इंदौर में तीन साल की एक मासूम बच्ची को संथारा कराने का मामला सामने आने के बाद जैन समुदाय और पूरे देश में इसकी चर्चा हो रही है। यह सुनकर मन में कई सवाल उठना स्वाभाविक है। आखिर इतनी छोटी उम्र में किसी बच्चे ने मृत्यु को गले लगाने का ऐसा कठोर निर्णय क्यों लिया? क्या है जैन धर्म की यह संथारा परंपरा, जिसके बारे में सुनकर मन में कई आशंकाएं हो रही हैं? अगर आपके मन में भी इस तरह के कई प्रश्न उठ रहे हैं, तो चलिए हम आपको इस लेख में विस्तार से बताते हैं। साथ, इस आर्टिकल में हम जैन धर्म की इस महत्वपूर्ण परंपरा से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में भी जानेंगे, जो इस आश्चर्यजनक घटना को समझने में आपकी मदद कर सकती हैं।
इंदौर की 3 साल की बच्ची वियाना को जनवरी 2025 में ब्रेन ट्यूमर का पता चला था, सर्जरी के बाद वह ठीक हो गई थी, लेकिन मार्च में उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई। पहले इंदौर और फिर मुंबई में उसका उपचार किया गया, पर कुछ खास सुधार नहीं हुआ। तब बच्ची के माता-पिता, पीयूष और वर्षा जैन लगभग डेढ़ महीने पहले बच्ची को आध्यात्मिक संकल्प धारी राजेश मुनि महाराज के दर्शन कराने ले गए थे। वहां मुनिश्री ने बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए संथारा का सुझाव दिया। चूंकि परिवार मुनिश्री का अनुयायी है और मुनिश्री पहले 107 संथारों का संचालन कर चुके हैं, इसलिए पूरे परिवार की सहमति से संथारा की प्रक्रिया शुरू की गई। आधे घंटे तक चली इस धार्मिक प्रक्रिया के 10 मिनट के भीतर ही वियाना ने अपने प्राण त्याग दिए। जैन समाज ने इस फैसले के लिए माता-पिता का आदर किया है और यह दावा किया गया है कि इतनी कम उम्र में संथारा कराने का यह पहला उदाहरण है, जिसे 'गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में भी दर्ज किया गया है।
संथारा, जैन धर्म की एक अद्भूत परंपरा है, जिसमें आध्यात्मिक तरीके और परिवार की अनुमति से शरीर का त्याग किया जाता है। यह कोई सामान्य उपवास या आत्महत्या नहीं है, बल्कि जैन धर्म में सदियों से चली आ रही एक आध्यात्मिक प्रथा है, जिसका उद्देश्य जीवन के अंतिम समय में शांति और वैराग्य के साथ शरीर त्यागना है। इंदौर की 3 साल की बच्ची वियाना ने इस परंपरा को अपना कर अपने प्राण त्याग दिए।
इसे भी पढ़ें- अंतिम संस्कार से पहले मृतक को क्यों पहनाए जाते हैं नए कपड़े, इस प्रथा को लेकर कही गई है ये बात
इसे भी पढ़ें- अंतिम संस्कार के बाद शरीर का कौन-सा अंग अग्नि में नहीं जलता है? इस रहस्य से आप भी होंगे अनजान
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- Twitter
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।