herzindagi
image

Gia Manek Wedding: गोपी बहू को मिले रियल लाइफ 'अहम जी', 39 की उम्र में शादी के बंधन में बंधीं जिया मानेक

जिया मानेक यानी सभी की चहेती गोपी बहू शादी के बंधन में बंध गई हैं। 39 साल की उम्र में उन्होंने वरुण जैन संग सात फेरे लिए हैं। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है और कुछ खूबसूरत फोटोज भी शेयर की हैं।
Editorial
Updated:- 2025-08-21, 12:46 IST

टीवी की फेमस गोपी बहू यानी जिया मानेक शादी के बंधन में बंध गई हैं। जिया ने 39 साल की उम्र में एक्टर वरुण जैन संग सात फेरे लिए हैं। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। चलिए, आप भी इन तस्वीरों पर नजर डाल लीजिए।

शादी के बंधन में बंधीं जिया मानेक

स्टार प्लस के सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुईं गोपी बहू यानी जिया मानेक शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। वह साउथ इंडियन लुक में नजर आ रही हैं और दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Gia Manek (@gia_manek)

तस्वीरों में वरूण, जिया को बांहों में लेकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'भगवान के आशीर्वाद और सभी अपनों के प्यार के साथ हम हाथों में हाथ लिए, एक-दूसरे के साथ जिंदगी भर के बंधन में बंध चुके हैं। हम पहले दोस्त थे और अब पति-पत्नी बन चुके हैं। सभी अपनों के प्यार, आशीर्वाद और दुआओं के लिए हम आभारी हैं, जिसने हमारे दिन को इतना खास बना दिया।' खबरों की मानें तो दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधे हैं।

यह भी पढ़ें- कौन हैं मेधा राणा? 'बॉर्डर 2' में 13 साल बड़े वरुण धवन के साथ आएंगी नजर, जानिए क्यों Saiyaara एक्ट्रेस अनीत पड्डा से हो रही तुलना

गोपी बहू ने किरदार ने जिया को दिलवाई थी पहचान

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Gia Manek (@gia_manek)

जिया मानेक को गोपी बहू के किरदार ने घर-घर में पहचान दिलवाई थी। हालांकि, कुछ वक्त इस रोल को निभाने के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया था और देवोलीना भट्टाचार्जी ने उनकी जगह ले ली थी। लेकिन, जिया मानेक को आज भी लोग गोपी बहू के नाम से ही जानते हैं। इस रोल से जुड़े उनके कई मीम्स आज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं।

 

यह भी पढ़ें- कौन है लाइव टीवी पर प्रपोज होने वाली Karishma Kotak? सोशल मीडिया पर कर रही हैं ट्रेंड... जानें नेट वर्थ


आपको गोपी बहू यानी जिया मानेक कितनी पसंद हैं, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Instagram/Gia Manek

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।