Samsung या Haier: किसका साइड बाय साइड Fridge चुनना होगा सही? जानिए विस्तार से
Samsung Vs Haier: दोनों में से किस ब्रांड का Side By Side फ्रिज हो सकता है आपके लिए बेहतर पसंद? एक अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी के कारण है लोकप्रिय तो दूसरा पेश करता है पैसा वसूल क्वालिटी। अंतर के साथ देखिए दोनों ब्रांड के कुछ विकल्प और जानिए उनकी खासियतें।
जब भी बात आती है घर के लिए एक बढ़िया क्वालिटी के साइड-बाय-साइड फ्रिज का चयन करने की तो सैमसंग और हायर दो लोकप्रिय नाम हैं। जहां एक तरफ Samsung के साइड बाय साइड मॉडल्स स्मार्ट घरों के लिए एक स्मार्ट पसंद हो सकते हैं। इनमें आपको स्पेसमैक्ट टेक्नोलॉजी मिलेगी, जो ज्यादा सामान रखने के लिहाज से बेहतरीन हो सकती है। इसी के साथ ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी के साथ खाना लंबे समय तक ताजा बना रह सकता है। दूसरी तरफ Haier के साइड बाय साइड Refrigerator एक पैसा वसूल पसंद हो सकते हैं। इनमें अलग-अलग कन्वर्टेबल मोड्स के साथ ज्यादा स्टोरेज क्षमता मिल सकती है। इसके अलावा इन्वर्टर टेक्नोलॉजी इन्हें ऊर्जा कुशल बनाती है। सैमसंग के साइड बाय साइड फ्रिज टेक्नोलॉजी के प्रति जागरुक लोगों के लिए सही पसंद हो सकते हैं और हाय उन लोगों के लिए सही पसंद हो सकता है जो बजट में रहते हुए एक शानदार क्वालिटी का मॉडल तलाश रहे हैं। तो आइए अब समझते हैं इन दोनों के बीच के अंतर को।
सैमसंग और हायर साइड बाय साइड फ्रिज: समझिए अंतर
अगर आपको सैमसंग और हाय के Side By Side Fridge के बीच का अंतर आसानी से समझना है तो यह तालिका मददगार हो सकती है।
फीचर
सैमसंग साइड बाय साइड फ्रिज
हायर साइड बाय साइड फ्रिज
कूलिंग सिस्टम
ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी के साथ पूरे फ्रिज में एक समान ठंडक बनी रह सकती है।
मल्टी एयर फ्लो फ्रिज के हर कोने को एक समान रूप से ठंडा कर सकता है।
कन्वर्टेबल मोड्स
जरूरत पड़ने पर फ्रीजर को फ्रिज में बदला जा सकता है। साथ ही 5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स मिल सकते हैं।
8-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स स्टोरेज के हिसाब से कूलिंग को सेट करने में मदद कर सकते हैं।
डिजाइन
स्लीक डिजाइन की वजह से किचन को काफी आकर्षक लुक मिल सकता है।
इनकी ग्लास डोर डिजाइन मॉड्यूलर किचन को शोभा को दोगुना कर सकती है।
ऊर्जा कुशलता
इनमें आपको 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले मॉडल्स और स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर मिल जाता है; जो ऊर्जा कुशल माना जाता है।
ऊर्जा कुशल संचालन के लिए ये एक्सपर्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से लैस होते हैं और इनके पास 3 स्टार रेटिंग वाले मॉडल्स भी हैं।
कीमत
इनकी कीमत करीब ₹70,000 से लेकर ₹1,00,000+ तक हो सकती है।
ये करीब ₹60,000 से लेकर ₹1,00,000+ तक की रेंज में मिल सकते हैं।
आइए अब देखते हैं इन दोनों ब्रांड्स के साइड बाय साइड फ्रिज के कुछ विकल्पों को।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Samsung 653 L, 3 Star, Frost Free, Double Door, Convertible 5-in-1 Digital Inverter, Side By Side AI Enabled Smart Refrigerator
वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ आने वाला यह सैमसंग का साइड बाय साइड फ्रिज है जो आपके लिए एक स्मार्ट पसंद हो सकता है। फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी वाले इस रेफ्रिजरेटर के फ्रीजर में बर्फ की अतिरिक्त परत नहीं जमेगी और कूलिंग पर असर नहीं होगा। 5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स वाले इस फ्रिज में आपको नॉर्मल, ऐक्स्ट्रा फ्रिज, सीजनल, वेकेशन और होम अलोन जैसे मोड्स मिल जाएंगे। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस फ्रिज की कुल स्टोरेज क्षमता 653 लीटर है। इसका डिजिटल Inverter Compressor ऊर्जा की 50% तक बचत करने में मदद कर सकता है और शोर स्तर को भी कम करेगा। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 409 लीटर और फ्रीजर क्षमता 244 लीटर है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको कुल 2 कंपार्टमेंट, 2 ड्रॉर, 4 शेल्फ और 2 वेजिटेबल ड्रॉर मिल जाएंगे। इसके सभी Shelves मजबूत कांच से बने हैं; जिनपर भारी सामान भी आसानी से रखा जा सकता है। इसी के साथ ऐंटी-बैक्टेरियल गास्केट की वजह से रेफ्रिजरेटर में किटाणु नहीं पनपेंगे। इसकी Twin Cooling प्लस टेक्नोलॉजी तापमान और नमी का सही स्तर बनाए रखने में मदद कर सकती है। वहीं, चीजों को जल्दी ठंडा करने या जमाने के लिए इसमें पावर कूल/फ्रीज की सुविधी भी दी गई है। इस साइड बाय साइड फ्रिज को आप आसानी से अपने स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं, दरवाजा देर तक खुला रहने या ठीक से बंद न होने पर डोर अलार्म आपको अलर्ट करेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 71.6D x 91.2W x 178H सेंटीमीटर
ब्रांड- Samsung
क्षमता- 653 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- फुल साइज फ्रीजर ऑन टॉप
कलर- सिल्वर
मॉडल- RS76CG8003S9HL
सालाना ऊर्जा खपत- 547 Kilowatt Hours
बॉटल काउंट- 6
शोर स्तर- 40 Decibels
वोल्टेज- 230 Volts
खूबियां
इसके डीप डोर गार्ड में बड़े साइज की बोतलों को भी आसानी से रखा जा सकता है।
इपके दरवाजे पर आसानी से उंगलियों के निशान नहीं पड़ेंगे।
इसे 100v-300v तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स ने इसका शोर स्तर ज्यादा होने की शिकायत की है।
घर में इस्तेमाल होने वाले ऐसे कई उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
01
Haier SmartChoice 596L 3Star 2-Door Water Dispenser Side by Side Frost Free Refrigerator
फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी वाला यह साइड बाय साइड हायर ब्रांड का है जिसकी क्षमता 596 लीटर है और एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। इसकी Expert Inverter टेक्नोलॉजी इसे ऊर्जा कुशल बनाती है और 50% तक ऊर्जा की बचत करने का भी काम कर सकती है। स्मार्ट सेंस AI टेक्नोलॉजी से लैस यह साइड बाय साइड फ्रिज -24°C से लेकर 9°C तक के तापमान पर आसानी से सेट किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर इसके फ्रीजर को अतिरिक्त स्टोरेज के लिए फ्रिज में बदला जा सकता है। इसी के साथ Wifi कनेक्टिविटी की वजह से इसे आप अपने स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकते है। अगर हम बात करें स्टोरेज की तो इसमें आपको 4 कंपार्टमेंट, 4 ड्रॉर और 3 शेल्फ मिल जाएंगे। इस फ्रिज की सबसे बड़ी खासियत है कि वॉटर डिस्पेंसर होने की वजह से आपको कभी भी ठंडा पानी मिल सकता है और बोतल भरकर रखने की परेशानी खत्म हो सकती है। इसकी डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी खाने को लंबे समय तक ताजा बनाकर रख सकती है और दुर्गंध को भी पनपने से रोकेगी। इसे आप एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना Stabilizer के इस्तेमाल किया जा सकता है। यह 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए एक सही पसंद हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 69.7D x 90.5W x 177.5H सेंटीमीटर
