ऑटो क्लीन वाले Air Conditioner के साथ होगी सफाई की झंझट खत्म!
अगर आप आराम और बढ़िया ठंडक के साथ-साथ सफाई भी चाहते हैं, तो Auto Clean Air Conditioner आपके घर के लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकता है जो जरूरत पड़ने पर खुद को खुद ही साफ कर सकता है और आपको ताजी हवा दे सकता है।
आज के समय में एयर कंडीशनर सिर्फ ठंडक देने का साधन नहीं रहा, बल्कि यह हमारी सेहत और आराम से भी जुड़ा हुआ माना जाता है। इसी जरूरत को समझते हुए अब बाजार में Auto Clean फीचर वाले Air Conditioner तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। यह तकनीक न केवल कमरे को ठंडा रखती है, बल्कि एसी के अंदर जमा होने वाली धूल, नमी और बैक्टीरिया को भी खुद ही साफ कर सकती है। आमतौर पर एसी के अंदर गंदगी जमा होने से उसकी कूलिंग क्षमता कम हो जाती है और हवा की गुणवत्ता भी प्रभावित हो सकती है। लेकिन इस फीचर के साथ, एसी अपने अंदर की नमी को सुखाकर और फंगस व बैक्टीरिया को बनने से रोककर खुद को साफ रख सकता है। इससे न सिर्फ इसकी लाइफ बढ़ती है, बल्कि आपको हर बार ताज़ी और साफ हवा मिल सकती है। इसका फायदा यह भी है कि आपको बार-बार सर्विस या सफाई की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। खासकर आज के प्रदूषित वातावरण में, जहां साफ हवा की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा है, यह काफी बढ़िया चॉइस बन सकता है।
देखें यहां 5 बढ़िया विकल्प जिसे अमेजन से ले सकते हैं -
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 1.5 Ton 4 Star AI Climate Control Smart Split AC
सफेद रंग में आने वाला यह एसी 1.5 टन क्षमता के साथ आता है जो मध्यम परिवार के लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकता है। Haier का यह एसी फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन यानी ऑटो क्लीन फीचर के साथ आता है जिससे यह इंडोर यूनिट की सफाई जरूरत के अनुसार खुद ही कर सकता है जिससे आपकी सफाई की झंझट खत्म हो सकती है। यह 7 इन 1 कूलिंग मोड के साथ आता है जिससे 7 अलग-अलग क्षमता में ठंडक को एडजस्ट किया जा सकता है। यह AI क्लाइमेट कंट्रोल फीचर के साथ आता है जो कमरे के तापमान, बाहरी मौसम और आपकी कूलिंग प्राथमिकताओं को समझकर खुद को एडजस्ट कर सकता है जिससे बार-बार रिमोट से सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं होती। ब्रांड के अनुसार यह 60 डिग्री के सेल्सियस पर भी बेहतरीन ठंडक दे सकता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद एचडी फिल्टर की मदद से यह कमरे में उपस्थित हवा को साफ करके आपको स्वच्छ हवा देने में मदद कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड - Haier
मॉडल - HSU18K-PYAIR4BN-INV
क्षमता - 1.5 टन
कूलिंग पॉवर - 5.25 किलोवाट
नॉइस लेवल - 42 डेसिबल
वोल्टेज - 50 वोल्ट
खासियत
यह 4 स्टार रेटिंग के साथ आता है जो कम बिजली खपत के साथ बढ़िया ठंडक दे सकता है।
इसमें मौजूद सुपरसोनिक कूलिंग की मदद से यह एसी 10 सेकंड में आपके कमरे को ठंडा कर सकता है।
यह 100% कॉपर कॉइल के साथ आता है जो मशीन को जंग लगने से बचा कर रखते हुए लंबे समय तक चला सकता है।
कमी
यूजर ने कहा यह चलने पर शोर करता है।
योरपिक्स पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य प्रोडक्ट के बारे में लेख।
01
Carrier 1.5 Ton 3 Star Flexicool Inverter Split AC
1.5 टन क्षमता वाले इस एयर कंडीशनर को खासतौर पर मध्यम आकार के कमरों यानी लगभग 111 से 150 वर्ग फुट के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें फ्लेक्सीकूल 6-इन-1 तकनीक दी गई है, जिससे उपयोगकर्ता अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को बढ़ा या घटा सकता है और बिजली की बचत भी कर सकता है। इस Carrier के एसी का इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड को एडजस्ट कर सकता है, जिससे बेहतर कूलिंग के साथ-साथ कम ऊर्जा खपत हो सकती है। इस AC में 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल और एंटी-कोरोशन ब्लू कोटिंग दी गई है, जो इसे लंबे समय तक टिकाऊ और कम मेंटेनेंस वाला बना सकती है। साथ ही इसमें PM 2.5 और HD फिल्टर मौजूद हैं, जो हवा को साफ और स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित बना सकते हैं। इंस्टा कूल फीचर के कारण यह बहुत तेजी से ठंडक प्रदान कर सकता है, जबकि ऑटो क्लीन फंक्शन अंदर की सफाई को आसान बना सकता है।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड - Carrier
