₹30,000 से कम में मिल सकते हैं Double Door रेफ्रिजरेटर, मिलेगा Samsung, LG और Whirlpool ब्रांड्स का भरोसा भी!
Samsung, LG, Haier, Whirlpool और IFB जैसे ब्रांड्स के पास मिलेंगे शानदार क्वालिटी के डबल डोर Refrigerators जिनकी कीमत होती ₹30,000 से कम। कन्वर्टेबल मोड्स, इन्वर्टर कंप्रेसर और हाई एनर्जी स्टार रेटिंग जैसी सुविधाएं इन्हें बना सकती हैं स्मार्ट पसंद।
आजकल ज्यादातर घरों में पाए जाने वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर के लिए ₹30,000 से कम का बजट एक सही रेंज हो सकता है। इस बजट में आने वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर शानदार फीचर्स और असरदार कूलिंग एक सही बैलेंस बनाचे हैं। इस कीमत में मिलने वाले डबल डोर फ्रिज फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी से लैस होते हैं, जो आपके लिए काफी सुविधाजनक हो सकती है। इनमें आपको 200 लीटर से ऊपर और 300 लीटर से कम की क्षमता देखने मिल सकती है। ये डबल डोर Fridge बड़ी फ्रीजर स्पेस के साथ आते हैं, जिनमें जमी हुई चीजों को भी ज्यादा मात्रा में आसानी से स्टोर किया जा सकता है। इनकी खासियत है कि ये खाने को लंबे समय तक ताजा बनाए रख सकते हैं और खाने की गंध भी आपस में मिलती नहीं है। इसके अलावा मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी बर्तनों को भी रखा जा सकता है। ₹30,000 से कम की कीमत में आपको Samsung, LG, Haier, IFB और Whirlpool जैसे ब्रांड्स के पास शानदार डबल डोर फ्रिज मिल सकते हैं।
₹30,000 से कम वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर में मिल सकती हैं ये खूबियां
ज्यादा स्टोरेज क्षमता- इस कीमत में आने वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर के ज्यादातर मॉडल्स में 200 लीटर से लेकर 300 लीटर तक की स्टोरेज Double Door क्षमता देखने मिल सकती है और ये मीडियम साइज के परिवार के लिए सही पसंद हो सकते हैं।
कन्वर्टेबल मोड्स- इनमे आपको स्टोरेज को जरूरत के हिसाब से सेट करने के लिए अलग-अलग कूलिंग मोड्स भी देखने मिल जाएंगे, जिन्हें आसानी से सेट किया जा सकता है। कुछ मॉडल्स में तो जरूरत पड़ने पर फ्रीजर को भी आसानी से फ्रिज में बदला जा सकता है।
इन्वर्टर टेक्नोलॉजी- ऊर्जा कुशल, शांत और टिकाऊपन के लिए ₹30,000 से कम की कीमत वाले डबल डोर Refrigerators में इन्वर्टर टेक्नोलॉजी होती है। ये इनके प्रदर्शन को भी बेहतर करती है इनके कंप्रेसर पर आपको 10 साल या उससे ज्यादा की वॉरंटी भी मिल सकती है।
असरदार कूलिंग- ये फ्रिज ऑटो डीफ्रॉस्ट कूलिंग सुविधा के साथ आते हैं, जिस वजह से इनके फ्रीजर में बर्फ की परत नहीं जमती और कूलिंग पर भी असर नहीं होता। ये डबल डोर फ्रिज जल्दी कूलिंग कर सकते हैं और इनमें रखा खाना आसानी से खराब भी नहीं होता।
स्टेबलाइजर फ्री संचालन- इन्हें आप एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के कारण इनके कंप्रेसर कोई गलत प्रभाव आसानी से नहीं होता।
अन्य- ऐंटी-बैक्टेरियल गास्केट, लंबा कूलिंग रिटेंशन, एडजेस्टेबल शेल्फ, बड़ा बॉटल गार्ड और ज्यादा क्षमता वाली वेजिटेबल बास्केट इन फ्रिज में मिलने वाली कुछ आम सुविधाएं हैं।
तो आइए अब नजर डालते हैं इस बजट रेंज में मिलने वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर के कुछ मॉडल्स पर।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 237L 3 Star Frost Free Bottom Mount Double Door Refrigerator
ऑटो डीफ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी वाला यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर हायर ब्रांड का है जिसकी क्षमता 237 लीटर है। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस फ्रिज के फ्रीजर में बर्फ की परत आसानी से नहीं जमेगी और कूलिंग भी दमदार बनी रह सकती है। इसमें आपको 8-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स मिल जाएंगे, जिन्हें नॉर्मल, वेज, वेकेशन, सरप्राइज पार्टी, समर, टर्बो, होम अलोन और फ्रीडर जैसे मोड्स पर सेट किया जा सकता है। इसकी ताजा खान रखने की क्षमता 171 लीटर और फ्रीजर क्षमता 66 लीटर की है। ट्विन इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह Haier फ्रिज ऊर्जा कुशलता के साथ काम कर सकता है। इसमें स्टोरेज के लिए आपको 2 कंपार्टमेंट, 1 ड्रॉर और 3 शेल्फ मिल जाएंगे। यह रेफ्रिजरेटर 2x बड़े वेजिटेबल बास्केट के साथ आता है, जिसमें ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां रखी जा सकती हैं। बिजली जाने पर इसे घर के इन्वर्टर से भी आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। यह डबल डोर फ्रिज मजबूत कांच से बने शेल्फ से लैस है, जिनपर भारी बर्तनों को भी आप रख सकेंगे। इसका ट्विन एनर्जी सेविंग मोड ऊर्जा की बचत करने में मदद कर सकता है और टर्बो आइसिंग सुविधा के साथ 1 घंटे में बर्फ जमाई जा सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 61.5D x 54.8W x 156H सेंटीमीटर
ब्रांड- Haier
क्षमता- 237 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- मल्टी
कलर- GE Black
मॉडल- HEB-243GB-P
सालाना ऊर्जा खपत- 236 Watts
वोल्टेज- 230 Volts
ड्रॉर- 2
डोर ओरिएंटेशन- राइट
खूबियां
फ्रीजर नीचे की तरफ होने की वजह से झुकने की समस्या 90% तक कम हो सकती है।
ऐंटी-बैक्टेरियल गास्केट की वजह से फ्रिज के अंदर किटाणु नहीं पनपेंगे।
इसे 220v-240v तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
3-4 लोगों के परिवार के लिए यह एक सही पसंद हो सकता है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके टिकाऊपन को लेकर शिकायत की है।
01
Samsung 236 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter with Display Frost Free Double Door Refrigerator
डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर 2-3 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस फ्रिज की क्षमता 236 लीटर है और ऑटो डीफ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी की वजह से फ्रीजर में बर्फ की परत आसानी से नहीं जमेगी। यह Samsung डबल डोर फ्रिज ऊर्जा की 50% तक बचत करते हुए शानदार कूलिंग का अनुभव करा सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 2 कंपार्टमेंट, 3 शेल्फ और 1 वेजिटेबल ड्रॉर मिल जाएगी। ऐंटी-बैक्टेरियल गास्केट की वजह से इसके अंदर किटाणु आशानी से नहीं पनपेंगे और खाना लंबे समय तक ताजा रह सकता है। जरूरत पड़ने पर इसके फ्रीजर को फ्रिज में कन्वर्ट करके इस्तेमाल किया जा सकता है। यह रेफ्रिजरेटर पावर कूल व पावर फ्रीज सुविधा से लैस है जो कूलिंग प्रक्रिया को तेज करने का काम करेगी। इसे एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है। यह रेफ्रिजरेटर अपनी ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी के साथ ह्यूमिडिटी को 70% तक कम कर सकता है, जिससे अंदर रखी चीजें आसानी से खराब नहीं होंगी। डिओड्राइजर दुर्गंध को पनपने से रोकेगा और दरवाजा ठीक से बंद न होने पर डोर अलार्म आपको अलर्ट करेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 64D x 55.5W x 154.5H सेंटीमीटर
ब्रांड- Samsung
क्षमता- 236 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर-ऑन-टॉप
कलर- Elegant Inox
मॉडल- RT28C3733S8/HL
सालाना ऊर्जा खपत- 229 Kilowatt Hours
बॉटल काउंट- 5
शोर स्तर- 42 Decibels
वोल्टेज- 230 Volts
खूबियां
इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है।
मॉइस्टफ्रेश जोन फल-सब्जियों की ताजगी को लंबे समय तक बनाए रख सकता है।
जरूरत पड़ने पर इसके शेल्फ को आसानी से स्लाइड करके सामान निकाला जा सकता है।
इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 183 लीटर और फ्रीजर क्षमता 53 लीटर है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी स्टोरेज क्षमता कम लगी है।
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
LG 242 L 3 Star Smart Inverter Frost-Free Double Door Refrigerator
