ऑटो Defrost की सुविधा वाले Fridge जो मिलेंगे ₹30,000 से कम में! कूलिंग भी होगी जबरदस्त और रहेंगे ऊर्जा कुशल भी
ऑटो डीफ्रॉस्ट सुविधा से लैस बड़े ब्रांड्स के फ्रिज खाने को लंबे समय तक रख सकते हैं ताजा। फ्रीजर में अतिरिक्त बर्फ की परत जमने की नहीं होगी समस्या और ऊर्जा कुशलता का भी होगा अनुभव। देखिए Haier, Whirlpool, Samsung, IFB और Godrej जैसे ब्रांड्स के विकल्प।
अगर आपको ₹30,000 से कम के बजट में तलाश है एक ऊर्जा कुशल और बढ़िया कूलिंग करने वाले फ्रिज की तो ऑटो डीफ्रॉस्ट सुविध से लैस विकल्प सही पसंद हो सकते हैं। ये अपने आप ही इवैपोरेटर कॉइल्स की मदद से डीफ्रॉस्ट हो जाते हैं और प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ता। यह सुविधा ज्यादातार डबल डोर व साइड-बाय-साइड मॉडल्स में ही देखने मिलती है। हालांकि, इस बजट रेंज में आपको साइड-बाय-साइड मॉडल तो देखने नहीं मिलेंगे, लेकिन डबल डोर शैली वाले Fridge आसानी से देखने मिल सकते हैं। ज्यादा स्टोरेज क्षमता, इन्वर्टर कंप्रेसर, हाई एनर्जी स्टार रेटिंग, शानदार कूलिंग, बिना स्टेबलाइजर संचालन और मजबूत कांच से बने शेल्फ से लैस होते हैं; जो आपके लिए एक सही निवेश बन सकते हैं। तो आइए अब विस्तार से जानते हैं कैसे ₹30,000 से कम वाले ऑटो डीफ्रॉस्ट फ्रिज आपके लिए एक स्मार्ट पसंद हो सकते हैं।
क्यों ₹30,000 से कम वाले ऑटो डीफ्रॉस्ट फ्रिज एक स्मार्ट पसंद हो सकते हैं?
आसान रख-रखाव: ऑटो डीफ्रॉस्टर फ्रिज की सबसे बड़ी खासियत है कि इनका रख-रखाव काफी आसान होता है। चूंकि, इनके फ्रीजर में बर्फ की परत आसानी से नहीं जमती जिस वजह से इन्हें बार-बार Defrost करने की जरूरत नहीं होती। इसी के साथ ये साफ-सुथरे बने रहते हैं और खाना भी लंबे समय तक ताजा बना रह सकता है।
बजट में मिलता है शानदार प्रदर्शन: ₹30,000 तक के बजट में डबल डोर फ्रिज में आपको ऑटो डीफ्रॉस्ट सुविधा मिल सकती है। ये मॉडल बजट में रहते हुए आपको शानदार प्रदर्शन का अनुभव करा सकते हैं। कुछ मॉडल्स में आपको कन्वर्टेबल मोड्स की सुविधाएं मिल सकती हैं जिस वजह से इन्हें स्टोरेज के हिसाब से सेट किया जा सकता है। वहीं, ये मॉडल्स करीब 200-300 लीटर की क्षमता में मिल सकते हैं और 3-4 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकते हैं।
ऊर्जा कुशलता: इन फ्रिज में आपको इन्वर्टर कंप्रेसर भी देखने मिल सकता है, जो इन्हें ऊर्जा कुशल बनाता है और साथ ही शोर स्तर को भी कम करने का काम करता है। इसी के साथ फ्रॉस्ट फ्री होने की वजह से कूलिंग व प्रदर्शन पर असर नहीं पड़ता। इसी के साथ इनमें आपको 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले विकल्प मिल सकते हैं जो इनकी ऊर्जा कुशलता को दर्शाती है।
अन्य: इन सबके अलावा ये फ्रिज बिना स्टेबलाइजर (एक सीमित रेंज में) के भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं, इनमें मजबूत कांच से बने शेल्फ होते हैं जिनपर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है, इनमें बड़ी साइज की बोतलों को भी आसानी से स्टोर किया जा सकता है और ये एक समान कूलिंग का अनुभव आपको करा सकते हैं।
तो आइए अब नजर डालते हैं Haier, Samsung, IFB, Godrej और Whirlpool ब्रांड्स के ऑटो डीफ्रॉस्ट फ्रिज पर जो ₹30,000 से कम के बजट में मिल सकते हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 237L 3 Star Frost Free Bottom Mount Double Door Refrigerator
