बढ़िया 550-650 लीटर साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर: Samsung, एलजी और Haier जैसे ब्रांड्स के विकल्प देंगे लंबे समय तक साथ

अपने घर के लिए खोज रहे हैं बढ़िया क्षमता वाला फ्रिज? तो यहां देखें 550-650 Litre वाले Side-By-Side Refrigerators, जिनमें मिलेगी कन्वर्टेबल टेक्नोलॉजी और इन्वर्टर कंप्रेसर जैसी आधुनिक तकनीक। AI संचालित कूलिंग, से लैस Haier, Samsung, LG जैसी विभिन्न कंपनियों के विकल्प देखें यहां। बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट बड़े फ्रिज की पूरी जानकारी यहां पाएं।

बढ़िया 550-650 लीटर साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर: Samsung, एलजी और Haier जैसे ब्रांड्स के विकल्प देंगे लंबे समय तक साथ
Side By Side Refrigerator जिनकी क्षमता होगी 550-650 लीटर

550-650 लीटर की क्षमता वाले साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर 5 या उससे अधिक संख्या वाले लोगों के परिवार के लिए बढ़िया हो सकते हैं क्योंकि इनमें सामान रखने के लिए अधिक स्टोरेज और कम बिजली की खपत करने के लिए 3 स्टार तक की एनर्जी रेटिंग मिल सकती है। बड़े ब्रांड्स के इस क्षमता वाले Side By Side रेफ्रिजरेटर के ज्यादातर मॉडल्स में आपको इन्वर्टर कंप्रेसर देखने मिल सकता है, जो ऊर्जा कुशल तो होगा ही साथ-साथ कूलिंग प्रदर्शन को बेहतर करेगा और शोर स्तर को भी कम रखेगा। एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस ये Refrigerator कन्वर्टेबल मोड्स के साथ आते हैं, जिस वजह से इन्हें जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है और फ्रीजर स्पेस को भी फ्रिज में बदला जा सकता है। इनके कई मॉडल्स में आपको वाईफाई टेक्नोलॉजी भी देखने मिल सकती है, जिस कारण इन्हें आप अपने स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकेंगे। इसके अलावा इनमें आपको मजबूत कांच से बने शेल्फ भी मिल सकते हैं, जिनपर भारी बर्तनों को भी रखा जा सकता है। तो आइए समझते हैं इसी क्षमता में आने वाले साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर की खूबियों को विस्तार से। इसी के साथ आपको यहां पर Haier, Samsung, LG, Godrej और Midea जैसे ब्रांड्स के मॉडल्स की जानकारी भी देखने मिलेगी।

अलग-अलग ब्रांड्स के 550-650 लीटर साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर में मिलेंगे ये फीचर्स