मल्टी एयरफ्लो सुविधा के साथ आने वाला यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर खाने को लंबे समय ताजा रखने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी दी गई है, जो ऊर्जा की बचत करती है और कम शोर स्तर के साथ इसे ऑपरेट करने में मदद करती है। 242 लीटर की क्षमता वाला यह LG फ्रिज 2-3 लोगों के परिवार के लिए सही हो सकता है। ऐंटी-बैक्टेरियल के साथ आने वाला यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर 3 शेल्फ के साथ आता है, जिनपर काफी सारा समान स्टोर किया जा सकता है। मजबूत कांच से बने ये शेल्फ आसानी से 175 किलोग्राम तक का वजन झेल सकते हैं। इसकी डोर कूलिंग+ सुविधा एक समान ठंडक बनाए रख सकती है। इसमें अतिरिक्त स्टोरेज के लिए एक लोअर डोर शेल्फ दिया गया है। यह फ्रिज मॉइस्ट ऐंड फ्रेश टेक्नोलॉजी वाला है, जिस वजह से फल-सब्जियां लंबे समय तक ताजा रह सकती हैं। बिजली जाने पर इसे घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट किया जा सकता है और 100v-310v तक की वोल्टेज रेंज में इसे बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका ऐंटी रैट बाइट कवर कंप्रेसर को चूहों से बचाकर रख सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 66.9D x 58.5W x 147.5H सेंटीमीटर
ब्रांड- LG
क्षमता- 242 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- फुल-साइज फ्रीजर ऑन टॉप
कलर- शाइनी स्टील
मॉडल- GL-I292RPZX
सालाना ऊर्जा खपत- 232 Kilowatt Hours
वोल्टेज- 230 Volts
वॉटेज- 70 Watt Hours
आइस स्टोरेज क्षमता- 280 मिलीलीटर
खूबियां
ऑटो डीफ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी के कारण फ्रीजर में बर्फ की परत नहीं जमेगी।
इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 180 लीटर और फ्रीजर क्षमता 62 लीटर है।
इसकी 29.1 लीटर की वेजिटेबल बास्केट में ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां रखी जा सकती हैं।
नॉब की मदद से इसके टेंप्रेचर को आसानी से कम-ज्यादा किया जा सकता है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स ने इसपर डेंट पड़ने की शिकायत की है।
03
Whirlpool 235 L 2 Star Frost-free inverter Double Door Refrigerator
235 लीटर तक की क्षमता वाला यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर 2 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है। इसकी इंटेलिसेंस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी इसे ऊर्जा कुशलता के साथ काम करने में मदद करती है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 179 लीटर और फ्रीजर क्षमता 56 लीटर है। हॉनीकॉम्ब क्रिस्पर टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला Whirlpool का यह रेफ्रिजरेटर नमी के सही स्तर को बनाए रख सकता है, जिससे खाना लंबे समय तक ताजा बना रह सकता है। इसकी माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी बैक्टेरिया को 99.9% तक कम करने में मदद कर सकती है। इसी के साथ जिओलाइट टेक्नोलॉजी फल-सब्जियों को क्रिस्पी बनाए रखने में मदद कर सकती है। इसमें रखी बोतलें फ्रेशफ्लो एयर टावर की वजह से 40% तक तेजी से ठंडी हो सकती हैं। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 1 ड्रॉर और 2 शेल्फ मिल जाएंगे। इसे 160v-300v तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐंटी-ओडर ऐक्शन की वजह से फ्रिज में दुर्गंध नहीं आएगी और बिजली जाने के 17 घंटे बाद तक इसमें ठंडक बनी रह सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 65.5D x 56.4W x 158.7H सेंटीमीटर
ब्रांड- Whirlpool
क्षमता- 235 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
कलर- Neo Steel
मॉडल- NEO SP278 PRM LUNAR STEEL(2S)-Y
ऊर्जा खपत- 228 Kilowatt Hours
वोल्टेज- 230 Volts
शेल्फ- 4
डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट
खूबियां
इसके 4 डोर रैक आपको अतिरिक्त स्टोरेज की सुविधा देते हैं।
इसके फ्रीजर के तापमान को -24 डिग्री सेल्सियस तक सेट किया जा सकता है।
इसमें आप 85% तक तेजी से बर्फ जमा सकते हैं।
इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी बर्तन आसानी से रखे जा सकते हैं।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स इसकी बिल्ड क्वालिटी से खुश नहीं हैं।
उपकरणों, फैशन, ब्यूटी और कई अन्य तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
04
IFB Smart Choice 241L 3 Star Tru Convertible 10-in-1 Advanced Inverter Frost Free Double Door Refrigerator