मॉडल - CAI18EE3R36F0
क्षमता - 1.5 टन
कूलिंग पॉवर - 4800 किलोवाट
नॉइस लेवल - 37 डेसिबल
वोल्टेज - 230 वोल्ट
खासियत
यह स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन के साथ आता है जिससे यह वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी आपको सामान ठंडक दे सकता है।
स्लीप मोड की वजह से यह शोर कम करता है जिससे आप आराम से रात में चैन की नींद सो सकते हैं।
ऑटो रिस्टार्ट फीचर के चलते यह एसी बिजली जाने के बाद जब वापस आएगी तो फिर से वही से स्टार्ट हो सकती है जहां से बंद हुई थी।
कमी
यूजर ने अभी तक कोई कमी नहीं बताई है।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC
यह इन्वर्टर स्प्लिट एसी 3 स्टार रेटिंग के साथ आता है जिसके कारण यह ऊर्जा की बचत कर सकता है और बढ़िया ठंडक दे सकता है। साथ ही, इसका कॉपर कंडेंसर कॉइल बेहतर कूलिंग और कम मेंटेनेंस देने में मददगार साबित हो सकता है। यह 1.5 टन क्षमता के साथ आता है जो मध्यम आकार के कमरों के लिए सही हो सकता है। साथ ही, Daikin के इस Air Conditioner में इन्वर्टर स्विंग कंप्रेसर मौजूद है जो बिजली की खपत को कम करता है और लंबे समय तक टिकाऊ प्रदर्शन दे सकता है। यह एसी 17100 BTU की कूलिंग क्षमता के साथ आता है, जिससे यह तेज और प्रभावी ठंडक प्रदान कर सकता है, चाहे बाहर का तापमान कितना भी अधिक क्यों न हो। वहीं इसमें ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी दी गई है, जो अंदर की यूनिट को खुद साफ रखने में मदद करती है और हवा को स्वच्छ बना सकती है। इसके साथ ही PM 2.5 फिल्टर मौजूद है, जो हवा में मौजूद धूल और छोटे कणों को हटाकर हेल्दी एयर दे सकता है, जिससे परिवार की सेहत भी सुरक्षित रह सकती है।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड -DAIKIN
मॉडल - MTKL50U
क्षमता - 1.5 टन
कूलिंग पॉवर - 17100 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
नॉइस लेवल - 30 डेसिबल
वोल्टेज - 230 वोल्ट
खासियत
इस एसी में कोंडा एयरफ्लो और 3D एयरफ्लो जैसी आधुनिक तकनीकें दी गई हैं, जो हवा को पूरे कमरे में समान रूप से फैला सकती हैं।
इसका एयर थ्रो लगभग 16 मीटर तक जाता है, जिससे कमरे के हर कोने में ठंडक पहुंच सकती है।
इसके ट्रिपल डिस्प्ले फीचर से तापमान और अन्य जानकारी आसानी से देखी जा सकती है।
कमी
अमेजन यूजर ने बताया यह शोर बहुत करता है।
03
Panasonic 1.0 Ton 3 Star Inverter Split AC
क्या आप भी एक ऐसा एसी ढूंढ रहे हैं जो खुद की सफाई खुद कर सके और आपको बेहतरीन ठंडक भी दे सके? तो यह Panasonic का इन्वर्टर स्प्लिट आपके लिए सही चॉइस हो सकता है जो ऑटो क्लीन फीचर के साथ आता है। यानी जब एसी को बंद किया जाता है, तब यह फीचर अपने आप एक्टिव हो जाता है और इनडोर यूनिट के अंदर मौजूद इवैपोरेटर कॉइल्स को सुखाने का काम करता है। आमतौर पर एसी के अंदर नमी जमा हो जाती है, जिससे धूल, बैक्टीरिया और फंगस पनप सकते हैं। लेकिन ऑटो क्लीन फीचर इस नमी को हटाकर कॉइल्स को सूखा और साफ रखने में मदद कर सकता है। इससे एसी के अंदर बदबू नहीं आती, हवा ज्यादा स्वच्छ रहती है और मशीन की लाइफ भी बढ़ सकती है। यह 1 टन क्षमता के साथ आता है जो इसे छोटे कमरों के लिए सही चॉइस बना सकते हैं। यह एसी इन्वर्टर तकनीक के साथ आता है, जिसमें वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर होता है जो कमरे की गर्मी के अनुसार अपनी कूलिंग क्षमता को अपने आप एडजस्ट कर सकता है, जिससे बिजली की बचत होती है और लंबे समय तक आरामदायक ठंडक मिल सकती है। साथ ही, इसमें दिए गए 8-इन-1 कन्वर्टिबल मोड की मदद से आप अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को कम या ज्यादा कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड - Panasonic