  • हायर (Haier)- हायर ब्रांड के 550-650 तक की लीटर क्षमता वाले साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में ट्विन इन्वर्टर टेक्नोलॉजी होती है, जो ऊर्जा की बचत करने में मदद कर सकती है। इसमें दिए गए मैजिक कन्वर्टेबल ज़ोन्स की मदद से फ्रीजर फ्रिज में बदला जा सकता है। इनमें आपको एक समान कूलिंग के साथ-साथ डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी भी मिलेगी जो दुर्गंध को बढ़ने से रोकेगी। इसमें दिए गए मजबूत कांच के शेल्फ पर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है। एक सीमित वोल्टेज रेंज में ये बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। यह ब्रांड कंप्रेसर पर 10 साल तक की वॉरंटी देता है। 
  • सैमसंग (Samsung)- इस क्षमता में आने वाले सैमसंग के साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी से लैस होते हैं, जो फ्रिज व फ्रीजर दोनों के तापमान को सही स्तर पर बनाकर रख सकती है। इनके कई मॉडल्स में आपको वॉटर डिस्पेंसर की सुविधा भी मिल सकती है। वहीं, वाईफाई कनेक्टिविटी की मदद से इन्हें आसानी से स्मार्टफोन से भी कंट्रोल किया जा सकता है। इनकी पावर कूल/फ्रीज सुविधा फ्रिज व फ्रीजर दोनों हिस्सों को कम समय में ठंडा कर सकती है। इनमें रखा खाना लंबे समय तक ताजा बना रह सकता है। इनके कंप्रेसर पर 20 साल तक की वॉरंटी मिल सकती है। 
  • एलजी (LG)- साइड-बाय-साइड फ्रिज की कैटेग्री में एलजी एक लोकप्रिय नाम है। इनके 550-650 लीटर क्षमता वाले मॉडल इन्वर्ट कंप्रेसर से लैस होते हैं जो ऊर्जा कुशलता और शानदार कूलिंग का सही संतुलन बनाते हैं। इनकी डोर कूलिंग+ टेक्नोलॉजी हर कोने को अच्छी तरह से ठंडा कर सकती है और साथ ही कन्वर्टेबल जोन्स के साथ जरूरत पड़ने पर फ्रीजर को भी फ्रिज में बदला जा सकता है। इनमें दी गई स्मार्ट डायग्नॉसिस की सुविधा के साथ आप फ्रिज में आई परेशानियों का पता आसानी से लगा सकेंगे। 
  • गोदरेज (Godrej)- भारतीय ब्रांड गोदरेज के 550-650 लीटर क्षमता वाले साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर AI टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं, जो आपके इस्तेमाल, अंदर रखी चीजों और दरवाजे के खुलने के समय को समझकर कूलिंग को सेट कर सकते हैं। इनकी एडवांस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी ऊर्जी की बचत करने में मदद करती है और बड़ी वेजिटेबल बास्केट में ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां रखी जा सकती हैं। मल्टी एयर फ्लो के साथ कूलिंग प्रदर्शन बेहतर बनेगा और इनकी ग्लास डोर डिजाइन वाले मॉडल दिखने में भी काफी आकर्षक लगते हैं। 
  • माइडिया (Midea)- माइडिया के 550-650 लीटर क्षमता वाले साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर अपनी ऊर्जा कुशलता, शांत संचालन और शानदार कूलिंग के लिए जाने जाते हैं। इनका 360 डिग्री मल्टी एयर फ्लो पूरे फ्रिज को शानदार तरह से ठंडा करता है। कई मॉडल्स में वॉटर डिस्पेंसर की सुविधा भी होती है, जो आपको ठंडे पानी के लिए फ्रिज में बोतल भरकर रखने के काम से बचा सकता है। वहीं, प्लैटिनम फ्रेश टेक्नोलॉजी बैक्टीरिया व दुर्गंध को पनपने से रोकती है। 

550-650 लीटर साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर की खूबियों व कमियों को समझें

550-650 लीटर क्षमता वाले साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर की खूबियों व कमियों को इस तालिका की मदद से समझा जा सकता है:

फीचर

खूबी

कमी

स्टोरेज

इनमें ज्यादा स्टोरेज स्पेस होने की वजह से काफी सारा सामान आसानी से रखा जा सकता है। 

कुछ मॉडल्स में बहुत सारे शेल्फ और रैक्स होने की वजह से कभी-कभी स्टोरेज क्षमता सीमित हो जाती है। 

कूलिंग 

एडवांस टेक्नोलॉजी के कारण इनकी कूलिंग क्षमता शानदार होती है और ये चीजों को कम समय में भी ठंडा कर सकते हैं। 

कभी-कभी बहुत ज्यादा सामान रखे जाने के कारण कूलिंग क्षमता पर असर पड़ सकता है। 

ऊर्जा कुशलता

इन्वर्टर कंप्रेसर के कारण ये ऊर्जा की बचत करने में मदद कर सकते हैं। 

इनमें आपको 4 या 5 एनर्जी स्टार रेटिंग वाले मॉडल नहीं मिलेंगे। 

ऑर्गनाइजेशन

इनमें सामान रखने के लिए भरपूर जगह होती है और ज्यादा फल-सब्जियों को भी आसानी से स्टोर किया जा सकता है। 

कभी-कभी ज्यादा सामान रखे जाने की वजह से कुछ चीजें पीछे या अंदर की तरफ छिप जाती हैं और सामान को ढूंढना मुश्किल हो जाता है। 

