सही AC का चुनाव: बिना ज्यादा पैसे खर्च किए कैसे करें चयन? ये जानकारी करेगी मदद

बढ़ती गर्मी को देखते हुए एसी लेना एक अहम फैसला बन गया है, ऐसे में बिना ज्यादा पैसे खर्च किए आप इन तरीकों से अपने लिए एक नया Air Conditioner ले सकते हैं। पहले कमरे के साइज के अनुसार सही क्षमता का एसी देखें, इन्वर्टर तकनीक वालों का चुनाव लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा स्टार रेटिंग पर ध्यान दें। साथ ही अपना एक बजट बना लें जरूरतों के आधार पर।

सही AC का चुनाव: बिना ज्यादा पैसे खर्च किए कैसे करें चयन? ये जानकारी करेगी मदद
सही एसी का चुनाव, बिना ज्यादा पैसे के खर्च के

क्या आप भी एक नया एसी लेने की सोच रहे हैं? लेकिन दाम को देखकर पीछे हट जा रहे हैं, तो अब और नहीं क्योंकि यहां पर हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं कि एक सही AC का चुनाव आप कैसे कर सकते हैं, वो भी बिना ज्यादा पैसे खर्च किए। क्षमता, स्टार रेटिंग आदि चीजों के अनुसार एसी का चुनाव करने से एक तो आपका बिजली का बिल कम रहेगा और लंबे समय तक ये आपका साथ देंगे संग में कूलिंग भी बेहतर करेंगे। इस जानकारी के बाद न तो आप सेल्समैन की बातों में आकर या तो जरूरत से ज्यादा बड़ा AC लेंगे और न ही बिजली बचाने के चक्कर में ऐसा मॉडल चुनेंगे जो कमरे को ठंडा करने में सफल न हो।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

सही क्षमता का चुनाव

किसी भी प्रकार का एसी लेते वक्त सबसे बड़ी गलती जो ग्राहकों से अकसर होती है वो है क्षमता को लेकर, अकसर ही हम कमरे के अनुसार कैपेसिटी का चुनाव नहीं करते हैं। लोग सोचते हैं कि ज्यादा टन का AC बेहतर ठंडा करेगा, लेकिन अगर कमरा छोटा है और AC बड़ा, तो यह बार-बार ट्रिप करेगा और बिजली का बिल बढ़ाएगा।100 - 120 वर्ग फीट: छोटे आकार वाले कमरे के लिए 0.8 से 1 टन काफी है।

120–180 वर्ग फीट: 1.5 Ton AC मध्यम आकार वाले कमरे के लिए सबसे सटीक रहता है।

180–250+ वर्ग फीट:  2 टन एसी बड़े हॉल में लगाने के लिए सही हो सकता है।

सही क्षमता वाले एसी का चुनाव करने के लिए आपको सबसे पहले अपने कमरे के आकार का पता होना चाहिए। ऐसा करने से न तो आपके पैसे ज्यादा खर्च होंगे, और कूलिंग भी बेहतर होगी। 

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर इस प्रकार के और लेख पढ़ें

क्यों है इन्वर्टर एसी एक बेहतर विकल्प?

एसी का अगर आप ज्यादा प्रयोग करते हैं तो इसके लिए आपको इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाले विकल्पों का चुनाव करना चाहिए। हालांकि ये नॉन-इन्वर्टर एसी की तुलना में महंगे होते हैं, लेकिन लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन देने के साथ बिजली के बिल को भी कम करते हैं। दरअसल Inverter AC में कंप्रेसर हमेशा चलता रहता है लेकिन उसकी स्पीड जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा होती रहती है। यह बिजली की भारी बचत करता है और तापमान को स्थिर रखता है। लंबे समय के हिसाब से अगर एयर कंडीशनर लेने जा रहे हैं तो आपको एक बढ़िया इन्वर्टर एसी का चुनाव करना चाहिए।

योर पिक्स पर आप इस प्रकार की और जानकारी ले सकते हैं।



स्टार रेटिंग पर ध्यान देना क्यों है जरूरी?