ब्रांड- Haier
क्षमता- 586 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- फुल साइज साइड बाय साइड
कलर- ग्रेफाइट ब्लैक
मॉडल- HRS-682WGKU1
सालाना ऊर्जा खपत- 528 Kilowatt Hours
वोल्टेज- 230 Volts
डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
डोर ओरिएंटेशन- राइट
खूबियां
डिजिटल डिस्प्ले पैनल पर सेटिंग्स संबंधित जानकारी को आसावी से देखा जा सकता है।
इसमें फ्रीजर बॉक्स के 2 सेट दिए गए हैं।
इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी बर्तनों को आसानी से रखा जा सकता है।
इस फ्रिज की ताजा खाना रखने की क्षमता 392 लीटर और फ्रीजर क्षमता 204 लीटर है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा है।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
Samsung 633 L, 3 Star, Frost Free, Double Door, Convertible 5-in-1 Digital Inverter, Side By Side Refrigerator
ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट से लैस इस सैमसंग साइड बाय साइड फ्रिज में आसानी से किटाणु नहीं पनपेंगे। यह एक 5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड वाला फ्रिज है, जिसे आप आसानी से नॉर्मल, ऐक्स्ट्रा फ्रिज, सीजनल, वेकेशन और होम अलोन जैसे मोड्स पर सेट किया जा सकता है। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह 633 लीटर साइड बाय साइड फ्रिज5 या उससे ज्यादा लोगों वाले परिवार के लिए एक सही पसंद हो सकता है। इसमें आपको स्टोरेज के लिए 2 कंपार्टमेंट, 2 ड्रॉर, 4 शेल्फ और 2 वेजिटेबल ड्रॉर मिल जाएंगे। इसी के साथ इसकी Toughened Glass शेल्फ पर भारी बर्तनों को भी आसानी से स्टोर किया जा सकता है। इसमें आपको आइस व वॉटर डिस्पेंसर की सुविधा मिल जाएगी, जिसकी मदद से कभी भी ठंडा पानी व बर्फ आपको मिल जाएंगे। इसे आप 100v-300v तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी पावर फ्रीज सुविधा फ्रीजर को कम समय में ठंडा करने का काम कर सकती है। SmartThings टेक्नोलॉजी से लैस यह रेफ्रिजरेटर AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए आपके इस्तेमाल के पैटर्न को समझता है और ऊर्जा की बचत करने में मदद कर सकता है। इसकी ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी हर कंपार्टमेंट के तापमान को और नमी के स्तर को बनाए रख सकती है, जिससे कूलिंग सही तरह से होती है। इसके डीप डोर गार्ड में आसानी से 6 बड़े साइज की बोतलों को रखा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 71.6D x 91.2W x 178H सेंटीमीटर
ब्रांड- Samsung
क्षमता- 633 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- फुल साइज फ्रीजर ऑन टॉप
कलर- सिल्वर
मॉडल- RS78CG8543S9HL
सालाना ऊर्जा खपत- 535 Kilowatt Hours
डोर ओरिएंटेशन- रिवर्सेबल
शोर स्तर- 40 Decibels
वोल्टेज- 230 Volts
खूबियां
पावर कूल सुविधा फ्रिज वाले हिस्से को कम समय में ठंडा करने का काम कर सकती है।
इसमें रखा खाना करीब 15 दिनों तक ताजा बना रह सकता है।
फ्रिज का दरवाजा सही तरह से बंद न होने पर या देर तक खुला रहने पर डोर अलार्म आपको अलर्ट करेगा।
Wifi कनेक्टिविटी की वजह से इसे आप अपने स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स इसकी फंक्शनिंग से खुश नहीं हैं।
गैजेट, एप्लाइंसेस और स्टाइल समेत कई प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
03
Haier 602L 3Star 2 Door Side by Side Frost Free Refrigerato