यह बॉटम माउंट डिजाइन वाला फ्रॉस्ट फ्रिज है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें फ्रीजर नीचे की तरफ दिया गया है। ‘झुकना मत’ सुविधा पर आधारित इस फ्रिज के साथ आपको सामान निकालने के लिए बार-बार झुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी और यह इस समस्या को करीब 90% तक कम कर सकता है। 237 लीटर की क्षमता वाला यह डबल डोर फ्रिज 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला तो है ही, साथ-साथ इसका ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर ऊर्जा की खपत को करीब 50% तक कम कर सकता है। इसमें आपको 8-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स मिल जाएंगे; जिन्हें अंदर रखे सामान व जरूरत के हिसाब से नॉर्मल, वेज, वेकेशन, सरप्राइज पार्टी, समर, टर्बो, होम अलोन और फ्रीजर पर सेट किया जा सकता है। 3-4 लोगों के परिवार के लिए Haier Fridge एक सही पसंद हो सकते हैं। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 2 कंपार्टमेंट, 1 वेजिटेबल ड्रॉर और 3 शेल्फ मिल जाएंगे। 220v-240v तक की वोल्टेज रेंज में इसे बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी के साथ बिजली जाने पर इसे घर के इन्वर्टर से कनेक्ट करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐंटी-बैक्टेरियल गास्केट की वजह से इस फ्रिज में आसानी से किटाणु नहीं इकट्ठा होंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 61.5D x 54.8W x 156H सेंटीमीटर
ब्रांड- Haier
क्षमता- 237 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- मल्टी
कलर- ब्लैक
डोर- 2
वोल्टेज- 230 Volts
डोर ओरिएंटेशन- राइट
मॉडल- HEB-243GB-P
फिनिश टाइप- ग्लास
खूबियां
इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ पर आप भारी बर्तनों को भी आसानी से रख सकते हैं।
इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 171 लीटर और फ्रीजर क्षमता 66 लीटर है।
इसकी 2x बड़ी वेजिटेबल बास्केट में ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां रखी जा सकती हैं।
टर्बो आइसिंग सुविधा के साथ इसमें करीब 1 घंटे तक के समय में बर्फ जमाई जा सकती है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके टिकाऊपन को लेकर शिकायत की है।
ऐसे ही कई अन्य तरह के घरेलु उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
01
Whirlpool 235 L 3 Star Convertible Frost Free inverter Double Door Refrigerator
6th सेंस न्यूट्रीलॉक टेक्नोलॉजी से लैस यह डबल डोर फ्रिज फल-सब्जियों के पौष्टिक तत्वों को आसानी से बनाए रख सकता है। 235 लीटर की क्षमता और 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह Godrej फ्रिज ऑल सीजन, शेफ, डेजर्ट, पार्टी और डीप फ्रीज जैसे मोड्स पर सेट किया जा सकता है। इंटेलिसेंस इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह ऑटो डीफ्रॉस्ट फ्रिज कूलिंग को लोड के हिसाब से सेट करता है और ऊर्जा की खपत को भी कम कर सकता है। इसका एडवांस कूलिंग सिस्टम डेयरी प्रोडक्ट्स को करीब 7 दिनों तक ताजा बनाकर रख सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 2 कंपार्टमेंट, 4 शेल्फ, 3 रैक्स और 1 वेजिटेबल ड्रॉर मिल जाएगी। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 181 लीटर और फ्रीजर क्षमता 54 लीटर है। जरूरत पड़ने पर आप ऐक्स्ट्रा स्टोरेज के लिए इसके फ्रीजर को फ्रिज में बदल सकते हैं। इसे आप 160v-300v तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फ्रिज का कूलिंग रिटेंशन करीब 12 घंटे तक का है, जिस वजह से बिजली जाने पर भी लंबे समय तक ठंडक बनी रह सकती है। फास्ट आइस मेकिंग सुविधा वाला यह फ्रिज करीब 90 मिनट में आइस क्यूब्स जमा सकता है। मीडियम साइज के परिवार के लिए यह एक सही विकल्प हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 65.5D x 56.4W x 158.7H सेंटीमीटर