प्राइस रेंज

ये आपको ₹50,000-₹1,00,000 तक की रेंज में मिल सकते हैं।

हाई प्राइस रेंज होने की वजह से ये हर किसी की बजट रेंज में फिट नहीं हो सकते हैं। 

उपकरणों, फैशन, ब्यूटी और कई अन्य तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier SmartChoice 598L 3 Star 3-Door Side by Side Frost Free Refrigerator

    598 लीटर की क्षमता वाला यह साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। Haier का यह रेफ्रिजरेटर 3 दरवाजों के साथ आता है, जिसके तापमान को आसानी से -18°C-5°C तक सेट किया जा सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 399 लीटर और फ्रीजर क्षमता 199 लीटर है। इसमें दिया गया इन्वर्टर कंप्रेसर अपने ऊर्जा कुशल संचालन के साथ 50% तक बिजली की बचत कर सकता है और शोर स्तर को भी कम करेगा। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 5 कंपार्टेमेंट, 5 ड्रॉर और 3 शेल्फ मिल जाएंगे। मजबूत कांच से बने इसके शेल्फ पर आसानी से भारी बर्तनों को भी रखा जा सकता है। इस Haier Fridge में लगी ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट बैक्टीरिया को पनपने से रोकेगी, जिसे ताजगी व सफाई दोनों बनी रहेगी। डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह रेफ्रिजरेटर खाने को करीब 21 दिनों तक ताजा बनाए रख सकता है। इसमें लगे ऐक्सटर्नल LED डिस्प्ले की वजह से बिना फ्रिज का दरवाजा खोले आप सेटिंग्स व तापमान को कंट्रोल कर सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि जरूरत पड़ने पर इसके फ्रीजर को फ्रिज में बदला जा सकता है। यह हायर रेफ्रिजरेटर 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 69.7D x 90.5W x 177.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 598 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- साइड-बाय-साइड
    • कलर- ग्रेफाइट ब्लैक
    • मॉडल- ‎HRT-683GK
    • बॉटल काउंट- 4
    • वोल्टेज- ‎230.0 Volts
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
    • डोर ओरिएंटेशन- राइट

    खूबियां

    • इसे 230v तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • ईजी क्लीन बैक के कारण फ्रिज के पीछे वाले हिस्से की सफाई करना आसान रहेगा।
    • इसमें आपको फ्रीजर बॉक्स के 2 सेट मिल जाएंगे।
    • इसमें लगे ट्रिपल ट्विस्ट आइस मेकर में बिना किसी परेशानी के बर्फ जमाई जा सकती है।
    • रीसेज हैंडल इसके लुक को काफी आकर्षक बना रहा है।

    कमी

    • अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई बड़ी खामी नहीं बताई है।
    01
  • Samsung 633 L, 3 Star, Frost Free, Double Door, Convertible 5-in-1 Digital Inverter, Side By Side Refrigerator

    633 लीटर क्षमता वाला यह साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर सैमसंग ब्रांड का है। फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी की वजह से इसके फ्रीजर में आसानी से बर्फ की परत नहीं जमेगी, जिससे कूलिंग व ऊर्जा कुशलता में कमी नहीं आएगी। 3 एनर्जी स्टार रेटिंग वाले इस फ्रिज में आपको नॉर्मल, ऐक्स्ट्रा फ्रिज, सीजनल, वैकेशन और होम अलोन जैसे मोड्स मिल जाएंगे; जिन्हें जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 409 लीटर और फ्रीजर क्षमता 224 लीटर है। स्टोरेज के लिए इस Samsung साइड-बाय-साइड Fridge में 2 कंपार्टमेंट, 2 ड्रॉर, 4 शेल्फ और 2 वेजिटेबल ड्रॉर मिल जाएंगे। वाईफाई कनेक्टिविटी वाले इस फ्रिज में आपको SmartThing सुविधा मिलेगी। यह AI पावर्ड टेक्नोलॉजी रेफ्रिजरेटर के उपयोग के पैटर्न को समझते हुए ऊर्जा की बचत करने में मदद कर सकती है। इसकी ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी फ्रिज व फ्रीजर के तापमान को अलग-अलग तरह से सेट करती है, जिससे शानदार ताजगी का अनुभव हो सकता है। बाहर का तापमान चाहे जैसा हो, इन्वर्टर टेक्नोलॉजी की वजह से फ्रिज के अंदर का तापमान हमेशा सही स्तर पर बनाए रख सकती है। इसमें आपको एक वॉटर डिस्पेंसर भी मिलेगा जिसकी मदद से आसानी से ठंडा पानी, आइस क्यूब्स और क्रश्ड आइस मिल सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 71.6D x 91.2W x 178H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 633 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फुल साइज साइड-बाय-साइड
    • कलर- सिल्वर
    • मॉडल- ‎RS78CG8543S9HL
    • सालाना ऊर्जा खपत- ‎535 Kilowatt Hours
    • बॉटल काउंट- 6
    • शोर स्तर- 40db
    • वोल्टेज- ‎230 Volts