एसी में दी गई स्टार रेटिंग बिजली की खपत के बारे में बताता है। दरअसल आपको मार्केट में 1 से 5 स्टार रेटिंग वाले एसी देखने को मिल जाएंगे, लेकिन हमारे सुझाव के अनुसार आपको इनका चुनाव इस्तेमाल होने वाले समय पर करना चाहिए। जैसे की अगर आप 5 स्टार एसी ले रहे हैं तो उसका प्रयोग 8 से 10 घंटे के अनुसार सही रहता है। वहीं अगर 4 से 5 घंटे ही Air Conditioner चलाना है तो आप 3 स्टार रेटिंग वाले विकल्प को देख सकते हैं। इसके अलावा मार्केट में आपको 1 से 2 स्टार रेटिंग वाले एसी देखने को मिल जाएंगे, जो किफायती दाम में तो मिलेंगे, लेकिन ये बिजली के बिल की खपत ज्यादा करेंगे। इसलिए आपको 3 या 5 Star AC वाले विकल्प का चुनाव करना चाहिए, जो बिजली की खपत हिसाब से करें।

स्प्लिट या विंडो एसी: किस पर लगाएं पैसा?

वैसे तो विंडो एसी सस्ते होते हैं और इनका इंस्टॉलेशन भी आसान रहता है। वहीं इनको आसानी से एक से दूसरी जगह लेकर जा सकते हैं, लेकिन इनकी एक कमी है ज्यादा शोर की। दरअसल विंडो एसी चलते वक्त ज्यादा शोर करते हैं। वहीं Split AC कम नॉइस लेवल पर काम करते हैं और ये बड़े कमरों को आसानी से ठंडा कर सकते हैं। हालांकि इनकी पाइपिंग और इंस्टॉलेशन का खर्च विंडो की तुलना में ₹2000 से ₹3000 तक हो सकता है।

कॉपर कॉइल का महत्व

सस्ते AC में अक्सर एल्युमीनियम कॉइल का इस्तेमाल होता है। यह शुरू में सस्ता लग सकता है, लेकिन एल्युमीनियम में लीकेज की समस्या बहुत जल्दी आती है और इसे रिपेयर करना नामुमकिन होता है। इसलिए आपको हमेशा 100% कॉपर कंडेंसर AC का चुनाव करना चाहिए। ये हीट का अच्छा कंडक्टर होता है जो टिकाऊ भी रहता है, संग में इसे साफ और रिपेयर करना आसान रहता है। 

निष्कर्ष 

बिना फालतू पैसे खर्च किए एक सही AC चुनने के लिए आपको कमरे के अनुसार उसकी क्षमता का चुनाव करना होता है। उसके बाद देखें कि उसमें इन्वर्टर टेक्नोलॉजी है या नहीं, संग में 100 प्रतिशत Copper कॉइल को भी प्राथमिकता दें। एसी को कितनी देर आप इस्तेमाल करेंगे उसके अनुसार एनर्जी रेटिंग को देखें। वहीं इंस्टॉलेशन और एक्स्ट्रा एक्सेसरीज़ का बजट अलग से रखें।

इन्हें भी पढ़ें:

हमारे मूल मूल्य

स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

हम उन विकल्पों को आपतक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • AC लेते समय सबसे पहले क्या देखना चाहिए?
    AC लेते समय सबसे पहले कमरे का आकार और अपनी कूलिंग की जरूरत को समझना चाहिए, फिर उसी हिसाब से सही टन भार और एनर्जी रेटिंग वाला AC चुनें।
  • क्या इन्वर्टर AC हमेशा नॉन-इन्वर्टर AC से बेहतर होता है?
    इन्वर्टर AC आमतौर पर अधिक ऊर्जा कुशल होते हैं और लंबे समय तक उपयोग के लिए बेहतर होते हैं, लेकिन अगर आपका उपयोग सीमित है, तो नॉन-इन्वर्टर AC शुरुआती लागत में कम पड़ सकता है।
  • AC के लिए कौन सी BEE स्टार रेटिंग सबसे अच्छी मानी जाती है?
    5-स्टार BEE रेटिंग वाले AC सबसे अधिक ऊर्जा कुशल होते हैं और लंबे समय में बिजली बिल में सबसे ज्यादा बचत करते हैं, हालांकि इनकी शुरुआती कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है।