100% कन्वर्टेबल सुविधा वाला यह एक 2 डोर साइड बाय साइड रफ्रिजरेटर है। इसकी ऐक्सपर्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी ऊर्जा की 50% तक बचत करने में मदद कर सकती है और साथ ही शोर स्तर को भी कम रखेगी। इस साइड बाय साइड फ्रिज के तापमान को आप जरूरत के हिसाब से -24°C से लेकर 9°C तक सेट कर सकेंगे। इसके फ्रीजर की क्षमता 204 लीटर और ताजा खाना रखने की क्षमता 398 लीटर है। यह हायर फ्रिज 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला है, जिसे बड़े परिवारों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त स्टोरेज के लिए इसके फ्रीजर को फ्रिज में बदला जा सकता है। वहीं, इसके ट्रिपल ट्विस्ट Ice Maker के साथ बर्फ निकालना आसान हो जाएगा। यह हायर रेफ्रिजरेटर कुल 4 कंपार्टमेंट, 4 ड्रॉर और 3 शेल्फ के साथ आता है। वहीं, इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं जिस वजह से भारी सामान रखने में आपको परेशानी नहीं होगी। इसे एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 602 लीटर की कुल क्षमता वाला यह मॉडल फ्रीजर बॉक्स के 2 सेट से लैस है और ईजी क्लीन बैक की वजह से इसके पिछले हिस्से को साफ करने में परेशानी नहीं होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 69.7D x 90.5W x 177.5H सेंटीमीटर
ब्रांड- Haier
क्षमता- 602 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- साइड बाय साइड
कलर- ब्लैक स्टील
मॉडल- HRS-682KS
सालाना ऊर्जा खपत- 528 Kilowatt Hours
वोल्टेज- 220 Volts
डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
डोर ओरिएंटेशन- राइट व लेफ्ट
खूबियां
ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट की वजह से किटाणु नहीं पनपेंगे।
डिजिटल डिस्प्ले पैनल पर सेटिंग्स व तापमान संबंधित जानकारी देखी जा सकती है।
डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी खाने को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने में मदद कर सकती है।
रीसेज हैंडल इसे एक स्लीव व आधुनिक लुक दे रहे हैं।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके आइस रिटेंशन को लेकर शिकायत की है।
04
Samsung 700 L with Inverter Side-by-Side Refrigerator
सैसमंग ब्रांड का यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर 700 लीटर की शानदार क्षमता के साथ आता है। इसमें आपको Auto Defrost सिस्टम मिल जाएगा, जो फ्रीजर में बर्फ कीअतिरिक्त परत जमने से रोकेगा; जिस कारण कूलिंग पर असर नहीं होगा और ऊर्जा कुशलता भी बनी रहेगी। डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से लैस यह फ्रिज Compressor की स्पीड को कूलिंग की जरूरत के हिसाब से ऑटोमैटिक तरह से सेट कर सकता है। यह सुविधा ऊर्जा की बचत करने में मदद कर सकती है और फ्रिज को भी टिकाऊ बनाकर रख सकती है। इसकी स्पेसमैक्स टेक्नोलॉजी रेफ्रिजरेटर में ज्यादा जगह बनाने का काम करती है और All Round Cooling सुविधा के कारण फ्रिज का हर कोना एक समान तरह से ठंडा हो सकता है। इसमें आपको पावर कूल/फ्रीज टेक्नोलॉजी भी देखने मिलेगी। इसकी खासियत है कि यह एक बटन दबाने मात्र से ही फ्रिज व फ्रीजर वाले हिस्से को 31% तक तेजी से ठंडा करने का काम कर सकती है। इसकी के साथ Deodorizing फिल्टर खाने के स्वाद व सुगंध को बनाए रखने का काम करते हैं। यह सुविधा कार्बन फिल्टर के साथ दुर्गंध को पनपने से रोक सकती है। इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं जिस वजह से इसमें भारी बर्तनों को भी रखा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 28.2D x 35.9W x 68.7H सेंटीमीटर