    खूबियां

    • यह रेफ्रिजरेटर 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है।
    • मजबूत कांच से बने इसके शेल्फ पर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है।
    • ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट की वजह से किटाणुओं व बैक्टीरिया की ग्रोथ नहीं होगी।
    • इसमें रखा खाना करीब 15 दिनों तक ताजा रह सकता है।
    • दरवाजा ठीक तरह से बंद न होने पर डोर अलार्म आपको अलर्ट करेगा। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कूलिंग क्षमता से खुश नहीं हैं।


    घर के ऐसे ही अन्य जरूरी उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर 

    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • LG 630 L, Frost-Free, Inverter, Wi-Fi Convertible, InstaView Door-In-Door, Side-By-Side Refrigerator with Ice and Water Dispenser (GL-X257AMC3, Matte Black, Door Cooling+ with Hygiene Fresh+)

    वाईफाई कनेक्टिविटी और इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह एलजी का साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर 630 लीटर क्षमता वाला है। LG के इस फ्रिज की एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 416 लीटर और फ्रीजर क्षमता 214 लीटर है। इसमें आपको शानदार व एक समान कूलिंग के लिए डोर कूलिंग+ की सुविधा मिलेगी, जिससे फ्रिज का हर कोना अच्छी तरह से ठंडा हो सकता है। ThinQ सुविधा के साथ इसे आप अपने स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकेंगे और यह सुविधा फ्रिज में आई समस्याओं का पता लगाने में भी मदद करेगी। इस साइड-बाय-साइड Refrigerator में एक इंस्टाव्यू डोर-इन-डोर मिरर ग्लास पैनल दिया गया है। यह फ्रिज के लुक को बेहतर करने के साथ-साथ अंदर रखी चीजों को आसनी से बिना दरवाजा खोलों देखने में मदद करेगा। इसमें एक वॉटर डिस्पेंसर भी लगा है, जिसकी UV नैनो सुविधा नोजल को हर एक घंटे पर 10 मिनट तक के लिए साफ करने में मदद करेगी, ताकि आपको साफ व सुरक्षित पानी मिल सके। हाईजीन फ्रेश एयर++ सुविधा दुर्गंध को बढ़ने से रोकेगी और साथ ही बैक्टीरिया को भी नहीं पनपने देगी। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 6 रैक्स और 4 ड्रॉर भी मिल जाएंगे। बड़े परिवारों के लिए यह रेफ्रिजरेटर सही पसंद हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 73.5D x 91.3W x 179H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 630 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- कॉम्पैक्ट साइड-बाय-साइड
    • कलर- इंस्टाव्यू मैट ब्लैक
    • मॉडल- ‎GL-X257AMC3
    • सालाना ऊर्जा खपत- ‎524 Kilowatt Hours
    • वोल्टेज- 240 Volts
    • वॉटेज- ‎130 Watts
    • डोर- रिवर्सेबल

    खूबियां

    • इसके यूटिलिटी बॉक्स में डेयरी, मीट या अन्य चीजों को सही तापमान पर रखा जा सकता है।
    • इसमें दिए गए फुल साइज वाइन रैक में 4 बोतलों को स्टोर किया जा सकता है।
    • इसका स्पेसप्लस आइस सिस्टम फ्रिजर में जगह की बचत करने में मदद करेगा।
    • फ्रेश बैलेंसर की मदद से फल-सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है।
    • फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी की वजह से फ्रीजर में बर्फ की परत नहीं जमेगी।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसे इंस्टॉल करने में परेशानी हुई है। 
    03
  • Godrej 600L 3Star | 1+2 Year Additional Warranty | Smart Convertible Zones | Toughened Glass Door | Frost Free Inverter Side By Side Refrigerator

