टेज का उतार-चढ़ाव होता है या जहां बिजली की कटौती होती रहती है वहां के लिए बिना स्टेबलाइजर के चलने वाले सिंगल डोर फ्रिज सही पंसद हो सकते हैं। इनकी खासियत यह भी होती है कि इन्हें आप घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट करके इस्तेमाल कर सकते हैं।