कैसे करें Split AC की देखभाल? आने वाले अप्रैल-मई के महीनों में! जानें यहां

April-May के महीनों में जब गर्मी चरम सीमा पर होती है तब स्प्लिट AC की सर्विसिंग काफी जरूरी माना जाता है ताकि इसका सही देखभाल हो सके और आपको बिना रुकावट चिलचिलाती गर्मी में भी ठंडी हवा मिल सके। विकल्पों के साथ नीचे आपको सर्विसिंग के बारे में विस्तार से जानकारी मिल जाएगी।

कैसे करें Split AC की देखभाल? आने वाले अप्रैल-मई के महीनों में! जानें यहां
Split AC

गर्मी का मौसम आते ही एसी हमारी सबसे बड़ी जरूरत बन जाता है। खासकर अप्रैल और मई के महीनों में तो दिल्ली, पटना, जयपुर जैसे शहरों में बिना एसी के गुजारा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में समय पर इसकी सही देखभाल करना बहुत जरूरी होता है, ताकि यह बिना किसी परेशानी के ठंडी हवा देता रहे। आपको बता दें, इसकी एयर फिल्टर से लेकर इंडोर और आउटडोर यूनिट तक की सफाई जरूरी हो जाती है ताकि हवा बढ़िया तरीके से मिलती रहे और आपको गर्मियों में समझौता ना करना पड़े। नीचे आपको विस्तार में जानकारी मिल जाएगी कि आखिर किस तरह आप Split AC की सर्विसिंग करवा सकते हैं। अगर आप नीचे दिए गए छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं, तो आपका एसी लंबे समय तक अच्छी कूलिंग दे सकता और बार-बार खराब होने की समस्या भी नहीं होगी। सही समय पर मेंटेंस करके आप न सिर्फ गर्मी से राहत पा सकते हैं, बल्कि अपने एसी की उम्र भी बढ़ा सकते हैं।

नीचे बढ़िया विकल्पों के साथ जानिए सही तरीका सर्विसिंग का -

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

अप्रैल-मई के महीनों में स्प्लिट एसी की देखभाल करना क्यों है जरूरी?

अप्रैल और मई के महीने भारत में गर्मी की शुरुआत का समय होते हैं, जब तापमान तेजी से बढ़ता है और स्प्लिट एसी का उपयोग अधिक होने लगता है। ऐसे में इस मौसम के शुरुआती दिनों के दौरान एसी की सही देखभाल करना बेहद जरूरी माना जाता है - 

  • सबसे पहले, एसी के फिल्टर की सफाई बहुत महत्वपूर्ण होती है। धूल और गंदगी जमा होने से एयर फ्लो कम हो सकता है, जिससे बिजली की खपत भी बढ़ सकती है। साफ फिल्टर न केवल ठंडी हवा को बेहतर बना सकते हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे माने जाते हैं।
  • दूसरा, एसी के कूलिंग कॉइल और आउटडोर यूनिट की नियमित जांच जरूरी है। अगर इनमें धूल या कचरा जमा हो जाए, तो कूलिंग क्षमता कम हो सकती है। 
  • तीसरा, गैस लेवल की जांच भी आवश्यक होती है। अगर एसी में गैस कम हो जाती है, तो वह सही तरीके से ठंडक नहीं दे पाता। इसलिए समय-समय पर इसकी जांच करवाना चाहिए।
  • अच्छी तरह से रखरखाव किया गया Air Conditioner अधिक कुशलता से काम कर सकता है, जिससे बिजली का बिल कम आता है। 

योरपिक्स पार अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ें। 

आसान देखभाल के लिए ये स्प्लिट एसी हो सकते हैं सही पसंद


खुद से कैसे करें स्प्लिट एसी की सर्विस? जानें स्टेप बाई स्टेप

स्प्लिट एसी की सर्विसिंग आप घर पर भी सावधानी से कर सकते हैं, जिससे इसकी कूलिंग बेहतर रह सकती है और बिजली की बचत भी हो सकती है। देखिए यहां स्टेप के साथ - 