    ग्लास डोर के साथ डिजाइन किया गया यह गोदरेज का साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर है। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस फ्रिज की क्षमता 600 लीटर की है। यह रेफ्रिजरेटर 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। इसमें दिए गए ऑटो डीफ्रॉस्ट फंक्शन की वजह से फ्रिजर में बर्फ की परत नहीं जमेगी। एडवांस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह Godrej रेफ्रिजरेटर अपने वैरिएबल स्पीड कंप्रेसर के साथ ऑपरेशन को जरूरत के हिसाब से सेट करेगा, जिससे इसकी ऊर्जा कुशलता बढ़ेगी। इसमें दिए गए मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है। इसमें दिए गए कन्वर्टेबल जोन्स की मदद से इसके तापमान को आसानी से अलग-अलग लेवल पर सेट किया जा सकता है। इसमें कम स्टोरेज के लिए -3°C से -1°C, पेय पदार्थों व डेयरी प्रोडक्ट्स के लिए 0°C से 2°C, फल व सब्जियों के लिए 3°C से 5°C और अन्य चीजों के लिए 3°C से 5°C की टेंप्रेचर रेंज मिलेगी। इसकी AI टेक्नोलॉजी फूड लोड, इस्तेमाल और दरवाजे को बार-बार खोले जाने के समय के आधार पर कूलिंग को सेट करने का काम करेगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 73D x 91W x 177H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Godrej
    • क्षमता- 600 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- साइड-बाय-साइड
    • कलर- स्टॉर्म ब्लू
    • मॉडल- ‎RS EONVELVET 646C RIT SM BL
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • डोर ओरिएंटेशन- राइट
    • डोर मटेरियल- ग्लास

    खूबियां

    • यह 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है।
    • इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 387 लीटर और फ्रीजर क्षमता 213 लीटर की है।
    • इसको ईको, हॉलिडे व सूपर फ्रीज मोड पर सेट किया जा सकता है।
    • स्टोरेज के लिए इसमें 3 शेल्फ दिए गए हैं।
    • ग्लास डोर डिजाइन इसे एक आकर्षक लुक दे रही है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा।
    04
  • Midea 560 L Side by Side,Frost Free Refrigerator

    साइड-बाय-साइड डोर डिजाइन वाला यह माइडिया ब्रांड का रेफ्रिजरेटर है। 560 लीटर की क्षमता वाले इस फ्रिज में आप काफी सारा सामान स्टोर कर सकते हैं और इसमें दी गई इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी के साथ यह ऊर्जा कुशल और कम शोर के साथ कूलिंग कर सकता है। मल्टी एयर फ्लो सिस्टम वाला यह रेफ्रिजरेटर यह सुनिश्चित करेगा की कूलिंग एक समान तरह से हो, ताकि खाना लंबे समय तक ताजा बना रह सके। इसमें आपको स्टोरेज के लिए 3 रैक्स, 3 ड्रॉर्स और 4 शेल्फ मिल जाएंगे। यह ऑटोमैटिक डीफ्रॉस्ट सिस्टम वाला Midea रेफ्रिजरेटर है, जिसके फ्रीजर में बर्फ की परत आसानी से नहीं जमेगी और कूलिंग प्रदर्शन खराब नहीं होगा। इस रेफ्रिजरेटर की खासियत यह भी है कि इसके शेल्फ को आसानी से जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है और इनकी हाइट को कम ज्यादा किया जा सकता है। इस साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर में आसानी से भारी बर्तनों को भी रखने में आपके परेशानी नहीं होगी, क्योंकि इसके शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हुए हैं। ऊर्जा कुशल डिजाइन वाला यह रेफ्रिजरेटर बिजली की बचत करने में भी मददगार हो सकता है। यह बड़े परिवारों के लिए एक सही पसंद हो सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 70.6D x 89.7W x 176.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Midea
    • क्षमता- 560 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- साइड-बाय-साइड
    • कलर- ब्रू स्टील
    • मॉडल- ‎MDRS704FGF46
    • सालाना ऊर्जा खपत- ‎468 Kilowatt Hours
    • वोल्टेज- ‎240 Volts
    • डोर ओरिएंटेशन- राइट
    • शेल्फ का प्रकार- टफेंड ग्लास