मॉडल - CS/CU-SU12BKY3T
क्षमता - 1 टन
कूलिंग पॉवर - 11431 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
नॉइस लेवल - 36 डेसिबल
वोल्टेज - 230 वोल्ट
खासियत
इसमें क्रिस्टल क्लीन तकनीक भी दी गई है, जो कूलिंग को बेहतर बनाती है और साफ हवा प्रदान कर सकती है।
इसमें PM0.1 एयर फिल्टर लगा है, जो बहुत छोटे-छोटे कणों और प्रदूषण को भी फिल्टर कर सकता है, जिससे आपको स्वच्छ हवा मिल सकती है।
ब्रांड के अनुसार यह 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी बढ़िया तरीके से आपके कमरे को ठंडा कर सकता है
कमी
अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बनाई है।
04
LG 1.5 Ton 3 Star Smart Inverter Split AC
AI कन्वर्टिबल 6-इन-1 फीचर के साथ आने वाला यह एसी जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को एडजस्ट करने की सुविधा देता है जिससे आप 6 मोड तक नियंत्रित कर सकते हैं। LG का यह AC 1.5 Ton मध्यम आकार के कमरों के लिए सही हो सकता है। आपको बता दें, यह स्प्लिट एसी न केवल तेज कूलिंग प्रदान कर सकता है, बल्कि ऊर्जा की बचत में भी मदद कर सकता है, जिससे बिजली का बिल कम आ सकता है। इसमें लगा स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर बेहद शांत, टिकाऊ और प्रभावी तरीके से काम करता है, जिससे लंबे समय तक बिना परेशानी के उपयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही VIRAAT मोड तेज़ कूलिंग सुनिश्चित करता है, जिससे गर्मी के दिनों में तुरंत राहत मिल सकती है। साथ ही, इसमें एचडी फिल्टर के साथ एंटी-वायरस प्रोटेक्शन दिया गया है, जो हवा को साफ और सुरक्षित बना सकता है, जिससे परिवार की सेहत भी बेहतर रह सकती है। इसमें मौजूद ऑटो क्लीन की मदद से आपको एसी की सफाई की भी चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह खुद ही मिनटों में इंडोर यूनिट की सफाई कर सकता है और आपकी परेशानी कम कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड - LG
मॉडल - MTKL50U
क्षमता - 1.5 टन
कूलिंग पॉवर - 4.4 किलोवाट
नॉइस लेवल - 26 डेसिबल
वोल्टेज - 230 वोल्ट
खासियत
इस एसी में 100% कॉपर कंडेनसर का इस्तेमाल किया गया है, जो अधिक टिकाऊ और बेहतर कूलिंग प्रदान करता है।
साथ ही ओशन ब्लैक प्रोटेक्शन और गोल्ड फिन+ कोटिंग इसे जंग और प्रदूषण से बचा सकती है, जिससे यह लंबे समय तक टिकाऊ बना हुआ रह सकता है।
इसमें मौजूद स्मार्ट डायग्नोसिस की मदद से यह एसी में आने वाली खराबी को तुरंत पता करके आपको संकेत दे सकता है।
कमी
अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इसमें कॉपर पाइप नहीं दिया गया है।
यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अमेजन से एक बढ़िया ऑटो क्लीन फीचर वाला एसी ले सकते हैं-
ब्रांड/मॉडल
कूलिंग पॉवर
क्षमता
नॉइस लेवल
Haier 1.5 Ton 4 Star AI Climate Control Smart Split AC - HSU18K-PYAIR4BN-INV
5.25 किलोवाट
1.5 टन
42 डेसिबल
Carrier 3 Star Flexicool Inverter Split AC - ESTER EDGE Gxi-CAI18EE3R36F0
4800 किलोवाट
1.5 टन
37 डेसिबल
Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC - MTKL50U
17100 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
1.5 टन
30 डेसिबल
Panasonic 1.0 Ton 3 Star Inverter Split AC -CS/CU-SU12BKY3T
11431 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
1 टन
36 डेसिबल
LG 1.5 Ton 3 Star Smart Inverter Split AC - AS-Q18JNXE
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
ऑटो क्लीन फीचर वाला एसी क्या होता है?
ऑटो क्लीन एसी एक ऐसा एयर कंडीशनर होता है जो अपने अंदर की नमी, धूल और बैक्टीरिया को खुद ही साफ करने की क्षमता रखता है।
ऑटो क्लीन फीचर कैसे काम करता है?
जब एसी बंद होता है, तो ऑटो क्लीन फीचर कुछ समय तक फैन चलाकर अंदर की नमी को सुखा सकता है। इससे फंगस और बैक्टीरिया बनने से बचते हैं।
क्या ऑटो क्लीन एसी पूरी तरह से सर्विस की जरूरत खत्म कर देता है?
ऐसा नहीं है। यह फीचर सफाई की जरूरत को कम करता है, लेकिन समय-समय पर प्रोफेशनल सर्विस कराना फिर भी जरूरी होता है।