लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं है। वहीं अब भी उनके कई गाने ऐसे है जिसे सुनते ही हमें उनकी याद आ जाती हैं। लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 को इंदौर में हुआ था। इंदौर की रहने वाली लता मंगेशकर ने कभी सोचा भी नहीं था कि वह इतनी बड़ी संगीतकार बनेगी। लता मंगेशकर अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं।
सबसे बड़ी होने के बावजूद भी लता मंगेशकर ने कभी शादी नही रचाई थीं। कम लोग जानते हैं लेकिन लता मंगेशकर के पिता भी संगीतकार थे। ऐसे में अपने पिता को देखकर ही उनका भी मन संगीतकार बनने का किया करता था। वहीं लता जब महज 13 साल की थी तो उनके पिता का देहांत हो गया जिसके बाद उनकी लाइफ पूरे तरीके से बदल गई।
पिता के बाद वह अपने घर में सबसे बड़ी थीं। इसी वजह से सारी जिम्मेदारी लता मंगेशकर के छोटे कंधों पर आ गईं। ऐसे में उन्हें अपने परिवार की सारी जिम्मेदारियों को संभालना था। लता मंगेशकर ने घर की जिम्मेदारी निभाने के लिए बाहर कदम रखा। वहीं वह घर की जिम्मेदारियों के बीच खुद पर ध्यान कभी नही दिया। यह भी एक कारण था कि जिसके कारण लता ने कभी भी शादी नही की थी।
इसे भी पढ़ें:लता मंगेशकर ने 90 के दशक में दिए थे ढेर सारे सुपरहिट गाने, सुनकर खुश हो जाएगा आपका दिल
इस बात का खुलासा किसी और ने नही बल्कि उन्होंने अपने एक इंटरव्यू कई खुलासे किए थे। जिसमें उन्होंने कहा था कि- वह शादी करना चाहती थी लेकिन अमल नहीं कर सकती थीं। तब भाई-बहनों और घर की जिम्मेदारियां देखते- देखते समय निकल गया। ऐसे में लता मंगेशकर ने कभी भी शादी नही की।
इसे भी पढ़ें:लता मंगेशकर के लिए सिंगिंग में करियर बनाना नहीं था आसान, जानें उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
लता मंगेशकर को उनकी आवाज के लिए काफी पसंद किया जाता है। वहीं एक समय ऐसा भी था जब उन्हें अपनी आवाज के लिए काफी रिजेक्शन भी झेलना पड़ा था। उन्हें पतली आवाज की वजह से फिल्मों से बाहर किया गया था। कहते हैं ना महनत आपको सफलता की और लें जाती हैं ऐसे में लता ने काफी मेहनत की यही वजह है कि वह आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।