    खूबियां

    • डिजिटल टेंप्रेचर कंट्रोल के साथ इसके तापमान को आसानी से सेट किया जा सकता है।
    • बिल्ट-इन वॉटर डिस्पेंसर की वजह से यह आपको फ्रिज का दरवाजा खोले बिना ठंडा पानी दे सकता है।
    • इसमें 2 लीटर की बोतल को स्टोर करने के लिए अलग से एक डोर बिन दिया गया है।
    • इसमें आपको पोर्टेबल आइस मेकर की सुविधा मिल जाएगी।
    • इसकी स्लीक डिजाइन आपकी रसोई की शोभा भी बढ़ा सकती है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके साथ पानी के रिसाव की शिकायत की है।
    05

अब समझिए इन सभी साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर के बीच का अंतर

आपने अलग-अलग ब्रांड्स के 550-650 लीटर क्षमता वाले साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर के विकल्पों को तो देख लिया, लेकिन इनके बीच का अंतर समझने में यह तालिका मदद कर सकती है:

ब्रांड व मॉडल नंबर

क्षमता

एनर्जी स्टार रेटिंग 

विशेषता

Haier

(‎HRT-683GK)

598 लीटर

3

कन्वर्टेबल ज़ोन

Samsung

(‎RS78CG8543S9HL)

633 लीटर

3

वाईफाई कनेक्टिविटी

LG

(GL-X257AMC3)

630 लीटर

3

इंस्टा व्यू

Godrej

(‎RS EONVELVET 646C RIT SM BL)

600 लीटर

3

AI पावर्ड

Midea

(‎MDRS704FGF46)

560 लीटर

NA

मल्टी एयर फ्लो

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • किन ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी के 550-650 लीटर क्षमता वाले साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर मिल सकते हैं?
    आपको Haier, Samsung, LG, Godrej और Midea जैसे ब्रांड्स के पास बढ़िया क्वालिटी के 550-650 लीटर क्षमता वाले साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर मिल सकते हैं। Samsung और LG अपनी स्मार्ट टेक्नोलॉजी और इन्वर्टर कंप्रेसर के लिए मशहूर हैं। Haier और Midea कम बजट में ज्यादा स्पेस और आधुनिक डिजाइन दे सकते हैं, जबकि Godrej अपनी मजबूती और भरोसेमंद सर्विस के लिए जाना जाता है। ये सभी बड़े परिवारों के लिए परफेक्ट हो सकते हैं।
  • किन घरों के लिए 550-650 लीटर क्षमता वाले साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर सही पसंद हो सकते हैं?
    550-650 लीटर की क्षमता 5 से 7 सदस्यों वाले बड़े परिवारों के लिए बेहतरीन पसंद हो सकते हैं। अगर आप थोक में सामान घर लाते हैं या फ्रिज में बहुत सारा फ्रेश स्टॉक और फ्रोजन फूड रखते हैं, तो यह सही विकल्प हो सकते हैं। इनकी मदद से सामान व्यवस्थित रखने और निकालने में काफी आसानी हो जाती है।
  • 550-650 लीटर क्षमता वाले साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर किस बजट में मिलते हैं?
    550-650 लीटर वाले साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर की कीमत मुख्य रूप से ब्रांड और फीचर्स पर निर्भर करती है। Haier, Midea और Godrej के विकल्प आपको ₹55,000-₹75,000 की रेंज में मिल सकते हैं। वहीं, Samsung और LG के मॉडल्स ₹80,000-₹1,15,000 तक में आ सकते हैं। स्मार्ट कनेक्ट, कन्वर्टेबल मोड और ग्लास फिनिश जैसे फीचर्स होने पर कीमत ₹1.25 लाख तक भी जा सकती हैं।