3 बर्नर वाले बढ़िया Gas Stove, जिनके साथ खाना बनाना होगा और भी आसान

यहां पर 3 बर्नर वाले गैस स्टोव की जानकारी दी जा रही है। ये सभी गैस स्टोव MILTON, Pigeon और Lifelong जैसे मशहूर ब्रांड के हैं। स्टाइलिश डिजाइन, मजबूत बॉडी और आसान नॉब कंट्रोल से लैस इन स्टोव पर खाना बनाना ज्यादा सुविधाजनक हो सकता है।

3 बर्नर वाले बढ़िया Gas Stove, जिनके साथ खाना बनाना होगा और भी आसान
Gas Stove 3 Burner

आजकल 3 बर्नर वाले गैस स्टोव काफी ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं। खासकर ये उन घरों की जरूरत बन गए हैं, जहां एक साथ कई चीजें पकानी होती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने घर के लिए 3 बर्नर वाला Gas Stove लेने की सोच रहे हैं, तो यहां दिए जा रहे विकल्पों पर नजर डाल सकते हैं। यहां MILTON, Pigeon और Lifelong जैसे मशहूर ब्रांड के 3 बर्नर वाले गैस स्टोव की जानकारी दी जा रही है। अलग-अलग बर्नर होने की वजह से आप एक साथ कई डिश बना सकते हैं। इससे समय की बचत होती है और कुकिंग भी आरामदायक लगती है। खासतौर पर बड़े परिवारों या व्यस्त लाइफस्टाइल वाले लोगों के लिए ये बहुत उपयोगी साबित हो सकते हैं। आसान कंट्रोल नॉब, एंटी स्किड लेग्स और स्पिल प्रूफ डिजाइन के साथ आने वाले ये स्टोव सुविधा को और बढ़ा सकते हैं। आइए देखते हैं इनके विकल्प-

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • MILTON Premium 3 Burner Black Manual Ignition Glass Top Gas Stove

    यह गैस स्टोव MILTON ब्रांड का है। इसमें उच्च गुणवत्ता वाले पीतल से बने 3 बर्नर दिए गए हैं, जो मजबूत और लंबे समय तक टिकाऊ हो सकते हैं। पीतल से बने बर्नर की खासियत है कि यह जल्दी गर्म होता है और हीट को समान रूप से फैलाता है, जिससे खाना कम समय में अच्छे से पकता है। इसके अलावा, ये बर्नर कम गैस में बेहतर फ्लेम देते हैं, जिससे गैस की बचत होती है। तीन बर्नर होने की वजह से आप एक साथ कई डिश बना सकते हैं, जिससे समय की बचत होती है और किचन का काम आसान हो जाता है। इसमें मैनुअल इग्निशन सिस्टम दिया गया है, जिसमें माचिस या लाइटर की मदद से गैस जलती है। इसका फायदा यह है कि इसे चलाने के लिए बिजली की जरूरत नहीं होती। साथ ही मैनुअल इग्निशन आपको फ्लेम पर बेहतर नियंत्रण देता है, जिससे आप आंच को अपनी जरूरत के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। इस गैस स्टोव की चौड़ाई 710 mm और गहराई 390 mm है, जिससे इसमें पर्याप्त जगह मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • कलर- ब्लैक
    • मटेरियल- ग्लास
    • ब्रांड- MILTON
    • हीटिंग एलिमेंट्स- 3
    • कंट्रोल टाइप- नॉब
    • हीटिंग एलिमेंट- मैनुअल

    खूबियां

    • इस गैस स्टोव के नॉब मजबूत और हीट रेजिस्टेंट मैटेरियल से बने हैं।
    • इसका हीट रेजिस्टेंट टफेंड ग्लास टॉप देखने में स्टाइलिश और मॉडर्न लगता है।
    • स्मूद सरफेस की वजह से स्टोव की सफाई करना आसान है।

    कमी

    • स्टोव की मजबूती को लेकर कुछ अमेजन यूजर्स नाखुश हैं।
    01
  • Glen Apex LPG Gas Stove 3 Burner | 6mm Toughened Glass Top Gas Stoves