ब्रांड- Whirlpool
क्षमता- 235 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
कलर- रेडिएंट स्टील
फॉर्म फैक्टर- कन्वर्टेबल
डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट
मॉडल- IF INV 278 RADIANT STEEL
ऊर्जा खपत- 215 Kilowatt Hours Per Year
पैटर्न- स्टील
खूबियां
माइक्रो ब्लॉक टेक्नोलॉजी की वजह से 99% तक बैक्टेरिया की ग्रोथ रुक सकती है।
जिओलाइट टेक्नोलॉजी की वजह से फल-सब्जियां जरूरत से ज्यादा पकने से बचेंगी।
इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ करीब 240 किलोग्राम तक का वजन झेल सकते हैं।
इसमें रखी बोतलें करीब 40% तक तेजी से ठंडी हो सकती हैं।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा है।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
Samsung 236 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter with Display Frost Free Double Door Refrigerator
ऑटो डीफ्रॉस्ट सुविधा वाला यह 236 लीटर का फ्रिज है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। यह मॉडल 2-3 लोगों के परिवार के लिए एक सही पसंद हो सकता है। इसमें दिया गया डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर ऊर्जा की खपत को 50% तक कम करते हुए और शोर स्तर को भी कम रखेगा। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 183 लीटर और फ्रीजर क्षमता 53 लीटर है। स्टोरेज के लिए इस Samsung डबल डोर Fridge में आपको 2 कंपार्टमेंट, 3 शेल्फ और 1 वेजिटेबल बास्केट मिल जाएगी। इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं, जिनपर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकत है। इसी के साथ ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट की वजह से फ्रिज में किटाणु नहीं पनपेंगे। ऑल राउंड कूलिंग वाले इस मॉडल में ठंडक एक समान स्तर पर बनी रह सकती है और जरूरत पड़ने पर इसके फ्रीजर को भी फ्रिज में बदला जा सकता है। इसकी पावर कूल सुविधा फ्रिज को 30% तेजी से ठंडा करने का काम करती है और सामान निकालने के लिए इसके शेल्फ को आसानी से स्लाइड किया जा सकता है। इसके डिजिटल डिस्प्ले पर टेंप्रेचर और सेटिंग्स संबंधित जानकारी देखी जा सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 64D x 55.5W x 154.5H सेंटीमीटर
ब्रांड- Samsung
क्षमता- 236 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
कलर- एलिगेंट आइनॉक्स
वोल्टेज- 230 Volts
डोर- 2
डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट
फिनिश- ग्लॉसी
मॉडल- RT28C3733S8/HL
खूबियां
दरवाजा ठीक से बंद न होने पर या देर तक खुला रहने पर डोर अलार्म आपको अलर्ट करेगा।
इसे 100v-300v तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है।
मल्टी फ्लो के साथ फ्रिज का हर कोना सही तरह से ठंडा होगा।
इसके डीप डोर गार्ड में बड़ी बोतलों को रखने में परेशानी नहीं होगी।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स इसके स्टोरेज से खुश नहीं हैं।
03
IFB Smart Choice 241L 3 Star Tru Convertible 10-in-1 Advanced Inverter Frost Free Double Door Refrigerator