360 डिग्री कूलिंग और एडवांस इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह रेफ्रिजरेटर 241 लीटर की क्षमता वाला है। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह रेफ्रिजरेटर खाने को लंबे समय तक ताजा रह सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 177 लीटर और फ्रीजर क्षमता 64 लीटर है। 10-इन-1 कन्वर्टेब मोड्स वाला यह रेफ्रिजरेटर नॉर्मल, टर्बो फ्रीज, टर्बो कूल, आइस क्रीम, पावर सेवर, माइल्ट फ्रीज, बेवरेज+, फ्रिज+, मैरिनेड+ और डेयरी+ मोड्स के साथ आता है। इसकी वेजिटेबल बास्केट क्षमता 22.5 लीटर है और इसमें आपको मूवेबल आइस मेकर की सुविधा भी मिल जाएगी। IFB का यह डबल डोर फ्रिज ह्यूमिडिटी कंट्रोलर वाले क्वाडर्र क्रिस्पर फल-सब्जियों को 25 दिनों तक ताजा रख सकता है। इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ 250 किलोग्राम तक का वजन झेल सकते हैं। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 4 रैक्स, 1 ड्रॉर और 3 शेल्फ मिल जाएंगे। फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी वाला यह फ्रिज शानदार कूलिंग का अनुभव करा सकता है। एक सीमित वोल्टेज रेंज में इसे बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 67D x 59.4W x 154H सेंटीमीटर
ब्रांड- IFB
क्षमता- 241 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर-ऑन टॉप
कलर- मेटल ब्लैक
मॉडल- Eco-Cool IFBFF-2913DKSET
सालाना ऊर्जा खपत- 223 Kilowatt Hours
वोल्टेज- 220 Volts
रैक्स- 4
डोर ओरिएंटेशन- राइट
खूबियां
इसके XL बॉटल बिन में 2.25 लीटर वाली 3 बोतलों को रखा जा सकता है।
यह 3-4 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है।
ऐक्टिव डिओड्राइजर की वजह से दुर्गंध नहीं पनपेगी।
इसमें आपको हिडन डोर लॉक की सुविधा मिल जाएगी।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स इसकी फंक्शनिंग से खुश नहीं हैं।
05
अब समझिए इन सभी डबल डोर रेफ्रिजरेटर के बीच का अंतर
आपने ₹30,000 से कम में मिलने वाले अलग-अलग ब्रांड्स के डबल डोर रेफ्रिजरेटर के विकल्पों को तो देख लिया, अब इनके बीच के अंतर को इस तालिका के साथ समझा जा सकता है।
ब्रांड व मॉडल
क्षमता
एनर्जी स्टार रेटिंग
खासियत
Haier
(HEB-243GB-P)
237 लीटर
3
बॉटम माउंट फ्रीजर
Samsung
(RT28C3733S8/HL)
236 लीटर
3
कूल पैक
LG
(GL-I292RPZX)
242 लीटर
3
मल्टी एयर फ्लो
Whirlpool
(NEO SP278 PRM LUNAR STEEL(2S)-Y)
235 लीटर
2
जिओलाइट टेक्नोलॉजी
IFB
(Eco-Cool IFBFF-2913DKSET)
241 लीटर
3
10-इन-1 मोड्स
नोट: यहां बताए गए रेफ्रिजरेटर की MRP ₹30,000 से ज्यादा है, लेकिन लेख लिखने के दौरान कीमत ₹30,000 से कम थी। किसी भी प्रोडक्ट की कीमत कम-ज्यादा होने पर हम उत्तरदायी नहीं हैं। हम अपने पाठकों से प्रोडक्ट का चुनाव करने से पहले सही दाम Amazon पर देखने का आग्रह करते हैं।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
₹30000 से कम वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर किस ब्रांड के पास मिल जाएंगे?
₹30,000 के बजट में Samsung और LG इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ 240L-270L के मॉडल पेश करते हैं। Haier इस कीमत में बड़ी क्षमता और कन्वर्टेबल विकल्प देता है, जबकि Whirlpool अपनी कूलिंग टेक्नोलॉजी के लिए मशहूर है। IFB भी आधुनिक फीचर्स और बेहतर वॉरंटी के साथ इस रेंज में मजबूत सही पसंद हो सकते हैं।
क्या ₹30,000 से कम वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर ऊर्जा कुशल होते हैं?
हां, ₹30,000 से कम के बजट में मिलने वाले ज्यादातर डबल डोर रेफ्रिजरेटर ऊर्जा कुशल होते हैं। इस रेंज में Samsung और LG जैसे ब्रांड्स इनवर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी और 3-स्टार रेटिंग वाले मॉडल पेश करते हैं, जो बिजली की खपत कम करते हैं। Haier और Whirlpool में भी ट्विन इनवर्टर टेक्नोलॉजी मिलती है जो परफॉर्मेंस और बचत का अच्छा संतुलन बनाती है।
क्या डबल डोर रेफ्रिजरेटर पर वॉरंटी मिल सकती है?
हां, डबल डोर रेफ्रिजरेटर पर आपको शानदार वॉरंटी मिलती है। Samsung, LG, Haier और Whirlpool जैसे ब्रांड आमतौर पर पूरे प्रोडक्ट पर 1 साल की और डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर पर 10 से 20 साल की लंबी वॉरंटी देते हैं। IFB जैसे कुछ ब्रांड तो पूरी मशीन पर 4 साल तक की वॉरंटी भी प्रदान करते हैं।