herzindagi
you can also grow a kiwi plant at home just have to follow these easy tips and tricks daily

घर में ही आप भी उगा सकती हैं कीवी का पौधा, यहां जानें 3 आसान स्टेप

How to Grow Kiwi Plant: कीवी एक बेलनुमा पौधा है, यानी इसे उगाने के लिए आपको सहारे की जरूरत पड़ती है। यह पौधा देखने में भी बहुत आकर्षक होता है और अगर सही तरीके से उगाया जाए, तो लंबे समय तक जीवित रहता है।
Editorial
Updated:- 2025-08-13, 18:00 IST

कीवी का फल विटामिन C भरपूर होता है। इसमें ऐसे कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए अच्छे होते हैं। लेकिन यह सस्ता फल नहीं है। इसलिए एक आम आदमी इसे खरीदने से पहले कई बार सोचता है। वह अक्सर मार्केट से ऐसे ही फल लेकर आता है, जो सस्ता हो और बजट में हो। लेकिन क्या आपने इसका पौधा घर में लगाने के बारे में सोचा है। अगर नहीं तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको घर में कीवी का पौधा लगाने के कुछ आसान टिप्स बताएंगे। थोड़ी सी जगह, धूप, पानी और सही किस्म का चयन करने से आप आसानी से पौधे का ख्याल रख सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कीवी का पौधा लगाने के सरल उपाय बताएंगे।

कीवी का पौधा उगाते समय ध्यान रखें

  • यह पौधा न तो अधिक गर्मी पसंद करता है और न ही अधिक नमी।
  • इस लिए आपको पौधे में पानी और धूप का खास ध्यान रखना होगा।
  • आपको गमले को ऐसी जगह उगाना होगा, जहां धूप ज्यादा न लगती हो।
  • इसलिए अलावा जिस गमले में या प्लास्टिक के टब में आप इसे उगा रही हैं, उसमें आप होल कर लें।
  • इससे पानी रुकेगा नहीं और होल के सहारे बाहर आ जाएगा।
  • सेमी-शेड या आधे छायादार स्थानों में बेहतर उगता है, इसलिए आप सीधी धूप पड़ने से इसे बचा सकती हैं।
  • कीवी का पौधा उगाने का आसान तरीका है।

इसे भी पढ़ें- Gardening Tricks: गमलों की होगी बचत, इस ट्रिक से एक ही गमले में उगाएं दो तरह के पौधे

you can also grow a kiwi plant at home just have to follow these easy tips and tricks daily2

कीवी का पौधा कैसे उगाएं

  • इसके लिए सबसे पहले आप अच्छी उपज वाली मिट्टी को एक बड़े गमले में डाल लें। ध्यान रखें कि आपको गमले में होल करके रखना है ,ताकि पानी मिट्टी में जमा न रहे।
  • अब गमले में आपको खाद डालना है। लेकिन ऐसे खाद का इस्तेमाल करें, जो पौधे और मिट्टी दोनों के लिए अच्छी हो। आप गोबर की खाद या नीम खली और लीफ कंपोस्ट को मिट्टी में मिला सकती हैं।
  • इसके बाद आप मिट्टी को एक दिन के लिए ऐसी ही छोड़ दें।
  • एक दिन बाद आप मिट्टी में कीवी के पौधे को बीज डालें।
  • अब इसमें उतनी मात्रा में पानी डाले, जिससे मिट्टी गीली हो जाए।
  • ध्यान रखें कि आपको पानी से गमला भरना नहीं है।

इसे भी पढ़ें- Cherry Plant At Home: घर की छत पर गमले में लगाएं चेरी का पौधा...बच जाएंगे खरीदने के पैसे, यहां जानें उगाने का तरीका

you can also grow a kiwi plant at home just have to follow these easy tips and tricks dailys

  • आपको बीज को गमले के बीच में लगाना है।
  • यह ठंडे मौसम में अच्छा उगता है, लेकिन इसे धूप की भी जरूरत होती है। इसलिए आप ऐसी जगह रखें, जहां इसे बीच-बीच में धूप भी मिलती रहे।
  • बेल बनने के लिए आप गमले के बीच में एक ठंडी भी लगा सकती हैं, जिसके सहारे यह आगे बढ़ेगा।
  • पौधे को पानी आपको रोज नहीं देना है। अगर मिट्टी बहुत ज्यादा गीली है, तो आपको बार-बार पानी देने से बचना चाहिए।
  • आपको नजर बनाए रखनी चाहिए कि गमले में पानी जमा न हो।
  • सही प्रक्रिया फॉलो करती रहेंगी, तो जल्दी ही पौधा फल देने लगेगा।
  • पौधा उगाने का यह सबसे आसान तरीका है। 

you can also grow a kiwi plant at home just have to follow these easy tips and tricks dailyff

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।