  • सबसे पहले एसी का पावर सप्लाई बंद करके इनडोर यूनिट का फ्रंट कवर खोल लें और एयर फिल्टर निकालकर साफ पानी से धो लें। फिल्टर सूखने के बाद ही दोबारा लगाएं, क्योंकि गीला फिल्टर एसी को नुकसान पहुंचा सकता है।
  • अब इनडोर यूनिट की कूलिंग कॉइल को हल्के ब्रश या कॉइल क्लीनर से साफ कर सकते हैं ताकि जमा धूल हट जाए और हवा का फ्लो सही बना रहे। 
  • इसके बाद आउटडोर यूनिट की सफाई कर सकते हैं, जिसमें फैन और कंडेंसर कॉइल शामिल होते हैं। वहां जमा धूल और कचरा हटाने के लिए आप पानी का हल्का स्प्रे इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • नए जमाने वाले कुछ एसी में आपको ऑटो क्लीन फीचर भी मिल जाएगा जिसे आप एक बटन दबा कर एसी की सफाई कर सकते हैं। इस फीचर की मदद से एसी की इंडोर यूनिट की सफाई मात्र एक बटन से खुद ही हो सकती है।  
  • इसके अलावा, कई एसी में एयर प्यूरीफिकेशन फिल्टर होते हैं जो धूल और एलर्जी पैदा करने वाले कणों को हटाने में मदद कर हैं। 

सही सर्विसिंग के लिए इन विकल्पों को देखा जा सकता है।

सर्विस न करवाने से क्या हो सकते हैं नुकसान?

एसी की नियमित सर्विस न करवाने से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। जैसे आपको बता दें, एसी की कूलिंग क्षमता कम हो सकती है क्योंकि उसके फिल्टर और कॉइल में धूल और गंदगी जमा हो जाती है। दूसरा बड़ा नुकसान यह है कि स्प्लिट AC के पार्ट्स जल्दी खराब होने लगते हैं। बिना सर्विस के छोटे-छोटे खराबी समय पर पकड़ी नहीं जाती और बाद में बड़ी समस्या बन सकती है। इसके अलावा, गंदे फिल्टर और कॉइल की वजह से हवा की गुणवत्ता खराब हो जाती है जिससे बदबू और खराब हवा मिल सकती है। आपको बता दें, अगर आप समय रहते अपने एसी की सर्विसिंग नहीं करवाते हैं तो यह जल्दी ही खराब भी हो सकता है। 

इन एसी को हो सकती है कम रखरखाव की जरूरत

कैसे बढ़ाएं स्प्लिट एसी की लाइफ?

गर्मी के मौसम में एसी तो लगभग हर घर में देखने को मिल ही जाता है। लेकिन कई लोग यह नहीं जानते कि सही देखभाल और उपयोग से एसी की लाइफ काफी बढ़ाई जा सकती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका एसी लंबे समय तक अच्छा काम करे और बार-बार खराब न हो, तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखना जरूरी है - 