ब्रांड- Samsung
क्षमता- 700 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- साइड बाय साइड
कलर- EZ क्लीन स्टील
मॉडल-RS72R50112C/TL
सालाना ऊर्जा खपत- 250 Kilowatt Hours
डोर ओरिएंटेशन- रिवर्सेबल
डीफ्रॉस्ट सिस्टम- ऑटोमैटिक
वोल्टेज- 220 Volts
खूबियां
संयुक्त परिवारों के लिए यह एक सही पसंद हो सकता है।
इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 431 लीटर और फ्रीजर क्षमता 269 लीटर है।
स्टोरेज के लिए इसमें कुल 2 ड्रॉर और 4 शेल्फ मिल जाएंगे।
स्लीक डिजाइन की वजह से किचन में यह ज्यादा जगह नहीं घेरेगा।
कमी
अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
05
Haier 520L 3Star Lumiere French Door 4-Door Side by Side Frost Free Refrigerator
यह 520 लीटर की क्षमता वाला रेफ्रिजरेटर है, जिसकी डिजाइन 4 डोर वाली है।, जो 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 350 लीटर और फ्रीजर क्षमता 90 लीटर है। हायर का यह फ्रिज ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जिस वजह से यह ऊर्जा की 50% तक कम कर सकता है। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह फ्रिज वाईफाई कनेक्टिविटी से लैस है, जिस वजह से इसे आसानी से स्मार्टफोन से भी कंट्रोल किया जा सकता है। स्टोरेज के लिए इस हाई एंड साइड बाय साइड फ्रिज में आपको कुल 7 कंपार्टमेंट, 7 ड्रॉर और 2 शेल्फ मिल जाएंगे; जिनपर काफी सारा सामान रखा जा सकता है। इसी के साथ इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी सामान भी आसानी से रखा जा सकता है। 10 अलग-अलग Storage Zone के साथ आने वाले फ्रिज में सारे सामान को व्यवस्थित करके रखा जा सकता है। इसकी स्मार्ट सेंस AI टेक्नोलॉजी आपको स्टोर की हुई सभी चीजों पर नजर रखने में मदद कर सकती है। इसकी ऐंटी-बैक्टेरियल टेक्नोलॉजी किटाणुओं और दुर्गंध को 99.99% तक कम करने में मदद कर सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 63.5D x 83W x 190H सेंटीमीटर
ब्रांड- Haier
क्षमता- 520 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- साइड-बाय-साइड
कलर- मिरर ग्लास
मॉडल- HRB-600MGU1
सालाना ऊर्जा खपत- 480 Kilowatt Hours
वोल्टेज- 230 Volts
डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
डोर ओरिएंटेशन- राइट
खूबियां
मैजिक कन्वर्टेबल जोन के साथ इसके टेंप्रेचर को आसानी से -20°C से लेकर 5°C की रेंज में सेट किया जा सकता है।
इसके गार्डन फ्रेश बॉक्स में फल-सब्जियां लंबे समय तक ताजा रह सकती हैं।
फ्रीजर नीचे की तरफ होने की वजह से झुकने की समस्या 90% तक कम हो सकती है।
इसे 230v तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है।
कमी
अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई बड़ी खामी नहीं बताई है।
06
अब समझिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर
आपने सैमसंग और हायर दोनों ही ब्रांड्स के Side By Side फ्रिज के अलग-अलग मॉडल्स तो देख लिए, अब इनके बीच के अंतर को एक तालिका के साथ समझते हैं।
ब्रांड व मॉडल नंबर
कुल क्षमता
फ्रीजर क्षमता
खासियत
Samsung
(RS76CG8003S9HL)
653 लीटर
244 लीटर
ट्विन कूलिंग प्लस
Haier
(HRS-682WGKU1)
596 लीटर
204 लीटर
मैजिक कन्वर्टेबल जोन
Samsung
(RS78CG8543S9HL)
633 लीटर
224 लीटर
आइस व वॉटर डिस्पेंसर
Haier
(HRS-682KS)
602 लीटर
204 लीटर
डिजिटल डिस्प्ले पैनल
Samsung
(RS72R50112C/TL)
700 लीटर
269 लीटर
पावर कूल/फ्रीज
Haier
(HRB-600MGU1)
502 लीटर
80 लीटर
स्मार्ट सेंस AI
क्या है निष्कर्ष?