360 डिग्री कूलिंग और एडवांस इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह रेफ्रिजरेटर 241 लीटर की क्षमता वाला है। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह रेफ्रिजरेटर खाने को लंबे समय तक ताजा रह सकता है। यह डबल डोर फ्रिज ह्यूमिडिटी कंट्रोलर वाले क्वाडर्र क्रिस्पर फल-सब्जियों को 25 दिनों तक ताजा रख सकता है। इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ 250 किलोग्राम तक का वजन सहन कर सकते हैं। 10-इन-1 कन्वर्टेब मोड्स वाला यह IFB रेफ्रिजरेटर नॉर्मल, टर्बो फ्रीज, टर्बो कूल, आइस क्रीम, पावर सेवर, माइल्ट फ्रीज, बेवरेज+, फ्रिज+, मैरिनेड+ और डेयरी+ मोड्स के साथ आता है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 4 रैक्स, 1 ड्रॉर और 3 शेल्फ मिल जाएंगे। फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी वाला यह फ्रिज शानदार कूलिंग का अनुभव करा सकता है। एक सीमित वोल्टेज रेंज में इसे बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 177 लीटर और फ्रीजर क्षमता 64 लीटर है। इसकी वेजिटेबल बास्केट क्षमता 22.5 लीटर है और इसमें आपको मूवेबल आइस मेकर की सुविधा भी मिल जाएगी।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 67D x 59.4W x 154H
ब्रांड- IFB
क्षमता- 241 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- कॉम्पैक्ट फ्रीजर ऑन टॉप
कलर- मेटल ब्लैक
वोल्टेज- 220 Volts (AC)
डोर ओरिएंटेशन- राइट
डोर शेल्फ- 7
मॉडल- Eco-Cool IFBFF-2913DKSET
सालाना ऊर्जा खपत- 223 Kilowatt Hours
खूबियां
इसके XL बॉटल बिन में 2.25 लीटर वाली 3 बोतलों को रखा जा सकता है।
यह 3-4 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है।
ऐक्टिव डिओड्राइजर की वजह से दुर्गंध नहीं पनपेगी।
इसमें आपको हिडन डोर लॉक की सुविधा मिल जाएगी।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स इसकी फंक्शनिंग से खुश नहीं हैं।
फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
04
Godrej 244 L 3 Star | Convertible Freezer 6-In-1 | 95%+ Food Surface Disinfection | Inverter Frost Free Double Door Refrigerator
6-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स वाला यह फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर ऑटो, लो लोड ईको, आइस क्रीम, कोल्ड स्टोरेज फ्रीजर, डीप फ्रीजर और हाई लोड सेटिंग्स पर काम कर सकता है। AI टेक्नोलॉजी से लैस यह फ्रिज मौसम व स्टोरेज के हिसाब से कूलिंग को सेट कर सकता है। इसकी 30 दिनों तक की फार्म फ्रेशनेस सुविधा फल-सब्जियों को लंबे समय तक ताजा बनाए रख सकती है। इसी के साथ नैनो शील्ड टेक्नोलॉजी खाने को स्वस्थ व सुरक्षित बनाकर रख सकती है और बैक्टेरिया की बढ़त को 95% तक रोक सकती है। इसकी कूल बैलेंस टेक्नोलॉजी सही कूलिंग स्तर बनाए रख सकती है Godrej का यह फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज 244 लीटर की क्षमता वाला है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। अपनी पेटेंटेड शावर टेक्नोलॉजी के साथ यह 360 डिग्री कूलिंग करेगा, जिससे ठंडक एक समान स्तर पर बनी रह सकती है। एडवांस इन्वर्टरे टेक्नोलॉजी वाले इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर ऊर्जा की बचत करेगा और प्रदर्शन को भी बढ़िया बनाकर रख सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 2 कंपार्टमेंट, 2 शेल्फ, एक बॉटल स्पेस और एक वेजिटेबल बास्केट मिल जाएगी।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 63.6D x 60.7W x 155H सेंटीमीटर
ब्रांड- Godrej
क्षमता- 244 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
कलर- फॉजिल स्टील
मॉडल- RT EONVALOR 280CN RCIF FS ST
शेल्फ प्रकार- मजबूत कांच
वोल्टेज- 230 Volts
डोर- 2
टेंप्रेचर कंट्रोल
खूबियां
2-3 लोगों के परिवार के लिए यह फ्रिज एक सही पसंद हो सकता है।
इसकी वेजिटेबल बास्केट 27 लीटर क्षमता वाली है।