  • सबसे पहले, एसी की नियमित सर्विसिंग बहुत जरूरी होती है। कम से कम साल में 1–2 बार प्रोफेशनल सर्विस जरूर करवानी चाहिए। इससे अंदर जमी धूल, गंदगी साफ हो सकते हैं। 
  • फिल्टर की सफाई का भी ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। एसी का फिल्टर धूल और गंदगी को रोकता है, लेकिन अगर यह ज्यादा गंदा हो जाए तो कूलिंग कम हो सकती है। 
  • आपको बता दें, एसी को सही तापमान पर चलाना भी इसकी लाइफ बढ़ाने में काम आ सकता है। ऐसा माना गया है कि बहुत कम तापमान जैसे 16°Cके नीचे पर लगातार एसी चलाने से कंप्रेसर पर ज्यादा लोड पड़ सकता है। वहीं, अगर दरवाजे या खिड़कियां खुली रहती हैं, तो ठंडी हवा बाहर निकलते रह सकती है और एसी को कमरे को ठंडा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे मशीन जल्दी खराब हो सकती है। इसलिए एसी वाले कमरे को बंद रखने की सलाह दी जाती है। 
  • आपको इसजके आउटडोर यूनिट का भी ध्यान रखना चाहिए। इसे ऐसी जगह लगाना चाहिए जहां हवा का अच्छा प्रवाह हो और उस पर सीधे धूप या बारिश का ज्यादा असर न पड़े। 
  • हमेशा अच्छी क्वालिटी का इंस्टॉलेशन और सही वायरिंग कराना चाहिए। गलत इंस्टॉलेशन से गैस लीकेज या अन्य तकनीकी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे एसी जल्दी खराब हो सकता है।

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख। 

लंबी लाइफ वाले ये एसी हो सकते हैं स्मार्ट पसंद-

हर रोज, हफ्ते में एक बार या फिर महीने में एक बार, कितनी बार है एसी को सर्विसिंग की जरूरत?

देखा जाए तो एसी को साल में कम से कम एक बार प्रोफेशनल सर्विसिंग की जरूरत पड़ सकती है जिसे अप्रैल और मई के महीना शुरू होने से पहले कराना सही हो सकता है। इसकी मदद से आपको आने वाले दिनों में सही ठंडक मिल सकती है। इन महीनों में तापमान बढ़ने से एसी पर अधिक दबाव पड़ता है, इसलिए नियमित सर्विसिंग से इसकी कार्यक्षमता बनी रह सकती है और बिजली की खपत कम हो सकती है। इसके अलावा, आपको बता दें गर्मियों के मौसम में एसी के एयर फिल्टर को हर 2 से 4 हफ्ते में साफ करने की सलाह दी जाती है ताकि हवा का फ़्लो सही रहे। वहीं, अगर आपके इलाके में धूल ज्यादा है, तो 2 महीने में एक बार सर्विसिंग फायदेमंद हो सकती है।

कम रखखाव वाले एसी चुनें यहां से

निष्कर्ष 

अंत में यही कहा जा सकता है कि अप्रैल और मई की तेज गर्मी से पहले एसी की सही देखभाल करना बेहद जरूरी है। थोड़ी सी सफाई और समय पर सर्विसिंग से न केवल ठंडक बेहतर मिल सकती है, बल्कि बिजली की बचत और AC की लंबी उम्र भी सुनिश्चित हो सकती है। अगर आप अभी ध्यान दे लेते हैं, तो पूरी गर्मी बिना किसी परेशानी के आराम से बीत सकती है और आपको तपती गर्मी में भी राहत भरी सांस मिल सकती है। 

इन्हें भी पढ़ें - 

हमारे मूल मूल्य

स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

हम उन विकल्पों को आपतक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • अप्रैल और मई में एसी की सर्विस क्यों जरूरी होती है?
    गर्मी शुरू होने से पहले एसी की सर्विस करने से उसकी कूलिंग बेहतर हो सकती है और अचानक खराब होने की समस्या से बचाव हो सकता है।
  • एसी का फिल्टर कितनी बार साफ करना चाहिए?
    गर्मी के मौसम में हर 15 से 20 दिन में फिल्टर साफ करना चाहिए, ताकि हवा का फ्लो अच्छा बना रहे और आपको बिना कोई रुकावट सही से हवा मिल सके।
  • क्या बिना सर्विस के एसी चलाना ठीक है?
    ऐसा कहा जाता है कि बिना सर्विस के एसी चलाने से कूलिंग कम हो सकती है और बिजली का बिल ज्यादा आ सकता है। इसलिए समय-समय पार सर्विसिंग को जरूरी माना गया है।