    3 बर्नर वाले इस गैस स्टोव में आपको एक छोटा और दो बड़े बर्नर मिल रहे हैं। बड़े बर्नर तेज कुकिंग के लिए उपयुक्त हैं, जबकि छोटा बर्नर धीमी आंच पर पकाने के लिए अच्छा रहता है। ये सभी बर्नर पीतल से बने हैं, जो गर्मी को समान रूप से फैलाते हैं। इससे खाना हर तरफ से अच्छे से पकता है। Glen कंपनी का यह गैस स्टोव 6mm मोटा टफेंड ग्लास टॉप के साथ मिलता है, जो मजबूत और टिकाऊ होता है। साथ ही यह खरोंच और दाग-धब्बों से भी सुरक्षित रहता है, जिससे इसे साफ करना आसान हो जाता है। इस Stove की बॉडी पाउडर कोटेड है, जिससे इसमें जंग नहीं लगती और यह लंबे समय तक नया जैसा बना रहता है। वहीं इसका इसका ब्लैक फिनिश किचन को एक मॉडर्न और प्रीमियम लुक देता है। इसमें एंटी स्किड लेग्स लगे हैं, जो स्टोव को फिसलने से रोकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • कलर- ब्लैक
    • मटेरियल- ग्लास
    • ब्रांड- Glen
    • हीटिंग एलिमेंट्स- 3
    • कंट्रोल टाइप- नॉब
    • हीटिंग एलिमेंट- मैनुअल

    खूबियां

    • इस गैस स्टोव में मजबूत पैन सर्फेस दिए गए हैं, जो छोटे से लेकर बड़े बर्तन को आसानी से संभाल लेते हैं।
    • इसमें स्टेनलेस स्टील ड्रिप ट्रे दी गई है, जो खाना गिरने पर उसे इकट्ठा कर लेती है।
    • इसमें प्रीमियम क्वालिटी वाले नॉब दिए गए हैं, जो आसानी से घूमते हैं और अच्छी पकड़ देते हैं।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इसके फ्लेम का स्तर काफी धीमा है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Elica Vetro Glass Top 3 Burner Gas Stove

    एलिका ब्रांड के इस गैस स्टोव में प्रीमियम फिनिश वाला ग्लास टॉप दिया गया है, जो देखने में बहुत स्टाइलिश लगता है। यह जंग से सुरक्षित रहता है और लंबे समय तक टिकाऊ परफॉर्मेंस देता है। टफेंड ग्लास से बना यह गैस स्टोव अन्य ग्लास वाले स्टोव की तुलना में ज्यादा मजबूत हो सकता है। यह ज्यादा गर्मी और दबाव को सहन कर सकता है, जिससे कुकिंग के दौरान सुरक्षा बनी रहती है। खास बात यह है कि ग्लास के नीचे स्टेनलेस स्टील की सपोर्ट प्लेट दी गई है, जो पूरे स्टोव को मजबूत बनाती है। इस Gas Stove में 3 बर्नर दिए गए हैं, जिसमें 1 छोटा और 2 मध्यम आकार के हैं। छोटे बर्नर पर आप धीमी आंच में खाना बना सकते हैं, जबकि मीडियम बर्नर तेज़ कुकिंग के लिए सही हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • कलर- ब्लैक
    • मटेरियल- ग्लास
    • ब्रांड- Elica
    • हीटिंग एलिमेंट्स- 3
    • कंट्रोल टाइप- नॉब
    • हीटिंग एलिमेंट- मैनुअल

    खूबियां

    • इसमें स्मूद नॉब्स दिए गए हैं, जिन्हें घूमना आसान होता है।
    • इसमें दिए गए यूरो कोटेड ग्रिड सपोर्ट बर्तनों को मजबूती से पकड़कर रखते हैं। इससे कढ़ाई या पैन फिसलते नहीं हैं।
    • ब्लैक ग्लास फिनिश वाले इस गैस स्टोव की सफाई भी आसानी से की जा सकती है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कार्यक्षमता से नाखुश हैं।
    03
  • Lifelong 3 Burner Gas Stove Top for Kitchen

    यह 3 बर्नर वाला गैस स्टोव मैनुअल इग्निशन के साथ आता है, यानी इसे माचिस या लाइटर से जलाया जाता है। इसका ग्लास टॉप देखने में स्टाइलिश होता है और इसे आसानी से साफ भी किया जा सकता है। वहीं इस गैस स्टोव के नॉब्स बहुत स्मूद चलते हैं, जिससे आप आसानी से फ्लेम को कंट्रोल कर सकते हैं। Lifelong ब्रांड के इस स्टोव में पीछे की तरफ 360 डिग्री घूमने वाला गैस इनलेट नोजल लगा है दिया गया है, जिससे आप गैस पाइप को अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी दिशा में सेट कर सकते हैं। इसमें एंटी स्लिप लेग्स दिए गए हैं, जो स्टोव को फिसलने से रोकते हैं। इस गैस स्टोव में हैवी ड्यूटी पैन सपोर्ट दिया गया है, जो छोटे से लेकर बड़े बर्तनों को मजबूती से संभालता है। इससे कुकिंग के दौरान बर्तन हिलते नहीं हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • कलर- ब्लैक
    • मटेरियल- ग्लास
    • ब्रांड- Lifelong
    • हीटिंग एलिमेंट्स- 3
    • कंट्रोल टाइप- नॉब
    • हीटिंग एलिमेंट- मैनुअल