अंत में यह कहा जा सकता है कि दोनों ही ब्रांड्स में से किसी एक का चुनाव आपकी प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है। अगर आप प्रीमियम डिजाइन और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का सही बैलेंस चाहते हैं तो Samsung साइड बाय साइड Fridge सही पसंद हो सकते हैं। यह आधुनिक रसोई के लिए एक स्मार्ट निवेश हो सकता है। वहीं, अगर आप पैसा वसूल क्वालिटी , ऊर्जा कुशलता और कन्वर्टेबल कूलिंग जोन जैसी सुविधाओं की तलाश में हैं, तो Haier Refrigerator के साइड बाय साइड मॉडल सही हो सकते हैं।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
सैमसंग और हायर में से किसके साइड बाय साइड फ्रिज ज्यादा ऊर्जा कुशल होते हैं?
ऊर्जा कुशलता के मामले में सैमसंग के मॉडल आम तौर पर हायर से थोड़ा आगे रह सकते हैं। सैमसंग के साइड बाय साइड फ्रिज में डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और स्मार्टथिंग्स'ऐप द्वारा संचालित AI एनर्जी मोड मिलता है, जो बिजली की खपत को 10-15% तक कम कर सकता है। हालांकि हायर बजट के अनुकूल है, लेकिन लंबी अवधि की बचत और बिजली बचाने वाले सेंसर के लिए सैमसंग अधिक विश्वसनीय विकल्प माना जाता है।
सैमसंग के साइड बाय साइड फ्रिज ज्यादा महंगे होते हैं या हायर के?
कीमत के मामले में सैमसंग के साइड बाय साइड फ्रिज हायर की तुलना में अधिक महंगे होते हैं। भारत में हायर के साइड-बाय-साइड मॉडल आमतौर पर ₹55,000 से शुरू हो जाते हैं, जबकि सैमसंग के शुरुआती मॉडलों की कीमत ₹75,000 के आसपास होती है। सैमसंग अपनी प्रीमियम ब्रांडिंग, स्मार्ट वाई-फाई फीचर्स और AI टेक्नोलॉजी के कारण ज्यादा महंगा होता है, जबकि हायर बजट-अनुकूल विकल्प प्रदान करता है।
आधुनिक टेक्नोलॉजी के लिए सैमसंग साइड बाय साइड पर भरोसा करना सही होगा या हायर पर?
आधुनिक टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फीचर्स के लिए सैमसंग पर भरोसा करना बेहतर है। सैमसंग के फ्रिज में स्मार्टथिंग्स AI और इन-बिल्ट स्क्रीन जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं जो घर के अन्य उपकरणों से कनेक्ट हो सकते हैं। दूसरी ओर, हायर एक्सपर्ट इन्वर्टर जैसी टेक्नोलॉजी के साथ टिकाऊपन और किफायती दाम पर ध्यान देता है।