इसके मूवेबल आइस मेकर में ज्यादा मात्रा में बर्फ जमाई जा सकती है।
इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 194 लीटर और फ्रीजर क्षमता 50 लीटर है।
कमी
अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई बड़ी खामी नहीं बताई है।
05
अब समझते हैं इन सभी मॉडल्स के बीच का अंतर
आपने ऑटो डीफ्रॉस्ट सुविधा से लैस कुछ बड़े ब्रांड्स के डबल डोर रेफ्रिजरेटर के मॉडल्स तो देख लिए अब इन सभी के बीच के अंतर को एक तालिका के साथ समझा जा सकता है।
ब्रांड व मॉडल नंबर
क्षमता व एनर्जी स्टार रेटिंग
कंप्रेसर
खासियत
Haier
(HEB-243GB-P)
237 लीटर व 3 स्टार
ट्विन इन्वर्टर कंप्रेसर
8-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स
Whirlpool
(IF INV 278 RADIANT STEEL)
235 लीटर व 3 स्टार
इंटेलिसेंस इन्वर्टर कंप्रेसर
माइक्रो ब्लॉक टेक्नोलॉजी
Samsung
(RT28C3733S8/HL)
236 लीटर व 3 स्टार
डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर
डोर अलार्म
IFB
(Eco-Cool IFBFF-2913DKSET)
241 लीटर व 3 स्टार
एडवांस इन्वर्टर कंप्रेसर
ऐक्टिव डिओड्राइजर
Godrej
(RT EONVALOR 280CN RCIF FS ST)
244 लीटर व 3 स्टार
इन्वर्टर कंप्रेसर
कूल शावर टेक्नोलॉजी
नोट: यहां बताए गए कुछ फ्रिज की MRP ₹30,000 से ज्यादा है, लेकिन लेख लिखने के दौरान कीमत ₹30,000 से कम थी। किसी भी प्रोडक्ट की कीमत कम-ज्यादा होने पर हम उत्तरदायी नहीं हैं। हम अपने पाठकों से प्रोडक्ट का चुनाव करने से पहले सही दाम Amazon पर देखने का आग्रह करते हैं।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
क्यों ₹30,000 से कम कीमत वाले फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज सही पसंद माने जाते हैं?
₹30,000 से कम के फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज किफायती दाम और आधुनिक टेक्नोलॉजी का बेहतरीन संतुलन माने जाते हैं। ये फ्रीजर में बर्फ की परत जमने की समस्या को खुद खत्म करते हैं, जिससे रख-रखाव आसान होता है। इस बजट में आपको एनर्जी एफिशिएंट मॉडल और 250-350 लीटर तक की क्षमता मिल सकती है, जो 2-4 लोगों के परिवारों के लिए बिजली की बचत और ताजगी सुनिश्चित करने हेतु एक स्मार्ट निवेश हो सकते है।
किस ब्रांड के पास ₹30,000 से कम कीमत में बढ़िया क्वालिटी के फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज मिल जाएंगे?
आपको Haier, Samsung, LG, IFB, Godrej और Whirlpool जैसे ब्रांड्स से पास ₹30,000 से कम कीमत में बढ़िया क्वालिटी के फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज मिल जाएंगे। ये ब्रांड्स अत्याधुनिक इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और बेहतरीन कूलिंग परफॉरमेंस देते हैं। वहीं, अपनी मज़बूत बनावट और लंबे समय तक चलने वाली वारंटी के लिए जाने जाते हैं। ये सभी ब्रांड इस कीमत में डिजिटल डिस्प्ले और स्टेबलाइजर-फ्री संचालन जैसे फीचर्स प्रदान करते हैं, जो इन्हें मिड-रेंज ग्राहकों की पहली पसंद बना सकते हैं।
क्या ₹30,000 से कम कीमत वाले फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज ऊर्जा कुशल हो सकते हैं?
हां, ₹30,000 से कम के फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज काफी ऊर्जा कुशल होते हैं। अधिकांश ब्रांड इस बजट में इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी देते हैं, जो जरूरत के अनुसार अपनी स्पीड को नियंत्रित कर बिजली बचाती है। अगर आप 3-स्टार या उससे अधिक रेटिंग वाले मॉडल चुनते हैं, तो यह प्रदर्शन से समझौता किए बिना आपके बिजली बिल को काफी कम रख सकते हैं।