    खूबियां

    • इसके उच्च गुणवत्ता वाले बर्नर अच्छे से हीट जनरेट करते हैं।
    • इसका टफेंड ग्लास सरफेस टिकाऊ है और इसे आसानी से साफ किया जा सकता है।
    • इसका कॉम्पैक और हल्का वजन इसे उपयोग और सफाई में आसान बनाता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इसकी फ्लेम काफी धीमी है।
    04
  • Pigeon by Stovekraft Aster 3 Burner Gas Stove

    यह गैस स्टोव मजबूत क्वालिटी वाले पीतल के बर्नर के साथ मिल रहा है, जो जल्दी गर्म होता है और हीट को समान रूप से फैलाता है। इससे खाना तेजी से और समान रूप से पकता है। Pigeon ब्रांड के इस गैस Stove में ट्यूबलर लेग्स दिए गए हैं, जो स्टोव को अच्छी पकड़ देते हैं। इससे स्टोव अपनी जगह पर स्थिर रहता है और कुकिंग के दौरान फिसलता नहीं है। इस स्टोव को साफ करना बहुत आसान है। इसकी डिजाइन ऐसी होती है कि आप इसे जल्दी और बिना मेहनत के साफ रख सकते हैं, जिससे यह लंबे समय तक नया जैसा दिखता है। इसमें ABS मैटेरियल से बने नॉब्स दिए गए हैं, जो मजबूत होते हैं। साथ ही ये आसानी से घूमते हैं, जिससे फ्लेम को कंट्रोल करना सुविधाजन हो जाता है। 3 बर्नर वाले इस स्टोव पर आप एक साथ कई डिश बना सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • कलर- ब्लैक
    • मटेरियल- ग्लास
    • ब्रांड- Pigeon
    • हीटिंग एलिमेंट्स- 3
    • कंट्रोल टाइप- नॉब
    • हीटिंग एलिमेंट- मैनुअल

    खूबियां

    • इस स्टोव में खास डिजाइन वाला पैन सपोर्ट दिया गया है, जो बर्तनों को बेहतर संतुलन देता है।
    • इसकी पाउडर कोटेड बॉडी जंग से सुरक्षित रहती है और लंबे समय तक टिकाऊ मानी जाती है।
    • ब्लैक फिनिश और स्लीक डिजाइन वाला यह स्टोव आपके किचन को मॉडर्न लुक देता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने स्टोव के साथ टिकाऊपन संबंधी समस्याओं की शिकायत की है।
    05

3 बर्नर वाले गैस स्टोव के खास फीचर्स

ऊपर बताए गए 3 बर्नर वाले गैस स्टोव के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

ब्रांड

मैटेरियल

कंट्रोल टाइप

खासियत

MILTON Premium 3 Burner Black Manual Ignition Glass Top Gas Stove

ग्लास

नॉब

प्रीमियम ब्रास बर्नर

Glen Apex LPG Gas Stove 3 Burner

ग्लास

नॉब

कॉम्पैक्ट, जंग रोधी

Elica Vetro Glass Top 3 Burner Gas Stove

ग्लास

नॉब

यूरो कोटेड ग्रिड सपोर्ट

Lifelong 3 Burner Gas Stove Top for Kitchen

ग्लास

नॉब

मैनुअल इग्निशन कुकटॉप

Pigeon by Stovekraft Aster 3 Burner Gas Stove

ग्लास

नॉब

ग्लास टॉप, पाउडर कोटेड बॉडी

 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • 3 बर्नर वाला गैस स्टोव किन लोगों के लिए सही होता है?
    3 बर्नर वाला गैस स्टोव बड़े परिवारों, कामकाजी लोगों के अलावा उन लोगों के लिए उपयुक्त होता है, जिन्हें एक साथ कई चीजें पकानी होती हैं।
  • क्या 3 बर्नर वाले गैस स्टोव पर बड़े बर्तन आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं?
    हां, 3 बर्नर वाले स्टोव को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि बर्नर के बीच पर्याप्त दूरी हो। इससे आप एक साथ बड़े बर्तन जैसे कढ़ाई, तवा या प्रेशर कुकर आसानी से रख सकते हैं।
  • 3 बर्नर वाले गैस स्टोव को साफ और मेंटेन कैसे करें?
    3 बर्नर वाले गैस स्टोव को हर उपयोग के बाद उसे सूखे या हल्के गीले कपड़े से पोंछना चाहिए। बर्नर और ड्रिप ट्रे को समय-समय पर साफ करना जरूरी है। इससे स्टोव की परफॉर्मेंस बेहतर रहती है और यह लंबे समय तक नया जैसा बना रहता है।